460443
शोभापुर में बैडमिंटन खेलते समय WCL कर्मचारी की गई जान
Ghoradongri, Madhya Pradesh:घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर में बैडमिंटन खेलते समय WCL कर्मचारी की अचानक जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, मृतक बैडमिंटन खेलते वक्त अचानक गिर गए थे। उन्हें तुरंत WCL अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन, नम आंखों से ग्रामीणों ने दी विदाई
Baisar, Uttar Pradesh:जनपद महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा क्षेत्र के *बेलवा डाढ़ी, नारायनपुर, हनुमानपुर* में स्थापित माता लक्ष्मी की प्रतिमा का आज गुरुवार को शाम 7:00 बजे भव्य विसर्जन किया गया। ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी की प्रतिमा की विदाई की। विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ माता की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। *नम आंखों से दी विदाई* विसर्जन के समय ग्रामीण भावुक हो गए। बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से माता लक्ष्मी की विदाई की और अगले वर्ष फिर से आने की कामना की। *पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद* मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बृजमनगंज थाना पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए *उप निरीक्षक दीपक यादव,उप निरीक्षक आलोक यादव, उप निरीक्षक विक्की कुमार, कांस्टेबल अखिलेश यादव सहित तमाम पुलिस कर्मी* मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
राजनांदगांव स्टेशन पर यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना, अफरा-तफरी का माहौल; संदिग्ध हिरासत म
Bhilai, Chhattisgarh:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके चलते ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। मौके पर डॉग स्क्वाड और भारी पुलिस बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Bomb Scare on Yesvantpur-Korba Express at Rajnandgaon Station Causes Panic; One Suspect Detained0
0
Report
संभल में 24 कोसीय परिक्रमा के लिए भारी श्रद्धालु जुटेंगे, सुरक्षा इंतजाम सख्त
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । कल से शुरू होगी संभल के पौराणिक तीर्थस्थलों की 24 कोसीय परिक्रमा। 24 कोसीय परिक्रमा के लिए 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। श्रद्धालुओं पर ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा। 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी। DM अंकित खंडेलवाल, एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने वंशगोपाल तीर्थ स्थल और परिक्रमा मार्ग पर प्रशासन की तैयारियों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए परिक्रमा मार्ग पर 450 से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात .. 5 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे .. मेडिकल टीम, फायर टेंडर की भी तैनाती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
तिगरी गंगा मेले की सुरक्षा के लिए डीआईजी ने मेले क्षेत्र का निरीक्षण
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज लिया जायजा; पुलिसकर्मियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पर आयोजित होने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध गंगा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज ने तिगरी मेला क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीआईजी मुनिराज ने एसपी लखन सिंह यादव को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ ही स्नान और दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों से सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने और मेले में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।0
0
Report
कुशीनगर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी: 1.2 लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले कथित गिरोह का भंडाफोड़ - राजस्थान के युवक को शादी का झांसा देकर ठगने का आरोप। शादी तय होने के बाद युवक से लिए गए 1.20 लाख रुपये, करीब 10 हजार रुपये के कपड़े और श्रृंगार का सामान भी खरीदवाया गया। शादी के बाद दुल्हन बनी युवती रास्ते में पेशाब का बहाना बनाकर फरार। पीड़ित की शिकायत पर अहिरौली बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। चार महिलाओं समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में दुल्हन, मां, बहन, मामा और कथित अगुआ शामिल। पुलिस ने 70 हजार रुपये नकद, 4 साड़ी और एक जींस पैंट बरामद की। ग्राम असना से सभी आरोपियों की गिरफ्तार। अहिरौली बाजार पुलिस ने आगे की कार्रवाई की तैयारी जताई。0
0
Report
करनाल के घोगड़ीपुर में राहुल गांधी ने दिया वादा पूरा; परिवार से मुलाकात
