460551
बोरदेही में 30 साल पुराने दुकान आवंटन कलेक्टर ने किया रद्द
Amla, Madhya Pradesh:आमला जनपद की ग्राम पंचायत बोरदेही में 30 साल पहले नीलामी द्वारा किराए पर दी गई 24 दुकानों का आवंटन कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक ही परिवार को दो-दो दुकानें दी गई थीं। कलेक्टर ने आवंटन प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण बताते हुए जिला पंचायत सीईओ को बेदखली की कार्रवाई का आदेश दिया है। सीईओ बैतूल ने एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ आमला को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी में कीवी से किसानों ने पाया आत्मनिर्भरता
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी धौंतरी, कमद और ठांडी क्षेत्र के किसान कीवी उत्पादन को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। अनुकूल जलवायु और उत्तराखंड सरकार की जायका योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग के सहयोग से यह क्षेत्र पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक बागवानी के एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है। गाजणा पट्टी के धौंतरी, कमद और ठांडी गांवों में किसानों द्वारा तीन-चार साल पहले लगाए गए कीवी के बगीचों से अब भरपूर उत्पादन शुरू हो गया है। किसानों को बाजार में कीवी के 250 प्रति किलो तक के अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिससे किसानों की वार्षिक आय में बड़ा सुधार हुआ है; स्थानीय स्तर पर मांग के साथ-साथ यहां से उत्पादित कीवी को किसान ऋषिकेश और उत्तरकाशी की मंडियों में भी आपूर्ति किया जा रहा है। कीवी काश्तकारों ने कहा है कि बेलों के नीचे खाली जमीन पर किसान लहसुन, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों की इंटरक्रॉपिंग कर रहे हैं, जिससे एक खेत से दोहरा मुनाफा मिल रहा है। पहाड़ों में बंदरों और जंगली सुअरों से फसलों को होने वाले नुकसान के विपरीत, जंगली जानवर कीवी के पौधों और फलों को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे यह खेती पहाड़ी किसानों के लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक साबित हो रही है। उद्यान विभाग द्वारा धौंतरी में 'कीवी क्लस्टर' विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। धौंतरी में कीवी उत्पादन से जुड़े स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। वहीं कीवी के किसान ने सरकार से कीवी के निर्धारित दाम एवं विपणन बाजार की मांग की है。0
0
Report
सामाजिक विकास में परतावल ब्लॉक ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, मिला एक करोड़ का पुरस्कार
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। सामाजिक विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर महराजगंज जिले के परतावल ब्लॉक ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में परतावल को प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खंडों में दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत शासन ने ब्लॉक को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सामाजिक विकास से जुड़े संकेतकों में सुधार किया जाएगा। मार्च 2025 से मार्च 2026 तक के विकास कार्यों और प्रगति के आधार पर प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों की ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग और विषयवार डेल्टा रैंकिंग तैयार की गई थी। इसमें सामाजिक विकास के क्षेत्र में परतावल ब्लॉक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रदर्शन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से परतावल ब्लॉक में सामाजिक विकास और संबंधित संकेतकों को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पहले कार्ययोजना और प्रस्ताव तैयार कर नियोजन विभाग से सहमति लेनी होगी। जिन कार्यों के लिए पहले से किसी अन्य योजना के तहत बजट स्वीकृत है, उन्हें इस मद में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण, विस्तृत लागत अनुमान और तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य होगी। आवश्यकता के अनुसार ई-टेंडरिंग और ई-प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जबकि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नियोजन विभाग को इसकी नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।0
0
Report
आम के बागीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग गांव के टोला कांटी में शनिवार सुबह घर के पीछे आम के बागीचे में 17 वर्षीय किशोर रिंकेश का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव देखते ही मां मीरा बदहवास हो गईं। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। रिंकेश नगर पंचायत पनियरा के एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह सो गया था। देर रात करीब तीन बजे मां की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब मिला। तलाश के दौरान आम के बागीचे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सात भाइयों में सबसे छोटा रिंकेश था। पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
Advertisement
गंगरार में वार्ड 34 व पंचायत समिति 17 के लिए मतदान शुरू, उत्साह और शांति
