460440
भोपाल से चोरी का ट्रक हैदराबाद ले जाते दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Shahpur, Madhya Pradesh:शाहपुर पुलिस ने तेज गति से जा रहे एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। नेशनल हाईवे-46 पर रोके जाने पर आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद साजिद और कासिम खान बताया, दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं। कड़ी पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि ट्रक भोपाल के पास से चुराया गया था और वे इसे हैदराबाद ले जा रहे थे। ट्रक के कागजात न होने पर पुलिस को शक हुआ था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एक मोटरसाइकिल पर कितने लोग बैठ सकते हैं? वीडियो ने चौंकाने वाला सच खोल दिया
Noida, Uttar Pradesh:एक मोटरसाइकिल पर कितने लोग बैठ सकते हैं? दो, तीन या फिर बहुत ज्यादा जुगाड़ लगाया तो चार?...लेकिन इस वीडियो को देख लेंगे तो आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे...एक शख्स ने अपनी बाइक को मानो लोकल बस बना दिया0
0
Report
आंगनबाड़ी कर्मी- सहायिका के गुस्से के बाद जिला कलेक्ट्रेट से घंटाघर तक विरोध प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:टोंक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का फूटा गुस्सा, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से नाराज होकर महिलाएं पहुंची घंटाघर चौराहे पर, घंटाघर चौराहे पर लगाया जाम, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ से कर रही है समझाइश, पिछले 5 घंटो से जिला कलेक्ट्रेट पर बैठी हुई थी महिलाएं धरने पर, महिलाएं कर रही थी जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन देने की मांग, नियमित करने ओर पेंशन का लाभ देने की मांग को लेकर कर रही विरोध प्रदर्शन लेकिन जिला कलेक्टर टीना डाबी नही है जिला कलेक्टर कार्यालय पर मौजूद, जिले के देवली ब्लॉक से आई थीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका0
0
Report
नैनीताल में भूधंसाव, भारी बारिश के चलते राहत कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:स्थान- नैनीताल नैनीताल में लगातार बारिश के कारण भूधंसाव और खतरे के साथ राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और तत्काल राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों से सात नंबर क्षेत्र, आल्मा कॉटेज और जिला पंचायत रोड के पास भूधंसाव की स्थितi खतरनाक बनी हुई है, जिससे मलबा नालों में गिर रहा है और इलाके में दहशत है। एसडीएम नवाजिश खालिक ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और वाहनों की आवाजाही रोकने तथा जोखिम वाले भवनों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के बहु को बेटी बनाकर कन्यादान से ससुराल ने दिखाया अनोखा सम्मान
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के परिवार ने बेटे की मौत के बाद बहू को बेटी का सम्मान दिया, भोपाल में धूमधाम से किया कन्यादान और समाज के सामने पेश की अनोखी मिसाल। उज्जैन में बेटे की मौत के बाद ससुराल वालों ने बड़ी मिसाल पेश की है, दरअसल विधवा बहु को बेटी मानकर उसका विवाह ससुराल वालों ने करा दिया है। ससुराल से बहु, बेटी बनाकर विदा हुई तो सास ससुर देवर सभी की आँखें छलक उठी। उज्जैन के जेथल निवासी दिनेश बैरागी के छोटे बेटे कपिल का विवाह विदिशा निवासी प्रियंका से 2018 में हुआ था। तीन साल तक सब ठीक चला लेकिन 2021 में कपिल के पैर में कैंसर हो गया; दो साल तक इलाज कराया लेकिन कपिल की जान नहीं बच पाई और 6 जून 2023 में उसकी मौत हो गई। बीते तीन वर्षो से प्रियंका अपने ससुराल में ही रह रही थी। ससुर दिनेश बैरागी और सास कैलाश बाई दोनों अपनी बहु के लिए चिंतित थे; दोनों ने मिलकर बहु का पुनर्विवाह करने का मन बनाया। विदिशा निवासी गोविंद से रिश्ता तय किया और भोपाल के एक रिसॉर्ट में रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया। इसमें दोनों परिवार सहित रिश्तेदार और समाज के लोग भी पहुंचे। समारोह में दिनेश वैरागी ने पिता की भूमिका में प्रियंका का कन्यादान किया। विवाह का पूरा खर्च भी खुद उठाया। देवर दीपक बैरागी ने बताया कि छोटे भाई की मौत के बाद हमने भाभी की दूसरी शादी का सोचा था। करीब 7 लाख रुपए पिता ने ही खर्च किये; 400 लोगों का भोजन दिया; दहेज़ में हर संभव सामान दिया। सभी भोपाल लेकर गए और धूमधाम से भाभी की शादी कर उनका कन्यादान किया। ससुर दिनेश वैरागी ने अपनी बहू प्रियंका का भविष्य अंधेरे में नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा था— "बहू बनाकर लाया था, बेटी बनाकर विदा करूंगा" और अपने इस वादे को निभाकर दिखाया। प्रियंका के पिता रामबाबू ने कहा, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि समधी उनकी बेटी को इतना सम्मान देंगे। खुद पिता बनकर विदा करेंगे। गांव में चर्चा है कि यह घटना उन लोगों के लिए संदेश है, जो बेटे की मृत्यु के बाद बहू के जीवन को खत्म मान लेते हैं।0
0
Report
1100 रुपये पेंशन से वृद्ध, दिव्यांग और विधवा लाभुकों में भारी राहत
