icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में एनकाउंटर: गैंगस्टर के दो शूटर दबोचे, हथियार बरामद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और वांटेड बदमाशों के बीच मुठभेड़ दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर दबोचे एनकाउंटर के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटरों हाल ही में बवाना के पूठ खुर्द इलाके में हुए जोगिंदर डबास हत्याकांड मे वांटेड थे एनकाउंटर, बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में खेड़ा नहर के पास हुआ, जहां पर इन बदमाशों के आने का इनपुट मिला था जोगिंदर डबास की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े विक्की हड्डल ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी
0
0
Report

जयपुर अस्पताल में सात मरीजों को ऑपरेशन 24 घंटे बाद आंखों में संक्रमण

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - ऑपरेशन के बाद आंखों में इंफेक्शनकुचामन सिटी सरकारी अस्पताल में एक साथ सात मरीजों में आई दिक्कत सभी मरीजों की आंखों में बताया जा रहा पोस्ट सर्जिकल इंफेक्शन जिसके चलते ऑपरेशन के 24 घंटे बाद ही मरीजों की आंख की पुतली हो गई सफेद मुख्यालय के निर्देश पर SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किए पांच मरीज SMS अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ R.K जैन ने गठित किया मेडिकल बोर्ड नेत्र रोग विभाग के HOD डॉ नगेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में बनाया गया बोर्ड बोर्ड में मेडिकल विभाग के HOD डॉ एम के अग्रवाल नेत्र रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज शर्मा, डॉ मनीष शर्मा भी शामिल SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी भी पहुंचे अस्पताल पूरे घटनाक्रम की फैक्ट रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश चिकित्सकों के मुताबित सभी मरीजों की आंखों की हालत बताई जा रही गंभीर
0
0
Report

सावन के पहले दिन रायपुर के शिवालयों में भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा इंतजाम जारी

Begun, Rajasthan:आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही शिवभक्ति का सबसे बड़ा उत्सव भी शुरू हो गया है..राजधानी रायपुर के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज रहे हैं.. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, गंगाजल, दूध और पंचामृत से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं.. मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं.. सावन के पहले दिन पूरे शहर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला: रेल ने मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू, ठहराव बढ़ाए

Naya Chak, Bihar:एंकर - श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश के अलग-अलग राज्यों, नेपाल और बिहार के विभिन्न जिलों से सुल्तानगंज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे की ओर से भागलपुर–रांची मेला स्पेशल, दानापुर–साहिबगंज मेला स्पेशल, भागलपुर–कटिहार मेला स्पेशल, सुल्तानगंज–जमालपुर मेला स्पेशल और जमालपुर–देवघर मेला स्पेशल ट्रेनों का अप और डाउन दोनों दिशाओं में परिचालन किया जा रहा है। वहीं भागलपुर–अजमेर एक्सप्रेस, मालदा टाउन–आनंद विहार एक्सप्रेस और कामाख्या–गया एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों के ठहराव का समय भी बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ और उतर सकें। सिर्फ ट्रेनों का परिचालन ही नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी पहले से कहीं अधिक मजबूत किया गया है। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अतिरिक्त अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वारों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे वे बिना किसी परेशानी के बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर के लिए अपनी आस्था की यात्रा पूरी कर सकें।
0
0
Report

श्रावण में झारखंडधाम मंदिर में आस्था का सैलाब; अमित शाह भी पहुँचे पूजा

Giridih, Jharkhand:एभीबी : आज से पवित्र श्रावण माह शुरू होते ही जिले के प्रसिद्ध झारखंडधाम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. जमुआ प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित झारखंडधाम मंदिर गिरिडीह जिले की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू है और सैकड़ों साल पुराना है. कहा जाता है कि जंगल में एक गाय के दूध की धारा अपने आप इसी स्थान पर गिरती थी, जिसके बाद ग्रामीणों को यहां शिवलिंग मिला, तभी से इसे झारखंडधाम के नाम से पूजा जाता है. सावन में यहां जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है. इसी कारण गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग के साथ-साथ बिहार के सीमावर्ती जिलों से भी लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. इस मंदिर की ख्याति इतनी है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं. उन्होंने बाबा से राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की थी. उनके दौरे के बाद मंदिर की प्रसिद्धि और बढ़ गई है. सावन को लेकर मंदिर कमेटी और प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. भक्तों के लिए पेयजल, शेड, मेडिकल कैंप, प्रसाद काउंटर और फ्री मोबाइल लॉकर की व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी और पुलिस बल तैनात है. मंदिर को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है. सुबह से ही कावरिया संघ के सदस्य डीजे की धुन पर नाचते हुए जल चढ़ाने पहुंचे. महिला मंडलियों ने भजन-कीर्तन किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि सावन के सभी सोमवार को विशेष रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन होगा. पहले दिन ही 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. पूरे माह मंदिर परिसर में भजन संध्या, हवन और धार्मिक आयोजन होंगे.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद-रracha पुलिस ने माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार जेल भेजा

