460551
आमला में गरबा कार्यक्रम में खूब थिरके युवक युवती
Hasalpur, Madhya Pradesh:आमला नवयुवक दुर्गा मंडल एवम साई समिति वार्ड क्रमांक 8 द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष मातारानी के दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे गरबा खेला गया। नगर के बहुचर्चित डीजे बॉयज ग्रुप द्वारा गरबा खेला गया। छोटे बच्चो सहित युवक और युवतियों द्वारा मनमोहक गरबा खेला गया।जिसमे दर्शकों को देर रात तक इस कार्यक्रम से जोड़ा रखा। वही दर्शको ने भी इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा को और आनंद भी लिया। मंडल की महिलाओ और बच्चो ने भी अंत में गरबा खेला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी: कोटवा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, दुकान से ओप्पो F31 लेकर फरार हुए दो चोर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कोटवा बाजार निवासी मुस्तफा पुत्र नूर मोहम्मद की दुकान से दो अज्ञात चोर ओप्पो F31 मॉडल का एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय दुकान पर भीड़-भाड़ कम होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
राजस्थान के टोल प्लाज़ा पर गलत माप से चालानों पर उठा सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-Deepak टोल प्लाजा पर तौल का खेल, वाहन चालकों की जेब पर चोट। बिना सर्टिफाइड कांटों से वजन, टोल वसूली पर उठे सवाल। राजस्थान में टोल प्लाजा और धर्मकांटों पर बड़ी गड़बड़ी उजागर। विधिक माप विज्ञान विभाग की प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई। दो दिन में प्रदेश के 380 धर्मकांटों का निरीक्षण। 79 धर्मकांटे बिना वैध सत्यापन के मिले। अनियमितताओं पर 10.95 लाख रुपए का जुर्माना। दौसा के भांडारेज टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई। बिना सर्टिफाइड संचालित 16 धर्मकांटे जब्त। जयपुर-आगरा हाईवे पर भांडारेज टोल प्लाजा पर कार्रवाई। जालौर के सांगाणा टोल प्लाजा पर भी कांटा जब्त। अलवर के बहला और चूरू के टिडियासर टोल पर कार्रवाई। बिना सत्यापित कांटों से भारी वाहनों का वजन करने का मामला। गलत वजन से वाहन चालकों से अधिक वसूली की आशंका। वजन ज्यादा दिखा तो टोल के नाम पर ज्यादा वसूली। बिना सत्यापन के तौल की शुद्धता पर सवाल। गलत तौल से मालभाड़े और परिवहन लागत पर भी असर। विधिक माप विज्ञान विभाग के डिप्टी कंट्रोलर आलोक जारवाल ने दी जानकारी।0
0
Report
101वीं जयंती पर पूर्व उपराष्ट्रपति भैँरोसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि
Jaipur, Rajasthan:पूर्व उपराष्ट्रपति भैँरोसिंह शेखावत की एक सौ एक वीं जयंती पर आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया राज्यपाल हरिभाउ बागड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंजाब के भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विद्याधर नगर स्थित शेखावत के स्मृति स्थल पहुंचकर शेखावत को पुष्पांजलि दी इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्वर्गीय शेखावत के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शेखावत के जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया0
0
Report
Advertisement
हिमालयी बेल्ट में बड़े भूकंप का खतरा: उत्तराखंड से दिल्ली तक असर संभव
Chaka, यहाँ दो प्लेटें हैं - इंडियन प्लेट और तिब्बती प्लेट। ये एक-दूसरे पर दबाव डाल रही हैं, और यह दबाव 18 मिमी प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है। काफी समय से ये एक-दूसरे को धकेल रही हैं। हाल के शोधों से पता चलता है कि यहाँ एक बड़े भूकंप की संभावना बन रही है। हम इसकी सटीक तारीख तो नहीं बता सकते, लेकिन यहाँ जो फॉल्ट लाइन है - जिसे 'मेन हिमालयन थ्रस्ट' कहा जाता है - वह उत्तराखंड के नीचे 115 किमी की गहराई पर स्थित है। तो वहाँ एक बड़ा खतरा पनप रहा है। इसी तरह, हिमालय के अन्य हिस्सों में भी बड़े भूकंप आने की संभावना है। अगर हम पूरे हिमालय क्षेत्र को देखें - जिसमें न केवल उत्तराखंड, बल्कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं - तो यहाँ ऐसे बड़े भूकंप आ सकते हैं। अगर 8.1 तीव्रता का (या इसके आस-पास, जैसे 8 तीव्रता का) भूकंप आता है, तो यह बहुत विनाशकारी हो सकता है, क्योंकि इसका केंद्र (एपिसेंटर) ठीक नीचे होगा। उदाहरण के लिए, जब जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया था, तो उसका केंद्र अक्सर हिंदूकुश पर्वतमाला में होता था; ऐसे में भूकंप का असर केंद्र से दूर होने के कारण कम महसूस होता था। लेकिन अगर भूकंप का केंद्र ठीक नीचे हो, तो 8.1 तीव्रता का भूकंप बहुत ज्यादा जानलेवा साबित हो सकता है। 