460443
मिट्टी का अवैध उत्खनन का परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग ने पकड़ा
Ghoradongri, Madhya Pradesh:हीरापुर गांव में मिट्टी का अवैध उत्खनन का परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग ने पकड़ा है। खनिज विभाग में ट्रैक्टर ट्राली को जब्तकर चोपना थाने में खड़ा कराया है। सहायक खनिज अधिकारी बीके नागवंशी ने बताया कि हीरापुर में मिट्टी का अवैध उत्खनन का परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग ने पकड़ा है। अवैध उत्खनन में प्रयोग की जा रही दो जेसीबी और 6 खाली ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर जप्त कर वाहन चालक एवं मशीन ऑपरेटर को सौंप दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़, इटारसी जंक्शन यात्रियों को जूझना
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां बिहार में जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों के लिए अपने घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। इटारसी जंक्शन से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेन में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। कोई दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहा है तो कोई शौचालय के सामने जगह तलाशने को मजबूर है। वहीं, ट्रेनों की देरी और कोच में जगह नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। 13 नवंबर तक अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ छठ मनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के सामने अब समय पर मंजिल तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है। वीओ01- छठ पर्व आते ही बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया है। रोजी-रोटी के लिए मध्यप्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। लेकिन इस बार घर वापसी का सफर आसान नहीं दिखाई दे रहा। इटारसी जंक्शन से गुजरने वाली बिहार रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, वहीं वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को भी ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। कोच में जगह नहीं मिलने के कारण यात्रियों को दरवाजों और शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। वीओ02- बिहार में 13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए 13 नवंबर तक घर पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि वे परिवार के साथ पर्व की तैयारीों में शामिल हो सकें। लेकिन ट्रेनों के घंटों देरी से चलने और कोच में अत्यधिक भीड़ के चलते यात्रियों को समय पर पहुंचने की चिंता सता रही है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी का सफर होने के बावजूद उन्हें बैठने तक की जगह नहीं मिल रही। कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन में चढ़ना मुश्किल हो रहा है। वीओ03- त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की ओर से 40 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इटारसी जंक्शन से प्रतिदिन कुल 193 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे का दावा है कि अतिरिक्त ट्रेनों के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। बावजूद इसके बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि स्पेशल ट्रेनों के साथ मौजूदा ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिल सके। बाइट(A1)- यात्री बाइट(A2)- मुकेश (यात्री ) बाइट(A3)- ऋषि ( यात्री ) बाइट(A4)- चंदन (यात्री ) बाइट(A5)- अनुज ( यात्री ) बाइट(A6)- सत्यप्रकाश (यात्री) WT- ABHISHEK0
0
Report
छठ पूजा के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ी, रिजर्वेशन न मिलने से जनरल डिब्बे भरे
Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन जिस तरह से ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है उसको देखकर लग रहा है कि रेलवे के दावे नाकाफी ही लग रहे है। यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते जनरल डिब्बे में जैसे-जैसे वह यात्रा करने मजबूर हो रहे हैं छठ पूजा की परंपरा निभाने के लिए बिहार और यूपी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है माना जा रहा है कि आने वाले समय में ट्रेनों में और भी भीड़ रहेगी0
0
Report
कटनी स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिला रिजर्वेशन, जनरल डब्बे में यात्रा चल रहा
Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए जा रहे अपने घर को जा रहे यात्री ट्रेन में लटककर जाने को मजबूर. एंकर छठ पूजा में शामिल होने के लिए लोग अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं. कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ नजर आ रही है. यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पाया टिकट उपलब्ध नहीं हो पाई, जिसके कारण वे जनरल डब्बे/स्लीपर डब्बे में यात्रा करने को मजबूर हैं. वहीं कई स्पेशल ट्रेनों भी चल रही हैं, जिनकी स्थिति सामान्य तौर पर देखी जा रही है. कुछ ट्रेनें रेगुलर चलती हैं, उनमें टिकट फुल दिख रहे हैं और ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं. हमारे संवाददाता ने कटनी स्टेशन पहुंचकर यात्रियों से चर्चा की.0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के समय ट्रेनों में भीड़ बढ़ी; रिजर्वेशन से यात्रियों को परेशानी
Jabalpur, Madhya Pradesh:छठ पूजा के लिए ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि रेलवे प्रशासन का दावा है कि यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है लेकिन जिस तरह से ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है उसको देखकर लग रहा है कि रेलवे के दावे नाकाफी ही लग रहे है। यात्रियों का कहना है कि रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते जनरल डिब्बे में जैसे-जैसे वह यात्रा करने मजबूर हो रहे हैं छठ पूजा की परंपरा निभाने के लिए बिहार और यूपी की ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है माना जा रहा है कि आने वाले समय में ट्रेनों में और भी भीड़ रहेगी0
