icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow27 Jul 2024, 06:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची में एनसीबी ने एक क्विंटल गांजा बरामद किया, तीन गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है।गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी और नगड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पिस्का स्टेशन के ओवरब्रBridge के पास कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध डस्टर कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, गांजा ओडिशा से हजारीबाग ले जाया जा रहा था。 कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है。 नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय और पुलिस बल के सहयोग से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।मौके से गांजा और डस्टर कार को जब्त कर एनसीबी की टीम आरोपियों को लेकर रांची पहुंची।फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा।
0
0
Report

परसा में बाढ़ का कहर, 25 पंचायतों में पानी, लाखों प्रभावित

Chapra, Bihar:सारण जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। छह प्रखंडों की 25 पंचायतों और एक नगर पंचायत में बाढ़ का पानी फैल चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दो लाख दस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, जबकि जमीनी स्थिति इससे कहीं ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मकेर में बाढ़ के पानी ने छपरा से मुजफ्फरपुर का सीधा सड़क संपर्क तोड़ दिया है। वहीं, परसा नगर पंचायत में सड़कों पर चार फीट से ज्यादा पानी जमा है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। लोग ट्रैक्टरों पर मवेशियों के साथ-साथ घर का जरूरी सामान लादकर सुरक्षित जगहों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि राहत सामग्री प्रभावित आबादी के मुकाबले कम पड़ रही है। ऐसे में उनके सामने भोजन, मवेशियों की सुरक्षा और रहने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। परसा से बाढ़ की भयावह तस्वीर और लोगों के पलायन का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने。
0
0
Report

नालंदा में जीविका के 20 साल पर गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित

Nalanda, Bihar:जीविका के 20 साल पूरे होने और गांधी जयंती के मौके पर नालंदा में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. परिसर में जीविका दीदियों की सफलता और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई. सामाजिक कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि 20 साल पहले जिन महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल था, आज वही महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी पहचान बना रही हैं. पार्टी में चल रही गतिविधियों और पार्टी विरोधी कार्यों को लेकर भी बड़ा बयान दिया गया. मंत्री ने कहा कि दो दशक पहले महिलाओं को घर की चारदीवारी तक सीमित माना जाता था. सरकार के संकल्प का उद्देश्य महिलाओं को घर से बाहर निकालकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था. आज जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं. पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों और पार्टी विरोधी काम करने वाले नेता अनंत सिंह पर कार्रवाई के सवाल पर कहा गया कि इस मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को है. पार्टी फोरम पर सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है और समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा. समय के साथ जो निर्णय लिया जाएगा, वह सभी को मान्य होगा. नेता ने कहा कि पार्टी अपने संविधान और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार चलती है. ऐसे में पार्टी से जुड़े मामलों में शीर्ष नेतृत्व का फैसला ही अंतिम रूप से मान्य होगा.
0
0
Report
Advertisement

बाबूलाल मरांडी साहिबगंज दौरे में शहीद परिवारों से मिले, गरीबों को लाभ देगी योजना

Sahibganj, Jharkhand:सेवा और संकल्प अभियान के तहत भाजपा विधायक दल के नेता, झारखण्ड विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने दो दिवसीय दौरे पर साहिबगंज पहुँचे. वहाँ उन्होंने भोगनाडीह पहुँच सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीद के वंशजो से मुलाकात किया. इसके बाद बरहरवा में कार्यकर्ता को सम्बोधित किये. जहाँ उन्होंने कहा कि भारत सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएँगे, योजना का फॉर्म भरेंगे ताकि गरीब से गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके. झारखण्ड सरकार में गरीबों का भला नहीं होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है. कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं होगा. इसके लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता अभी से लोगों के बीच पहुँचना है. बाबूलाल मरांडी आज केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी लिये. साहिबगंज से होकर बन रहा 4 लाइन, कन्हैया स्थान, सकरीगली स्थित बंदरगाह पहुँच पूरी जानकारी लिया.
0
0
Report

