460001
बैतूल में पुलिस को ड्रोन सिस्टम पर दी गई विशेष जानकारी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में पुलिस नियंत्रण कक्ष में एयर फोर्स नागपुर के अधिकारियों ने ड्रोन सिस्टम पर प्रेजेंटेशन दिया। इसमें ड्रोन के संभावित खतरों, क्षेत्रीय निर्धारण और अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई। ड्रोन द्वारा अवैध गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी हमलों से निपटने के लिए जागरूकता और सतर्कता पर जोर दिया गया। ड्रोन के सुरक्षित उपयोग और निगरानी के उपायों की भी चर्चा हुई। थाना प्रभारियों, सब-इंस्पेक्टरों और अन्य पुलिसकर्मियों ने इस सेमिनार में भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल में धान खरीद में देरी से किसान आक्रोश, मंडियाँ में तालाबंदी
Karnal, Haryana:करनाल धान खरीद में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, करनाल में मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी SKM के आह्वान पर मंडियों में विरोध तेज, रतन मान बोले—MSP पर खरीद से बचने के लिए नमी के नाम पर किसानों की फसल के दाम काटे जा रहे; सरकार की खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल व फसल खराब होने के बाद भंडारण की चिंता पर भी सवाल। करनाल: धान की खरीद में देरी और नमी के नाम पर फसल के दामों में कटौती के आरोपों को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले किसानों ने मंडियों में तालाबंदी का अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में करनाल अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। किसानों का आरोप है कि मंडियाँ में धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही, जबकि किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। 12 अक्टूबर को नरवाना में हुई किसान संगठनों की बैठक में तालाबंदी का फैसला लिया गया था। MSP से बचने के लिए नमी का बहाना बनाने का आरोप भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष रतन मान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने से बचना चाहती है। उनके अनुसार, धान में निर्धारित सीमा से अधिक नमी दिखाकर किसानों की फसल के दाम कम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में मार्केट कमेटियों में तालाबंदी की जा रही है। रतन मान ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय पर धान की खरीद सुनिश्चित की होती, तो किसानों को इस तरह सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। सत्ता, अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत के लगाए आरोप रतन मान ने आरोप लगाया कि किसानों को कम दामों पर फसल बेचने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोगों, अधिकारियों और व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उनका कहना है कि जब सरकारी खरीद MSP पर होनी चाहिए, तब किसानों को कम कीमत पर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में किसानों की फसल MSP पर खरीदना चाहती है, तो मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से क्यों नहीं चल रही? MSP से 400 से 500 रुपये कम पर खरीद का दावा किसान नेता ने आरोप लगाया कि मंडियों में नमी का हवाला देकर धान के भाव में 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की कटौती करके खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 22 सितंबर से धान खरीद शुरू होने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। रतन मान के मुताबिक, यदि किसानों को पहले ही बता दिया जाए कि उनकी फसल MSP से 400 से 500 रुपये कम पर खरीदी जाएगी, तो किसान अपनी फसल मंडियों में लाने से बचेंगे। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद के बजाय किसानों को कम कीमत मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पंजाब में बड़े-बड़े दावे, हरियाणा में किसान परेशान रतन मान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में भी किसानों के हितों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हरियाणा की मंडियों में किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान मंडियों में अपनी उपज की खरीद न होने से निराश हैं और कई किसान भावुक होकर अपनी परेशानी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जब वे स्वयं किसान परिवार से आते हैं, तो किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस फैसले क्यों नहीं लिए जा रहे? फसल खराब होने के बाद भंडारण की चिंता पर भी सवाल किसान नेता ने कहा कि सरकार अब धान के भंडारण की व्यवस्था तलाशने की बात कर रही है, जबकि किसानों को पहले ही खरीद और उठान में देरी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देरी के कारण फसल खराब होने का खतरा बढ़ रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। रतन मान ने चेतावनी दी कि यदि खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिला, तो किसान संगठन आगे की रणनीति तैयार कर आंदोलन को और तेज करने का फैसला ले सकते हैं। बाइट: रतन मान, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा0
