477001
भिंड के गोरमी में 18 वर्षीय युवक पर गोली चलाकर ली गई जान, दोस्त पर आरोप
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के गोरमी कस्बे में 18 बालक पर गोली चलाकर जान ले ली गई। मृतक को उसके दोस्त ने देर शाम फोन कर बुलाया था। सुबह मृतक का शव उसके घर के बाहर मिला। परिजनों ने दोस्त पर जान लेने का आरोप लगाया है। गवाहों के अनुसार, मृतक को आखिरी बार बंबा किनारे कुछ लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में BSP नेता अकील अहमद गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में वारंट के साथ कुर्की
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बसपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य अकील अहमद गिरफ्तार, लोगो की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी पैसे लेनदेन के मुकदमे में वांछित चल रहे थे पूर्व जिला पंचायत सदस्य, झांसी न्यायालय ने वारंट जारी कर संपत्ति कुर्क तक के दिए थे निर्देश, मुखबिर की सूचना पर कुठौंद थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के नगर से की गई गिरफ्तारी。0
0
Report
कोलकाता के एयरपोर्ट पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC CHIEF MAMATA BANERJEE ARRIVES AT AIRPORT/ VISUALS0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बड़े आंदोलन की चेतावनी; आचार्यों का कड़ा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में मथुरा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है. श्रीपंच दशनामी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अर्जुन गिरी ने कहा कि मुसलमान या तो हमारे रीतियों को अपनाएं नहीं तो पाकिस्तान जाएं. उनको पाकिस्तान पहले ही दे दिया गया है उनके साथ आए साधु संतों का कहना है कि मुसलमान हिन्दू गुळ से और वो बाद में कन्वर्ट हो गए अब वो हमारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर से अपना दावा वापस लाए. विश्व हिंदू परिषद श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुंजन शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए बलि देने को तैयार. श्रीकृष्ण जन्मभूमि जल्द ही मथुरा में जल्दी बड़ा आंदोलन करने जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
मनीषा मौत केस: ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत से न्याय की मांग तेज
Bhiwani, Haryana:भिवानी मनीषा डेथ केस, ढाणी लक्ष्मण में महापंचायत:खाप प्रधान, किसान और साामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल, महिलाएं भी पहुंची भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी टीचर मनीषा की मौत मामले में रविवार को गांव में बुलाई गई महापंचायत शुरू हो गई है। इस महापंचायत में खापों के प्रधान, किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। महापंचायत के माध्यम से आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगो ने कहा कि, मनीषा की हत्या को हुए एक लंबा अरसा बीत गया है, लेकिन आज तक भी सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यदि मनीषा मौत मामले का खुलासा नही किया गया तो रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा。 पंचायत में कमरेड रामकुमार मलिक, तोशाम, राजेंद्र शेखावत सोहलडा, सुबे सिंह चरखी दादरी, नरेंद्र बैरागी, स्वामी वैष्णव समाज, लक्ष्मी नारायण, महासचिव तोशाम स्वामी समाज, प्रदीप गुलिया, सुमन कुमार, भाकियू नेता राकेश आर्य, जोगेंद्र नैन, बैरागी समाज हिसार के प्रधान बीरबल स्वामी व मंदरुप मेहरा मौजूद हैं, जो मामले को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। सीबीआई ने दिया था 15 दिन का टाइम इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। सीबीआई ने ने पंद्रह दिन का समय दिया था। लेकिन पंद्रह दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी हादसे का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत के माध्यम से न्याय की मांग की जाएगी। 180 गुना 45 फीट टेंट लगाया मनीषा के पिता संजय ने कहा कि गांव के पंचायतघर में यह महापंचायत रखी गई है। इसके लिए पंचायतघर में टैंट लगाया जाएगा। ताकि लोग गर्मी में ठीक से बैठ सके। वहीं प्रदेश की सभी खापों, सामाजिक संगठनों व किसान संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा सभी आमजन से भी महापंचायत में पहुंचने का न्योता दिया गया है। इसके लिए 180 गुना 45 फुट का टेंट लगाया है। सीबीआई से खुलासे की मांग पीड़ित परिवार की मांग है कि जल्दी से जल्दी CBI खुलासा करे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जिसमें प्रदेशभर की खापों को बुलाया गया है। पहले भी बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी खुलासा नहीं हुआ। जिसके कारण महापंचायत में आगे की रणनीति बनाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा。 11 August को लापता हुई पिता संजय ने बताया था कि उसकी बेटी मनीषा 11 अगस्त को प्ले स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। इसके बार वह नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जाने की बात कहकर गई थी। जिसके बाद मनीषा घर नहीं लौटी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा का शव गांव सिंघानी के खेतों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। लोगों ने मनीषा को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया। 18 अगस्त को पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया। इसके बाद लोगों का विरोध बढ़ गया। बढ़ते आंदोलन को देखते हुए मनीषा का तीसरी बार दिल्ली एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाया और जांच CBI को सौंप दी।0