धनबाद के गांधी सेवा सदन के जीर्णोद्धार की घोषणा, म्यूजियम बनाने पर विचार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गांधी सेवा सदन भवन के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही शुरू किया जायेगा. राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे डीडीसी सन्नी राज ने गाँधी सेवा सदन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर भवन के जीर्णोद्धार पर गंभीर चर्चा की. इस दौरान डीडीसी भवन की वर्तमान स्थिति से अवगत हुए. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों और उनके विचारों से जुड़ी इस अनमोल धरोहर को बचाए रखने के लिए प्रशासन तेजी से प्रयास करेगी. उन्होंने बताया कि गांधी सेवा सदन न केवल धनबाद की एक प्रमुख ऐतिहासिक पहचान है, बल्कि यह बापू के सिद्धांतों और स्वतंत्रता आंदोलन की यादों को भी संजोए हुए है। इसके जीर्णोद्धार के लिए भवन की पुरानी बनावट को सुरक्षित रखते हुए उसकी मरम्मत की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां बापू के इतिहास से रूबरू हो सकें। उन्होंने बताया कि यहाँ म्यूजियम बनाने पर भी विचार किया जा रहा है और इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया जायेगा.
0
0
Report

झांसी के पन्ना खदान से मिला 5.16 कैरेट के 4 हीरे, दंपति की जिंदगी बदली!

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में चमकी झांसी की गुड्डी देवी की किस्मत! करीब 6 महीने की मेहनत का फल , एक साथ मिले 5.16 कैरेट के 4 हीरे एंकर :- पन्ना की रत्नगर्भा धरा ने फिर एक बार उत्तरप्रदेश झांसी के निवासी साधारण परिवार को मालामाल कर दिया है। इस बार किस्मत का ताला खुला है झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी का। पत्नी के मायके पन्ना में 6 महीने तक मेहनत के बाद, ऐसा फल मिला जिसने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। बीओ :-पन्ना के सरकोहा क्षेत्र की हीरा खदान से दंपत्ति को एक साथ कुल 4 चमचमाते हीरे मिले हैं, जिनका कुल वजन 5.16 कैरेट है। इनमें 1.62 और 1.29 कैरेट के दो उज्ज्वल किस्म के, जबकि 1.44 और 0.81 कैरेट के मटमैले किस्म के हीरे शामिल हैं।ये हीरे जिला ​हीरा कार्यालय में पारखी के माध्यम से जमा कराए गए इन हीरों की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पति राजकुमार ने इस सफलता को माता रानी का आशीर्वाद और 6 महीने की मेहनत का फल बताया है। दंपत्ति का कहना है कि आगामी शासकीय नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगे। बाईट :-राजकुमार श्रीवास (तुआदार) बाईट :-अनुपम सिंह (हीरा पारखी) हीरा कार्यालय पन्ना
0
0
Report
Advertisement