0
Report
आज़म खान पर FIR दर्ज: मामला सुर्खियों में
Rampur, Uttar Pradesh:आज़म खान पर FIR दर्ज होने के मामले में0
0
Report
हाईकोर्ट ने बिलासपुर एयरपोर्ट के 4C उन्नयन के लिए सरकार से शपथ पत्र मांगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के रनवे विस्तार और हवाई सुविधाएं बढ़ाने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हुई सुनवाई में राज्य सरकार को एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी तीन सप्ताह के भीतर शपथ पत्र के जरिए पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। चीफ जस्टिस कृष्ण राम महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की खंडपीठ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एएआई को भी प्रबंधन, संचालन और विकास की जिम्मेदारी संभालने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट 3C श्रेणी में एटीआर विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है और इसे 4C श्रेणी में उन्नत करने के लिए सरकार तैयार है। वहीं, याचिकाकर्ताओं ने एयरपोर्ट के 1495 मीटर लंबे रनवे पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बिलासपुर का रनवे अंबिकापुर के 1900 मीटर और जगदलपुर के 1707 मीटर रनवे से भी छोटा है। गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण 72 यात्रियों की क्षमता वाले विमान में यात्रियों की संख्या घटाकर करीब 52 करनी पड़ती है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि एएआई को एयरपोर्ट हस्तांतरित करने के मामले में अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिया है कि केवल पत्राचार से काम नहीं चलेगा, बल्कि बिलासपुर में बेहतर हवाई सुविधाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।0
0
Report
Advertisement
अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने भोजपुर गांव में शोक संवेदना व्यक्त की
Noida, Uttar Pradesh:अमेठी - अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी पहुंची पीपरपुर की भोजपुर गांव, लद्दाख में ड्यूटी के दौरान BSF के जवान की हुई थी मौत, मौत के बाद आज जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, जवान के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे हजारों लोग, जानकारी पर जवान के घर पहुंची स्मृति ईरानी, जवान के परिजनों से मुलाकात करते हैं व्यक्ति की शोक संवेदना व दी श्रद्धांजलि, स्मृति ईरानी शोक संवेदना व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुई रवाना0
0
Report
आदिवासी युवक को गाली देने वाले इंस्पेक्टर पर CM ने निलंबन व जांच आदेश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:आदिवासी युवक को गालि देने वाले इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने इंस्पेक्टर रतन को रतन सिंह परिहार को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बयान कल भोपाल के मिसरोद इलाके में दुःखद घटना हुई मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेकर चर्चा की आदिवासियों के सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में आदिवासी हैं जय जोहार बहुत सम्मानीय उद्घोष है जांच में अन्य लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके ऊपर भी कार्रवाई होगी बाइट राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में भजन क्लबिंग ने युवाओं को नई धुन से जोड़ा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में भक्ति का ऐसा रंग जमा कि भजनों की धुन पर झूम उठा युवा जोश! सांसद सीपी जोशी की पहल पर आयोजित भजन क्लबिंग में भक्ति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। खास बात यह रही कि फिल्म हनुमान अंश में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या भी इस आयोजन का हिस्सा बने। दिल्ली के साधो बैंड और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम से पहले ही 10 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। आखिर भजन क्लबिंग के जरिए युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने की यह पहल कितनी खास रही? देखिए चित्तौड़गढ़ से ये खास रिपोर्ट।\n\nचित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत भजन क्लबिंग का भव्य आयोजन हुआ। यहां भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। दिल्ली के साधो बैंड और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों पर युवा झूमते नजर आए। फिल्म हनुमान अंश में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम में भाषणों और औपचारिकताओं के बजाय भजनों और भक्ति को केंद्र में रखा गया।