Karnal, Haryana:करनाल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना वादा किया पूरा, करनाल के घोगड़ीपुर में रहने वाले तेजी मान के परिवार के लोगो से की कल दिल्ली में राहुल गांधी ने मुलाकात कर अपना वादा पूरा किया, बजुर्ग महिला ने राहुल गांधी को चूरमा खिलाया, राहुल गांधी ने परिवार से किया वादा, जल्द ही उनके गांव में आएंगे राहुल गांधी, दो साल पहले राहुल गांधी घोगड़ीपुर गांव में पहुँचे थे। तब राहुल गांधी ने परिवार के लोगो से कहा था, य राहुल गांधी खुद दोबारा गांव में आएंगे य अपने पास दिल्ली में उन्हें बुलाएंगे। इसके बाद राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को कल भाई दूज पर दिल्ली में बुलाया था और भी कई लोग राहुल गांधी के साथ मुलाकात करने के लिए पूछे थे, परिवार के लोग राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी से मुलाकात कर करनाल के घोगड़ीपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला रामपति ने कहा कि परिवार के तौर पर राहुल गांधी ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा 2 साल पहले राहुल गांधी ने हमारे गांव में आकर वादा किया था उसे राहुल गांधी ने हमे बुलाकर पूरा किया है और खाना भी खिलाया।उन्होंने कहा में राहुल गांधी के लिए चूरमा बनाकर ले गई थी, राहुल गांधी को चूरमा बहुत पसंद है। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने काफी देर तक हमसे बात की और राहुल गांधी काफी देर तक हमारे बीच में रहा। उन्होंने कहा केवल 50-60 लोगो की ही बुलवा दिया गया था, राजनीति का कोई भी मुद्दा नहीं था। उन्होंने कहा अब राहुल गांधी ने वादा किया है वह जल्द ही हमारे घर पर आएंगे। उन्होंने कहा हमें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि राहुल गांधी इतने बड़े नेता है एक साधारण व्यक्ति की तरह उन्होंने हमसे मुलाकात की और 1 घंटे से भी अधिक हमसे बातचीत की, उन्होंने कहा वह हमारे साथ खाना भी राहुल गांधी ने खाया।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के वैशाली नगर लूट: शिक्षित आरोपी दिग्विजय सिंह गिरफ्तार, 37 लाख बरामद नहीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के वैशाली नगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में चाकू की नोक पर 37 लाख रुपए के गहने लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी दिग्विजय सिंह (32) पढ़ा-लिखा है। उसने BSc नर्सिंग की है और कॉर्पोरेट कंपनी में काम भी कर चुका है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर करीब 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन और 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन बकाया था। दोस्तों से भी उधार ले रखा था। पिछले छह महीने से बेरोजगार चल रहा था। कर्ज चुकाने के दबाव में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शोरूम में घुसकर महिला कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड को चाकू डराकर 7 गले के हार व 31 अंगूठियां बैग में भरकर फरार हो गया था। पुलिस ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे दिल्ली से डिटेन कर गिरफ्तार किया। वैशाली नगर स्थित सीरियस ज्वैलर्स में 10 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे लूट की वारदात हुई थी। शोरूम की ज्वेलरी कंसल्टेंट अंजली कायथ और सिक्योरिटी गार्ड महावीर प्रसाद गुप्ता वहां मौजूद थे। अंजली मैनेजर रोहित जांगिड़ से फोन पर स्टॉक रिपोर्ट को लेकर बात कर रही थीं। इसी दौरान चेहरे पर मास्क और सिर पर पीली टोपी पहने एक युवक काला बैग लेकर शोरूम में दाखिल हुआ। उसने अचानक बैग से चाकू निकाला और महिला कर्मचारी को धमकाने लगा। महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को आवाज लगाई तो आरोपी ने गार्ड को पकड़कर रोक दिया। इसके बाद महिला कर्मचारी को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और शोरूम में रखे सोने व हीरे के आभूषण बैग में भर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 7 हार और 31 अंगूठियां लूटकर ले गया। आरोपी के फरार होने के बाद शोरूम स्टाफ और मालिक ने स्टॉक चेक किया तो 7 गले के हार और 31 हाथ की अंगूठियां गायब मिलीं। इनकी कीमत करीब 37 लाख रुपए बताई गई। पूरीवारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। विदेश में पढ़ाई के लिए लिया था 30 लाख का लोन... पुलिस पूछताछ में आरोपी की आर्थिक स्थिति और कर्ज का खुलासा हुआ। आरोपी ने विदेश में आगे की पढ़ाई के लिए करीब 30 लाख रुपए का एजुकेशन लोन ले रखा था। इसके अलावा करीब 15 लाख रुपए का पर्सनल लोन और दोस्तों से भी उधार ले रखा था। आरोपी पहले OYO कंपनी के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर प्रॉपर्टी सर्च का काम करता था, लेकिन पिछले करीब छह महीने से बेरोजगार था। पुलिस के मुताबिक कर्ज चुकाने के दबाव में उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शादीशुदा है और उसका चार साल का बेटा है। उसका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अभी तक बरामद नहीं हुई लूटी गई ज्वेलरी... पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लूटी गई करीब 37 लाख रुपए की ज्वेलरी की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और लूटे गए आभूषणों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी: दिग्विजय सिंह (32), निवासी देवी नगर, कालवाड़ रोड, करधनी, जयपुर।0
0
Report