विदेश बैठे जजमान ने देवघाट पर ऑनलाइन पिंडदान से श्रद्धालुओं को चकित किया

Gaya, Bihar:डिजिटल दौर में अनोखा पितृ कर्म: विदेश में बैठे जजमान, गयाजी में हुआ पिंडदान क्या हजारों किलोमीटर दूर विदेश में बैठकर भी मोक्षदायिनी गयाजी में अपने पूर्वजों का पिंडदान कराया जा सकता है? जी हां, गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले से आस्था और तकनीक का एक बेहद अनोखा संगम सामने आया है। विदेश में रह रहे अजय गुप्ता गयाजी तो नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने अपने पितरों के प्रति अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाया। फल्गु नदी के पवित्र देवघाट पर मोबाइल की स्क्रीन चमकी, वीडियो कॉल से जजमान जुड़े और पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच पिंडदान संपन्न हुआ। देवघाट पर जुटे श्रद्धालुओं के लिए भी यह नजारा कौतूहल का केंद्र बन गया। आइए देखते हैं इस खास रिपोर्ट में कि आखिर ऑनलाइन पिंडदान की यह प्रक्रिया कैसे पूरी होती है। यह नजारा है गयाजी के प्रसिद्ध देवघाट का, जहां आस्था के महाकुंभ पितृपक्ष मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। लेकिन इसी भीड़ के बीच एक दृश्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देवघाट पर पुरोहितों के हाथों में मोबाइल था और स्क्रीन पर हजारों किलोमीटर दूर विदेश में बैठे जजमान अजय गुप्ता और प्रसून पाल। अजय गुप्ता और प्रसून पाल व्यस्तता या दूरी के कारण गयाजी नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने तकनीक का सहारा लेकर अपने पितरों के निमित्त कर्मकांड पूरा कराया। पूरे अनुष्ठान के दौरान वह वीडियो कॉल पर हाथ जोड़े जुड़े रहे और पुरोहितों के निर्देशानुसार हर विधि में सहभागी बने। ऑनलाइन माध्यम से हुए इस पिंडदान को देखने के लिए देवघाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आखिर विदेश में बैठे व्यक्ति गयाजी में शास्त्र सम्मत तरीके से पिंडदान कैसे करा सकता है? धार्मिक मान्यताओं और पुरोहितों के अनुसार, ऑनलाइन पिंडदान में सबसे मुख्य आधार नाम, गोत्र और प्रतिनिधि का अधिकार होता है। Purjohton के मुताबिक, सबसे पहले विदेश में बैठे जजमान का नाम और गोत्र उच्चारित कर संकल्प कराया जाता है। इसके बाद गयाजी में मौजूद किसी ब्राह्मण या प्रतिनिधि को कर्मकांड करने का अधिकार सौंपा जाता है। वही प्रतिनिधि जजमान की जगह बैठकर पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करता है, जबकि मूल जजमान मोबाइल स्क्रीन के जरिए लगातार प्रक्रिया को देखता है और प्रणाम करता है। डिजिटल युग में तकनीक और परंपरा का यह मेल यह साबित करता है कि स्थान चाहे कोई भी हो, अगर मन में श्रद्धा और भाव सच्चा हो, तो दूरी कभी बाधा नहीं बनती। विदेश में बैठे अजय गुप्ता का यह प्रयास उन लाखों लोगों के लिए एक मिसाल है जो किसी कारणवश गयाजी नहीं पहुंच पाते। गयाजी के देवघाट से आई यह तस्वीर बताती है कि बदलते समय के साथ धार्मिक अनुष्ठानों के तरीके भले बदल रहे हों, लेकिन सनातन परंपराओं के प्रति आस्था और पितरों के प्रति श्रद्धा आज भी वैसी ही अटूट है। बाइट: अरविंद कुमार पाण्डेय, पंडित बाइट: ओम प्रकाश पांडेय, उत्तराधिकारी
0
0
Report

जीविका के 20 साल: ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक sashaktikaran में बड़ा बदलाव

Kishanganj, Bihar:बिहार में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुरू की गई जीविका के आज 20 वर्ष पूरे होने पर किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में नीतीश संवाद जीविका के बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल नगर परिषद के मुख्य सचिव इंद्रदेव पासवान सहित सैकड़ों जीविका दीदीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से शुरू हुई जीविका ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
0
0
Report

राजस्थान में गांवों की सरकार चार चरणों में पंचायत चुनाव: कल होगा बड़ा ऐलान

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब शहर के बाद गांव की सरकार चुनने की बारी है। इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है...कल दोपहर 3 बजे पंचायत चुनाव का पूरा कैलेंडर सामने आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और इसी के साथ गांवों में चुनावी आचार संहिता का सायरन बज जाएगा। प्रदेश की 14 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों से लेकर पंचायत समितियों और जिला परिषदों तक चुनावी हलचल तेज होगी। बताया जा रहा है चुनाव चार चरणों में होंगे। लेकिन नजर इस पर रहेगी कि कब पड़ेगा गांव की सरकार चुनने के लिए वोट。 शहरों में नई सरकारें बनने के बाद अब राजस्थान में गांव की सरकार चुनने की बारी आ गई है। गांव की चौपाल से लेकर पंचायत मुख्यालय तक जिस चुनावी तारीख का इंतजार है, उसका काउंटडाउन खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम घोषित करेगा। दोपहर 3 बजे सचिवालय के पंचायती राज सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू होगी। अब चुनावी हलचल शहर की सड़कों से निकलकर गांव की गलियों और चौपालों तक पहुंचेगी। सरपंच से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक गांव के मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। पंचायती राज चुनाव का आकार भी बड़ा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियां और 14,403 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें जिला परिषद के 1,403, पंचायत समितियों के 8,245 और ग्राम पंचायतों के 1,30,589 वार्ड हैं। करीब 4.02 करोड़ मतदाताओं के लिए 45 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों की चुनावी व्यवस्था का खाका है। जयपुर की ग्रामीण सियासत में भी बड़ा चुनावी मैदान तैयार है। जिला परिषद के 57 वार्ड हैं। उपलब्ध मतदाता सूची में जयपुर में 18,95,135 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 9,83,904 पुरुष, 9,11,227 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं。 पंचायत चुनाव में मतदान का माध्यम भी पद के हिसाब से अलग रहेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के चुनाव EVM से, जबकि पंच और सरपंच के लिए मतपत्र से होगा। उधर पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ गांवों में चुनावी तस्वीर तेजी से बदलेगी। अभी तक दावेदारी और समीकरणों तक सीमित चर्चाएं अब नामांकन और प्रचार तक पहुंचेंगी। किसका पर्चा भरेगा, किस वार्ड से कौन उतरेगा, आरक्षण के बाद किसकी दावेदारी मजबूत हुई और कौन किसके साथ जाएगा, ये सवाल गांव की चौपालों की चर्चा के केंद्र में होंगे। आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे ज्यादा नजर चुनाव कितने चरणों में होंगे, नामांकन कब शुरू होंगे, मतदान की तारीख क्या होगी और मतगणना कब होगी इस पर रहेगी। कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी。 बहरहाल, शहरों में सरकार चुनने का दौर पूरा हुआ...अब लोकतंत्र की अगली हलचल गांव की चौपाल पर दिखेगी। पंच से सरपंच, पंचायत समिति से जिला परिषद तक..4 करोड़ से ज्यादा मतदाता गांव की सत्ता की नई तस्वीर तय करेंगे। कल तारीखों का ऐलान होगा और इसके साथ ही राजस्थान में ‘गांव की सरकार’ की चुनावी घड़ी चल पड़ेगी।
0
0
Report
Advertisement