Patna, Bihar:बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए वृद्ध, दिव्यांग और विधवा लाभुकों को आर्थिक सहारा देने का दावा कर रही है। पहले जहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत ₹400 प्रति माह दिए जाते थे, वहीं अब इस राशि को बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से जरूरतमंदों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिल रही है। राजधानी पटना में जब हमने विभिन्न पेंशनधारकों से बात की, तो अधिकांश लाभुकों ने इस फैसले का स्वागत किया। एक महिला लाभुक ने बताया कि पहले उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब पेंशन की राशि से आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में भी अब बुजुर्गों को पहले से अधिक सम्मान मिलने लगा है और वे अन्य जरूरतमंदों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हैं। एक दिव्यांग पेंशनधारक ने कहा कि लंबे समय से पेंशन बढ़ाने की मांग की जा रही थी। चुनाव से पहले सरकार ने राशि बढ़ाकर ₹1100 कर दी, जिससे दिव्यांग, वृद्ध और विधवा सभी वर्गों को राहत मिली है। उनका कहना है कि एक परिवार में दो बुजुर्ग होने पर ₹2200 की सहायता मिलती है, जो दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है। वहीं एक बुजुर्ग लाभुक ने बताया कि पेंशन की राशि से उनकी दवाइयों और इलाज का खर्च निकल जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाला राशन और पेंशन, दोनों ही गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा हैं। एक अन्य वृद्धा पेंशनधारक ने बताया कि हर महीने समय पर मिलने वाली ₹1100 की राशि जरूरत के समय काफी काम आती है और इससे उन्हें आर्थिक संबल मिलता है।0
0
Report
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज: सर्पदंश से पांच बच्चों का जीवन बचा, एंटी-वेनम से उम्मीद जगी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में विषैले सर्पदंश से गंभीर रूप से पीड़ित पांच बच्चों का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन दिया गया। इनमें तीन बच्चों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें पीआईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा। समय पर इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के चलते सभी बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट गए. अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग में भर्ती पांचों बच्चों में चार न्यूरोटॉक्सिक और एक हेमोटॉक्सिक सर्पदंश के मामले थे। इनमें तीन बच्चों को करैत, एक को कोबरा और एक को वाइपर ने काटा था. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया और जरूरत के अनुसार 50 वायल तक एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया. सबसे गंभीर मामला धरमजयगढ़ के दो सगे भाइयों 7 वर्षीय वीर कुमार और 12 वर्षीय लोकेश राठिया का था। दोनों को रात में सोते समय करैत ने काट लिया था, जिससे सुबह तक उनकी सांस लेने की क्षमता प्रभावित हो गई थी। इसके अलावा सक्ती जिले की 7 वर्षीय मंजू को कोबरा, रायगढ़ के 5 वर्षीय हितेश ढंगर को वाइपर तथा कलमी निवासी 7 वर्षीय हर्षित प्रजापति को करैत ने डंस लिया था। अस्पताल पहुंचने पर बच्चों में पलकें झुकना, बोलने और निगलने में परेशानी, मांसपेशियों में कमजोरी और श्वसन विफलता जैसे गंभीर लक्षण थे। तीन बच्चों को वेंटिलेटर पर रखकर उपचार किया गया, जबकि वाइपर से पीड़ित बच्चे में रक्तस्राव और रक्त के थक्के बनने की समस्या का भी सफल उपचार किया गया। अस्पताल के आंकड़ों बताते हैं कि सर्पदंश के मामलों में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज लगातार प्रभावी उपचार उपलब्ध करा रहा है। बीते वर्ष एक साल के दौरान 48 बच्चों का सर्पदंश का सफल इलाज किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में जुलाई तक ही 23 सर्पदंश पीड़ित बच्चों का उपचार कर उनकी जान बचाई जा चुकी है। यह आंकड़ा समय पर इलाज, एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम की तत्परता को दर्शाता है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. दुर्गा शंकर पटेल ने बताया कि समय पर एंटी-वेनम, वेंटिलेटर सुविधा और प्रशिक्षित चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता के कारण पाँचों बच्चों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का इलाज और दवाएं आयुष्मान योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं.0
0
Report
Advertisement
हांसी में मॉनसून से पहले जलनिकासी सुधारों का दावा, सीवरेज-नालों की सफाई पूरी