गूगल मैप से सोलर प्लांट लूट: 50 किलो तांबा समेत 2 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोविंदगढ़ SHO विनोद सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कानाराम और राजेंद्र बावरीया को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी असलम खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गूगल मैप के जरिए बड़े सोलर प्लांट तलाशते थे और फिर रात के अंधेरे में वहां चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी ट्रांसफॉर्मर, सोलर प्लांट की प्लेट और कॉपर वायर को निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने प्रदेशभर में 50 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 किलो तांबा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जांच कर रही है。0
0
Report
जमवारामढ़ में चौथे चरण की तैयारी तेज: कलेक्टर-एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़, जयपुर पंचायत चुनाव के चौथे चरण की तैयारियां कलेक्टर संदेश नायक, एसपी हरनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में उतरकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर दोनों अधिकारियों ने जमवारामगढ़ इलाके के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया जमवारामगढ़ के अधिकारियों के साथ मीटिंग अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला कलेक्टर संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में उतरकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर दोनों अधिकारियों ने जमवारामगढ़ इलाके के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और अन्य चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। वहीं जमवारामगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
जालौन में छठ पूजा महोत्सव के लिए रामकुंड घाट की सजावट पूरी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट, 13 नवंबर से होगी चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, अस्थायी चेंजिंग रूम बनेंगे जालौन के उरई शहर में 13 नवंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से प्रमुख पूजा स्थल रामकुंड घाट को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। घाट पर साफ-सफाई, रंगरोगन और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। दीपावली से पहले ही नगर पालिका ने घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी समीर ने भी रामकुंड घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील के निर्देशन में कर्मचारियों ने कुंड और घाट की विशेष सफाई कराई। दीवारों का रंगरोगन कराने के साथ खराब लाइटों को बदलवाकर रोशनी की व्यवस्था बेहतर की गई है। 15 और 16 नवंबर को विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने के लिए घाट पर करीब एक दर्जन बेंच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, 12 नवंबर तक मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
यूजीसी समाप्ति पर विवाद: उदयभान करवरिया ने योगी के खिलाफ साजिश का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा बयान, यूजीसी को उदयभान ने सीएम योगी के खिलाफ बताया साजिश, उदयभान ने कहा यूजीसी लाना योगी के खिलाफ एक साजिश है, उदयभान ने कहा 2027 में योगी का रथ विरोधी देखते ही रह जाएंगे, उदयभान ने यूजीसी और आरक्षण को पूरी तरह से खत्म करने की मांग की, 2027 के चुनाव में उदयभान ने नहीं उतरने का ऐलान किया, कहा इस बार किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा। एंकर -- प्रयागराज में बीजेपी के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूजीसी को खत्म होना चाहिए। उदयभान ने कहा यूजीसी लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी, उन्होंने कहा यूजीसी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साजिश है। यूजीसी और आरक्षण को उदयभान करवरिया ने पूरी तरह से ख़त्म करने की मांग की। उदयभान करवरिया ने कहा कि जो लोग योगी जी को लेकर राग अलाप रहें हैं वह योगी जी का रथ 2027 में जब निकलेगा तो विरोधी देखते रह जाएंगे। उदयभान करवरिया ने प्रयागराज के करछना में आयोजित सही दिशा और सही वक्त नाम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनैतिक विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उदयभान ने फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पत्नी के निधन के बाद से चुनाव लड़ने का मूड नहीं बना पायाहूं। उदयभान ने मंच से ही घोषणा की है कि इस बार कार्यकर्ता को लड़ाने का काम करूंगा। संगठन और पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे ही निभाने का प्रयास करूंगा। उदयभान ने कार्यक्रम के जरिए यह भी संदेश दिया कि जो लोग कहते थे कि उदयभान का कोई वजूद नहीं है, यह भीड़ और लोगों का स्नेह विरोधियों को देखना चाहिए। बता दे कि उदयभान करवरिया बीजेपी के पूर्व विधायक हैं। साल 1996 में हुए जवाहर पंडित हत्याकांड में उदयभान करवरिया और उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और रामचंद्र त्रिपाठी को नवंबर 2019 में एमपी एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। जिसके बाद उदयभान करवरिया, उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल चले गए। जुलाई 2024 में राज्यपाल ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए समय पूर्व रिहाई और सजा माफ़ी की मंजूरी दे दी। जिसके बाद से उदयभान करवरिया जेल के बाहर आ गए। लेकिन मौजूदा समय में उदयभान के बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया और छोटे भाई सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल में ही बंद हैं। फिलहाल उदयभान करवरिया ने जेल से रिहाई के लगभग दो साल बाद फिर से समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करके अपने विरोधियों को संदेश देने का प्रयास किया है।0
