icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दानापुर जीआरपी: ट्रेन में फेंककर हत्या की साजिश का नया मोड़

Danapur, Bihar:खबर दानापुर के खगौल से है जहाँ दानापुर जीआरपी अंतर्गत नेऊरा-बिहटा के बीच रेलवे ट्रैक पर सात सितंबर को युवक का शव मिलने के मामले में अब नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। मृतक कैलाश कुमार के परिजनों ने ट्रेन से गिरने की घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से कैलाश को फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, ट्रेन में चार लोग सवार थे, जिन्होंने खुद को STF पुलिस का जवान बताया और वीडिओग्राफ़ी करनेवाले कैलाश और उसके दोस्त रितेश के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों से रुपये कैमरा और सामान छीने गए। विरोध करने पर कैलाश के हाथ-पैर बांधकर उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रितेश घायल अवस्था में पटना में मिला और उसका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। मामले में सबसे बड़ा सवाल अब दानापुर जीआरपी की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया को लेकर खड़ा हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना की गंभीरता के बावजूद पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल हैं। परिवार का दावा है कि पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। परिजनों के यह कहना है कि पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर में कैलाश का हाथ पीछे की तरफ बंधा हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर यह महज ट्रेन से गिरने का हादसा था तो युवक के हाथ बंधे होने की स्थिति की जांच किस स्तर पर की गई? घायल जगदीशपुर निवासी रितेश से पुलिस ने घटना के संबंध में बयान लिया है। परिजनों के अनुसार रितेश ने बताया कि कैलाश ने लूटपाट का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपितों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। अब रितेश का बयान, ट्रेन के दिव्यांग कोच की जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों की पहचान जांच की अहम कड़ी बन सकती है। बिहार में लगातार कानून का राज और अपराध पर सख्ती की बात करते रहे हैं। ऐसे में चलती ट्रेन में खुद को पुलिसकर्मी बताकर यात्रियों से लूटपाट, मारपीट और युवक को ट्रेन से फेंकने जैसे गंभीर आरोप सामने आने के बाद सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है? अगर परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक युवक की मौत का मामला नहीं होगा, बल्कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करेगा। दयापुर जीआरपी प्रभारी अजय कुमार ने कैमरे पर ब्यान नहीं दिया लेकिन मौखिक बातचीत मे उनका कहना है कि यदि लूटपाट के बाद युवक को चलती ट्रेन से फेंके जाने की बात जांच में सामने आती है तो आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और क्या कैलाश की मौत महज हादसा थी या फिर इसके पीछे लूटपाट और हत्या की पूरी साजिश थी। बाईट अमित कुमार मृतक का भाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

8 फीट लंबे किंग कोबरा कोरबा के सतरेगा रिज़ॉर्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया

Korba, Chhattisgarh:कोरबा के सतरेगा के रिसोर्ट के इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड के पीछे 8 फीट लंबा किंग कोबरा मौत बनकर छिपी बैठी थी. इस जहरीले सांप ने पर्यटकों और कर्मचारियों के होश उड़ा दिए। फिर शुरू हुआ करीब एक घंटा तक चला बेहद खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन। दरअसल जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेगा के रिसॉर्ट में बुधवार सुबह के वक्त हड़कंप मच गया, जब विद्युत मीटर बोर्ड के पीछे करीब 8 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया। सांप ऐसी संकरी जगह में छिपा था, जहां सीधे हाथ डालना तो दूर, उसके करीब जाना भी जान जोखिम में डालने जैसा था। रिसॉर्ट मैनेजर इस्तिखार खान ने तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर संस्था के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले विद्युत विभाग को सूचित कर बिजली की सप्लाई बंद कराई गई और इसके बाद शुरू हुआ किंग कोबरा को बाहर निकालने का ऑपरेशन। करीब एक घंटे तक टीम सांप की हर हलचल पर नजर बनाए रही। संकरी जगह और किंग कोबरा की फुर्ती ने रेस्क्यू को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया था लेकिन आखिरकार रेस्क्यू टीम की सावधानी और सूझबूझ काम आई और 1 घंटे की मशक्कत के बाद करीब 8 फीट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर पर्यटकों की भीड़ जुट गई थी. हर किसी की नजर इस विशाल सांप पर थी और लोग मोबाइल कैमरे में इसके वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा था. सफल रेस्क्यू के बाद पंचनामा कार्रवाई की गई और किंग कोबरा को उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि कोरबा के लेमरू, बालकों, पसरखेत, करतला और कुदमुरा समेत आसपास के इलाकों में लगातार किंग कोबरा सामने आ रहे हैं। यहां इनके अनुकूल प्राकृतिक आवास और संभावित प्रजनन की ओर संकेत माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक आबादी का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी है। इस पूरी घटना का सबसे बड़ा संदेश यही है की सांप दिखे तो डरिए नहीं... लेकिन उसके करीब जाने की गलती भी मत कीजिए। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
0
0
Report