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव जिला परिषद वार्ड नंबर 34 और पंचायत समिति वार्ड नंबर 17 के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कुल 9 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में चार पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान जारी; प्रशासनिक टीमें गश्त कर रहीं
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान जारी, सीओ सिटी मीनाक्षी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण,मतदान केन्द्रों में तैनात पुलिस जवानों को दिए आवश्यक निर्देश,सीओ मीनाक्षी बोली की मोबाइल पार्टी और एरिया मजिस्ट्रेट कर रहे गश्त,निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश,जिले में आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदो के लिए हो रहा मतदान @hmghpolice @kuldeepsharmap @dmhanumangarh0
0
Report
हनुमानगढ़: चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, सुरक्षा कड़ी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में सीओ सिटी मीनाक्षी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने की हिदायत दी। सीओ मीनाक्षी ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल पुलिस पार्टियों और एरिया मजिस्ट्रेट की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि कहीं भी कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने आमजन से निर्भीक और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें。0
0
Report
Advertisement
धरियावद के वजपुरा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बांध छोड़ा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे नांगलिया बांध में छोड़ दिया। प्रादेशिक रेंज धरियावद के वन नाका खूंता के अंतर्गत आने वाले ग्राम वजपुरा में रात करीब 1 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। रात के समय मगरमच्छ नजर आने से इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार को दी। सूचना मिलते ही हर्षद पाटीदार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां वजपुरा स्कूल के पीछे बस्ती के पास खेत की मेड़ पर झाड़ियों में मगरमच्छ दिखाई दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों की सहायता से वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे स्वच्छंद विचरण के लिए नांगलिया बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीण और क्षेत्रीय वन विभाग धरियावद की टीम के कर्मचारी मौजूद रहे.0
0
Report
गांव की प्यास और टूटी सड़कें, वोट से उम्मीद जिंदा
Jaipur, Rajasthan:Anchor-अप्रैल में गांव पहुंचे थे कलक्टर, नवंबर में मतदान केंद्र पहुंचे ग्रामीण। तब प्रशासन ने हैंडपंप चलाकर पानी की पड़ताल की थी, आज ग्रामीण वोट डालकर पानी आने की उम्मीद कर रहे हैं। अप्रैल में कलक्टर संदेश नायक ने खराब हैंडपंप 48 घंटे में ठीक करने के निर्देश दिए थे। सात महीने बीत गए, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक कई हैंडपंप आज भी पानी का इंतजार करा रहे हैं। तब अधिकारियों की टीम गांव में पहुंची थी, आज गांव के मतदाता लोकतंत्र का फर्ज निभाने पहुंचे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके वोट से गांव की प्यास बुझेगी और टूटी सड़कें भी बनेंगी। चुनाव के वक्त प्रत्याशी हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं, जीतने के बाद समस्याएं जस की तस रहने की शिकायत है। दो तस्वीरें, सात महीने का फासला...तब हैंडपंप से पानी की तलाश थी, आज वोट से समाधान की आस है।0
0
Report
बरेली: घाट के खाली प्लॉट में मिथुन की हत्या, पुलिस हत्या-आत्महत्या कोण पर जांच
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप घाट के पास खाली पड़े प्लाट में मिला मिथुन का शव पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर कर रही जाँच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मिथुन की हत्या के बाद परिवार में मंचा कोहराम सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर कालोनी की घटना ।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अख्तर खान लापता, नदी में कूदने की आशंका—बुलेट बाइक और चप्पल बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक हुआ लापता, नेशनल हाईवे के यमुना के नए पुल पर खड़ी मिली युवक की बुलेट बाइक, बुलेट बाइक के पास में पड़ी मिली युवक की चप्पल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी, घर से निकले 30 वर्षीय अख्तर खां की यमुना में कूदने की आशंका, युवक के पिता असलम ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश करने की मांग की, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी के नए पुल का मामला।0
0
Report
बाढ़ में जमीनी विवाद: हाथापाई से एक भाई की मौत, पुलिस जांच शुरू
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में हाथापाई होने से एक की मौत हो गई। ज्वाला राम की अपने भाई के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक के परिजनों ने मनोज राम और उनके पुत्र किशोर कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि सुबह घर के समीप गली में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। दो-तीन दिनों से दोनों तरफ से विवाद चल रहा था। आज फोन पर गाली गलौज देने के बाद विवाद अचानक बढ़ गया। दोनों पक्ष मौके पर जमा हो गए और दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। परिजनों ने बताया कि ज्वाला राम पहले से हार्ट के मरीज थे। हाथापाई के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष समेत SDPO-1 रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बाइट मृतक के परिजन रामकृष्ण, एसडीपीओ बाढ़0
