मुलताई में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसल हो रही खराब
Multai, Madhya Pradesh:नगर सहित क्षेत्र में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है, जिससे कि किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच और बुधवार दोपहर भी करीब 2 बजे करीब जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण किसानों की खेतों में काट कर रखी फसल खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि उनकी कुछ फसल अभी कटाई भी नहीं हो पाई है और जो काट कर रखी है उनको पानी लगने से खराब हो रही है। उनका कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होते रही तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और फसल बर्बाद हो जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
