icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत’ पर चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसि

neyaz alam shaineyaz alam shaiFollowJust now
Majhaulia, Bihar:मझौलिया। पीएम श्री हरगुण उच्च विद्यालय प्लस-2 में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों ने विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी पेंटिंग में दर्शाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसाद, शिक्षक महम्मद लुकमान आलम, मनीष कुमार, आचार्य मृत्युंजय पाण्डेय, हरिशंकर मिश्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। खबर को स्थानीय अखबार शैली में संक्षिप्त करें।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग वीरेंद्र राम की हत्या, पत्नी बेटा फरार

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur साहेबगंज थाना क्षेत्र के मोरहर गांव में एक पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव घर में मिला और हत्या का आरोप मृतक के पत्नी और बेटा पर लगा है. घटना के बाद मृतक की पत्नी और बेटा समेत सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. साथ ही पुलिस घर से फरार पत्नी और बेटा की तलाश में जुट गई है. पड़ोसी सुदर्शन राय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने वीरेंद्र के साथ घर में मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. सुदर्शन का आरोप है कि बुजुर्ग वीरेंद्र को खींचकर लाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं माने. सुदर्शन ने यह भी दावा किया कि घटना में वीरेंद्र की पत्नी की भी संलिप्तता है. सूचना मिलने पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ सरैया SDPO अभिजीत कौर पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया गया और प्रारम्भिक जांच में पाया कि पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट में मौत हुई है. SDPO के अनुसार मृतक की पत्नी और बेटा दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र को जितिया पर्व के सिलसिले में बुलाए जाने के बाद विवाद और मारपीट की घटना हुई. हालांकि उसे किसने और किस वजह से बुलाया था, इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है. पुलिस घटना के कारण मारपीट में शामिल लोगों और मृतक की पत्नी व बेटे की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

14 किलोग्राम गांजे के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:गुप्त सूचना पर कुदरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास की महिला और स्थानीय तस्कर कुदरा पुलिस के हवाले। कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लगभग 14 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कुदरा पुलिस को क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया और कुदरा स्टेशन के पास से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 13 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले की रहने वाली अनिता कुमारी तथा कुदरा थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों तस्करों और जब्त किए गए गांजा को स्थानीय कुदरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना स्तर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा अस्पताल पार्किंग में तेंदुआ—सीसीटीवी फुटेज में कैद

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में दिखा तेंदुआ, तेंदुआ की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद कवर्धा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कवर्धा स्थित डॉक्टर नितिन हॉस्पिटल की पार्किंग में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए की तस्वीर अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए की तलाश शुरू की। तेंदुए के शहर में घुसने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने मौके पर पहुंचने लगे। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, भीड़ न लगाने और तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है। फिलहाल अस्पताल परिसर से निकलकर सेंधमा कहां जा चुका है उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिस शहर वासी दहस्त में है
0
0
Report

ग्वालियर में मानव तस्करी रैकेट का खुलासा: चार म्यामार लड़कियाँ बरामद

Gwalior, Madhya Pradesh:GWALIOR (MP) ग्वालियर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट पकड़ा गया मुबीन अपने चार म्यामांर की लड़कियों को बेचने जम्मू जाते समय पकड़ा गया ग्वालियर जीआरपी ग्वालियर पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर से भारत में अवैध रूप से लाई गईं म्यांमार मूल की चार लड़कियों को बरामद किया है। इस मामले में लड़कियों को लाने वाले दो विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है。 जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियां लाकर भारत में उनकी शादी कराता है। सूचना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ट्रेन में पहुंचीं और हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुबीन बताया, जो मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में रह रहा था। उसके पास से शरणार्थी कार्ड भी मिला है। उसने बताया कि वह अपने साथी मो. हसन के साथ मिलकर बांग्लादेश से लड़कियाँ लाकर जम्मू में शादी कराने का काम करता है। उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ में दबिश देकर दूसरे आरोपी मो. हसन को पकड़ा गया, जिसके पास से चार लड़कियाँ मिलीं। ये सभी बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई जा रही हैं। भाषा समझ न आने के कारण ट्रांसलेटर की मदद से हुई पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें नदी और पहाड़ी रास्तों से सीमा पार कराकर भारत लाया गया था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सभी का भारत में अवैध रूप से प्रवेश करना पाया गया है। मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट एंकाउंटर में दो युवक गिरफ्तार, गोलीबारी के आरोपी सामने

