icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

होटल संचालक पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollowJust now
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।सिविल लाइन पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सराय भूपत कटेखेड़ा रोड पर पानी की टंकी के पास से की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।दरअसल, 28 अक्टूबर को सिया देवी हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते होटल संचालक दुर्गेश कुमार पर हमला किया था। आरोप है कि कार से टक्कर मारने की कोशिश के बाद होटल में घुसकर फायरिंग की गई और गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आलोक कुमार जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव का रहने वाला है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

10 साल से सरकार है, पर ना शिक्षा मिली ना रोजगार मिला, आकाश आनंद ने साधा भाजपा पर निशाना

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollowJust now
Iyava, Gujarat:सहारनपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा सपा कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने कहा भाजपा की पिछले 10 साल से सरकार है ना शिक्षा मिली ना रोजगार मिला व लगातार पेपर लीक हो रहे हैं 25000 सरकारी स्कूल बंद हो गए क्योंकि उसमें गरीब आदमी का बच्चा पढ़ता था भाजपा सरकार ने सबसे अधिक हमारे समाज का नुकसान किया है आप सब जानते होंगे कि AI से बहुत लोगों की जिंदगी आसान भी हुई है पर इसी के चलते हुए बहुत सारे लोग अपनी नौकरी भी खो चुके हैं और आने वाले समय में इसकी वजह से नौकरियां कम ही होती जाएंगे तो मेरा भाजपा और केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार से तीन से तीन मुद्दे हैं तीन सवाल है जो मैं उनसे पूछना चाहती हूं सभी युवा साथियों के साथ-साथ जो हमारे खासकर एससी-एसटी और ओबीसी वाले जो बच्चे हैं उनके लिए इस सब्जेक्ट पर क्या पढ़ाई के लिए क्या व्यवस्था करी है केंद्र और भाजपा की सरकार में क्या आप लोगों के बारे में इसके बारे में आप लोगों के बीच में उन्होंने कोई बात रखी आज तक हमारी जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा कि हम उसके बिना आप चल नहीं सकते और उसको अगर हम पढ़ेंगे नहीं समझेंगे नहीं तो आगे भविष्य में हम उसे काबिल नहीं हो पाएंगे क्या उसका इस्तेमाल करके अपने पैरों पर खड़े हो पाए तो इस सरकार ने इस सरकार से मेरा पहला सवाल क्या आपने हमारे समाज के बच्चों के लिए और खासकर युवा समाज के बच्चों के लिए AI सब्जेक्ट पर पढ़ने लिखने के लिए कोई व्यवस्था तय करी है कि नहीं करें दूसरा सवाल ताकि दूसरा सवाल कि बीजेपी की सरकार में स्किल इंडिया जैसी स्कीम में तो खूब चलाई पर AI के लिए नौकरी खत्म हो रही है उसके लिए बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने क्या व्यवस्था तय करी है क्या सरकार ने आकर आज तक हम लोगों को बताया कि AI से जो जब रिप्लेस हो रही है उसके बदले यह सरकार हमारे लोगों के लिए क्या नौकरियां पैदा करेंगे मेरा दूसरा यह सवाल है कि AI से रिप्लेसिड हुई जोब के लिए हमारे युवा साथियों के लिए हमारे समाज चाहने वाले बच्चों के लिए इस सरकार ने क्या व्यवस्था तय की है AIके बाद साइबर अटैक्स बहुत ज्यादा बढ़ चुके अभी कुछ दिन पहले ही 12 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट पर अटैक हुआ था साइबर अटैक हुआ था जिसके चलते यह सारा 12 की सरकारी साइट सिस्टमैटिकली डाउन हो गई थी तो मेरा सरकार से यह सवाल है कि आप AI के दौर में आई सबमिट करने के लिए तो बहुत जल्दी दौड़ दौड़ के आप लोगों को इकट्ठा करके पूरा दुनिया भर में एक प्रॉपर गंदा के लिए आप एक बहुत बड़ा छोटा कर सकते हैं पर आपकी ही सरकार उन्हें AI सबमिट के बाद उन्हें साइबर अटैक से रेडी नहीं है तो साथियों ऐसी टेक्नोलॉजी है जो हमारा डाटा दिन रात सिस्टम से इंटरनेट से उतार के हमें हम तो हमारे उत्तर पर ट्रेन होती है तो यह सरकार हमारे उत्तर को प्रोटेक्ट करने के लिए सरकारी आप लोगों को प्रोटेक्ट करने के लिए हमारी इनफॉरमेशन को प्रोटेक्ट करने के लिए क्या कर रही है आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फार्मिंग डिफेंस एनीमेशन जैसी बहुत महत्वपूर्ण और स्ट्रकचुरली इंपॉर्टेंट सिक्योरिटी इंपॉर्टेंट बेसिस सिक्योरिटी इंपॉर्टेंट जैसी इंडस्ट्रीज में बहुत तेजी से बढ़ रहा है हमारी कंट्री हमारा देश उसके लिए तैयार है कि नहीं यह हमें सवाल सरकार से पूछ कर उनसे जवाब देने की जरूरत है साथियों परंतु दुख की बात यह है कि AI से बहुत कुछ सीखा जा सकता है बहुत कुछ बड़ा किया जा सकता है पर हमारे जो सत्ता में बैठे लोग हैं चाहे वह बीजेपी हो चाहे वह कांग्रेस हो चाहे वह सपा हो।
0
0
Report