भिवंडी में ध्वनि प्रदूषण नियम टूटने पर सख्त कार्रवाई, धामणकर नाका ने पहला स्थान जीता

Thane, Maharashtra:भिवंडी में ध्वनि प्रदूषण नियम टूटने पर सख्त कार्रवाई, धामणकर नाका ने पहला स्थान जीता ठाणे पोलीस आयुक्तालयातर्फे भिवंडी परिमंडळात २०२५ च्या सार्वजनिक गणेशोत्सव स्पर्धेचे आयोजन करण्यात आले होते. यात धामणकर नाका मित्र मंडळाने प्रथम क्रमांक पटकावला. अप्पर पोलीस आयुक्त अशोक दुधे यांच्या हस्ते त्यांना गौरविण्यात आले. द्वितीय पुरस्कार संयुक्त मित्र मंडळ गौरीपाडा और श्री गणेश मित्र मंडळाला, तर तृतीय क्रमांक स्व. पंडित नाना मित्र मंडळ आणि स्वामी समर्थ सेवा समिती मंडळाला विभागून देण्यात आला. खोणीच्या युवा मित्र मंडळाला विशेष पारितोषिक मिळाले. यावेळी बोलताना अप्पर आयुक्त दुधे यांनी गणेशोत्सवात उच्च न्यायालयाच्या नियमांचे पालन करण्याचे आवाहन करत नियम मोडणाऱ्यांवर गुन्हा दाखल, साहित्य जप्त आणि अटकेची कारवाई होईल असा इशारा दिला.
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में शराब तस्करी: चार गिरफ्तार, तहखाने से शराब बरामद

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शराब तस्करी के मामले में चार आरोपियों को उत्पाद विभाग और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहली तस्वीर पुपरी की है। यहां शराब तस्करों ने बाइक के अलग-अलग हिस्सों में शराब छिपाकर नेपाल से लाई जा रही थी उत्पाद विभाग को इसकी भनक लगी और कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरी तस्वीर रीगा की है। यहां तस्करों ने शराब तस्करी के लिए चारपहिया वाहन में बाकायदा तहखाना बना रखा था। पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली तो वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report

भागलपुर में बाढ़ का कहर जारी, लाखों लोग प्रभावित, राहत अभियान तेज

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में बाढ़ का कहर जारी, जिले के 13 अंचल बाढ़ की चपेट में हैं। 92 पंचायतों के 376 गांव और 710 वार्ड बाढ़ प्रभावित हैं। जिले में 1 लाख 47 हजार 170 परिवारों के 6 लाख 35 हजार 387 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि गंगा के जलस्तर में अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.56 मीटर के करीब है, जो खतरे के निशान से 83セン्टीमीटर ऊपर है। वहीं सुल्तानगंज में जलस्तर 36.70 मीटर है और गंगा खतरे के निशान से 2 मीटर 20センティमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज है। लोगों की आवाजाही और रेस्क्यू के लिए 101 नावें लगातार चल रही हैं। अब तक 4 हजार 696 परिवारों के 23 हजार 412 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत की बात करें तो प्रभावित परिवारों के बीच 8 हजार 910 पॉलीथिन शीट बांटी जा चुकी हैं। वहीं लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए 183 सामुदायिक रसोई संचालित हैं। इन रसोइयों से अब तक 5 लाख 42 हजार 772 थालियां उपलब्ध कराई जा चुकी है। पशुओं के इलाज के लिए 11 पशु चिकित्सा शिविर भी चल रहे हैं। वहीं राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए भी भोजन की व्यवस्था जारी है। अब तक 35 हजार 277 लोगों को राहत शिविरों में भोजन कराया जा चुका है। जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी लगातार प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर रही है。
0
0
Report