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: DCP (नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) राहुल अलवाल एनकाउंटर वाली जगह पर पहुँचे。 उन्होंने कहा, "2 तारीख की सुबह हमें खबर मिली कि भजनपुरा पुलिस स्टेशन इलाके में एक आदमी के घर पर गोली चलाई गई है। हमने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया... टेक्निकल और ह्यूमन सर्विलांस के ज़रिए अच्छी तरह जाँच करने के बाद, हमें दो युवकों के बारे में पता चला जो रात में किसी से मिलने उस इलाके में आए थे। हमारी टीम ने उस जगह पर अपनी मौजूदगी बनाई और उन्हें रुकने का इशारा किया, अपनी पहचान पुलिस के तौर पर बताई, लेकिन संदिग्ध नहीं रुके। इसमें शामिल दो लोग जसीम और कैफ हैं; दोनों वेलकम पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले हैं और 23 साल के हैं। आमना-सामना होने पर उन्होंने हमारे अफ़सरों पर करीब 12 राउंड गोलियाँ चलाईं, जबकि हमारी स्पेशल स्टाफ़ टीम ने जवाब में करीब 16 राउंड गोलियाँ चलाईं। दोनों संदिग्धों के बाएँ पैर में गोली लगी। हमारी तरफ़ से दो अफ़सरों—सब-इंस्पेक्टर कौशिक और एक हेड-कांस्टेबल, जिन्होंने बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहनी हुई थी—को गोली लगी। वे अभी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं और खतरे से बाहर हैं। हालाँकि संभावित शामिल लोगों के बारे में कुछ नाम सामने आए हैं—यह मामला अभी जाँच के दायरे में है—हम इन जानकारियों की पुष्टि करने पर काम कर रहे हैं... राशिद ''केबल वाला'', जो इलाके का एक जाना-माना बदमाश है, मुख्य संदिग्ध के तौर पर सामने आया है। पीड़ित को पहले भी कॉल आए थे लेकिन उसने उस समय FIR दर्ज नहीं कराई थी। हालाँकि, इस घटना के बाद हमने तुरंत पूरी जाँच शुरू की और संदिग्धों को पकड़ा...
0
0
Report

नदी पार पुल नहीं, मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंच कठिन

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम से सीधा सवाल पूछती है। छुईखदान ब्लॉक मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर छिदरी और चोरलाडीह क्षेत्र के ग्रामीण आज भी नदी पर पुल का इंतजार कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बारिश में नदी में पानी बढ़ते ही महज 3 किलोमीटर का रास्ता बढ़कर करीब 35 से 40 किलोमीटर का हो जाता है। यानी नदी के इस पार गांव है और उस पार जरूरत की दुनिया—अस्पताल, कॉलेज, बाजार और मुख्य सड़क। सामान्य दिनों में ग्रामीण जिस रास्ते से कुछ ही दूरी तय करके पहुंच जाते हैं, पानी आते ही उन्हें कई किलोमीटर का लंबा चक्कर काटना पड़ता है। सबसे भयावह स्थिति तब बनती है, जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो। ग्रामीणों का कहना है कि पानी बढ़ने पर एंबुलेंस तक गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में लोगों को मरीजों को दूसरे रास्ते से ले जाने की मजबूरी होती है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों की मजबूरी की तस्वीर तब और गंभीर हो जाती है, जब लोग अपनी बाइक तक कंधे पर उठाकर नदी पार करते नजर आते हैं। यह सिर्फ आवागमन की परेशानी नहीं, बल्कि सिस्टम की उस कमी की तस्वीर है, जिसने ग्रामीणों की जिंदगी को मौसम के भरोसे छोड़ दिया है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर कॉलेज विद्यार्थियों तक को बारिश के दिनों में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक चोरलाडीह से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 40 किलोमीटर है, जबकि पुल बनने के बाद यह दूरी लगभग 20 किलोमीटर रह सकती है। ग्रामीणों की मांग साफ है उन्हें कोई बड़ी सुविधा नहीं चाहिए, सिर्फ नदी पर एक पुल चाहिए। सवाल अब यह है कि जिस पुल से दूरी आधी, सफर आसान और स्वास्थ्य-शिक्षा की पहुंच बेहतर हो सकती है, उसके लिए ग्रामीणों को आखिर कितने साल और इंतजार करना पड़ेगा?
0
0
Report
Advertisement