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : जनस्वास्थ्य कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी हांसी में जनस्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीवरेज-नालों की सफाई पूरी होने का दावा, जलभराव रोकने की तैयारी तेज हांसी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। विभाग के अनुसार शहर की सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों, नालों और डिस्पोजल सिस्टम की सफाई व मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं बारिश के पानी की निकासी के लिए कई स्थानों पर अस्थायी पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि हांसी में हर वर्ष पहली बारिश के दौरान सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम में ठोस कचरा फंसने से सीवर जाम होने और कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है। इसे देखते हुए इस बार मॉनसून से पहले ही विशेष अभियान चलाकर सभी प्रमुख सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई करवाई गई है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू बनी रहे। उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए महत्वपूर्ण यति नगर डिस्पोजल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को पूरी तरह दूर कर दिया गया है। इसके अलावा खरड़ चुंगी डिस्पोजल में आई खराबी को भी ठीक करवा दिया गया है। कार्यकारी अभियंता के अनुसार वर्तमान व्यवस्था के तहत बारिश के बाद शहर में जमा होने वाला पानी सामान्यतः दो से तीन घंटे के भीतर निकाल दिया जाता है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नालों और सीवरेज में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो और मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके। हालांकि, अब नजर इस बात पर रहेगी कि विभाग के ये दावे मॉनसून की पहली तेज बारिश में कितने सही साबित होते हैं। क्योंकि हर वर्ष विभाग बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उन दावों की पोल खोल देती है। इस बार भी असली परीक्षा बारिश के दौरान ही होगी।0
0
Report
NDPS मामले में गंगधार पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने NDPS के गंभीर अपराध में फंसाने का षड्यंत्र करने वाले साजिशकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है. गंगधार थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि विगत माह उन्हेल थाना अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोकरखेड़ा निवासी शंभू सिंह डोडा चूरा लेकर आया है, जिसे उसने अपने निर्माणाधीन मकान में रखा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 2 किलो 946 ग्राम डोडा चूरा जप्त कर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। जांच अनुसंधान के दौरान पुलिस को शंभू सिंह के मकान में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा किसी अन्य साजिशकर्ता के द्वारा रखा जाना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा षडयंत्र पूर्वक डोडा चूरा रखकर गंभीर अपराध में फंसाने वाले साजिशकर्ता लोकेंद्र सिंह निवासी तलावली को मल्हारगंज तिराहा से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से उक्त मादक पदार्थ के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है。0
0
Report
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में मानसून से नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव, खतरे के निशान नीचे
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुख्य नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हालांकि, अलकनंदा और मंदाकिनी दोनों नदियों का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। जिला प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए है।जिले भर में मॉनसून की बारिश जारी है, जिससे नदियों के जलस्तर में समय-समय पर उतार-चढ़ाव हो रहा है। अलकनंदा नदी अभी 623.153 मीटर पर बह रही है, जबकि इसका चेतावनी स्तर 626 मीटर और खतरे का स्तर 627 मीटर है। रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जलस्तर 622.230 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि इसका चेतावनी स्तर 625 मीटर और खतरे का स्तर 626 मीटर है। गंगानगर में मंदाकिनी नदी का जलस्तर 799.200 मीटर है, जो 804 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। वहीं, गौरीकुंड में मंदाकिनी का जलस्तर 1,974.820 मीटर दर्ज किया गया है, जो 1,976 मीटर के खतरे के स्तर से नीचे है। बारिश के आंकड़ों की बात करें तो जखोली में सबसे ज़्यादा 46 मिमी बारिश हुई, इसके बाद ऊखीमठ में 23 मिमी और रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम तापमान 28°C दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने निवासियों और तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के पास जाने से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी सलाह का सख्ती से पालन करें।0
0
Report
Advertisement
वक्फ़ संशोधन 2025: ऑडिट-डॉक्यूमेंटेशन सख्त, विपक्ष चुप, मंत्री दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी का कहना है, "केंद्र सरकार वक्फ़ संपत्तियों की लूट, गलत इस्तेमाल और बिना ऑडिट के कामकाज को रोकने के मकसद से वक्फ़ संशोधन अधिनियम, 2025 लेकर आई। इस अधिनियम में कई प्रावधानों को मंज़ूरी दी गई। इस बिल के आने के बाद विपक्ष खामोश हो गया। आज हम इस बिल के सकारात्मक नतीजे देख रहे हैं - वक्फ़ संपत्तियों का सही तरीके से ऑडिट और दस्तावेज़ीकरण हो रहा है, और कब्ज़े हटाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकारों के दौरान वक्फ़ संपत्तियों की सबसे ज़्यादा लूट हुई थी।0