एआरटीओ कार्यालय में डीएम का औचक छापा, दलालों की एंट्री पर लगाई रोक!

SCSANJAY CHANKAYAFollow2m ago
🔴 डीएम ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर युवक से खुद चलवाया दोपहिया वाहन, परखी ड्राइविंग दक्षता, आवेदकों से भी लिया फीडबैक कुशीनगर। सरकारी दफ्तरों में आम आदमी के कामकाज की हकीकत परखने निकले जिलाधिकारी संजय चौहान सोमवार को अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंच गए। उनके पहुंचते ही कार्यालय की व्यवस्थाओं से लेकर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तक की पड़ताल शुरू हो गई। डीएम ने न केवल विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों से सीधे संवाद कर सुविधाओं और कार्यप्रणाली का फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में दलालों और अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) से कार्यालय की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण का खास पहलू ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर देखने को मिला। ड्राइविंग लाइसेंस में संशोधन कराने पहुंचे एक युवक से जिलाधिकारी ने स्वयं दोपहिया वाहन चलवाकर उसकी ड्राइविंग दक्षता परखी। इस दौरान उन्होंने युवक से यातायात नियमों, हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग, इंडिकेटर के सही इस्तेमाल और वाहन के नियमित रखरखाव के बारे में सवाल किए। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक रहने की हिदायत भी दी। इसके बाद डीएम सारथी हॉल पहुंचे, जहां लाइसेंस प्रक्रिया के तहत फोटो खिंचवा रहे आवेदकों से बातचीत कर कार्यालय की सुविधाओं और कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। विभिन्न पटलों पर पहुंचकर कर्मचारियों से लंबित प्रकरणों की स्थिति और उनके निस्तारण की प्रक्रिया भी जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि आम नागरिकों के कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 🔴 अभिलेखों से लेकर पेयजल तक पर डीएम की नजर जिलाधिकारी ने कार्यालय में साफ-सफाई, पेयजल और अभिलेखों के रखरखाव को लेकर भी गंभीरता दिखाई। एआरटीओ प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी शासकीय अभिलेखों एवं फाइलों को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी भी प्रकरण के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। कार्यालय परिसर में आमजन के लिए स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।सबसे महत्वपूर्ण निर्देश कार्यालय परिसर में दलालों और अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकने को लेकर रहा। डीएम ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पवन कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

इमरान मसूद ने अमित शाह के विशेष सत्र के बयान पर कांग्रेस का हमला

Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): Imran Masood (Congress) on Amit Shah's statement on special parliament session/ remarks on three crore infiltrators' names deleted during SIR/ demand for PM and Home Minister's Resignation अमित शाह जी ने कहा है कि एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर जो है हम लोग विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस इस पर आकर चर्चा करे सिर्फ सड़क पर हंगामा करना चाहते हैं के सवाल पर बोला हमला कहा "संसद में जब हम चर्चा कर रहे थे तो आप चर्चा से भाग रहे थे। जब हम कोर्ट में चले गए तो आप संसद में आने की बात कर रहे हो... आपको करना कुछ नहीं है। अब तो कोर्ट के अंदर आपकी परतें खुलने लगी तो कोर्ट में सारी चीजें आने दीजिए आपको पता चल जाएगा।"
0
0
Report

झुंझुनूं के चार पंचायत क्षेत्रों में तीसरे चरण का मतदान शुरू, 4.44 लाख मतदाता

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं झुंझुनूं में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में वोटिंग चार पंचायत समितियों में 4.44 लाख मतदाता करेंगे मतदान जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 और पंचायत समिति के 74 सदस्यों का चुनाव 460 मतदान केंद्रों पर 299 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुबह ठंड के चलते मतदान की शुरुआत धीमी, दिन चढ़ने के साथ बढ़ेगी रफ्तार पंचायत चुनाव-2026 के तीसरे चरण में मंगलवार को झुंझुनूं जिले की चार पंचायत समितियों नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी व गुढ़ागौड़जी में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह ठंड का असर मतदान पर भी देखने को मिला और मतदान की शुरुआत धीमी रही। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आने की संभावना है। चारों पंचायत समितियों में 4 लाख 44 हजार 465 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 30 हजार 807 पुरुष, 2 लाख 13 हजार 656 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के वार्ड 8 से 20 तथा चार पंचायत समितियों के 74 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 460 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 299 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
0
0
Report