0
Report
डिप्टी सीएम बैरवा ने दिवंगत विधायक जसवंत यादव को श्रद्धांजलि, कहा नुकसान बड़ा
Alwar, Rajasthan:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दिवंगत विधायक जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका निधन पार्टी और सरकार के लिए बड़ी क्षति अलवर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बहरोड़ के दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने डॉ. जसवंत यादव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे बेहद वरिष्ठ और अनुभवी नेता थे। उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा और आमजन के साथ उनका हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा। उनका निधन पार्टी और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव के पास राजनीति और संगठन का लंबा अनुभव था, जिसका लाभ पार्टी और सरकार दोनों को मिलता रहा। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और अनुभव हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा को लेकर डॉ. यादव की जो भावनाएं और इच्छाएं थीं, उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधानसभा के सभी 200 विधायकों के उनके निधन से भावनात्मक रूप से प्रभावित होने के सवाल पर बैरवा ने कहा कि किसी छोटे से गांव या ढाणी में भी किसी व्यक्ति के निधन से वहां के लोगों को दुख होता है। डॉ. जसवंत यादव एक बड़े जनप्रतिनिधि और अनुभवी नेता थे। उनके निधन से सभी व्यथित हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।0
0
Report
Advertisement
गांव कंगनपुर की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने समुद्री परिक्रमा इतिहास रचा
Sirsa, Haryana:गांव कंगनपुर की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा को किया सम्मानित- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया अभिनंदन. गांव के गुरुघर में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए गोबिंद कांडा. भारतीय army, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों के पहले संयुक्त विश्व समुद्री परिक्रमा अभियान समुद्र प्रदक्षिणा में शामिल मेजर कर्मजीत कौर का गोबिंद कांडा ने बढ़ाया हौंसला. बोले गोबिंद कांडा, समुद्र का सीना चीरकर इतिहास रचा सिरसा की बेटी ने. पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सदैव सिरसा की बेटियों का हौंसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार ने बेटियों को दिया सम्मान - गोबिंद कांडा. गांव कंगनपुर और सिरसा का नाम रोशन किया बिटिया कर्मजीत कौर ने. मात्र 50 फीट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत IASV त्रिवेणी पर सवार होकर नौ महिला सैन्य अधिकारियों की टीम ने 314 दिनों तक समुद्र में रहकर लगभग 25,500 नॉटिकल मील की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा की पूरी. 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ यह अभियान 22 जुलाई 2026 को सफलताप्रकार संपन्न हुआ. गांव कंगनपुर के श्री रिछपाल सिंह रंधावा जी की बेटी हैं मेजर कर्मजीत कौर. क्षेत्र में इस महान उपलब्धि ने गांव कंगनपुर, सिरसा और हरियाणा का मान बढ़ाया है; यह प्रेरणा का स्रोत बनेगी।0
0
Report
खंडवा में CM मोहन यादव का आगमन: जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में 16 नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य आयोजन में होंगे शामिल जनजाति गौरव सप्ताह के कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा आएंगे। मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंधाना से जनजाति विधायक छाया मोरे ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 11 नवंबर से 18 नवंबर तक जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जनजातीय समाज के महापुरुषों के योगदान, उनके संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास को याद किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय के महापुरुषों को सम्मान देने और उनके जन्मदिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना गौरव सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा पहुंचकर जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाइट - छाया मोरे, विधायक पंधाना।0
0
Report
चेतन कश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बिरसा मुंडा के सम्मान पर दावा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी महापुरुषों के सम्मान और उनके गौरव को बढ़ाने का काम नहीं किया, बल्कि हमेशा एक ही काम किया, वह औऱ उनका परिवार। मंत्री चेतन काश्यप ने कहा कि भाजपा भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लगातार जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज की कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही शिक्षा के प्रति प्रेरित कर समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। बाइट - चेतन कश्यप ( प्रदेश केबिनेट मंत्री) रतलाम0
0
Report
Advertisement