2005 में जब मुजफ्फराबाद इलाके में भूकंप आया था, तो लगभग 80,000 लोगों की जान चली गई थी। इसलिए, इस बार भी इसका असर सिर्फ उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहेगा। इसके आस-पास के इलाकों में दिल्ली भी है, जो हमारी राजधानी है। यह शोध उत्तराखंड में किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल उत्तराखंड में ही ऐसा खतरा है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बेल्ट में भी ऐसी संभावनाएँ मौजूद हैं, जहाँ दबाव लगातार बढ़ रहा है। हो सकता है कि अगले 5 सालों में ऐसा न हो, लेकिन आने वाले 10-20 सालों में ऐसा होने की आशंका है। लेकिन हमें अगले 20 सालों तक के लिए तैयारी रखनी चाहिए। चूँकि यह हिमालयी बेल्ट है, इसलिए यहाँ कई तरह की भूगर्भीय कमज़ोरियाँ हैं, जिसकी वजह से यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहाँ छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप तो आते ही रहते हैं, लेकिन कई ऐसी जगहें हैं जहाँ ज़बरदस्त दबाव (प्रेशर) जमा हो रहा है। अगर हम यहाँ रहने वाले स्थानीय लोगों या पर्यटकों की बात करें, तो पर्यटकों पर शायद उतना असर न पड़े (हालाँकि कुछ पर पड़ सकता है), लेकिन यहाँ की स्थानीय आबादी सबसे ज़्यादा प्रभावित होगी। और बात सिर्फ़ उत्तराखंड की नहीं है; इसके पड़ोसी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुड़गाँव, यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश और नेपाल तक भी इसका असर फैल सकता है। अगर आने वाले सालों में यहाँ बहुत तेज़ तीव्रता का भूकंप आता है, तो इसका दायरा काफ़ी बड़ा हो सकता है। हम यह तो नहीं बता सकते कि यह किस साल आएगा—हो सकता है अगले ही साल आ जाए, या हो सकता है कि इसमें 50 साल लग जाएँ। लेकिन ज़मीन की परतें लगातार खिसक रही हैं, और अब तक कोई ऐसा बड़ा भूकंप नहीं आया है जिससे यह जमा हुआ दबाव कुछ कम हो सके। इसलिए, यह दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अगर ऐसे में भूकंप आ जाता है, तो हम उसका सामना करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। इसलिए, सबसे पहले सरकारी स्तर पर पहल होनी चाहिए; सरकार को कुछ कदम उठाने चाहिए, जैसे कि भूकंप-रोधी इमारतों का निर्माण अनिवार्य कर देना चाहिए।0
0
Report
1 नवंबर की ऐतिहासिक रैली: हरियाणा कांग्रेस की सबसे बड़ी भागीदारी का दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस नेताओं की केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 1 नवंबर जो रैली होने जा रही है वो ऐतिहासिक रैली है। इसकी तैयारियों की आज बैठक थी और मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि 1 नवंबर की रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा भागीदारी होगी और बढ़-चढ़कर के लोग आएंगे क्योंकि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां वोट चोरी से केवल एक सीट ही चोरी नहीं हुई बल्कि सरकार चोरी हुई है इसीलिए इस रैली में हरियाणा के लोगों में जोश है और हरियाणा के लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंचेंगे।0
0
Report
यूपी लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी की समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW, UP: CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH HELD A REVIEW MEETING WITH OFFICIALS AT HIS RESIDENCE REGARDING THE PREPARATIONS FOR DEEPO TSAV TO BE HELD IN AYODHYA0
0
Report
Advertisement
विद्युत चेकिंग अभियान में 30 घरों के कनेक्शन की जांच, 1.70 लाख की वसूली
Deoria, Uttar Pradesh:विद्युत विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को गौरीबाजार कस्बे के किसान नगर वार्ड अरडीहा में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 30 घरों के बिजली कनेक्शनों की जांच की और राजस्व वसूली के तहत कुल 1 लाख 70 हजार रुपये जमा कराए। अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता (जेई) सलमान खान ने किया। टीम ने उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच के साथ ही बकाया बिजली बिलों की वसूली पर जोर दिया। बिजली बिल जमा करने को लेकर उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। जेई सलमान खान ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से राजस्व वसूली और बिजली कनेक्शनों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिल का समय से भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग का उद्देश्य राजस्व वसूली के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के प्रति जागरूक करना है। चेकिंग अभियान में धर्मेंद्र साहनी, राधाकृष्ण, शैलेंद्र कुमार, नागेंद्र मौर्य, संतोष सिंह, अशोक मिश्रा, अमित कुमार, पवन कुमार सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।0
