icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टीकमगढ़ में पुलिस सुनवाई न होने से युवती ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश; वायरल वीडियो बना

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में युवती की पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो युवती ने कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, युवती निधि घोष ने कीटनाशक पीने से पहले हंसते हुए सुनाई अपनी आप बीती फिर पीया कीटनाशक और बनाया वीडियो जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के वर्माडांग गांव का है, जहां की रहने वाली युवती निधि घोष ने कीटनाशक पीने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर मोबाइल से वायरल किया, जिसमें उसने दिगौड़ा थाना पुलिस पर उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही ना करने का आरोप लगाने के बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, युवती निधि का आरोप है की उसे गांव का एक युवक दृगपाल सिंह घोष डरा धमकाकर अपने साथ ले गया था, जिसकी शिकायत उसने दिगौड़ा थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की इस कारण वह जहर पीकर अपनी जान दे रही है, वही इस पूरे मामले में युवती के पिता का कहना है की गांव का दबंग युवक दृगपाल सिंह घोष उसकी बेटी को डरा धमकाकर आज से 6 माह पूर्व अपने साथ ले गया था और उससे शादी कर ली थी, वह उसे मारता पीटता था जिस कारण उसकी बेटी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर आ गई और उसने अपने साथ घटित घटना की शिकायत दिगौड़ा थाने में दर्ज कराई थी, शिकायत के बाद वह और उसकी बेटी चार बार दिगौड़ा थाना तथा टीकमगढ़ एसपी ऑफिस हो आया, लेकिन उनकी कही सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर आज उसकी बेटी ने कीटनाशक पीकर अपनी जान देने की कोशिश की है और वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है, वही इस मामले में पुलिस अभी भी जांच के बाद कार्यवही की बात कह रही है।
0
0
Report

खंडवा के छात्रावास में भोजन गुणवत्ता पर प्रदर्शन, डीएम ने जांच के निर्देश

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में शासकीय छात्रावास के छात्रों ने खाने की गुणवत्ता और हॉस्टल स्टाफ के व्यवहार को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे छात्रों ने हाथों में खाने की थाली लेकर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि भोजन में कई बार मरे हुए कीड़े और इल्लियां निकल चुके हैं। लेकिन, शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ। छात्रों ने हॉस्टल स्टाफ पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। हाथ में खाने की थाली और खराब भोजन की शिकायत... ये तस्वीरें खंडवा के लालचौकी क्षेत्र के सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास के छात्रों की है। छात्र लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि छात्रावास में कई बार भोजन में मरे हुए कीड़े और इल्लियां निकल चुके हैं। शिकायत करने पर कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं रहता और छात्रों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। छात्रों का कहना है कि कई बार खराब चावल और खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है। स्टाफ से शिकायत करने पर समस्या का समाधान करने की बजाय छात्रों को ही डांट दिया जाता है। उन्होंने हॉस्टल स्टाफ को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्षित जांच कर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने छात्रों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभाग की जांच टीम को छात्रावास भेजकर पूरे मामले की जांच कराने और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

गंगा में डूबे युवक की खोज के लिए स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की मांग

Barh, Bihar:पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत उमानाथ में शव जलाने साथ गए एक युवक स्नान के दौरान गंगा की तेज धार में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की और उसे बचाने के लिए खाली डिब्बा भी गंगा में फेंका लेकिन युवक उसे पकड़ नहीं सका और गंगा में डूब गया। युवक की पहचान वीरू कुमार 25 वर्ष के तौर पर हुई है। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर आठ निवासी युवक उमानाथ शव जलाने के लिए परिजनों के साथ आया था। शव जलाने के बाद वह उमानाथ घाट पर स्नान करने गया, जहां गंगा की तेज धार की चपेट में आ गया और गंगा में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन तेज धार के कारण लोग उसे बचा नहीं पाए और वह गंगा में डूब गया। युवक शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। परिजनों ने प्रशासन से स्थानीय गोताखोर जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे डूबे युवक को जल्द से जल्द खोजा जाए। बाइट डूबने वाले के परिजन
0
0
Report
Advertisement

