460001
MP में नशे में धुत युवकों का उफनती नदी में कूदने का वीडियो वायरल
Nayegaon, Madhya Pradesh:चोपना बंगाली कैम्प क्षेत्र में दो नशेड़ी युवकों का उफनती भड़ंगा नदी में कूदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक तेज बहाव में काफी दूर तक बहते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में वे तैरकर किनारे पहुंच गए। अच्छे तैराक होने के कारण उनकी जान बच गई। युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन को इस घटना की जानकारी नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश ने श्मशान घाट तक पक्का मार्ग और सुविधाओं की मांग तेज कर दी
Kota, Rajasthan:पीपलू टोंक कीचड़ भरे रास्ते से निकली शवयात्रा, बारिश के चलते प्रदोष नगर में तिरपाल की आड़ लगाकर किया अंतिम संस्कार पीपलू। नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम प्रदोष नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित श्मशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव शुक्रवार को एक बार फिर सामने आया। जेना देवी पत्नी रामलाल गुर्जर के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए निकली शवयात्रा को कीचड़ भरे रास्ते से होकर श्मशान घाट तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से तिरपाल की आड़ में अंतिम संस्कार किया गया。 ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर आज तक चारदीवारी, टीनशेड और हैंडपंप जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। वहीं गांव से श्मशान घाट तक जाने के लिए पक्का रास्ता भी नहीं है, जिससे बरसात के दिनों में रास्ता कीचड़ से भर जाता है और अंतिम यात्रा निकालना भी मुश्किल हो जाता है。 ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर पूर्व सरपंच, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तथा निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा को कई बार लिखित में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है。 ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट तक पक्का मार्ग, चारदीवारी, टीनशेड और हैंडपंप की व्यवस्था जल्द करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।0
0
Report
पिंक टिकट वैधता 15 अगस्त तक बढ़ी, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा अब डिजिटल
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने जानकारी दी कि पारंपरिक पिंक टिकट की वैधता अब 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके बाद मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अनिवार्य होगा। मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि अब तक 17 लाख से अधिक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 15 अगस्त तक महिलाएं पेपर पिंक टिकट का उपयोग कर सकेंगी, लेकिन इसके बाद बस में मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पर टैप करना होगा। यह सुविधा केवल दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए उपलब्ध है। कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली पते वाला आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र आवश्यक होगा। यह कार्ड डीटीसी के अधिकृत पास केंद्रों, चुनिंदा बस डिपो और विशेष शिविरों में बनवाया जा सकता है। सरकार ने अधिक से अधिक लोगों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान भी शुरू किया है। सरकार का कहना है कि नई डिजिटल व्यवस्था से फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी, टिकट वितरण में पारदर्शिता आएगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनेगी। इस दौरान डॉ. पंकज सिंह ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़क़ डूमा कोर्ट द्वारा पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का फैसला है और वे अदालत के निर्णय का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को उनके अपराध के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। और यह सत्य की जीत है0
0
Report
खबर नहीं मिली: सामग्री अनुपलब्ध
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद: रिश्वत मांगते गिरफ्तार SI उमेश कुमार, विजिलेंस ने 50 हजार में पकड़ा
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के रिसियप थाना में पदस्थापित एसआई उमेश कुमार को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।मारपीट के मामले में मदद करने के नाम पर एसआई उमेश ने तेंदुआ गणपत निवासी लक्ष्मण राम से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए की मांग की थी जिसकी शिकायत लक्ष्मण ने निगरानी थाना में दर्ज कराई थी।शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीनियर डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में 7 सदस्यीय एक धावा दल का गठन किया गया और 50 हजार की पहली किश्त देते वक्त यह कार्रवाई की गई।विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दो दिवसीय उदयपुर दौरा: कई कार्यक्रमों की योजना
Udaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1 और 2 अगस्त को दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न 2.50 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 3.30 बजे दूध तलाई वन परिक्षेत्र पहुंच कर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ कर चंदन वन में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे हेलीकॉप्टर से झाड़ोल तहसील के ग्राम बीड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहा वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम विकास चैपाल में आमजन से संवाद करेंगे तथा रात्रि विश्राम ग्राम बीड़ा में करेंगे। दौरे के दूसरे दिन 2 अगस्त को मुख्यमंत्री शर्मा बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण के बाद हेलीकॉप्टर से पुनः उदयपुर पहुंचेंगे। जहां वे राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आरक्षित कार्यक्रम के पश्चात वे नारी शक्ति रैली के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ समारोह में वर्चुअली भाग लेंगे। दोपहर 12.35 बजे कैलाशपुरी पहुंच कर भगवान एकलिंग जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। इसके बाद वे राजसमंद पहुंच कर विविध आयोजनों में भाग लेंगें। शाम 4 बजे महाराणा प्रतاپ एयरपोर्ट पहुंच शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट के वीआईपी लाॅज में उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिलों के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद शाम 6 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।0
0
Report
जटही बॉर्डर पर ID चेक के नाम पर नेपाली नागरिकों का विरोध, सड़क जाम
