यातायात पुलिस ने अवैध पार्किंग पर की कड़ी कार्रवाई
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल में जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों और एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की शिकायतों के बाद, यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन के नेतृत्व में, बार-बार अनाउंसमेंट के बावजूद गाड़ियाँ नहीं हटाने पर पुलिस ने अवैध पार्किंग किए गए वाहनों को लोडिंग पिकअप में लोड कर यातायात थाने में खड़ा किया। यह कदम अस्पताल में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
