कलेक्टर ने टीसी दिलवाने अपने वाहन से भेजा छात्राओं को जन सुनवाई में शिकायत करने आई थी छात्राएं
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में बैतूल DM का छात्राओं के प्रति मानवीयता देखने को मिला है। जनसुनवाई में पहुंची 2 छात्राओं ने DM को शिकायत दी कि उनकी TC शाहपुर के निजी स्कूल द्वारा नहीं दी जा रही। जिसके बाद DM ने छात्राओं को अपने ही वाहन से ट्राइबल विभाग की सहायक आयुक्त संग भेजकर छात्राओं को उनकी TC दिलवाई। बता दें कि जनसुनवाई में शाहपुर के गुड शेफर्ड स्कूल की दो छात्राएं कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