0
Report
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 29 रुपए बढ़ी, महंगाई की मार रसोई पर
Delhi, Delhi:देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है जब लोग सो कर उठे तो पता चला की एक बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ गए हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपए बढ़ा दिए गए हैं ऐसे में इसका सीधा सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिलाएं काफी नाराज नजर आई उन्होंने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सिलेंडरों के दाम कम किया जाए क्योंकि सिलेंडर के दाम बढ़ने से कहीं ना कहीं इसका असर सीधा रसोई पर पड़ता है और इसका सबसे ज्यादा असर निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार को पढ़ रहा है0
0
Report
पंचकूला में 200 करोड़ से अधिक जमीन संदिग्ध आवंटन पर IAS अधिकारी पर आरोप
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला में 200 करोड़ से अधिक कीमत जमीन मामला इस मामले में पंचकूला के डीसी रहते हुए IAS सुशील सारवान पर शमलात भूमि ट्रांसफर करने के आरोप लगे है पंचकूला नगर निगम के नाम दर्ज जमीन होटल कारोबारी एके दहिया के नाम करने का आरोप है इस मामले में वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव को शिकायत की गयी थी इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने DC और नगर निगम आयुक्त से मामले की रिपोर्ट मांगी है निकाय विभाग के आदेश के मुताबिक 3 जून तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए थे हालांकि अब तक रिपोर्ट नही भेजी गई है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार ने खानपुर-सैनिक फार्म्स में अवैध भवनों पर विध्वंस शुरू कर दिए
Noida, Uttar Pradesh:DELHI GOVERNMENT CONDUCTS DEMOLITION DRIVE ON ILLEGAL MULTI-STOREY BUILDING AT KHANPUR & SAINIK FARMS/ VISUALS (SOURCE: CMO) दिल्ली में रेखा सरकार का पीला पंजा, अवैध निर्माण पर एक्शन जारी खानपुर में अनधिकृत बिल्डिंग पर चलाया जा रहा है बुलडोजर अवैध निर्माण पर सरकार के सख्त कार्यवाही जारी0
0
Report
बिजनौर के कुए में युवक की मौत; परिजनों ने सूचना दी, शव भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर --कुए मे गिरकर हुई युवक की मौत। परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कुए से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिजवाया पोस्टमार्टम हाउस। थाना शिवालाकलां के ग्राम जौनपुर का मामला। मृतक का नाम रीनू बताया जा रहा है।0
0
Report
जालौन में छप्पर डालते समय सांप डसने से 60 वर्षीय मजदूर की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के ग्राम मसगाया में छप्पर और खपरैल डालते समय जहरीले नाग ने 60 वर्षीय चुन्ना मजदूर को डस लिया. सांप के डसने से उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तत्काल उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मजदूर की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और गाँव में शोक की लहर फैल गई.0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में धर्म परिवर्तन का खेल; पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में धर्म परिवर्तन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है रामकोट थाना क्षेत्र के रामनगर में एक घर के अंदर बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का खेल किया जा रहा था ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के लिए भोले भाले लोगों को रुपयों का लालच देकर घर के अंदर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू और उनके संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक घर पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर चल रहे धर्म परिवर्तन को पुलिस की मदद से रुकवाया। धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों में से पुलिस ने 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू ने बताया स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली की रामकोट थाना क्षेत्र के रामनगर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था इस पर थाने पर प्रार्थना पद दिया और पुलिस टीम के साथ जाकर लोगों को पकड़वाया। वही आपको बता दें कि जिले में धर्म परिवर्तन का खेल लगातार जारी है प्रशासन और पुलिस इस पर अंकुश नहीं लग पा रहे हैं।0
0
Report
IG ओमप्रकाश ने रायसिंहनगर में निरीक्षण के दौरान सिंथेटिक ड्रग प्रहार की प्रगति बताई