Dhanbad, Jharkhand:ऑपरेशन दौरा पहाड़ के तहत धनबाद व गिरिडीह पुलिस और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार भाकपा(माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं 2.20 करोड़ रुपये के नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल समेत पांचों नक्सलियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। पांचों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। मिसिर बेसरा के साथ 15 लाख के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण(आरसीएम), गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम (एसीएम) तथा उसके दो अन्य सहयोगी भी जेल भेजे गये। रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लाया गया धनबाद मंगलवार को बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से गिरफ्तारी के बाद सभी नक्सलियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन "दौरा पहाड़" की जानकारी दी. इसके बाद सभी गिरफ्तार नक्सलियों को कड़े सुरक्षा घेरे में धनबाद लाया गया। सुरक्षा बलों के काफिले के बीच हुआ आरोपियों का मूवमेंट धनबाद लाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त थी कैदी वाहन के आगे और पीछे पुलिस तथा सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां चल रही थीं। पूरे मार्ग में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रही।धनबाद लाने के बाद देर शाम सभी नक्सलियों की मेडिकल जांच करायी गयी। जांच पूरी होने के बाद मिसिर बेसरा समेत सभी गिरफ्तार नक्सलियों को धनबाद जेल भेज दिया गया। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पकड़े गये मिसिर बेसरा और उसके साथियों को बरवाअड्डा पुलिस कड़ी सुरक्षा में धनबाद के सदर अस्पताल ले कर आयी।यहां दर्जनों पुलिस जवान के साथ कई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर मौजूद थे। सभी नक्सलियों को नकाब पहनाकर रखा गया। पुलिस किसी को भी उनकी तस्वीर लेने से मना कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक-एक कर सभी को अंदर कमरे में ले गये, जहां डॉक्टरों ने सभी की मेडिकल जांच की।वहीं अगल-बगल किसी को रहने नहीं दिया जा रहा था। मेडिकल होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट: आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र से हालात पर नजर बनाए हुए रहे। वहीं लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 30 जुलाई यानी आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा देर रात तक जिला आपदा परिचालन केंद्र यानी कंट्रोल रूम से मौसम, संवेदनशील क्षेत्रों और चारधाम यात्रा मार्गों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी के राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए तथा सभी विभाग अलर्ट मोड में रहकर समन्वय के साथ काम करें। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 30 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की भी अपील दी है।
0
0
Report

नेशनल हाईवे 44 पर पेपर रोल भरे ट्रक आग, चालक की सूझबूझ से हादसा टला

Sagar, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे 44 चीमाढाना के पास बुधवार की रात्रि में अफरा तफरी मच गई , जब पेपर रोल से भरा एक मिनी आयशर ट्रक क्रमांक एन एल 01 ए जी 9567 में चलते-चलते आग भड़क गई, आग इतनी भयंकर थी, कि देखते ही देखते ट्रक का मुख्य हिस्सा जलकर पुरी खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी हरिराम मानकर पुलिस बल के साथ पहुंचे गए और हाईवे के दोनों और करीब 2 किलोमीटर तक लगे ट्रक और अन्य वाहनों के जाम को सुचारु कराया। ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ट्रक चालक प्रेम ने बताया कि वह तिरछी से आगरा पेपर रोल से भरा ट्रक लेकर जा रहे थे तभी वायरिंग के यहां से तेज आग निकलने शुरू हुई और आग तेजी से भड़क गई उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को दी, नगर पालिका की फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बबलू प्रजापति, जमील खान ने तत्परता से पहुंचकर आधे घंटे की कड़ी में मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसे बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया गया। चलती ट्रक में आग लगने की घटना के बाद नेशनल हाईवे 44 पर दोनों और करीब दो किलोमीटर तक 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन वे ट्रैफिक करके वाहनों के ट्रैफिक को सुचारू कराया।
0
0
Report
Advertisement

टोंक के शहरी सेवा शिविर से मिले लाभ: 63 पट्टे और 1.95 लाख ऋण

Kota, Rajasthan:टोंक शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान, 63 पट्टे जारी, स्वनिधि योजना के तहत 1.95 लाख के ऋण वितरित नगर परिषद टोंक द्वारा अग्निशमन केन्द्र में आयोजित शहरी सेवा शिविर के फॉलो-अप कैंप में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लंबित एवं नई पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर का निरीक्षण संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला कलेक्टर टीना डाबी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि शिविर में स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत 18 पट्टे, कृषि भूमि नियमन के तहत 42 पट्टे तथा धारा 69-ए के अंतर्गत 3 नए पट्टे जारी किए गए। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 5 लाभार्थियों को कुल ₹1.95 लाख का ऋण वितरित किया गया। नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शहरी सेवा शिविर के फॉलो-अप कैंप में पहुंचकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं。 बाइट 01 संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top