\n\nबाइट – सीपी जोशी .............. सांसद, चित्तौड़गढ़\n\nचित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत भजन क्लबिंग का भव्य आयोजन हुआ। यहां भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। दिल्ली के साधो बैंड और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों पर युवा झूमते नजर आए। फिल्म हनुमान अंश में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम में भाषणों और औपचारिकताओं के बजाय भजनों और भक्ति को केंद्र में रखा गया।\n\nबाइट – अनिल ईनाणी .......... सभापति, नगर परिषद चित्तौड़गढ़\n\nचित्तौड़गढ़ के श्रीनाथ गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत भजन क्लबिंग का भव्य आयोजन हुआ। यहां भक्ति संगीत और आधुनिक संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। दिल्ली के साधो बैंड और भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों पर युवा झूमते नजर आए। फिल्म हनुमान अंश में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या की मौजूदगी ने भी आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम में भाषणों और औपचारिकताओं के बजाय भजनों और भक्ति को केंद्र में रखा गया।\n\nबाइट – गौरव त्यागी ........... कार्यक्रम संयोजक\n\nकार्यक्रम संयोजक गौरव त्यागी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में पहली बार आयोजित भजन क्लबिंग को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिला। उनके मुताबिक, युवाओं की संख्या आयोजकों की उम्मीद से दो से तीन गुना अधिक रही। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल और दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहती है, ऐसे में आधुनिक अंदाज में भजन क्लबिंग के जरिए उसे सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं अविनाश शर्मा ने भी युवाओं के उत्साह को चित्तौड़गढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक बताया।\n\nबाइट – अविनाश शर्मा ............. युवा \n\nकुल मिलाकर, चित्तौड़गढ़ की इस भजन क्लबिंग ने भक्ति को आधुनिक अंदाज में युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की। भजनों की धुन, कलाकारों की प्रस्तुतियां और युवाओं का उत्साह इस आयोजन की खास पहचान बने। अब देखना होगा कि भक्ति और आधुनिकता का यह संगम आने वाले समय में राजस्थान के दूसरे शहरों में भी इसी तरह युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने में कितना सफल होता है।\nपीटीसी - अभिषेक शर्मा ............. जी मीडिया चित्तोड़गढ़0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं पुलिस त्योहारों और चुनाव को लेकर अलर्ट में, गश्त और फ्लैग मार्च जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर झुंझुनूं पुलिस अलर्ट एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने गांधी चौक से की पैदल गश्त एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की बढ़ाई निगरानी बड़े और संवेदनशील गांवों में क्यूआरटी व आरएसी का फ्लैग मार्च एसपी बोले- यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता त्योहारों के सीजन और पंचायती राज चुनाव को देखते हुए झुंझुनूं पुलिस अलर्ट मोड पर है। बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ और विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर मंगलवार शाम को पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में पैदल गश्त पर निकले। गांधी चौक से शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि त्योहारों के दौरान जिले के झुंझुनूं शहर सहित सभी प्रमुख कस्बों और उपखंड क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त के साथ पुलिस तैनात की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए त्वरित कार्रवाई दल और राजस्थान सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी सक्रिय हैं। बड़े गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रहे। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों और चुनाव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है。 बाइट : कावेंद्र सिंह सागर, एसपी, झुंझुनूं0
0
Report
RJD का चुनाव आयोग घेराव: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:RJD का निर्वाचन आयोग का घेराव थोड़ी देर में , SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन। घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन अलर्ट, निर्वाचन आयोग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। प्रशासन ने निर्वाचन आयोग के बाहर बैरिकेडिंग की, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती। थोड़ी देर में निर्वाचन आयोग का घेराव करेगा RJD, कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला जारी।0
0
Report
सहरसा नगर निगम ने साल से बकाया 16.74 लाख का एरियर भुगतान किया, कर्मी उत्साहित
