460551
आमला में बेमौसम बारिश ने किसानों को किया बर्बाद!
Amla, Madhya Pradesh:आमला क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश से खरीफ फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में कटी हुई फसलें बर्बाद हो गई हैं और खड़ी फसलों को भी गंभीर क्षति पहुंची है। परेशान किसान भारतीय किसान संघ के बैनर तले जिला कलेक्टर के नाम आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि बेमौसम बारिश और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झामुमो ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए एसआईआर अभियान की तैयारी प्रशिक्षण आयोजित किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टाउन हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पार्टी के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर अभियान को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए को प्रशिक्षित करना था। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में जिलेभर से पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बारीкियों से अवगत कराया गया। नेताओं ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होगी। झामुमो के केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी आगामी एसआईआर अभियान को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि 30 जून से शुरू होने वाली इस प्रक्रिया से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना जरूरी था ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा आम मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।0
0
Report
बखिरा में खेत की बिजली तार की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चा मौत
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में खेत की सुरक्षा में लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम बच्चों के साथ सीवान में शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह खेत में लगे बिजली की तार की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम अपनी माता -पिता की इकलौती संतान था । मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है।0
0
Report
जालौन विजिलेंस: सीओ इमरान खान का अर्धवार्षिक निरीक्षण, रिकॉर्ड व प्रक्रियाओं की कड़ी जाँच
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन विजिलेंस टीम के सीओ इमरान खान ने आज जालौन में स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाना एवं विजिलेंस पुलिस प्रवर्तन दल कार्यालय का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड मेन्टेनेन्स तथा मौके पर संचालित व्यवस्थाओं का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया और संबंधित अभिलेखों की जांच की। सीओ इमरान खान ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दर्ज विद्युत चोरी के मुकदमों की समयबद्ध एवं निष्पक्ष विवेचना कर उनका सही निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए उपभोक्ताओं के साथ अच्छा समन्वय स्थापित करें。0
0
Report
Advertisement
चार हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार,,Modus Oprandi अर्थात अपराध के कार्यप्रणाली से गिरफ्त में आए गुनाहगार
Dabhara, Chhattisgarh:सेंदुरस एवं मुक्ता ग्राम के दो डबल मर्डर केस का खुलासा,,, दो दोहरे हत्याकांड का खुलासा. सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा, मालखरौदा पुलिस को बड़ी सफलता. बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या और लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार. रूपचरण यादव, देवकुमार यादव और सोना खरीदार बाबूलाल साहू पुलिस गिरफ्त में. पुरानी रंजिश और लूट की नीयत से रची गई थी हत्या की साजिश. घर में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और गुहारिन बाई खुंटे को बनाया गया था निशाना. लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर वार कर दंपत्ति की निर्मम हत्या की गई,, वारदात के बाद आरोपी नकदी और सोने का हार लूटकर फरार हो गए थे,, मोबाइल सिम, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची,, पूछताछ में आरोपियों ने हत्या और लूट की वारदात कबूल की,, 31 जुलाई 2024 के मुक्ता डबल मर्डर कांड का भी खुलासा, दोनों मामलों में एक जैसा पैटर्न सामने आया. लगभग दो साल बाद मुक्ता डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी,, सूने मकानों में सो रहे बुजुर्ग दंपत्तियों को निशाना बनाते थे आरोपी,, दोनों मामलों में हत्या के बाद लूटपाट कर फरार होने का तरीका एक जैसा मिला,, पुलिस ने दोनों हत्याकांडों के बीच अहम कड़ियां जोड़कर आरोपियों को पकड़ा. मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 331(8), 309(2), 238, 317(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया,,,0
0
Report
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग घोटाला: डॉ. वत्सला अग्रवाल निलंबित, टीम का प्रवेश आदेश दिया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला! आम लोगों की गाढ़ी मेहनत की कमाई लूट ली! दो रुपये की चीज़ 20 रुपये में!दिल्ली स्वास्थ्य घोटाला - एसीबी की जाँच के बाद महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. वत्सला अग्रवाल को सस्पेंड किया गया; स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज डॉ. वत्सला अग्रवाल को निलंबन का आदेश दिया। उनके घर जाकर दिया निलंबन का आदेश।ZEE NEWS की टीम को देखकर डॉ. वत्सला ने दरवाज़ा बंद कर दिया। डॉ. वत्सला को निलंबन का आदेश देने के लिए पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम का एक्सक्लूसिव वीडियो0
