460551
आमला में भारी बारिश से सोयाबीन फसल हुई बर्बाद, किसानों में चिंता का माहौल
Amla, Madhya Pradesh:आमला ब्लॉक में लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की सोयाबीन फसल को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेतों में कटी और खड़ी फसलें पानी से खराब हो चुकी हैं, जिससे किसान बर्बादी की कगार पर हैं। किसान प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि खराब फसल का सर्वे पटवारी द्वारा नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें चिंता सता रही है। किसान रवि उघड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर बीमा दिया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राहुल गांधी के संघर्ष की जीत के प्रतीक: ब्यावर में विजय मशाल जुलूस
Noida, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के संघर्ष की जीत के रूप में कांग्रेस ने निकाला विजय मशाल जुलूस ब्यावर, 25 जुलाई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी, ब्यावर द्वारा छात्रों के संघर्ष की जीत के प्रतीक स्वरूप शनिवार शाम विजय मशाल जुलूस निकाला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में जुलूस सुभाष सर्किल, अजमेरी गेट से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी सर्किल, चांग गेट पर सभा के साथ संपन्न हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी श्रीमती पूनम पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सभा को संबोधित करते हुए पूनम पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। कांग्रेस भविष्य में भी युवाओं के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौधरी ने कहा कि यह विजय मशाल जुलूस छात्रों के संघर्ष, उनके आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य की रक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, मनोज चौहान, आशीष पाल पदावत, संगठन महासचिव राजेश देवड़ा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता सोहन मेवाड़ा एवं रामस्वरूप सेवलिया ने दी।0
0
Report
हाईकोर्ट ने जोधपुर की सफाई-स्थिति पर नोटिस, कमिश्नर से वास्तविक स्थिति की जाँच
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर शहर में जगह-जगह फैली गंदगी और कचरे के ढेर को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने नोटिस जारी है। कोर्ट ने शहर की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत सामने लाने के लिए अधिवक्ता प्रशांत टाटिया को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्हें शहर का निरीक्षण कर सफाई एवं नागरिक सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और अगली सुनवाई से पहले तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को टॉप ऑफ द बोर्ड में होगी। न्यायाधीश समीर जैन की एकलपीठ ने अधिवक्ता नमन भंसाली की ओर से दायर सिविल रिट याचिका पर नगर निगम सहित संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। याचिका के मोर देय ने नगर निगम की कथित लापरवाही के चलते शहर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। याचिका के साथ पेश तस्वीरों में मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पतालों, सार्वजनिक सड़कों और ऐतिहासिक दरवाजों के आसपास कचरे के ढेर और गंदगी का हवाला दिया गया। याचिका में कहा गया कि स्वच्छ वातावरण में जीवन जीना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों का अधिकार है। मानसून में गंदगी और जलभराव से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकारों और जन स्वास्थ्य पर खतरा होने की स्थिति में न्यायालय मूकदर्शक नहीं रह सकता। कोर्ट कमिश्नर का 50 हजार रुपये पारिश्रमिक नगर निगम वहन करेगा।0
0
Report
बेमेतरा में खेल मैदान अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बेमेतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पदमी में खेल मैदान पर अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार का न केवल घेराव किया, बल्कि उन्हें बंधक भी बना लिया. ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पदमी में प्रशासन द्वारा राजस्व निपटारा शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर में तहसीलदार सरिता मढ़ारिया और नायब तहसीलदार मोरध्वज साहू मामलों के निपटारे के लिए पहुंचे थे. शिविर के दौरान ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और गांव के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सिर्फ आश्वासन मिलने से भड़के ग्रामीण. ग्रामीणों का आरोप है कि खेल मैदान पर लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. इस शिकायत को लेकर वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला. प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने दोनों अधिकारियों को चारों तरफ से घेर लिया और मौके से जाने नहीं दिया. राजस्व अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. बेमेतरा पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंची. अधिकारियों और पुलिस टीम ने उग्र ग्रामीणों को शांत कराने के लिए काफी देर तक समझाइश दी. कड़ी मशक्कत और जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद अधिकारियों को वहां से निकाला जा सका.