आमला पुलिस की प्रताड़ना के खिलाफ युवक का धरना, फर्जी मुकदमों को रद्द करने की मांग
Amla, Madhya Pradesh:आमला के बोरदेही थाने के सामने पुलिस प्रताड़ना के खिलाफ एक युवक ने धरना दिया है। दिनेश यदुवंशी नामक युवक ने पुलिस द्वारा लगाए गए फर्जी मुकदमों को रद्द करने और प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। उसने एसडीओपी मयंक तिवारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पुलिस द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने और शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया। दिनेश ने कबाड़ी चंदन साहू पर बच्चों से चोरी कराई गई वस्तुओं की खरीद का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