0
Report
सुरेंद्र चौहान: कांग्रेस के वरिष्ठ अधिवक्ता पर नई बहस
Ranchi, Jharkhand:सुरेंद्र चौहान, अधिवक्ता, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
परिमल नाथवानी का नामांकन वैध, RO ने निर्णय दे दिया
Noida, Uttar Pradesh:परिमल नाथवानी के नामांकन को माना गया वैध आरओ दिया अपना जजमेंट नाथवानी का नामांकन वैलिड0
0
Report
राजगढ़ में नारी शक्ति वंदन: चौपाल से महिलाओं को योजनाओं की जानकारी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में ‘नारी शक्ति वंदन’ के तहत नारी चौपाल आयोजित, महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी राजगढ़ (अलवर)। महिला एवं बाल विकास विभाग और महिला अधिकारिता विभाग राजगढ़ की ओर से कस्बे की पंचायत समिति सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के लाभ और महिला कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति के विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर ने की। उन्होंने महिलाओं से अपने घरों पर कम से कम पांच पौधे लगाने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने और जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करने का आह्वान किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल विकास परियोजना अधिकारी महाराम दौराता ने केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं—प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पोषण ट्रैकर, आयुष्मान भारत योजना और जननी सुरक्षा योजना—की विस्तृत जानकारी दी। महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक अभिलाष ने लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, निःशुल्क आरएससीआईटी और आरएससीएफए सहित विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं, राजीविका की ओर से सुधा शर्मा ने महिलाओं को लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, सोलर सखी और कृषि दीदी जैसी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में तहसीलदार कल्याण सहाय मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एसएसओ मुकेश कुमार शर्मा, वेदांता नंद घर के क्लस्टर सुपरवाइजर योगेश शर्मा सहित संतरा सैनी, लाली मीणा, पूनम वर्मा, रेनू शर्मा और बिरमा मौजूद रहे। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनी, साथिन और राजीविका से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने मोदी को कार्यकाल की शुभकामनाएं; DBT से पेंशन 1100 करोड़
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बिहार भवन से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बा कार्यकाल पूरा करने के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से 1100 रुपये प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।0
0
Report
Advertisement
पहाड़सर में 50 लाख रुपये की चोरी का सादुलपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया
Churu, Rajasthan:पहाड़सर में 3 जून की रात लगभग 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए सादुलपुर पुलिस ने हरियाणा निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहाड़सर में दो मकानों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी کے गहने और लाखों रुपये का माल बरामद किया है। मामले के अनुसार ASP रिछपाल सिंह चारण, IPS अभिजीत पाटिल के सुपरविजन और थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। गिरफ्तार आरोपी के अन्य वारदातों के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।0
0
Report
केंद्र सरकार के 12 वर्ष: नागेश्वर धाम में विशेष पूजा, राम मंदिर प्रमुख उपलब्धि
Yamuna Nagar, Haryana:केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में रादौर के नागेश्वर धाम पक्का घाट मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री राणा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में प्रार्थना कर लंगर आयोजित किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश और हरियाणा में विकास को गति मिली है। किसानों को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना और आवास जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।0
0
Report
पीडब्ल्यूडी में तानाशाही के खिलाफ विद्रोह! अभियंताओं ने खोला मोर्चा, साहब पर मढा गंभीर आरोप
Padrauna, Uttar Pradesh:🔵वेतन रोका, संवाद छोड़ा, अब आंदोलन भड़का! पीडब्ल्यूडी में हंगामे के बीच घिरे अधिशासी अभियंता कुशीनगर। जिस विभाग के कंधों पर सड़क, पुल और विकास कार्यों की जिम्मेदारी है, वहां इन दिनों विरोध की गूंज सुनाई दे रही है। बात कर रहे है लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की जहा कर्मचारियों और अभियंताओं का गुस्सा आखिरकार सोमवार को फूट पड़ा है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप इतने गंभीर है कि विभागीय व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों कटघरे में खड़ी दिखाई दे रही हैं। आंदोलनकारी अभियंताओं का आरोप है कि समस्याओं का समाधान करने के बजाय अधिशासी अभियंता राजेश निगम ने ऐसा रवैया अपना लिया है जिससे पूरे कार्यालय में भय, असुरक्षा और तनाव का माहौल कायम हो गया है। हालात यहां तक पहुंच गए कि कर्मचारियों को अपने ही विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। 🔴धरना शुरू, लेकिन वार्ता के लिए नहीं पहुंचे साहब आरोप यह है कि आंदोलन की पूर्व सूचना और मुख्य अभियंता, गोरखपुर क्षेत्र के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अधिशासी अभियंता राजेश निगम कर्मचारियों से बातचीत करने नहीं पहुंचे। संघ का दावा है कि जब कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू कर रहे थे, उसी समय अधिशासी अभियंता बिना अनुमति मुख्यालय छोड़कर फरार हो गए।इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि अधिकारी संवाद से भागेंगे तो विवाद सुलझेगा कैसे? 🔴वेतन रोको और चुप कराओ? डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का आरोप है कि निर्माण खंड के पांच अभियंताओं का मई माह का वेतन बिना किसी लिखित आदेश के रोक दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि दबाव बनाने की कोशिश है।सरकारी सेवा में वेतन केवल आय का साधन नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार माना जाता है। ऐसे में बिना स्पष्ट आदेश वेतन रोके जाने के कारण कर्मचारियों की नराजगी आग मे घई डालने का कार्य कर दिया है। 🔴कार्यालय में काम कम, खौफ ज्यादा? संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा आए दिन किसी न किसी कर्मचारी को निशाना बनाया जाता है। कभी नोटिस, कभी दबाव और कभी प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी से कर्मचारियों का मनोबल तोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि कार्यालय का माहौल इतना तनावपूर्ण हो चुका है कि कर्मचारी खुलकर अपनी बात रखने से भी डरते हैं। यही वजह है कि अब व्यक्तिगत विरोध नहीं, बल्कि सामूहिक आंदोलन का रास्ता चुना गया है। 🔴 मुख्य अभियंता का आदेश भी बेअसर? कहना ना होगा कि मुख्य अभियंता द्वारा कर्मचारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश अधिशासी अभियंता राजेश निगम को दिया गया था। इसके बावजूद यदि बातचीत नहीं हुई और आंदोलन शुरू हो गया, तो सवाल अधिशासी अभियंता की मनबढई व कार्यशैली पर उठना स्वभाविक है।विभागीय गलियारों मे इस बात की चर्चा जोरो पर है कि अधिशासी अभियंता राजेश निगम को कौन-सा प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके भरोसे वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को ठेगा दिखने से खौफ नही खाते। 🔴 लडाई आर-पार के मूड में संघ भवन में हुई बैठक में अभियंताओं ने तल्ख शब्दों में कहा कि अब यह लड़ाई अधिकार और आत्मसम्मान से जुड गयी है, जब तक समस्याओं का समाधान व मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा,पंखिया गैंग’का एक सदस्य गिरफ्तार,1.82 लाख रुपये नकद बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कैंट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने ‘पंखिया गैंग’ के एक सदस्य सलमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.82 लाख रुपये नकद,एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।पूछताछ में आरोपी ने कैंट और सुभाषनगर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपने साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार हाल ही में रामेश्वर धाम कॉलोनी,ग्राम चौबारी और बालाजी धाम कॉलोनी में मकानों से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं।इन मामलों की जांच कैंट पुलिस और एसओजी टीम द्वारा की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सलमान निवासी ग्राम मिलक,थाना सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद 1.82 लाख रुपये चोरी के माल को बेचकर प्राप्त की गई धनराशि बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता है तथा इसी दौरान ऐसे मकानों की रेकी करता था जहां नकदी और कीमती सामान होने की संभावना रहती थी।आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों अफरीद, मुजाहिद, कासिम रफूल और अमीर खां उर्फ मारुती के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह बंद मकानों को चिन्हित कर पीछे के रास्ते या छत के माध्यम से घरों में प्रवेश कर चोरी करता था।आरोपी ने बरेली,पीलीभीत और महाराजगंज समेत कई जिलों में चोरी और अन्य अपराध करने की बात भी स्वीकार की है।पुलिस के मुताबिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के शेष माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
मेरठ के बंदूक बाजार में पुलिस ने चेकिंग अभियान, लाइसेंस और रिकॉर्ड की जांच
मेरठ बंदूक बाजार में पुलिस प्रशासन का चेकिंग अभियान, हथियार विक्रेता की दुकान के खंगाले गए रिकॉर्ड, लाइसेंस खरीद, बिक्री रजिस्टर, सहित दस्तावेजों की जांच, दुकानदार को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए, केबी कोहली एन्ड कंपनी को खामी में दी गई चेतावनी, पीएल शर्मा रोड स्थित बंदूक बाजार में अभियान,0
0
Report
जोधपुर के मंदिर में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पूजा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर ओसियां ओसियां के श्री सच्चियाय माताजी मंदिर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की विशेष पूजा-अर्चना, विधायक भैराराम सियोल, जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित भाजपा के वरिष्ठ जन रहे मौजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर की प्रार्थना, राष्ट्र की समृद्धि,जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की गईं कामना, माँ सच्चियाय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए की प्रार्थना, मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं ने देश की खुशहाली के लिए की कामना, कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, राष्ट्रहित,जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को और मजबूत करने का दिया गया संदेश, ओसियां में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।0
0
Report
Advertisement