मुंगेर में बुजुर्ग की हार्ट अटैक मौत, CCTV में पूरी घटना कैद

Munger, Bihar:पीने के लिए पानी लाने गए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से हुई मौत। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद। मुंगेर: हरपुर थाना क्षेत्र के सिसुआ गांव में शुक्रवार को एक वीडियो सामने आयी है जहां पीने का पानी लाने गए 70 वर्षीय किसान विवेकानंद मिश्रा की सड़क किनारे अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विवेकानंद मिश्रा रोज की तरह सुबह साइकिल से सिसुआ-महापुर मोड़ पर पीने का पानी लेने पहुंचे थे। पानी भरने के बाद वह 20 लीटर का पानी का डब्बा साइकिल के कैरियर पर रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान डब्बा उनके हाथ से छूट गया और वह खुद भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि डब्बा छूटते ही वह लड़खड़ा कर सड़क पर गिर जाते हैं। उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत दौड़कर पहुंचे और उन्हें उठाकर सड़क किनारे किया। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो गई। इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
0
0
Report

चास कृषि बाजार में चोरी से दुकानदारों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास स्थित कृषि बाजार समिति में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात चोरों ने दुकान संख्या 43 को निशाना बनाकर पीछे की तरफ लगी ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया और लगभग 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। कुछ दिन पहले दुकान संख्या 49 में भी ग्रिल काटकर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें सामान समेत करीब 10 हजार रुपये से अधिक की चोरी हुई। दुकानदारों ने बाजार समिति प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, क्योंकि पहले सुरक्षा गार्ड थे, जो अब हटा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन से ठोस सुरक्षा व्यवस्था की मांग दुकानदार संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल ने की है। बाजार समिति दुकानदार संघ के अनुसार चास कृषि बाजार से पूरे बोकारो में अनाज की आपूर्ति होती है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जल्द ठोस कदम उठाने की मांग जारी है।
0
0
Report

झारखंड के छात्रों के सुझाव: ठोस सुधार के लिए सरकार जल्द कदम उठाएगी

Noida, Uttar Pradesh:मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं。 रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो。 हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

खड़गे की हल्द्वानी रैली से उत्तराखंड चुनावों की आहट, कांग्रेस का चुनावी मिशन साफ

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट तेज हो गई है. कांग्रेस का दावा है कि हल्द्वानी में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा से चुनावी अभियान का औपचारिक शंखनाद होगा. हल्द्वानी में प्रेस वार्ता में कांग्रेस के senior नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी और भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला. हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमार शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. नेताओं ने बताया कि शनिवार को होने वाली मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है. कांग्रेस का दावा है कि इसी रैली से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनावी शंखनाद किया जाएगा. कुमार शैलजा, प्रदेश प्रभारी. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने लिए सुरक्षित विधानसभा सीट तलाश रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और प्रदेश में विकास के दावों की हकीकत जनता के सामने है. कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर कई आशंकाएं हैं. उनका कहना है कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए ताकि किसी भी पात्र मतदाता के मतदान के अधिकार पर असर न पड़े. कांग्रेस की ओर से शनिवार की जनसभा को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. पार्टी इसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत मान रही है. अब देखना होगा कि इस रैली में उमड़ने वाली भीड़ और यहां से दिए जाने वाले राजनीतिक संदेश का प्रदेश की सियासत पर कितना असर पड़ता है.
0
0
Report

छतरपुर के चंद्रनगर स्कूल में 3 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग जांच शुरू

Chhatarpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज छतरपुर。 चंद्रनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हड़कंप, पढ़ाई के दौरान एक साथ 3 छात्राएं अचानक हुईं बीमार , एक छात्रा की बेहोश होने की खबर,जिला अस्पताल रेफर कक्षा 12वीं की छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत कक्षा में मची अफरा-तफरी, शिक्षक और छात्र पहुंचे मदद के लिए चंद्रनगर अस्पताल लेकर पहुंचे चंद्रनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद गंभीर छात्रा को किया गया रेफर आखिर पढ़ाई के दौरान एक साथ क्यों बिगड़ी छात्राओं की तबीयत ? विद्यालय में घटना के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में चिंता का वातावरण स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटी बाईट-परिजन
0
0
Report