Saharsa, Bihar:शहर सहरसा से खबर के अनुसार वर्षो से लंबित सफाई कर्मियों के एरियर भुगतान के बाद सफाई कर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है. दशहरा पर्व के मौके पर एरियर भुगतान मिलने के बाद सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है. दरअसल सहरसा नगर निगम में कार्यरत कुल 290 सफाई कर्मियों को करीब 6 वर्षों से एरियर भुगतान नहीं किया गया था, इस मसले को लेकर समय समय पर सफाई कर्मियों के बीच नाराजगी देखी जा रही थी. इधर सफाई कर्मियों की नाराजगी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सभी सफाई कर्मी के एरियर भुगतान करने का निर्णय लिया और सभी 290 सफाई कर्मियों के बीच कुल 16 लाख 74 हजार की राशि का भुगतान किया जिसके बाद सफाई कर्मियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है. इधर एरियर भुगतान के बाद सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है. बाइट..1 - प्रभात कुमार झा, नगर आयुक्त नगर निगम सहरसा. बाइट..2 - कुशाग्र कुमार मल्लिक, सफाई कर्मियों के नेता.0
0
Report
Advertisement
शिवा शर्मा मर्डर केस: श्रद्धा दुबे की कॉलोनी दहशत में
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस से जुडी रायबरेली की श्रद्धा दुबे की पूरी कॉलोनी इस मामले से दहशत में है। इलाके के सारे मकान बंद हैं और श्रद्धा के परिजनों समेत कॉलोनी के लोग तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। यहां तक कि हमारा कैमरा देखकर कॉलोनी के लोग अपने गेट बंद कर ले रहे हैं। ऑफ द कैमरा कॉलोनी के लोगों ने जो बताया उसके मुताबिक इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्री में श्रद्धा के पिता इंजीनियर के तौर पर तैनात थे। लगभग 20- 25 साल पहले उन्होने यहां के रामजीपुरम में मकान बनवाया था। तब श्रद्धा और रश्मि छोटी बच्चियां थीं और पास ही मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ती थीं। यहां पढ़ाई ख़त्म कर रश्मि किसी कोर्स के सिलसिले में वाराणसी चली गई जबकि श्रद्धा ने हैदराबाद जाकर वहां से मॉडलिंग का कोर्स किया। कुछ दिन बाद श्रद्धा के एक बच्चा हुआ जो थोड़ा ही बड़ा हुआ तो पति पत्नी में अनबन हुई और वह पिता के साथ चला गया। इधर श्रद्धा अपने पिता के पास वापस रायबरेली में रहने लगी। सूत्रों के मुताबिक यही के राजनेता के बेटे से इसके सम्बन्ध हुए और उसने श्रद्धा को लखनऊ के पावर कोरिडोर तक पहुंचा दिया। यहां के बाद श्रद्धा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उसने रायबरेली से नाता तोड़कर लखनऊ में रहने लगी। इधर परिजनों ने श्रद्धा को समझाया बुझाया भी लेकिन वह उसी राह पर चलते हुए उसने अपनी छोटी बहन रश्मि दुबे को भी विश्वास में लेकर लखनऊ में ही उसका भी ठिकाना बनवा दिया। बताया जा रहा है कि अब से तकरीबन छह सात महीने पहले श्रद्धा के पिता एसपी दुबे की तबियत खराब हुई थी तब दोनों बहनें फॉरच्यूनर से आयी थीं। उसके बाद से दोनों बहनें यहां देखी नहीं गयीं।0
0
Report
रोहन गुप्ता ने एनडीए की मजबूती और बिहारी जनता के आशीर्वाद का दावा किया
Patna, Bihar:भाजपा सह प्रभारी रोहन गुप्ता ने कहा की अपने आप को सौभाग्यवान गिनता हूं। यहां पे आप जानते हैं सब लोग, विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीना रहा, सारे साथियों के साथ में काम किया और आज एक कार्यकर्ता के नाते मुझे इतना बड़ा दायित्व मिला है, मैं पार्टी का शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। और साथियों के साथ मिलकर जो जनता ने हमको आशीर्वाद दिया, बिहार की जनता जो हमने हमारा एजेंडा था, वादे किए, आज उस आशीर्वाद को कैसे खरा साबित करना, कैसे हमारी जो अपेक्षा है, उसको पूरा करना, एक सहप्रभारी के नाते ये मेरा दायित्व रहेगा और आप सबके साथ, सरकार के साथ में, जनता के साथ, सरकार के साथ में, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर, जो अपेक्षाएं हैं जनता की वो पूरा करने का पूरा प्रयास। हां बिल्कुल, उनकी माताजी का वो निधन सुनियाए और वो भी आएंगे और पूरी टीम भी हम मिलकर आने वाले दिनों में यहां पे आपके बीच में आएंगे। तो जिस प्रकार से, क्योंकि एनडीए में बगावत बहुत दिख रहा है, देखिए मैंने, क्योंकि काफी छ महीना करीबी से काम किया है, आज सामने अगर आप कुम्भा देखेंगे, जिस प्रकार से जनता को मालूम है कि अब नफरत हो चुकी है, एक होता है कि मुझे वोट नहीं दे, एक होता है नफरत, जनता उनको अल्टरनेटिव नहीं गिनती है, चुनाव-बचुनाव क्योंकि पूरे देश में हम घूमते हैं, हर चुनाव में क्यों जब जनता के दरबार की बात आती है, क्यों भाजपा-एनडीए की जीत होती है, क्योंकि जनता जानती है कि हमारे लिए जनता को दिए गए वादे जो है, ये सिर्फ वादे, हवा-हवाई वादे नहीं, ये ऐसी चीज है जो हमको पूरा करना है समयबद्ध तरीके से, हां बिल्कुल हम ये नहीं कहेंगे कि हम परफेक्ट हैं, पर पूरा ईमानदारी से ये प्रयास होता है कि हमारी नियत में कभी खोट नहीं होती है, और बिहार ने बहुत मुश्किल से जंगल राज से मुक्ति प्राप्त की है, बिहार की जनता जानती है कि जब मुक्ति प्राप्त की है, तो जब हमको हमारे ऊपर