SECL सूरजपुर कार्यालय के ठेका मजदूर 15 मांगों पर उग्र प्रदर्शन, खदान बंदी की चेतावनी

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के विश्रामपुर स्थित एसईसीएल ऑफिस के मुख्य गेट पर ठेका मजदूरों ने अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए जोरदार आंदोलन किया, यूनियन मजदूरों का आरोप है कि भारत सरकार और कोल मैनेजमेंट द्वारा ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र देने तथा हाई पावर कमेटी के तहत तय दर पर वेतन भुगतान करने का नियम है, लेकिन विश्रामपुर में इसे अमल में नहीं लाया जा रहा है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन द्वारा इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में काम बंद कर खदान बंदी की हड़ताल की जाएगी, मजदूरों की प्रमुख मांगों में वर्क्स कमेटी का गठन, हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन, हर महीने की 7 तारीख तक भुगतान, वेतन पर्ची प्रदान करना, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, खदान में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पीएफ व ईपीएफ कटौती का विवरण, काम बंद होने पर राशि की वापसी तथा कार्यस्थल पर चोट लगने पर उचित मुआवजा देना शामिल है, इसके अलावा सीएमडी द्वारा 1 मई को खनिक दिवस पर की गई घोषणा के तहत मजदूरों व उनके परिजनों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन और ठेकेदार के बीच चल रहे गोरखधंधे के कारण इन मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है और मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसके विरोध में यह आंदोलन जारी रहेगा,
0
0
Report

SP.मृगांक शेखर की कानून व्यवस्था को दबंग बार -बार दे रहे हैं खुला चुनौती,सुमेरपुर का वीडियो वायरल ..

RavindraRavindraFollow13m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:सुमेरपुर में दबंगों का आतंक, थार में गाली-गलौज का वीडियो वायरल हमीरपुर के सुमेरपुर में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काले रंग की थार गाड़ी में सवार कुछ युवक तेज गाना बजाते हुए खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं। इसी मामले में एक पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सुमेरपुर नगर के वार्ड नंबर आठ का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि काले रंग की थार गाड़ी में सवार युवक तेज म्यूजिक के साथ गाली-गलौज और दबंगई दिखा रहे हैं। पीड़ित प्रशांत शुक्ला का आरोप है कि गाड़ी में सवार राजू सिंह और जितेश शुक्ला नाम के युवकों ने उसके घर के बाहर आकर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दबंगों ने कहा बाहर निकल गोली मार दूंगा, गाड़ी चढ़ा दूंगा। फोन पर भी लगातार धमकाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि पूरा परिवार दहशत में है। उसके पास घटना की सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। चार दिन से थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report

जमीन पर कब्जे की शिकायत न सुने जाने से आहत युवक ने कलेक्ट्रेट में आत्महत्या का प्रयास

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow13m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब माखी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सकुशल बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में वह कई बार शासन-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसके मुताबिक समस्या का समाधान नहीं हुआ। युवक का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से वह परेशान था। इसी से आहत होकर उसने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या जैसा कदम उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उसे काबू में लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की शिकायत और जमीन संबंधी विवाद की जांच कराने की बात कही है। मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0
0
Report
Advertisement

बागपत के तितरौदा में दो पक्षों की हिंसक भिड़ंत, महिलाएं सहित 5 घायल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देर रात दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद आदिल और अकबर पक्ष तथा आबिद और रमजान पक्ष के बीच हुआ है। पूरा मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top