धानिया भाव गिरने से मुलताई के किसान भारी नुकसान, MSP मांग उठी

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से किसानों की बदहाली की बड़ी तस्वीर सामने आई है। जहां मंडी में धानिया का भाव सिर्फ 1 रुपए प्रति किलो तक गिर गया और मजबूर होकर किसानों को अपनी तैयार फसल खेतों में ही नष्ट करनी पड़ी। मुलताई क्षेत्र के दुनावा, सिपावा, बरखेड़ और मोही सहित दर्जनों गांवों में सैकड़ों एकड़ में लगी धानिया की फसल पर किसानों ने खुद ही कल्टीवेटर चला दिया, कारण साफ है मंडी में मिल रहे बेहद कम दाम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि मौजूदा भाव पर कटाई, मजदूरी, पैकिंग और परिवहन का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। ऐसे में फसल बेचने से और ज्यादा घाटा हो रहा है। इसलिए उन्होंने पूरी फसल खेत में ही नष्ट करने का फैसला लिया। सिपावा गांव के किसान रमेश पवार और भूपेंद्र सहित अन्य किसानों ने प्रति एकड़ हजारों रुपये की लागत लगी, लेकिन मंडी में उचित मूल्य नहीं मिलने से लागत भी नहीं निकल पाई। किसानों के अनुसार इस बार पैदावार अच्छी थी। लेकिन दाम गिरने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही हाल रहा तो भविष्य में किसान धानिया की खेती से दूरी बना सकते हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि धानिया के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP लागू किया जाए या बाजार में दाम स्थिर रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बढ़ती लागत और गिरते दाम से किसानों के लिए खेती को घाटे का सौदा बना रहे हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर स्थिति पर कब तक और क्या कदम उठाती है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी: विजय राघवगढ़ थाने की पुलिस पर महिलाओं से मारपीट के आरोप, जांच शुरू

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के विजय राघवगढ़ थाने की पुलिस ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट के आरोप लगे हैं। सभी महिलाएं पुलिस कप्तान के पास पहुंची। ग्रामीण महिलाएं आरोप लगाती हैं कि विजय राघवगढ़ थाने की पुलिस ने उनके साथ बेरहमी से लाठियां भांजीं, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। घटना तब हुई जब महिलाएं खेतों में धान रोपाई कर रही थीं और कुछ दिनों पूर्व पुरुषों के विवाद बिजली विभाग के कर्मचारियों से हुआ था, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इस मामले में महिलाओं ने कटनी पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि ग्राम महिलाएं उनके पास आईं हैं, उन्होंने उनकी बातें सुनीं और एसडीओपी विजयराघरगढ़ को जांच के लिए आदेश दे दिया है।
0
0
Report

अंबाला में नगरपालिका कर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल जारी

Ambala, Haryana:अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है। इसी कड़ी में अंबाला में भी नगर परिषद के गेट पर सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी हड़ताल पर बैठ हुए है और इनकी हड़ताल का दूसरा दिन है। सफाई कर्मचारियों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदेश उप प्रधान सेवा राम बोहत ने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो फिर जो भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आवाहन होगा उसमें अंबाला बढ़चढ़ कर भाग लेगा। एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी और फायर ब्रिगेड कर्मचारी तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी हड़ताल पर बैठ हुए हैं और आज हड़ताल का दूसरा दिन है। प्रदेश उप प्रधान सेवा राम बोहत ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी साथ ही सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा हड़ताल करने का मुख्य कारण 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ उसको इंप्लीमेंट नहीं कर रही बल्कि अपनी ही बात से मुकरने का काम कर रही है जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि सरकार से दो बार मीटिंग भी हुई लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला और अगर फिर भी सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो फिर जो भी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का आवाहन होगा उसमें अंबाला बढ़चढ़ कर भाग लेगा। सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण अंबाला की सफाई व्यवस्था बिगड़ जाएगी क्योंकि ऊपर से बरसात का मौसम है और जलभराव की भी समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने जनता से माफी भी मांगी और कहा कि हड़ताल करना हमारा शौक नहीं है बल्कि हमारी मजबूरी है। हम सरकार से अपील करते है कि सरकार हमारी मांगे माने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अपना वादा निभाए।
0
0
Report