विश्वास दिया है, तो उस विश्वास पे हम लोग खरा उतरेंगे और वो विश्वास हमारे साथ है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि एमएलसी चुनाव में भारी बहुमत से हमारा विजय होगा, उसमें मुझे कोई शंका नहीं है। लेकिन सर तेजस्वी यादव कहते हैं कि ये राक्षस राज चल रहा है, देखिए अब उनकी अभी भी वो अभी अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहे, उसके तो मैं कुछ कह नहीं पाऊंगा, तेजस्वी जी, आप चार सवाल पूछिए, आपको मालूम चल जाएगा कि क्या था, पुराना राज क्या था, और जनता जानती है, मैं व्यक्तिगत टिप्पणी कभी नहीं करता हूं, जनता ने कुशासन और सुशासन का फर्क देखा है, जनता ने जंगल राज और अमृत काल का डिफरेंस भी देखा है, और जनता ये देख रही है कि क्या बेहतरी हुई है, जिस प्रकार से लॉ एंड ऑर्डर की बात हो, जो वादे पूरे किए, उसकी बात है, सम्राट जी के नेतृत्व में हमने जो भी वादे किए हैं, समयबद्ध तरीके से पूरा करने का पूरा प्रयास हम लोग करते रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं को पूरा। एनडीए गठबंधन की बात करें तो, राष्ट्रीय स्तर पर आप देखिए कि राज्य हर राज्य पर चुनाव (कल मैं आपको गुजरात की बात करूंगा, वहां पे भी चुनाव हारे हैं) उसकी बात ही नहीं करते क्योंकि उन्होंने मान लिया है कि जनता के दरबार में जो चुनाव होंगे, वो जीत नहीं सकते। अब उनके पास एक ही विकल्प बचा है कि किस प्रकार से बवाल मचा के अपनी जो, जो दिया-बुझ रहा है, उसको बचाएं। यह बिहार वही राज्य है कि जहां पे उन्होंने वोट चोरी का आंदोलन किया था और बुरी तरीके से मुंह की खानी पड़ी, क्योंकि ऐसा कुछ है ही नहीं। जो मुद्दा जनता को टच नहीं करता है, आप संवैधानिक संस्था पर बैठे हुए किसी व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाते हैं और आपको सबूत मांगा जाता है, आप सबूत नहीं दे पाते हैं, क्या इस प्रकार की राजनीति चल सकती है? आपको जनता के जन आदेश का अपमान नहीं करना है। अगर आपने बिहार में आपने मुंह की खाई है, उसका कारण था कि कहीं पे भी आपका टठबंधन जनता का विश्वास नहीं जीत पाया और हारने के बाद में आप जनता के जन आदेश का अपमान करेंगे, क्या जनता सहन करेगी नहीं? हर पार्टी को समझना पड़ेगा कि जनता के जन आदेश को दिल से समझ के उसमें से सीखना पड़ेगा, गलतियां उसमें से इंप्रूव करना पड़ेगा। अगर ठीकरा किसी और पर फोड़ते जाएंगे तो हम तो खुश हैं, भाजपा के नाते एनडीए के नाते ऐसा ही विपक्ष ये है जो आत्ममंथन करने को तैयार नहीं है। आप वोट चोरी की बात करते जिए, हम जनता के दिल में बैठे हैं और जनता ने हमारा दिल चोरी किया और हमने जनता का दिल चोरी किया, ये रिश्ता टूट बंधन है, बढ़ता रहेगा, हम जनता की अपेक्षा पूरी करते रहेंगे।0
0
Report
सीएम धामी Kashipur में विधानसभा समापन सत्र और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:Kashipur (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami Attends The Concluding Session Of The Assembly In-charge And Vistarak Yojana Training Programmes At District BJP Office In Kashipur, Udham Singh Nagar/ Visuals0
0
Report
Advertisement
पोकरण बस स्टैंड पर तीन केबिनों में आग, चालक-चेतावनी से बड़ा हादसा टला
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर पोकरण केंद्रीय बस स्टैंड पर तीन केबिनों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गया और केबिनों में रखा सामान जलकर राख हो गया। पोकरण, जैसलमेर पोकरण कस्बे के केंद्रीय बस स्टैंड पर तीन केबिनों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और केबिनों में रखा सामान जलकर राख हो गया।0
0
Report
फतेहगढ़ सरहद पर स्कॉर्पियो पलटने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन -फतेहगढ़ फतेहगढ़ सरहद में स्कॉर्पियो पलटी एक युवक घायल फतेहगढ़ जैसलमेर फतेहगढ़ उपखंड से 2 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ सरहद में स्कॉर्पियो पलटी एक युवक घायल, घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से बाड़मेर रेफर किया गया घटना की जानकारी मिलते ही सागड पुलिस पहुंची घटनास्थल पर वहां सड़क मार्ग से हटाया गया जांच जारी0
0
Report
फतेहगढ़ में मातृ सम्मेलन से माताओं में बच्चों की शिक्षा और संस्कार के प्रति जागरूकता
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन -फतेहगढ़ फतेहगढ़ में मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। फतेहगढ़,जैसलमेर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक , फतेहगढ़ में मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों की शिक्षा, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा छंगाणी ने माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माताओं को बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने, शिक्षा के प्रति रुचि जगाने तथा उनके व्यक्तित्व निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