0
Report
सीतामढ़ी के घाटों पर कायाकल्प योजना से छठ उत्साह और व्यवस्था का नजारा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - बिहार सरकार की कायाकल्प योजना का असर इस बार छठ पर्व पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शायद यही वजह है कि सीतामढ़ी जिला प्रशासन इस बार छठ पर्व को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ घाटों को आकर्षक स्वरूप देने की कोशिश की गयी है। घाटों की बेहतर सजावट, सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। घाटों को इस तरह सजाया और संवारा जा रहा है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ सीतामढ़ी की एक खूबसूरत और यादगार तस्वीर भी सामने आए। इस बार प्रशासन की कोशिश है कि आस्था के इस महापर्व पर स्वच्छता, सुंदरता और बेहतर व्यवस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा ।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में दबंग उमर प्रधान पर हमला, परिवार के सदस्य घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में दबंग उमर प्रधान पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। गाड़ी टच होने का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा गया। घर में घुसकर परिवार के लोगों को भी जमकर पीटा गया। हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने उमर प्रधान समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि उमर प्रधान पर पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि भागते समय दरवाज़े से टकराने के कारण दूसरे पक्ष को भी चोट आई है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के सैलाबी गांव का है, जहां नमाज पढ़कर लौट रहे पिता-पुत्र पर कथित तौर पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंगों ने पहले रास्ते में दोनों की पिटाई की और फिर कार से पीछा करते हुए उनके घर पहुंच गए। घर में घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उमर प्रधान समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
धनबाद में बिरसा मुंडा जयंती-झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी तेज, सुरक्षा सुदृढ़
Dhanbad, Jharkhand:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को लेकर धनबाद में भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार 15 नवंबर से 28 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, साइकिलिंग, दौड़ और स्कूली बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, बैठक में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखेगी।0
0
Report
झामुमो सांसद हांसदा: एसआईआर से मतदाता पहचान में संकट, पारदर्शिता पर सवाल
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा ने एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आम नागरिकों को पहचान और दस्तावेजों के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके मताधिकार पर भी संकट पैदा हो रहा है. सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से नियमों और निर्धारित प्रारूपों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के बावजूद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग के बजाय सीधे IT मंत्रालय से जुड़कर संचालित हो रही है, तो गलत मतदाताओं को जोड़ने के आरोप भाजपा पर भी लागू होते हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पहले अपनी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता स्पष्ट करनी चाहिए. विजय हांसदा ने कहा कि आधार कार्ड, बैंक नामांकन और अन्य दस्तावेजों के नाम पर नई-नई प्रक्रियाएं और योजनाएं लाकर आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है. इन प्रक्रियाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन आम नागरिक को राहत मिलने के बजाय पहचान का संकट झेलना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता के बजाय पूंजीपति मित्रों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार किया जा रहा है. संसद के आगामी सत्र को लेकर भी सांसद ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सरकार सदन का सामना करने से बचती नजर आ रही है. नवंबर से दिसंबर तक प्रस्तावित सत्र में विपक्ष लगातार आमने-सामने की बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने भाजपा पर असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता सदन में बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले 12 वर्षों में संवैधानिक पदों पर बैठे देश के शीर्ष नेताओं ने कितनी बार मीडिया के सामने आकर खुले सवालों का सामना किया है. सांसद ने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है. अगर देश और राज्य में निष्पक्ष तरीके से चुनाव करा दिए जाएं तो जनता अपने वोट के जरिए खुद जवाब दे देगी. उन्होंने चिंता जताई कि मौजूदा प्रक्रियाओं से आम नागरिक के सामने पहचान का संकट खड़ा हो रहा है. लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार है, लेकिन सरकार की नीतियां इसी अधिकार को कमजोर करने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही हैं.0
0
Report
Advertisement
