icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

शेखावत का जोधपुर दौरा: संवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के दबाव का मुद्दा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं, एसआईआर, विपक्ष की राजनीति और आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर अपनी बात रखी। शेखावत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं के स्थायित्व और उनके निर्विवाद बने रहने में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-12 वर्षों में लगातार चुनावी पराजय और विशेष रूप से 2024 के चुनाव के बाद विपक्षी दलों ने न्यायपालिका, चुनाव आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनके अनुसार, इस तरह की राजनीति संविधान की आत्मा को कमजोर करने के साथ देश के लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित होकर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और अपने आचरण में जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। एसआईआर के मुद्दे पर शेखावत ने कांग्रेस की राजनीति को पिक एंड चूज की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चुनावी परिस्थितियों के दौरान कांग्रेस के रवैये में अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान होता है, वहां भी सवाल उठाए जाते हैं और जहां पार्टी की स्थिति अलग होती है, वहां उसका रुख बदल जाता है। अतर सिंह भड़ाना से जुड़े मामले पर शेखावत ने कहा कि वे पुराने विधायक और नेता थे तथा उनके साथ उनके गहरे संबंध रहे थे। उन्होंने कहा कि मामला किसी व्यक्ति की पृष्ठभूमि का नहीं, बल्कि किसी भी व्यक्ति के साथ अराजकता के कारण हिंसा या हत्या जैसी घटना होने का है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर दावा आगामी चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनावों में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय होगी。
0
0
Report

रanchi रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में वामन-बलि कथा: ओणम से जुड़ा महोत्सव

Ranchi, Jharkhand:इस बार भक्तों को रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक बेहद खास और आकर्षक पूजा पंडाल का दर्शन होने जा रहा है। समिति की ओर से इस वर्ष असुरराज महाबली बलि और भगवान वामन के प्रसंग पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में भगवान विष्णु के वामन अवतार और असुरराज महाबली की पौराणिक कथा को भव्य रूप में दर्शाया जा रहा है। कथा के अनुसार, राजा बलि अपने दान और वचन निभाने के लिए प्रसिद्ध थे। भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। महाबली ने उनकी मांग स्वीकार कर ली। इसके बाद भगवान वामन ने विराट रूप धारण कर लिया। पहले पग में उन्होंने पूरी पृथ्वी और दूसरे पग में आकाश को नाप लिया। अब तीसरे पग के लिए कोई स्थान शेष नहीं बचा। ऐसे में महाबली ने अपना वचन निभाते हुए अपना सिर भगवान वामन के चरणों में अर्पित कर दिया। महाबली की इस वचनबद्धता और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान वामन ने उन्हें पाताल लोक का राजा बनाया। मान्यता है कि भगवान ने महाबली को यह वरदान भी दिया कि वह वर्ष में एक दिन अपनी प्रजा से मिलने पृथ्वी लोक पर आ सकेंगे। इसी मान्यता से दक्षिण भारत, खासकर केरल में ओणम का पर्व मनाया जाता है। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के इस पंडाल में इसी पूरी पौराणिक कथा को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। पंडाल के जरिए भगवान वामन के तीन पग, राजा महाबली का दान और उनका वचन निभाना, भगवान का आशीर्वाद तथा ओणम पर्व से जुड़ी मान्यता को एक साथ दर्शाया गया है। इस तरह यह पंडाल सिर्फ आकर्षण का केंद्र ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को महाबली की दानशीलता, वचनबद्धता और भगवान वामन की लीला से जुड़ी पौराणिक कथा को करीब से समझने का अवसर भी देगा।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में वॉशिंग मशीन के भीतर 7 फुट का सांप मिला, रेस्क्यू सफल

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) वॉशिंग मशीन का ढक्कन खोला तो उड़े होश, अंदर बैठा था 7 फीट लंबा सांप! सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. सिवनी के चूनाभट्टी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में वॉशिंग मशीन के अंदर सांप दिखाई दिया। दरअसल, संयोग बाघमारे कपड़े धोने के लिए जैसे ही वॉशिंग मशीन का ढक्कन खोलने पहुंचे, अंदर सांप देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में दहशत का माहौल बन गया।इसके बाद तत्काल सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रवीण तिवारी ने करीब 7 फीट लंबे धामन सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।
0
0
Report

कालापीपल हिरण रेस्क्यू: 176 हिरण सुरक्षित, 2,000 का लक्ष्य अक्टूबर तक

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा में चल रहे हिरणों के रेस्क्यू का कार्य निरंतर जारी है। क्षेत्र के हन्नुखेड़ी गांव में 3 दिन तक हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। दक्षिण अफ्रीका से आई टीम द्वारा विधानसभा के पांचदेरिया गांव में बोम लगाया जा रहा है। आज पंचदेरिया इलाके में रेस्क्यू किया जाएगा। तीन दिनों तक चले अभियान के दौरान अब तक कुल 176 हिरणों को रेस्क्यू कर अभ्यारण में पहुंचाया जा चुका है। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा यह अभियान 9 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 31 अक्टूबर तक चलाने की योजना है। इस बार 2,000 वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने और वन विभाग की टीम सहित अभियान में जुटे दक्षिण अफ्रीकी दल का सहयोग करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

पोकरण में शारदीय नवरात्र में गरबा डांडिया का धमाकेदार जलसा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण शारदीय नवरात्र में गरबा और डांडिया की धूम, देर रात तक गूंज रहे गुजराती गीत पोकरण, जैसलमेर शारदीय नवरात्र के अवसर पर पोकरण कस्बे में गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रात खटीक समाज मैरिज गार्डन , चांदप्रोल मोहल्ले सहित कस्बे के कई स्थानों पर गरबा नृत्य कार्यक्रम शुरू हुए।
0
0
Report

बारद्वारी रोड के निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से मजदूर की मौत, जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा के बारद्वारी रोड स्थित निजी स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 50 वर्षीय कामगार की मौत, कामगार तीसरी मंजिल पर क्या काम कर रहा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है मृतक की पहचान सेंधवा निवासी मांगीलाल गुप्ता उम्र 50 वर्ष, के रूप में हुई है हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल लाया गया है वहीं, सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है पुलिस हादसे के कारणों और स्कूल की तीसरी मंजिल पर कामगार के मौजूद होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top