0
Report
कोटा रेल मंडल ने 19वीं बार 100% समयपालन के साथ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में रिकॉर्ड बनाया
Kota, Rajasthan:समयपालन में कोटा रेल मंडल का शानदार प्रदर्शन, वित्तीय वर्ष में 19वीं बार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का 100% समयपालन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने ट्रेनों के समयबद्ध संचालन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल ने 10 नवंबर को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह उपलब्धि 19वीं बार हासिल की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, मई में तीन बार, जून में एक बार, अगस्त में सात बार, सितंबर में छह बार तथा अक्टूबर और नवंबर में एक-एक बार शत-प्रतिशत समयपालन दर्ज किया गया। खास बात यह है कि अगस्त और सितंबर में कुल 13 बार सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित हुईं। इस उपलब्धि में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में परिचालन विभाग की अहम भूमिका रही। नियंत्रण कक्ष से ट्रेनों की लगातार निगरानी, स्टेशनों पर बेहतर परिचालन प्रबंधन और फील्ड कर्मचारियों के बीच समन्वय के जरिए समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के समय पर संचालन से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने और आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों का लाभ लेने में सुविधा मिलती है। मंडल सुरक्षित और विश्वसनीय रेल संचालन के साथ समयपालन बेहतर बनाने के प्रयास कर रहा है।0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार वाहन ने खड़े लोगों को टक्कर दी, तीनों की मौत
Alwar, Rajasthan:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत पंचर गाड़ी की स्टेपनी बदलते समय तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने मारी टक्कर, सीएचसी बड़ौदामेव में चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित किया बड़ौदामेव। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बड़ोदामेव सीएचसी पहुंचाया गया लेकिन तब तक तीनों को मौत हो गई थी । जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मनीषा गुप्ता की गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर पंचर हो गई थी। गाड़ी का चालक आदिल पुत्र आजाद सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहा था। वहीं इसी दौरान जगमोहन पुत्र खेमचंद अपनी एनएचएआई कैम्पर गाड़ी के पास रिपोर्ट तैयार कर रहा था। तभी दिल्ली की ओर से जयपुर जा रहे तेज रफ्तार हेक्ट्र चौपहिया वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जगमोहन 25 वर्षीय निवासी शीतल, बड़ौदामेव तथा 26 वर्षीय मनीषा गुप्ता निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और चालक आदिल पुत्र आजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़दामेव ले जाया गया। यहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
छठ के कारण गुजरात-महाराष्ट्र से यूपी-बिहार तक रेल यात्रियों की भीड़, आरक्षण नहीं
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे भी ट्रेनों मे भीड़ नजर आ रही है, छठ पर्व को लेकर गुजरात महाराष्ट्र से यूपी बिहार के लोग अपने घर जा रहे है ऐसे मे ट्रेनों मे रिजेर्वेशन नहीं मिल रहे, तो वही पूराने 2 माह पहले किये रीजर्वेशन कन्फर्म भी नहीं हो रहे, लोकल कोच मे भीड़ इतनी ज्यादा कि पैर रखने की जगह नहीं है रेलवे ने अलग अलग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की है0
0
Report
बुधनंद नदी में 67 वर्षीय महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र के किनारे कुशैल गांव के समीप बुधनंद नदी में 67 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पुपरहर गांव निवासी वृजनंदन ठाकुर की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई। उनके पुत्र मोहन ठाकुर ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, इंदु देवी 9 नवंबर की सुबह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। तीन दिनों तक खोजबीन के बाद परिजनों ने बाजपट्टी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मां का शव देखते ही बेटे और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला की मौत कैसे हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
Siwan में एक करोड़ रंगदारी: डाक से धमकी भरा पत्र का मामला, माले एरिया कमांडर संदिग्ध
Siwan, Bihar:एंकर सीবান में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि रंगदारी की मांग किसी फोन कॉल से नहीं, बल्कि रजिस्टर्ड डाक के जरिए धमकी भरा पत्र भेजकर की गई है। पत्र में रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पत्र भेजने वाला खुद को तिरहुत प्रक्षेत्र का भाकपा माले का एरिया कमांडर लोहा सिंह बता रहा है।इस घटना के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया है। सीवान ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।बताया जा रहा है कि कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे उन्हें रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र मिला। पत्र भेजने वाले ने खुद की पहचान लोहा सिंह के रूप में बताई है, जिसका पता मुजफ्फरपुर जिले का दर्ज है। आरोप है कि पत्र के माध्यम से कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की अवैध मांग की गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने नगर थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ के छठ घाटों पर सजावट और तैयारी, भक्तिमय माहौल बन गया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ जिले के विभिन्न घाटों पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं...शहर के तालाबों के घाटों की साफ-सफाई, पंडाल, लाइटिंग और पोखरों के सौंदर्यीकरण को लेकर लोग दिन-रात जुटे हुए हैं...लोगों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल है...माहौल पूरा भक्तिमय हो चुका है...शहर के दर्जनों छठ तालाबों के घाटों में पर्व मनाया जाएगा... वही शहर के प्रसिद्ध टीन बांग्ला पोखर घाट पर इस बार विशेष सजावट की जा रही है...पोखर के चारों ओर दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग की जा रही है...पेंटर द्वारा स्वास्तिक, त्रिशूल और उगते हुए सूर्य की सुंदर आकृतियां बनाई जा रही हैं...पेंटिंग के माध्यम से पूरे घाट को खूबसूरत रूप देने की तैयारी चल रही है...पेंटिंग कर रहे पेंट मास्टर ने बताया कि वे रात-दिन इस काम में लगे हुए हैं...आगामी 13 नवंबर तक पोखर का पेंटिंग का पूरा काम पूर्ण कर लिया जाएगा... छठ व्रतियों के लिए घाटों को आकर्षक और स्वच्छ बनाने को लेकर समिति के लोग भी लगातार जुटे हुए हैं...0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले: भाजपा प्रचंड बहुमत से आएगी, अखिलेश यादव 5% पर
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister) On SP Chief Akhilesh Yadav's Remark Regarding The '95 Vs 5' Political Battle लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी यह समझ ही नहीं पा रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार आ रही है और अखिलेश यादव 5 प्रतिशत पर ही रहेंगे..."0
0
Report
झालावाड़: डग थाना पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार, 16 हजार रुपए और मोटरसाइकिल जब्त
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 हजार रुपए की जुआ राशि, 6 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डग थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने देर रात गश्त के दौरान पृथ्वीगढ़ रोड स्थित खेत के बगीचे में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज, कालूलाल, नरेंद्र सिंह, आरिफ, मनीष और चंदू सोंनी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 हजार रुपए की जुआ राशि, 6 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अनुसंधान जारी है。0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद ने ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, "लोकतंत्र में सबको आजादी है, जो अपना गठबंधन कर रहे हैं, वो करें और जो भी होगा हम अपने तरीके से देखेंगे । राजनीति में इन चीज़ों का कोई बहुत बड़ा महत्व नहीं होता है..."0
0
Report
ED की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आजम खान से मिलने शिवपाल यादव डासना जेल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव आज डासना जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। शिवपाल यादव दिल्ली स्थित यूपी सदन से रवाना होकर डासना जेल पहुंचेंगे। दरअसल, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में फर्जी पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्टूबर को आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे। लेकिन रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें हिरासत में ले लिया। 1 नवंबर को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया था। अब शिवपाल यादव की आजम खान से मुलाकात को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद शिवपाल यादव के बयान पर भी सबकी नजरें रहेंगी।0
0
Report
निशा भगत की मौत पर NWAC अध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग
Gumla, Jharkhand:*निशा भगत की मौत से व्यथित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं– दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा* *पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, घटना के दिन ही आयोग ने लिया था स्वतः संज्ञान; डीजीपी से मिलकर जांच और पुलिस कार्रवाई की लेंगी जानकारी* गुमला - आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर गहरी व्यथित हैं। गुमला पहुंचकर उन्होंने निशा भगत के परिजनों और उनके पिता से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड ने अपनी एक साहसी और होनहार बेटी को खो दिया है। निशा ने अपनी बात रखने का साहस दिखाया था। ऐसे में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है। घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विजया किशोर रहाटकर ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना के दिन ही स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया था। आयोग शुरू से ही पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। डीजीपी से मिलकर जांच की स्थिति जानेंगी आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वह झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर मामले की जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक की पुलिस कार्रवाई और सामने आए तथ्यों की जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि जांच बिना किसी दबाव, पक्षपात या लापरवाही के होनी चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी जरूरी है। विजया किशोर रहाटकर ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले में आगे भी सक्रिय रहेगा। आयोग का प्रयास है कि घटना की सच्चाई सामने आए, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो और निशा भगत के परिवार को न्याय मिले। वाइट - विजया किशोर रहाटकर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग0
0
Report
Advertisement