0
Report
सोनभद्र: मारकुंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: अरविन्द दुबे | सोनभद्र सोनभद्र के मारकुंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर शिनाख्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के हुलिए से पहचान कराने में जुटी पुलिस मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई लगभग पांच फीट छह इंच बताई जा रही है। उसने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काले रंग का लोअर पहन रखा था। मृतक के गले में रंग-बिरंगी माला भी थी। पुलिस इन विवरणों के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। तीन वर्षों से झोपड़ी में रहने की जानकारी स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक लंबे समय से आसपास के क्षेत्र में मांगकर अपना गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से एक झोपड़ी में रह रहा था। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है। पहचान होने के बाद ही उसके परिजनों और अन्य संबंधित जानकारियों का पता चल सकेगा। घटना चोपन थाना क्षेत्र की है।0
0
Report
नक्सल हिंसा का दर्द पीछे छोड़ प्रगति की राह पर छत्तीसगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Chhattisgarh:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसा के दर्द को पीछे छोड़कर अब तेजी से प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बस्तर अंचल में शांति बहाली और विकास के नए युग की शुरुआत को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति का यह संदेश क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की पुष्टि करता है।0
0
Report
Advertisement
Kashmir’s Chrysanthemum Garden second season brings Asia’s largest floral spectacle
Chaka, Golden Autumn Blooms: Kashmir’s Chrysanthemum Paradise Unfurls as Asia’s Largest Floral Spectacle. Nestled at the foothills of the Zabarwan range, with the shimmering waters of Dal Lake nearby, Srinagar’s Nehru Memorial Botanical Garden has burst into a breathtaking tapestry of colour. On Friday, Chief Minister Omar Abdullah formally threw open Bagh-e-Gul-e-Dawood Kashmir’s Chrysanthemum Garden for its second season, transforming the Valley’s autumn into a vibrant floral celebration that officials hope will rival the fame of its legendary spring tulips. This year the garden has grown grander and more ambitious. Nearly 3.5 lakh chrysanthemum plants, carefully propagated and multiplied locally by the Department of Floriculture, Gardens and Parks, carpet roughly 120 kanals (about five hectares). Officials expect these hardy plants to yield more than 1.2 crore blooms over 12 million flowers in a dazzling palette of yellow, crimson, pink, purple, white and soft pastels. More than 70 varieties now fill the expanded beds, almost double last year’s collection, creating a living mosaic that dances against the golden and russet leaves of surrounding chinar, maple and ginkgo trees. Director Floriculture Mathoora Masoom has long described the garden as the department’s dream project. “We want the importance and popularity of our Chrysanthemum Garden to be exactly the same as our Tulip Garden,” she said. “We don’t want any season of our Kashmir to be dull. Spring is with tulips; autumn will be with chrysanthemums.” Unlike the delicate tulips that rely on imported bulbs, these chrysanthemums are entirely home grown a point the Chief Minister highlighted with quiet pride. The flowers are tougher too. They can shrug off light snowfall and are expected to remain in bloom for at least six weeks, potentially until December 5 or 6, giving visitors a longer window to enjoy the spectacle than the brief spring tulip season allows. The garden itself has been thoughtfully upgraded. Larger flower beds now flow into a decorative plaza, water features murmur softly, wooden pergolas offer shaded resting spots, and carefully placed selfie points invite