हैवल्स में 12 घंटे ड्यूटी और वेतन कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Alwar, Rajasthan:अलवर। उद्योग नगर स्थित हैवल्स कंपनी में कार्यरत महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर निर्धारित समय से अधिक काम कराने, वेतन में मनमानी कटौती और त्योहारों पर सुविधाएं नहीं देने के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उनसे 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं दिया जाता। 20 हजार रुपये वेतन तय होने के बावजूद हाथ में केवल 18 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 5 से 10 मिनट की देरी होने पर भी हाजिरी काटने या घंटों के हिसाब से वेतन में कटौती करने का आरोप लगाया है। महिला श्रमिकों ने वेतन में भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 8 घंटे काम करने वाले कर्मचारियों को उनसे अधिक वेतन मिलता है, जबकि वे 12 घंटे मेहनत करने के बावजूद कम वेतन पा रही हैं। उनका कहना है कि तीन साल से कंपनी में काम करने के बावजूद उन्हें न तो उचित मेहनताना मिल रहा है और न ही आवश्यक सुविधाएं。 इसके अलावा बोनस और दीपावली पर मिलने वाले उपहारों को लेकर भी श्रमिकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि कंपनी की ओर से न तो उचित बोनस दिया जाता है और न ही त्योहार पर मिठाई, बर्तन या अन्य उपहार दिए जाते हैं। श्रमिकों ने प्रबंधन से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में अर्जुनराम मेघवाल दावा: राहुल गांधी की रैली फ्लॉप, चुनाव लोकतंत्र का रास्ता

Bikaner, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर में, राहुल गांधी की रैली पर साधा निशाना बोले- राहुल गांधी की रैली रही फ्लॉप शो कहा- लोकतंत्र में चुनाव लड़कर ही होता है बदलाव कांग्रेस पर ‘रिजीम चेंज’ की बात कर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप राहुल गांधी के बयान पर मेघवाल का पलटवार केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए मेघवाल ने कहा कि लोकतंत्र में बदलाव का रास्ता चुनाव से होकर गुजरता है उन्होंने कांग्रेस पर ‘रिजीम चेंज’ की बात कर अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। बीकानेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राहुल गांधी की रैली और उनके बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मेघवाल ने रैली को फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने और व्यवस्था में बदलाव का संवैधानिक रास्ता चुनाव है। मंत्री ने कहा कि जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना और जनादेश हासिल करना ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके विपरीत ‘रिजीम चेंज’ जैसी बात करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। मेघवाल ने कांग्रेस पर ऐसे बयानों के जरिए अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
0
0
Report

खूंटी में अफीम खेती रोकने के लिए पुलिस ड्रोन निगरानी शुरू, 980 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Khunti, Jharkhand:रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार。 क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - अफीम खेती पर लगेगी रोक , पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, 980 ग्राम अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार。 एंकर - अब अफीम की खेती करने का समय आ गया है। लोग छिप छिपकर गोपनीय तरीके से अफीम फसल करने लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने और अफीम की खेती ने होने देने के लिए पुलिस प्रशासन अभी से कमर कस ली है। जहां खूँटी में विगत 12 वर्षों से हो रही अफीम की खेती होती रही है। और भारी मात्रा में डोडा व अफीम पकड़े जाते रहे हैं। साथ ही, अफीम खेती करनेवाले लोगों के अलावे तस्करी करनेवाले लोगों को भी पकड़ा जा चुका है। जिसमें अंतरराज्यीय स्मगलर भी पकड़े गये हैं। वहीं इस बार अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्र में नजर रखना शुरू कर दिया है। पानी पटवन के सामानों की खरीदारी करनेवालों पर नजर रखी जा रही है । दुकानदारों को भी उन्हें पानी मशीन न बेचने की हिदायत दी गयी है। वहीं जनजागरण के अलावे ड्रोन से क्षेत्र में नजर रखना जाएगा । ताकि इस बार खेती कोई भी नहीं कर सकेंगे। लेकिन अफीम खेती पूरी तरह समाप्त करना खूँटी पुलिस के लिए एक चुनौती होगा। जोकि पिछले वर्ष में काफी कोशिश के बावजूद अफीम खेती हुई थी जिसका नतीजा था कि डोडा व अफीम पकड़ाये थे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि अब अफीम की खेती का समय आ गया है और लोग अफीम की खेती करेंगे । इसलिए अफीम खेती के विरुद्ध पुलिस प्रशासन विशेष अभियान चलाएगी और पहले जनजागरण करेगी साथ ही ड्रोन कैमरा से फसल का छापामारी किया जाएगा और मैप ट्रेक करके विनष्ट करेगी । इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है。 बाईट - ऋषभ गर्ग, एसपी, खूँटी。 एंकर - खूँटी पुलिस इसी बीच सोमवार की शाम 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ मुरहू थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये पकड़ा गया शख्स अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु का रहनेवाला लादु मुण्डा है और पूर्व में नक्सली था। जो सरेंडर करके जेल से छुटा था। वहीं एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि लगभग पाँच लाख रुपए अफीम की अनुमानित कीमत होगा। जिसे रंगेहाथ मुरहू रोड नील फैक्ट्री के पास से पकड़ा गया है। दो लोग फरार चल रहे हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा 。 बाइट - ऋषभ गर्ग, एसपी खूँटी。
0
0
Report
Advertisement

खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतिवल गांव में जेठ और उसके पुत्रों पर एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं एक महिला बचाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उसके जेठ और जेठ के बेटों ने मिलकर उस पर हमला किया। मारपीट में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

आगरा में दीपावली-धनतेरस सुरक्षा: 103 चेकिंग पॉइंट, सिटी जोन में चौकसी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग दीपावली और धनतेरस को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट मोड पर त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सिटी जोन में 103 चेकिंग पॉइंट चिन्हित बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की होगी सघन चेकिंग सिटी जोन के 13 प्रवेश मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी भीड़भाड़ वाले बाजारों और हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी पुलिस की तैनाती ज्वेलर्स की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था परख रहे सभी एसीपी महिला सुरक्षा के लिए बाजारों में सक्रिय रहेंगी एंटी रोमियो टीमें एडिशनल डीसीपी मनोज कुमार ने दी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी बाइट मनोज कुमार एडीसीपी
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में एडीजी के वार्षिक निरीक्षण से पुलिस-व्यवस्था पर ठोस निर्देश

Azamgarh, Uttar Pradesh:एडीजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, पीस कमेटी के सदस्यों से किया संवाद, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आजमगढ़ जिले में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्द द्वारा एडीजी को सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी और एसएसपी की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। वहीं आजमगढ़ के अलावा जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के आईपीएस अधिकारी भी उपस्थित रहे। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके बाद पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों और जनशिकायतों के निस्तारण, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। एडीजी नवीन अरोड़ा ने गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। समीक्षा गोष्ठी के बाद पुलिस लाइन में एडीजी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। एडीजी ने मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता के दौरान वार्षिक निरीक्षण में की गई समीक्षा, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनपद में संचालित विभिन्न पुलिस अभियानों की जानकारी साझा की।
0
0
Report

चूरू जिले में पंचायत चुनाव शुरू: सात पंचायत समितियों के लिए मतदान began

Churu, Rajasthan:चूरू में लोकतंत्र का उत्सव, सात पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान शुरू 117 वार्ड, 400 प्रत्याशी और 6.21 लाख मतदाता, जिला परिषद के 20 वार्ड में 81 उम्मीदवार चूरू। जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 20 वार्डों में जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की सरदारशहर पूर्व, सरदारशहर, बीदासर, राजगढ़, सिद्धमुख, चांदगोठी और भानीपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। इन सात पंचायत समितियों के 117 वार्डों में कुल 400 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 113, कांग्रेस के 117, आरएलपी के 54 और 116 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं जिला परिषद के 20 वार्डों में 81 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान के बाद मतदाताओं का फैसला ईवीएम में बंद होगा। जिले की seven पंचायत समितियों के कुल 6 लाख 21 हजार 757 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद 5 नवंबर को ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा。
0
0
Report

जनगणना के द्वितीय चरण के लिए 150 शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

Deepak DixitDeepak DixitFollow16m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर अंतर्गतभरखनी में बी आर सी सभागार में सोमवार शाम को जनगणना के द्वितीय चरण के कार्य को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण तीन बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक बैच में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सचिन यादव ने शिक्षकों को मकान सूचीकरण, भवनों का विवरण दर्ज करने, परिवारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने जनगणना कार्य में सावधानी बरतने, सटीक जानकारी दर्ज करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के बारे में बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह, ट्रेनर ललित कुमार द्विवेदी, मुनेेंद्र कुमार, अनुज कटियार, ललित पाल, राहुल कुमार, शिवम यादव, नरेंद्र कुमार और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top