Noida, Uttar Pradesh:श्री गंगानगर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने आज समेजा कोठी पुलिस थाने का निरीक्षण किया वहीं आईजी द्वारा 24 मार्च को चलाए गए ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग प्रहार के तहत बॉर्डर इलाके के समीप रहने वाले गांवो के सेवानिवृत्त पुलिस व अर्धसैनिक बलों के नागरिकों की मीटिंग ली। इस दौरान आईजी ने बताया कि ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग प्रहार के दौरान पिछले तीन सालों से अधिक कार्यवाही, इन तीन 3 महीने में एसपी हरिशंकर यादव के निर्देंशन में हमारी टीम ने की है। ऐसे में पिछले दो महीने में बॉर्डर इलाके में ड्रोन ड्रॉपिंग के कोई भी मामले सामने नही आए है। रेंज आईजी ओमप्रकाश से खास बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सुथार ने0
0
Report
मंगल पांडे का इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला, बेमेल गठबंधन में टूट का संकेत
Patna, Bihar:पटना, पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से बेमेल गठबंधन है और पिछले कुछ वर्षों में इसके अंदर लगातार टूट देखने को मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन में शामिल अधिकांश दल परिवारवादी हैं और स्वार्थ की राजनीति के लिए एक साथ आते हैं। मंगल पांडे ने कहा कि आज DMK बैठक से बाहर है, अगली बार कोई और दल बाहर होगा, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं लालू परिवार की सुरक्षा में कथित कटौती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह प्रशासनिक मामला है। प्रशासन सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लेता है और इस विषय पर वही उचित कार्रवाई करेगा। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि वर्तमान में वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की वजह से भारत में महंगाई कई अन्य देशों की तुलना में नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए ही ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
बिहार में विकास के दावे, अपराधी पर पुलिस की गोली: संतोष सिंह
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एमएलसी संतोष सिंह ने कहा है कि बिहार में बिहार को विकसित राज्य बनाने वाली ही सरकार नहीं है ये गोली चलाने वाले अपराधियों को गोली मारने वाली भी सरकार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर तमाम फार्म पर बिहार तेजी से कम कर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में बिहार एक विकसित राज्य बनेगा और इसके लिए सम्राट चौधरी की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस सरकार में कोई अपराध करके बच नहीं सकता है और अगर अपराधी अपराध करेगी तो पुलिस गोली चलाने से भी पीछे नहीं हटेगी। आने वाले समय में बिहार के युवाओं, महिलाओं और बिहारियों का जो सपना है, वह पूरा होने जा रहा है। बता दे की भाजपा नेता पूर्व मंत्री संतोष सिंह सासाराम में शहीद निशान सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे。0
0
Report
गठबंधन के साथ कांग्रेस का बीजेपी पर प्रहार, प्रत्याशी घोषणा में मनमुटाव के संकेत
Ranchi, Jharkhand:Ranchi- Breaking कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर जी मीडिया से बोले गठबंधन में सबकुछ ठीक कोई दिक्कत नहीं बीजेपी पर निशाना, बीजेपी ने उम्मीदवार को पर्ची दिला दिया लेकिन अभी तक अभीतक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है हेमंत सोरेन के कद की आगे कोई नहीं टिकेगा, गठबंधन के एकजुटता के आगे कोई टिकने वाला नहीं गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं, अंत भला तो सब भला बीजेपी चाहती है कि हॉर्स ट्रेडिंग हो, उनकी ये फितरत है, निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं, निर्दलीय उम्मीदवार को संभावना दिख रही होगी कॉंग्रेस को पूरा विश्वास है कि चुनाव जीतेंगे, सभी गठबंधन के साथी मिलकर बैठेंगे और भोजन करेंगे मै नाराज नहीं, मेरा लोकप्रियता ही मेरी पूंजी, प्रणव झा चुनाव जीतेंगे तो मैं चुनाव जीता0
0
Report
राम शिंदे ने कोटा के कोचिंग माहौल पर खुशी जताई
Jaipur, Rajasthan:महाराष्ट्र विधानपरिषद के अध्यक्ष राम शिंदे कोटा प्रवास परएएलन कोचिंग में जाकर देखी छात्रों की पढ़ाई की स्थिति कोटा में पढ़ाई के बेहतर माहौल पर अध्यक्ष ने जाहिर की खुशी इस दौरान परिषद अध्यक्ष ने कोटा में कोंिचग संस्थान के निदेशकों से मुलाकात कर यहां पढ़ने वाले छात्रांे के बारे में जानकारी ली और कुछ छात्रों से मुलाकात भी की। वहीं अध्यक्ष शिंदे ने कोटा में पढ़ाई के बेहतर माहौल पर अपनी खुशी भी जाहिर की। मीडिया से बातचीत पर शिंदे ने कहा कि कोटा में लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स पढ़ाई करते है और यहां की कोचिंग संस्थाने इन छात्रों को पूरा ध्यान रखती है। महाराष्ट्र के भी कई स्टूडेंट्स यहां पर आते और पढ़ाई करते है उनके परिजनों ने भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई है। निश्चित तौर पर इन समस्याओं को दूर किया जाएगा। जब भी एक राज्य से दूसरे राज्य स्टूडेंट्स या फिर आमजन जाते है और उनको कोई समस्याएं आती है तो राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोग ही उनको पूरा सपोर्ट करते है। बाइट: राम शिंदे, अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधान परिषद0
0
Report
Advertisement