visitors to frame themselves against the riot of colour. Improved pathways and visitor amenities complete the experience, turning a simple walk into an immersive autumn pilgrimage. Omar Abdullah, after inaugurating the garden, extended a warm invitation to both tourists from across the country and residents of Srinagar and nearby areas. Omar said “Today marks the second inauguration of Bagh-e-Gole Dawood (Chrysanthemum Garden), initially started last year, with the objective of having both the beginning and end of the tourism season in Srinagar feature a unique garden unlike any other found elsewhere. Aiming to boost tourism, the Department of Floriculture developed this garden to offer visitors something special during a time when options outside of the tulip season were limited. Unlike the tulip garden, which continually requires importing bulbs from outside the country, Bagh-e-Gole Dawood utilizes its own plant material that is locally propagated and multiplied. Expressing pride in the garden's progress since last year, the speaker invited tourists from across the country as well as local residents of Srinagar and surrounding areas to visit, take pictures, and enjoy its beauty, before concluding the press address.” For a Valley long defined by spring’s tulip blaze and the fiery carpets of falling chinar leaves, Bagh-e-Gul-e-Dawood offers something new: a dedicated autumn floral destination that fills the seasonal gap and strengthens Kashmir’s claim as a year-round paradise. Weather may have tested the gardeners during preparation, but their collective effort has delivered a garden that now stands ready to welcome the world in a cascade of golden and jewel-toned blooms.0
0
Report
कश्मीर का गुलदाउदी गार्डन बाग-ए-गुल दाऊद दूसरा सीजन के साथ खुला
Chaka, सुनहरी पतझड़ में खिले फूल: कश्मीर का गुलदाउदी (Chrysanthemum) गार्डन एशिया के सबसे बड़े पुष्प प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। ज़बरवान पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसा और डल झील के चमकते पानी के पास स्थित, श्रीनगर का नेहरू मेमोरियल बॉटनिकल गार्डन अब रंगों की एक अद्भुत छटा बिखेर रहा है। शुक्रवार को, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 'बाग-ए-गुल-ए-दाऊद' (कश्मीर का गुलदाउदी गार्डन) को इसके दूसरे सीज़न के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया। इसने घाटी के पतझड़ को फूलों के एक जीवंत उत्सव में बदल दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि यह गार्डन वसंत ऋतु में खिलने वाले मशहूर ट्यूलिप की तरह ही लोकप्रिय हो जाएगा। इस साल यह गार्डन और भी भव्य और बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। फ्लोरीकल्चर, गार्डन और पार्क विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए लगभग 3.5 लाख गुलदाउदी के पौधे, करीब 120 कनाल (लगभग पाँच हेक्टेयर) क्षेत्र में फैले हुए हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इन मज़बूत पौधों पर 1.2 करोड़ से ज़्यादा फूल खिलेंगे। इनमें पीला, गहरा लाल, गुलाबी, बैंगनी, सफ़ेद और हल्के पेस्टल रंगों की शानदार छटा देखने को मिलेगी। यहाँ 70 से ज़्यादा किस्मों के फूल लगे हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हैं। ये फूल एक ऐसा नज़ारा पेश करते हैं जो आसपास के चिनार, मेपल और जिन्कगो पेड़ों की सुनहरी और भूरी पत्तियों के बीच बेहद खूबसूरत लगता है। फ्लोरीकल्चर निदेशक मथूरा मासूम ने इस गार्डन को विभाग का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' बताया है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे गुलदाउदी गार्डन का महत्व और लोकप्रियता बिल्कुल हमारे ट्यूलिप गार्डन जैसी ही हो। हम नहीं चाहते कि कश्मीर का कोई भी मौसम फीका रहे। वसंत ऋतु ट्यूलिप के नाम है, तो पतझड़ का मौसम गुलदावदी के नाम होगा।" ट्यूलिप के नाज़ुक फूलों के विपरीत, जिन्हें उगाने के लिए बाहर से बल्ब मंगाने पड़ते हैं, ये गुलदाउदी पूरी तरह से यहीं (स्थानीय स्तर पर) उगाए गए हैं। एक ऐसी बात जिस पर मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ ज़ोर दिया। ये फूल ज़्यादा मज़बूत भी होते हैं। ये हल्की बर्फबारी को भी झेल सकते हैं और कम से कम छह हफ़्तों तक संभवतः 5 या 6 दिसंबर तक खिले रह सकते