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिला के जटही बॉर्डर पर एसएसबी द्वारा पहचान पत्र जांच की सख्ती से नेपाली नागरिकों का फूटा गुस्सा. जटही-जनकपुर मुख्य मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन और SSB के खिलाफ की नारेबाजी. भारत-नेपाल सीमा के जटही बॉर्डर पर पहचान पत्र जांच को लेकर एसएसबी की सख्ती से नेपाली नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित नेपाली नागरिकों ने पुल के निकट जटही-जनकपुर मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और SSB की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित नेपाली नागरिकों का कहना है कि एसएसबी जवान स्थानीय नेपाली नागरिकों से आईडी चेक करने के दौरान सख्ती से पेश आते हैं. आईडी चेक करने के नाम पर नेपाली नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है. जबकि हमलोग हमेशा दोनों देशों की सुरक्षा व्यवस्था में सुरक्षा कर्मियों की मदद करते हैं और अपराधियों की धड़पकड़ और तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल रहते हैं. नेपाल के जटही गांव निवासी प्रदीप चौधरी ने बताया कि वे नेपाल-भारत मैत्री संबंध के अध्यक्ष हैं और बार बार बॉर्डर क्रॉस कर आवागमन करते हैं. एसएसबी चेकपोस्ट पर बार बार आईडी चेक किया जाता है, जिससे स्थानीय नेपाली नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. आक्रोशित नेपाली नागरिकों ने बैरियर लगाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे बॉर्डर पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया और पैदल आने-जाने वाले लोगों का आवागमन भी अवरुद्ध हो गया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ जटही कैम्प के डीएसपी दामोदर सुबेदी के नेतृत्व में कई नेपाली अधिकारी व दर्जनों सुरक्षाकर्मी पहुंचे, वहीं पिपरौन एसएसबी कैम्प के कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचे और आक्रोशित नेपाली नागरिकों से वार्ता किया. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चेकपोस्ट पर एसएसबी जवानों द्वारा आईडी चेक किये जाने को अनिवार्य बताया. नेपाल-भारत मैत्री संघ के प्रदीप चौधरी ने भी एसएसबी जवानों पर आईडी चेक के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. बहरहाल नेपाली एपीएफ के अधिकारी व एसएसबी के अधिकारियों की वार्ता के बाद जाम हटाया गया और आवागमन शुरु किया गया. सड़क जाम होने से जटही-पिपरौन बॉर्डर पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई. सड़क जाम हटाए जाने के बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल किया गया. एसएसबी चेकपोस्ट पर जांच पड़ताल और तलाशी अभियान जारी रहा. सभी आने जाने वाले लोगों का आईडी देख कर ही आने जाने की अनुमति दी जा रही थी. बाइट प्रदीप चौधरी नेपाली नागरिक बाइट नेपाली किसान0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र: अवैध धंधों पर भारी शिकंजा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पहली बार पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त हुए युवा आईपीएस विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिलेभर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत एक ही दिन में कई बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गईं। ऑपरेशन त्रिनेत्र और पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी, जुआ-सट्टा, सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी, हथियारों के प्रदर्शन, अवैध बजरी परिवहन और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर एक साथ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है। देखकर प्रतापगढ़ पुलिस की कार्रवाई... प्रतापगढ़ पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से की। बगवास-अमलावद बायपास पर नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्विफ्ट कार से 57 ग्राम अवैध एमडी बरामद कर दो आरोपियों गणेश गोस्वामी और आकाश राव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है। मामले में NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वही शहर प्रतापगढ़ में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने मयंक होटल के पास दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 18 हजार 200 रुपये की सट्टा राशि और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपीयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इसी के साथ सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइक चलाकर आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ भी जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। धरियावद थाना पुलिस ने निगरानी के बाद कार्रवाई करते हुए तेज गति से बाइक चलाने वाले युवाओं की 5 मोटरसाइकिलों को डिटेन किया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर युवाओं को स्टंट के लिए प्रेरित करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अरनोद थाना पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया ग्रुप “दादू-420” से जुड़े युवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने 6 हाई पावर बाइक जब्त कीं। शिकायत मिली थी कि यह युवक गोतमेश्वर महादेव क्षेत्र में एकत्र होकर झुंड में तेज रफ्तार से बाइक चलाते थे, जिससे आमजन में भय का माहौल बनता था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया। साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस ने “007 गैंग” नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर जन्मदिन पर तलवार से केक काटने की रील वायरल करने वाले पंकज मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तलवार भी बरामद की गई और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। धरियावद वृत्त के पारसोला थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेज बजरी का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। चालक अजमल मीणा को डिटेन कर मामला दर्ज किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण खनन विभाग को सौंप दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भी पुलिस ने विशेष पहल की। प्रतापगढ़ और पारसोला थाना क्षेत्रों में रीको औद्योगिक क्षेत्र एवं वंडर सेमेंट माइंस में उद्योग संचालकों और कामगारों के साथ बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस रिस्पॉन्स और अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उद्योगों से जुड़े लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, धमकी या असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर स्टंट, हथियारों का प्रदर्शन, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालने जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र: अपराधियों पर शिकंजा, आमजन में भरोसा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पहली बार पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त हुए युवा आईपीएस विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिलेभर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत एक ही दिन में कई बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गईं। ऑपरेशन त्रिनेत्र और पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी, जुआ-सट्टा, सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी, हथियारों के प्रदर्शन, अवैध बजरी परिवहन और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर एक साथ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अपराध और अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है।0
