icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UP कौशल योजना से मुस्लिम युवतियों को पार्लर कारोबार शुरू करने का मौका

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी सरकार की योजना जिससे मुस्लिम युवतियों को मिला लाभ यूपी सरकर की कौशल विकास योजना के तहत मुस्लिम युवतियां ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही है 6 महीने के इस कोर्स के बाद उनको सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिससे वह अपना खुद का पार्लर खोल ले, उत्तर प्रदेश सरकार ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए भी ₹100000 की धनराशि कौशल विकास योजना के तहत देती है जिस पर ब्याज नहीं लिया जाता है, ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही मुस्लिम युवतियों ने बताया केवल लखनऊ के रहने वाली है 2 महीने से यह कोर्स सीख रही है और 6 महीने कोर्स सीखने के बाद उनको सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिसके आधार पर वह किसी भी ब्यूटीशियन पार्लर में जाकर नौकरी कर सकेंगे या अपना खुद का पार्लर खोलेंगे और आत्मनिर्भर बन जाएंगे अपने घर का खर्चा खुद का खर्चा निकाल सकेंगे मुस्लिम युवतियों ने योगी सरकार की इस योजना का फायदा बताएं और अच्छी योजना है इसका लाभ भी बताया शॉट्स अच्छे है, बाइट...3 युवतियों मुस्लिम
0
0
Report

BMC की ईद मिलादुन्नबी बैठक: 5 करोड़ फंड के खर्च और सुरक्षा पर निर्णय

AZAmzad ZeeJust now
Mumbai, Maharashtra:मुंबई महानगर पालिका में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस और इंतजामात को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में MLA मनोज जामसुतकर, MLA आमीन पटेल, कॉरपोरेटर वकार खान, कॉरपोरेटर ज्ञानराज निगम समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। इसके साथ ही पुलिस के अलग-अलग विभागों के सीनियर अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और BMC के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में क्या तय हुआ? 1. तैयारीयों पर चर्चा: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर किस तरीके से तैयारी करनी है इस पर बात हुई। 2. 5 करोड़ का फंड: BMC की तरफ से हर साल ईद मिलादुन्नबी के लिए जो 5 करोड़ रुपये का फंड इस्तेमाल किया जाता है, उसे किस तरह खर्च किया जाए इस पर भी चर्चा हुई। 3. सुरक्षा इंतजाम: जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। उद्देश्य: बैठक का मकसद जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है। ट्रैफिक, सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

उमर अब्दुल्ला: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने का प्रयास शुरू

Srinagar, Uttarakhand:जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का दर्जा वापस दिलाने का कैंपेन अभी तो बस शुरुआत है, उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र अपना वादा पूरा नहीं कर देता, वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। रिपोर्टर्स से बात करते हुए CM उमर ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट “कहानी का अंत नहीं” बल्कि राज्य का दर्जा वापस दिलाने की कोशिशों की सिर्फ़ शुरुआत है। उन्होंने कहा, “यह अंत नहीं है। यह तो बस बहाली की शुरुआत है।” राज्य के मुद्दे पर लंबे मार्च की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, अब्दुल्ला ने कहा कि कई ऑप्शन पर विचार किया जा रहा है और कोई भी फैसला फाइनल होने से पहले अंदर ही अंदर डिस्कस किया जाएगा। कई ऑप्शन हैं। अब, ज़ाहिर है, मैंने सुना है कि मेरी पार्टी एक लंबे मार्च की प्लानिंग कर रही है। यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा, “यह कोई गलत बात नहीं है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने के वादे को याद रखने की ज़रूरत है। अब्दुल्ला ने कहा, “देश को याद रखने की ज़रूरत है कि हमसे वादा किया गया था। और यह कोई आम वादा नहीं था। यह मोदी का वादा था।” इसे “सुपर वादा” बताते हुए, उन्होंने सवाल किया कि यह वादा अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “यह सुपर वादा अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ है? हमें इसका जवाब नहीं मिल रहा है।” अब्दुल्ला ने कहा कि वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे और राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग पर चुप नहीं रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

भंडारा में कांग्रेस के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, त्रिमूर्ति चौक पर सत्याग्रह

Bhandara, Maharashtra:भंडारा येथे काँग्रेसच्या वतीने मल्लिका अर्जुन खडे यांच्या समर्थनात निषेध आंदोलन.... Anchor :- संविधान सन्मान,शेतकरी आणि सर्वसामान्य जनतेच्या विविध ज्वलंत प्रश्नांना घेऊन भंडारा जिल्हा काँग्रेस कमिटीच्या वतीने आज मोर्चा आणि सत्याग्रहाचे आंदोलन करण्यात आले, उत्तराखंडमधील हल्द्वानी येथे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लికార्जुन खर्गे यांच्या सभास्थळाचे गंगाजलाने शुद्धीकरण करण्यात आल्याच्या प्रकाराविरुद्ध या आंदोलनात तीव्र निषेध काँग्रेसच्या वतीने भंडाऱ्यातील त्रिमूर्ती चौक येथे करण्यात आले असून यावेळी काँग्रेसचे शेकडो कार्यकर्ते पदाधिकारी उपस्थित होते. नाना पटोले यांनी भाजपावर जोरदार टीका करत हे संविधान विरोधी सरकार आहे. असे वक्तव्य केलं आहे....
0
0
Report

मुरैना में बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार में गोलीबारी, दो घायल

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े बाजार में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां वीओ: मुरैना में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। स्टेशन रोड थाना इलाके के फाटक बाहर क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने बीच बाजार में पहले लाठियों से चलाई और खुलेआाम गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि बदमाश अवैध पिस्तौल लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की इस घटना में दो व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

खेत में दवा छिड़काव के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के बिलखिरिया में बड़ा हादसा करंट लगने से पिता पुत्र की मौत खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा खेत में दवा का छिड़काव करते समय करंट की चपेट में आए पिता पुत्र पहले पुत्र खुले वायर की चपेट में आया पुत्र को करंट लगता देख बचाने दौड़े पिता को भी लगा करंट मृतक पिता की पहचान ब्रजमोहन 44 और पुत्र आशीष 18 के रूप में हुई रात भर दोनों के शव खेत में पड़े रहे सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने दोनों पिता पुत्रो के शवों का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भिजवाया बिलखिरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा के तकिया मोती शाह में खाली प्लॉट पर युवक का शव, हत्या की आशंका

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोती शाह इलाके में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका, policía जांच में जुटी अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोती शाह इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक की हत्या के बाद शव को खाली प्लॉट में लाकर फेंका गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान और घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top