हैं। इससे पर्यटकों को इस नज़ारे का आनंद लेने के लिए ट्यूलिप के छोटे सीज़न की तुलना में ज़्यादा समय मिल सकेगा। गार्डन को भी बहुत सोच-समझकर बेहतर बनाया गया है। यहाँ फूलों की बड़ी-बड़ी क्यारियाँ एक सजावटी प्लाज़ा में मिलती हैं, पानी के फव्वारों की धीमी आवाज़ गूंजती है, लकड़ी के शेड (pergola) आराम करने के लिए छायादार जगह देते हैं, और खास तौर पर बनाए गए सेल्फी पॉइंट आगंतुकों को रंग-बिरंगे फूलों के बीच अपनी तस्वीरें लेने के लिए आकर्षित करते हैं। बेहतर रास्ते और पर्यटकों के लिए सुविधाएं इस अनुभव को और भी शानदार बनाती हैं, जिससे यहाँ टहलना एक यादगार 'पतझड़ यात्रा' जैसा बन जाता है। उमर अब्दुल्ला ने गार्डन का उद्घाटन करने के बाद, देश भर के पर्यटकों के साथ-साथ श्रीनगर और आस-पास के इलाकों के लोगों को यहाँ आने का न्योता दिया। एक ऐसी घाटी, जो लंबे समय से वसंत के ट्यूलिप और पतझड़ में चिनार के गिरते पत्तों की लाल-नारंगी चादर के लिए जानी जाती रही है, वहाँ 'बाग-ए-गुल-ए-दाऊद' एक नई सौगात लेकर आया है। यह पतझड़ के मौसम के लिए खास तौर पर तैयार किया गया फूलों का एक ऐसा स्थान है, जो मौसम के खालीपन को भरता है और कश्मीर को 'साल भर जन्नत' के रूप में और भी मजबूत तरीके से स्थापित करता है। गार्डन तैयार करने के दौरान मौसम ने शायद बागवानों की कड़ी परीक्षा ली होगी, लेकिन उनकी सामूहिक मेहनत का ही नतीजा है कि आज यह गार्डन सुनहरे और चमकीले रंगों वाले फूलों के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
दिल्ली के बंगाली मार्केट में गिफ्ट पैक के दाम 2–4% बढ़े; इजाफा 100–500 रुपए
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बंगाली मार्केट में गिफ्ट पैक के दाम 2–4% बढ़े; इजाफा 100–500 रुपए0
0
Report
Advertisement
मनबढ़ों का तांडव ,गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पिस्टल, दो कारतूस, चाकू और पंच बरामद
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लखनचक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक के साथ मारपीट करने और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया । उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक पंच बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे अजय चौहान के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि मुकेश चौहान ने अपने भाई अखिलेश चौहान और दोस्तों सचिन, रोहित व किशन चौहान के साथ मिलकर पंच से अजय की पिटाई की। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने और पिस्टल तानने का भी आरोप है। पीड़ित की सूचना पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में मुकेश चौहान (22), पुत्र मोहनलाल, निवासी बनचरा जगदीशपुर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, दो कारतूस, चाकू और पंच बरामद किए गए। अजय चौहान की तहरीर के आधार पर गौरीबाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(2), 115(2), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25 और 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल तेजू गौड़ और प्रदीप यादव शामिल रहे।0
0
Report
EXCLUSIVE TTS: अभी स्पष्ट खबर नहीं, नामों की सूची पर नज़र
New Delhi, Delhi:0
0
Report
सात मंजिला से गिरा मजदूर, मौत, मुआवजे की मांग को लेकर धरना
Bbrasi, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सातवीं मंजिल से गिरा मजदूर। मौत ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन, विधायक सकलडीहा भी हुए शामिल सकलडीहा। स्थानीय क्षेत्र की भोजपुर गांव स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवें मंजिल से गिरकर 33वर्षीय अशोक राय पिता रामजी राय मजदूर की मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहरा मच गया एवं ग्रामीणों में मातम छा गया। मजदूर अशोक की मौत की घटना को लेकर उग्र ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे वही सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मुआवजे की मांग करने लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण ने प्रदर्शन एवं धरना को देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स म मौजूद होगयी हैं। अशोक राय की माता सुनुता देवी, पत्नी गुड़िया,तीन पुत्रीया अर्पिता-13, अंकिता- 10, अंतिमा -8 ,पुत्र आरुष-4 को रो-रोकर बुरा हाल है अशोक राय के मेहनत मजदूरी से घर का जीविकोपार्जन का कार्य होता है ।परिवार का सहारा टुट गया जि सकी आर्थिक मदद के लिए ग्रामीण सहित विधायक मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे है0
0
Report
Advertisement