टीकमगढ़ के खेत के घर में विषैले रसेल वाइपर का सर्पमित्र ने रेस्क्यू किया

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में किसान के खेत के बने घर में दुनिया के विषैले सांपो में गिने जाने वाला रसेल वाइपर सर्पमित्र के द्वारा सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा गया. यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के नजदीकी ग्राम नयाखेरा का है, जहां देवेन्द्र विश्वकर्मा के खेत के बने घर में यह जहरीला सांप दिखाई दिया, जिसे देखते ही घर में हड़कंप मच गया. गांव वालों ने घर में सांप होने की सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी, जिसके बाद सर्पमित्र अमर सिंह लोधी को भेजा गया, जिन्होंने रसेल वाइपर को सफलता पूर्वक पकड़कर बोरी में बंद कर जंगल मे छोड़ दिया.
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में 650वें प्रकाश उत्सव की तैयारी के लिए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

Panchkula, Haryana:पंचकूला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर आज राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव के आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी। बैठक के दौरान प्रदेश के मंत्रियों और विधायकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर सकें। यह समीक्षा बैठक आगामी प्रकाश उत्सव को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
0
0
Report

सातारा बस स्टेशन पर युवक ने चाकू से आत्महत्या की कोशिश, रक्तरंजित हालत

Satara, Maharashtra:सातारा : सातारा शहरातील मध्यवर्ती बसस्थानक परिसरात एका युवकाने धारदार चाकूने स्वतःच्या डाव्या हाताची नस कापून आत्महत्येचा प्रयत्न केल्याची घटना घडली. हातातून मोठ्या प्रमाणात रक्तस्राव होत असताना हा युवक रक्तबंबाळ अवस्थेत हातात चाकू घेऊन बसस्थानक परिसरात फिरत असल्याने प्रवासी आणि नागरिकांमध्ये काही काळ भीतीचे वातावरण निर्माण झाले. काही नागरिकांनी धाडसाने युवकाला समजावण्याचा प्रयत्न केला. अखेर स्थानिक नागरिकांच्या मदतीने त्याला ताब्यात घेऊन चाकू बाजूला करण्यात आला. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेत युवकाला उपचारासाठी रुग्णालयात दाखल केले.युवकाने हे टोकाचे पाऊल नेमके कोणत्या कारणातून उचलले, याबाबत अद्याप स्पष्ट माहिती समोर आलेली नाही. पोलिसांकडून घटनेचा अधिक तपास सुरू आहे.
0
0
Report

IMD के अनुसार दिल्ली में आज भारी बारिश की उम्मीद, अलर्ट जारी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: IMD के साइंटिस्ट अंकित का कहना है, "दिल्ली में कल ठीक-ठाक बारिश हुई थी। आज, ठीक-ठाक से भारी बारिश होने की संभावना है, और इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। कल के लिए, बारिश की एक्टिविटी में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, अगले दो दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। अभी बारिश जारी है, लेकिन हमें धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है, और कल से हल्की बारिश होने की उम्मीद है।" "नॉर्थ-वेस्ट इंडिया की बात करें तो, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, आज नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। बारिश की एक्टिविटी को और बड़े पैमाने पर देखें तो, अगले 24 घंटों में पूर्वी भारत में एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इस सिस्टम से गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है..." "8 और 9 तारीख को दिल्ली में बारिश 'हल्की' कैटेगरी में रहने की संभावना है। उसके बाद, इसके 'बहुत हल्की' से 'हल्की' होने की उम्मीद है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top