0
Report
हरियाणा में ट्रक ने कार से टक्कर, दो घायल, रानियां क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी
Sirsa, Haryana:एंकर हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से उछलकर पास के खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वीओ सिरसा के रानियां इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे。 वीओ हादसे के बाद कार में सवार दोनों लोग अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए कार के शीशे और दरवाजे खोलकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई。 वीओ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल इस सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को सूचित किया जिसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और पूरी सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक दुर्घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
BSP राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव के लिए ताकत दिखाने को तैयार
Jaipur, Rajasthan:पंचायत निकाय चुनाव में बसपा दिखाएगी ताकत ! जयपुर में 23 अगस्त को BSP का कार्यकर्ता महासम्मेलन और संगठन समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज होते ही सियासी दल भी अपने-अपने संगठन को धार देने में जुट गए हैं। बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब बहुजन समाज पार्टी भी चुनावी रण में पूरी ताकत से उतरने की तैयारी कर रही है। BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद इस कार्यक्रम में जोश भरेंगे और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। BSP का कहना है कि यह सिर्फ कार्यकर्ता सम्मेलन नहीं बल्कि पंचायत निकाय चुनावों की रणनीति तय करने वाला होगा। बूथ-स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है और BSP पंचायत और नगर निकाय चुनावों में अपने दम पर मैदान में उतरेगी तथा अधिकतम सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। संगठन विस्तार और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर भी फोकस रहेगा। बीएसपी नेतृत्व का दावा है कि विपक्षी पार्टियों की नीतियों से आम लोग निराश हैं और सर्वसमाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं ताकि राजस्थान में तीसरा मजबूत राजनीतिक विकल्प बन सके। इस बार पंचायत और निकाय चुनाव बहु आयामी मुकाबला संकेत दे रहे हैं, जिसमें BSP भी अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही है।0
0
Report
सांगोद में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल और सोने का मंगलसूत्र बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण की सांगोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल व सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया, आरोपी हरिओम सुमन सुल्तानपुर इलाके का निवासी है, इस मामले में दो दिन पहले फरियादी सांगोद निवासी अंसार अहमद ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, आरोपी ने ईदगाह के पास से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और मौके से खड़ा हो गया था, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, आरोपी से कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है, फिलहाल सांगोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
उदयपुर: 9 दिनों से लापता 16 वर्षीय बच्ची कुएं में शव मिला, कारण अस्पष्ट
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर: 9 दिनों से लापता 16 वर्षीय बच्ची का शव घर के पास ही कुएं में तैरता मिला. शव बुरी तरह सड़ जाने से दुर्गंध फैली. पुलिस और परिजन 9 दिनों से तलाश कर रहे थे. मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. सूचना पर बाघपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची. शव को झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. घटना बाघपुरा थाने की निचली गोरण गांव की है.0
0
Report
Advertisement
तिजारा में साल पुराने अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन मुक्त, हेल्थ सेंटर को रास्ता साफ
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले के तिजारा में शाहबाद गांव में सरकारी जमीन पर करीब 12 साल से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को तोड़ते हुए वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाया है। तिजारा तहसीलदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने खसरा नंबर 989 की करीब 2 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। बताया जा रहा है की लंबे समय से सरकारी भूमि पर किए गए इस अतिक्रमण के चलते प्रस्तावित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण नहीं हो पा रहा था, तहसीलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन कब्जामुक्त होने से अब गांव में प्रस्तावित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में CM भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारी तेज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर झाड़ोल क्षेत्र से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल शाम करीब 6 बजे हेलीकॉप्टर से झाड़ोल पहुंचेंगे। इसके बाद वे झाड़ोल क्षेत्र के बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल करेंगे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम की व्यवस्था झाड़ोल भाजपा मंडल अध्यक्ष के आवास पर की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उदयपुर संभागीय आयुक्त और आईजी ने झाड़ोल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रात्रि चौपाल स्थल, हेलीपैड और मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम स्थल का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बीड़ा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। हेलीपैड से लेकर रात्रि चौपाल स्थल और मुख्यमंत्री के रात्रि विश्राम स्थल तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।0
0
Report
मॉनार्क तितलियाँ: उड़ान की राह में नया रहस्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:Monarch butterflies.0
0
Report
Advertisement