0
Report
भागलपुर में आर्मी जवान के घर डकैती: हथियारबंद बदमाश लाखों के जेवर लेकर फरार
Naya Chak, Bihar:आर्मी जवान के घर पर दिनदहाड़े डकैती की घटना भागलपुर में सामने आई है. मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर जवान की पत्नी और स्कूल से लौटी मासूम बेटी को बंधक बना लिया. महिला के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस, सिटी एसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग की है. जानकारी के अनुसार, आर्मी जवान ड्यूटी पर बाहर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी नीतू देवी घर पर अकेली थीं. इसी दौरान चार से पाँच की संख्या में हथियारबंद अपराधी जबरन घर में घुस गए. विरोध करने पर अपराधियों ने हथियार के बट से नीतू देवी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं. इसके बाद उन्हें हथियार के बल पर बंधक बनाकर पूरे घर की तलाशी ली गई. अपराधियों ने घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए. इसी बीच जब स्कूल से जवान की मासूम बेटी घर पहुंची, तो अपराधियों ने उसे भी अंदर खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, मधुसूदनपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।segment-भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आर्मी जवान के घर हुई डकैती की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अपराधकों की पहचान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
राम मंदिर चंदे पर Akhilesh Yadav के बयान पर BJP नेता ने SIT जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने राम मंदिर चंदे पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "... संसद में मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि वहां राम मंदिर का कोई नाम नहीं है, वहां केवल बाबरी मस्जिद ही है... आज के समय में जब एक छोटी से गड़बड़ी पाई गई है तो सरकार ने इसका गंभीर रूप से संज्ञान लिया है। इसके लिए SIT की जांच बैठाई गई है और जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है... चंपत राय और अनिल मिश्रा से इस्तीफा लिया गया है... किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में भारी बारिश से सादिकपुर रेलवे अंडरपास जलमग्न, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ (यूपी): भारी बारिश के कारण हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के सादिकपुर के रेलवे अंडरपास पर जलभराव हुआ।0
0
Report
कानपुर में बीजेपी पार्षद पति की दबंगई, गर्भवती पर लात से मौत की खबर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बीजेपी पार्षद पति की दिखी दबंगई, मकान पर कब्जे को लेकर जमकर की पिटाई। पीड़ित पक्ष की गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत युवक-युवती को बेरहमी से पीटा, पीड़ित युवक को आई गंभीर चोटें पीड़ित युवक को जबरन उठा ले जाते सीसीटीवी में हुए कैद विवाद की पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद पुलिस से शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई कोई सुनवाई पीड़ित ने कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
सहारनपुर में गोकशी के 47 आरोपी थाने पहुंचे, अपराध छोड़कर परिवार चलाने की कसम
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराध और विशेष रूप से गोकशी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। थाना चिलकाना क्षेत्र में गोकशी के मामलों में पहले संलिप्त रहे 47 आरोपी स्वयं थाने पहुंचे और भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने की शपथ ली। इन आरोपियों में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई झेल चुके आरोपी भी शामिल हैं। थाने पहुंचे सभी आरोपी हाथों में तख्तियां लेकर आए, जिन पर अपराध छोड़ने और कानून का पालन करने का संदेश लिखा था। उन्होंने थाना प्रभारी के समक्ष शपथ लेते हुए कहा कि अब वे गोकशी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे तथा मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगे। साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन जीने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भी संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गोकशी या किसी अन्य अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि यदि उनके संज्ञान में किसी व्यक्ति के गोकशी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि इस तरह के सत्यापन एवं संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति रोकना, अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और समाज में कानून के प्रति विश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।0
0
Report
Advertisement
