Back
गरबा कार्यक्रम में विवाद के बाद चाकूबाजी, शाहपुर में उपाध्यक्ष के पति घायल
RKRupesh Kumar
Oct 05, 2025 10:58:09
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पातौवापूरा में गरबा कार्यक्रम के दौरान विवाद हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि गरबा प्रोग्राम में छेड़खानी की घटना के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और चाकूबाजी तक हो गई। घटना में शाहपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष के पति दिनेश राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पाढर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार बीती रात पातौवापूरा में गरबा कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक युवक ने नपा उपाध्यक्ष की पुत्री के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। इसका विरोध उपाध्यक्ष के पुत्र ने किया, जिससे विवाद बढ़ गया। विवाद की जानकारी मिलने पर नपा उपाध्यक्ष अपने पति के साथ युवक के घर पहुंचीं, जहां दोनों पक्षों में फिर झगड़ा बढ़ गया और चाकू चल गए। इसमें उपाध्यक्ष के पति गंभीर रूप से घायल हुए। मारपीट के बाद अस्पताल परिसर में भी लोगों ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल शाहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowOct 05, 2025 13:03:500
Report
RKRaj Kishore
FollowOct 05, 2025 13:03:320
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowOct 05, 2025 13:03:200
Report
NGNakibUddin gazi
FollowOct 05, 2025 13:01:050
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 05, 2025 13:00:430
Report
1
Report
PSPradeep Soni
FollowOct 05, 2025 12:51:561
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 05, 2025 12:51:431
Report
ASArvind Singh
FollowOct 05, 2025 12:51:221
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 05, 2025 12:51:100
Report
DSDevendra Singh
FollowOct 05, 2025 12:50:210
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 05, 2025 12:50:010
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 05, 2025 12:49:452
Report
MVManish Vani
FollowOct 05, 2025 12:49:340
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 05, 2025 12:49:210
Report