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़: बिलासपुर दूसरी स्थान पर पहुंचा, जागरूकता बढ़ी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। 49 दिनों तक चले साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुक्रवार को औपचारिक समापन हो गया। 15 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों, कॉलेज के विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। अभियान के दौरान पुलिस ने जागरूकता के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए। इसका असर बिलासपुर की साइबर जागरूकता रैंकिंग में भी देखने को मिला। अभियान से पहले 23वें स्थान पर रहा बिलासपुर अब प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।लखी राम सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम के साथ 49 दिनों तक चले साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का समापन हुआ। इस दौरान पुलिस ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों से जुड़े लोगों के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर चौपाल लगाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए। सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से भी साइबर सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि अभियान का औपचारिक समापन जरूर हो गया है, लेकिन साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है और पुलिस आगे भी लगातार इस दिशा में काम करती रहेगी।49 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान बिलासपुर ने साइबर जागरूकता के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। अभियान की शुरुआत में 23वें स्थान पर रहा बिलासपुर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पुलिस के मुताबिक, यह उपलब्धि लगातार चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों का परिणाम है। हालांकि, साइबर अपराध की चुनौती अभी भी बनी हुई है। ऐसे में अभियान के समापन के बाद भी पुलिस लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करती रहेगी।
0
0
Report

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow5m ago
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- अमरोहा में दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने किया दिव्यांगजनों का सम्मान Vo:- संसदीय क्षेत्र अमरोहा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वीकृति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, विभागीय अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बाइट:- चौधरी कंवर सिंह तंवर सांसद अमरोहा
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रामस्नेही वाटिका में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों और संतों के सान्निध्य में हुआ। पूर्व मंत्री रामलाल जाट, संत मायाराम उदासीन, संत बनवारी शरण काठिया बाबा, नगर परिषद के पूर्व सभापति ओमप्रकाश नारानीवाल, ईश्वर गुर्जर, एडवोकेट अशोक जैन, एडवोकेट ओम प्रकाश तेली और भगत प्रजापत सहित अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी का यह 23वां रक्तदान शिविर है। युवाओं के सहयोग और संतों के सान्निध्य में कई वर्षों से यह अभियान लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसव के दौरान महिलाओं, दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य गंभीर मरीजों को रक्त की कमी के कारण परेशानी न हो। रक्तदान शिविर में हर बार लोग उत्साह से भाग लेते हैं और स्वयं तय किए गए लक्ष्य को भी पार कर जाते हैं। अब कोई निश्चित लक्ष्य नहीं है, बल्कि उद्देश्य मानव सेवा करना है। संत बनवारी शरण काठिया बाबा ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में बड़े स्तर पर रक्तदान होता है। उन्होंने कहा कि हर बार इस सेवा कार्य में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना کرتے हुए उन्हें साधुवाद और आशीर्वाद दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top