Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

आठनेर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प; एक युवक घायल, बंद का अंदेशा

RKRupesh Kumar
Nov 13, 2025 11:25:29
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के आठनेर नगर में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब रास्ते से सामान हटाने की मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवक के साथ मौजूद महिला और बच्चे के साथ भी अभद्रता की गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आठनेर नगर को बंद करा दिया और आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार हिंदू संगठन के नेताओं से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और अतिक्रमण तोड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने विशेष समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 17, 2025 06:53:55
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 17, 2025 06:53:30
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप. कलेक्टर बिलासपुर के स्पष्ट निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार शिकंजा कस रहा है. बहतराई क्षेत्र में खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते हुए 3 हाइवा और 1 चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया. इसके बाद रतनपुर क्षेत्र से अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया, जबकि कोनी क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना कोनी में सुरक्षित किया गया. सकरी और गनियारी क्षेत्र में ईंट मिट्टी और मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए 1 माज़दा और 1 हाइवा वाहन पकड़े गए. साथ ही पड़रिया क्षेत्र से 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 हाइवा जप्त किया गया. ग्राम कोड़ापुरी में अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी पकड़ी गई. उदईबंद क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जप्त हुआ. बिल्हा क्षेत्र से 2 हाइवा और निरतु क्षेत्र से 1 ट्रॉली जप्त की गई. कोटा क्षेत्र के ग्राम अमने से 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया. खनिज विभाग ने दो टूक कहा है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा.
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Dec 17, 2025 06:50:44
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - रेड हिल्स ग्रुप पर इनकम टैक्स की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी - 24 घंटे से अधिक समय से हो रही जांच - रेड हिल्स ग्रुप के कार्यालय और एमडी के आवास की जांच - ग्रुप के खातों और आय व्यय की चल रही जांच - ग्रुप एमडी आलमगीर अंसारी के खातों और अन्य रिश्तेदारों की चल रही जांच - रेड हिल्स ग्रुप के मैनेजर से भी पूछताछ - बिहार के सिवान जिले का मूल निवासी है अलमगीर अंसारी - 2019 से कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप बनाकर शुरू किया था प्रापर्टी डीलिंग का काम - सात सालों में खड़ा किया करोड़ों का कारोबार - तमाम विवादों में भी आ चुका है नाम - कसया के दीनदयाल नगर में रेड हिल्स ग्रुप का कार्यालय
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Dec 17, 2025 06:49:56
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में दोस्ती टूटने पर दोस्त दोस्त का दुश्मन बन गया। डिफेंस क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करने वाले एक ठेकेदार ने अपने पूर्व मित्र पर झूठी और गंभीर शिकायतें कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका दोस्त शिकायते कर उसे पाकिस्तान का ISI एजेंट बता रहा है। वही पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। दअरसल ग्वालियर पड़ाव थाना क्षेत्र के साकेत नगर का रहने वाला फरियादी नीतीश कुमार ने बताया कि वह डिफेंस से जुड़े ठेकेदारी कार्य में लंबे समय से सक्रिय है। इसी दौरान उसकी दोस्ती महेश राठौर से हुई थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। लेकिन किसी कारणवश समय के साथ उनकी दोस्ती टूट गई। इसके बाद महेश राठौर ने कथित तौर पर नीतीश कुमार के खिलाफ झूठी शिकायतें करना शुरू कर दिया। नीतीश का आरोप है कि उसका पूर्व दोस्त अलग-अलग विभागों और अधिकारियों को शिकायतें भेजकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं, शिकायतों में उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट तक बता रहा है। ऐसे गंभीर आरोपों के चलते न केवल उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच रहा बल्कि डिफेंस से जुड़ा होने के कारण उसके काम पर भी सीधा असर पड़ रहा है। वह बार-बार की जा रही झूठी शिकायतों के कारण उसकी ठेकेदारी से संबंधित फाइलें अटक रही हैं और अधिकारियों के सामने उसे बार-बार सफाई देनी पड़ रही है। इससे मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पीड़ित ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि निजी रंजिश के चलते उसके खिलाफ देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाना बेहद खतरनाक और कानून का दुरुपयोग है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर की गई शिकायत पर नीतीश कुमार ने महेश राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी और यदि शिकायतें झूठी पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Dec 17, 2025 06:48:29
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर ब्लॉक सभागार में आयोजित पहली बीडीसी बैठक हंगामेदार रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पेयजल, जर्जर सड़कों और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तीखी नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कई बार गरमागरम बहस और नोकझोंक भी हुई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सदस्यों ने विकास कार्यों में देरी के लिए हर बार बजट की कमी का हवाला दिए जाने पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान कागजी योजनाओं से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष गहराता जा रहा है।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Dec 17, 2025 06:48:10
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Dec 17, 2025 06:47:58
Danapur, Bihar:दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण: 7 महीने तक मुख्य सड़क पर आवागमन प्रतिबंधित पटना। दानापुर से बिहटा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर एनएचएआई (NHAI) के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने 18 दिसंबर से अगले 7 महीनों तक मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इस अवधि में निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा。 अनुमंडल अधिकारी दिव्या शक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों के लिए मनेर और नौबतपुर मार्ग से होकर बिहटा से पटना आने-जाने की अनुमति दी गई है। वहीं, हल्के वाहनों के लिए भी प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की गई है。 उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा हर तीन महीने में की जाएगी और आवश्यकता अनुसार बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल शिवाला से कन्हौली तक के ब्लॉक एरिया में मोटरसाइकिल का परिचालन भी बाधित रहेगा। हालांकि स्कूल और कॉलेज के समय को ध्यान में रखते हुए कुछ देर के लिए इस मार्ग को खोला जाएगा, उसके बाद पुनः बंद कर दिया जाएगा。 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्माण अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके और भविष्य में यातायात की समस्या से निजात मिल सके।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 17, 2025 06:46:47
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। फिर बड़ी कार्रवाई, सवा चार लाख का अवैध धान जब्त।पांच संस्थानों से पकड़ा गया अवैध धान का स्टॉक।तखतपुर और जयरामनगर क्षेत्र में संयुक्त जांच दल की कार्रवाई... बिलासपुर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत का अवैध धान जब्त किया गया है।संयुक्त जांच दल ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमार कार्रवाई कर कुल 138.50 क्विंटल अवैध धान पकड़ा। यह कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति तखतपुर और जयरामनगर क्षेत्र में की गई। जांच के दौरान ग्राम नरौटीकापा में जितेंद्र साहू के संस्थान से 30 क्विंटल, गोबंद में सीताराम साहू से 30 क्विंटल और ग्राम सकरा में अमरदास मानिकपुरी के संस्थान से 20 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं जयरामनगर क्षेत्र के ग्राम जुनवानी स्थित दिव्या किराना स्टोर से 32 क्विंटल और ग्राम बिनोरी में रामजी चतुर्वेदी के संस्थान से 26.50 क्विंटल अवैध धान बरामद हुआ।खाद्य एवं मंडी विभाग ने इन सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी की पूरी अवधि तक इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Dec 17, 2025 06:46:26
Etah, Uttar Pradesh:एटा के मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 2 दिन के भीतर दो जगह अराजक तत्वों ने 3 बार मूर्तियाँ खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश की. अज्ञात शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया है, ग्रामीणों ने आरोप लगाया. सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान की मूर्तियाँ क्षतिग्रस्त देख श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा. घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश और तनाव का माहौल. ग्रामीणों ने थाना अवागढ़ पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची अवागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की. थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला किशन गांव का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top