मसौढ़ी में हथियारबंद बदमाशों की फायरिंग से इलाके में दहशत

Masaurhi, Bihar:मुहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत। मौके से तीन खाली कारतूस बरामद। छानबीन में जुटी पुलिस। मसौढ़ी के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के जेपी रोड स्थित लखीबाग मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 8 से 10 हथियारबंद अपराधियों ने एक घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ की और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के लोगों ने खटिया और चौकी के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। पीड़ित परशुराम प्रसाद की बहू निजू कुमारी ने मसौढ़ी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बदमाश घर में भी घुसे और सामान को इधर-उधर फेंक दिया, तोड़फोड़ की और ईंट से हमला भी किया। इसके बाद हथियार लहराते हुए कई राउंड फायरिंग की गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावर पहले से दर्ज एक मारपीट के मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। मसौढ़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लेकिन सवाल यह है कि अगर अपराधी इतने बेखौफ होकर फायरिंग कर सकते हैं, तो मसौढ़ी में आम लोगों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है?
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में MDMA बरामद: पुलिस ने नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश

Jaunpur, Uttar Pradesh:डेढ़ करोड़ की MDMA बरामद, जौनपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार KERAKAT क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कथित रूप से MDMA तैयार करने और उसकी तस्करी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के पास से 317 ग्राम तैयार MDMA और 660 ग्राम अर्धनिर्मित MDMA बरामद हुई। इसके अलावा नशीला पदार्थ तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, 9,500 रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बरामद मादक पदार्थ और अन्य सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां-कहां करते थे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार मौर्य, सुनील सोनकर, राहुल सोनकर और विश्वकर्मा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
0
0
Report

अमेठी गौरीगंज 132 KV उपकेंद्र के पास महिलाओं का 36 घंटे से धरना

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल धरना प्रदर्शन, 132 KV विद्युत उपकेंद्र केंद्र गौरीगंज में 36 घंटे से धरने पर बैठी महिलाएं, 132 KV विद्युत उपकेंद्र केंद्र पर महिलाओं ने डाला डेरा, घर-परिवार छोड़कर बिजली की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाएं, धरना स्थल पर ही बनाकर खा रही हैं भोजन, महिलाओं का आरोप—36 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा कोई आला अधिकारी, ढोलक बजाकर भजन कीर्तन कर रही है महिलाएं, बिजली व्यवस्था सुधारने और समस्या के समाधान की मांग पर अड़ी महिलाएं, मुख्यालय 132 KV विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज में चल रहा है धरना प्रदर्शन
0
0
Report

मल्लावां में खिड़की उखाड़ कर घर में घुसे चोर , नगदी समेत लाखों के जेवर लेकर फ़रार चोर

Sharad KumarSharad KumarFollow17m ago
Babatmau, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने शिव शंकर पुत्र नन्हे के घर को निशाना बना लिया। चोर जाली की खिड़की उखाड़कर घर में घुसे और कमरे में रखा नकदी व जेवरात से भरा बक्सा पार कर दिया। चोर बक्से को गांव के ही विनीत सिंह के खेत में ले गए। वहां ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात निकाल लिए। इनमें सोने का हार, पांच माला, दो जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी चांदी की पायल और तीन जोड़ी बिछुआ शामिल हैं। खाली बक्सा खेत में छोड़कर चोर फरार हो गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हलका इंचार्ज संतोष पासवान जांच में जुटे हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top