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने आदर्श कॉ-ऑपरेटिव घोटाले के सभी मामले एक साथ सुनने की याचिका पर नोटिस जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। आदर्श कॉ-ऑपरेटिव कथित घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों को एक साथ क्लब करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। न्यायाधीश समीर जैन की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान इसकी पोषणीयता का सवाल फिलहाल खुला रखा है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। याचिकाकर्ता राहुल मोदी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया ने कोर्ट को बताया कि याचिका संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की गई है और इसमें बीएनएसएस की धारा 528 का भी उल्लेख है। याचिका में आदर्श कॉ-ऑपरेटिव कथित घोटाले से जुड़े सभी लंबित आपराधिक मामलों को एक साथ क्लब या मर्ज करने की मांग की गई है। इसके लिए जयपुर की सीबीआई मामलों की विशेष अदालत संख्या-3 में लंबित सेशन केस के साथ मामलों को जोड़ने का आग्रह किया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के मुकेश मोदी मामले और हाईकोर्ट के प्रियंका मोदी मामले के फैसलों का हवाला देते हुए आरोपों की एकरूपता के सिद्धांत पर सभी एफआईआर को एक साथ सुनने की दलील दी गई। कोर्ट ने सवाल उठाया कि आपराधिक कार्यवाही से जुड़ी याचिका की सुनवाई सिविल रिट याचिकाओं के लिए निर्धारित रोस्टर में हो सकती है या नहीं। कोर्ट ने इस मुद्दे को फिलहाल खुला रखते हुए नोटिस जारी किए। मामले में कोर्ट की सहायता के लिए अधिवक्ता मुकेतेश माहेश्वरी को अमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया है।0
0
Report
रेलवे 14 जोड़ी ट्रेनों में 36 अतिरिक्त कोच जोड़कर रक्षाबंधन त्योहारी सीजन में राहत देगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। रक्षाबंधन और अगस्त के त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 14 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों में कुल 36 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 अगस्त से विभिन्न तिथियों तक लागू रहेगी। अतिरिक्त कोच लगने से हजारों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग सूची में कमी आएगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जयपुर,जोधपुर,अजमेर,बीकानेर, जैसलमेर,वाराणसी सिटी और श्रीगंगानगर से संचालित कई प्रमुख ट्रेनों में मांग के अनुसार एक से तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी,स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल हैं। कुछ ट्रेनों में एलएचबी एसी कोच और अतिरिक्त स्लीपर व जनरल सेकेंड क्लास कोच भी जोड़े जाएंगे। इस निर्णय का लाभ जयपुर-जोधपुर,जोधपुर-इंदौर,इंदौर-भगत की कोठी,जोधपुर-वाराणसी सिटी, जोधपुर-दादर,भगत की कोठी-दादर,जैसलमेर-साबरमती,साबरमती-जैसलमेर,श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली,बीकानेर/जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट,मंडोर सुपरफास्ट तथा बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे के अनुसार अगस्त में रक्षाबंधन,स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है,ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई जा सके और यात्रा को सुगम बनाया जा सके।0
0
Report
जोद्धपुर की मथानियां फैक्ट्री पर हथियारबंद हमला, CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जिले के मथानियां थाना क्षेत्र में एक पत्थर कटिंग फैक्ट्री पर कथित रूप से जानलेवा हमले और फायरिंग का मामला सामने आया है। गणपतसिंह जाट ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे वह अपने साथियों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। इसी दौरान राकेश मांझू अपने 9–10 साथियों के साथ लाठी, सरिये, लोहे के पाइप और अवैध हथियारों से लैस होकर फैक्ट्री पहुंचा। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने फैक्ट्री का मुख्य गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया, वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया तथा गणपतसिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह एक कमरे में छिप गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग की, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्टाफ सदस्य शेरू खान के साथ भी मारपीट की गई और जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई। परिवादी ने दावा किया है कि पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। शिकायत में हत्या के प्रयास, फायरिंग, तोड़फोड़, आपराधिक अतिक्रमण, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार बरामद करने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली AIMIM में शामिल, ओवैसी के साथ मंच पर तारीफ
Moradabad, Uttar Pradesh:Aimim में शामिल हुए संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली, मंच पर पहले ओवैसी के साथ बैठे फिर मंच से ओवैसी ने नाम लेकर करी तारीफ, बता दें ये वही जफर अली है जो संभल दंगों के मास्टर माइंड है और ज़मानत पर बाहर है, Zee मीडिया से बातचीत में संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने aimim में शामिल होने की करी पुष्टि, बोले अब संभल की जनता की आवाज़ अच्छे से उठा पाउँगा, वहीँ संभल में aimim से चुनाव भी लड़ने की जफर अली ने करी पुष्टि।0
0
Report
झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक से बिहार-नालंदा को रोशन किया
Pariaunna, Bihar:बिहार के गौरव एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारत, बिहार, नालंदा और हरनौत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है। पुरुष हैवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे नालंदा जिले में खुशी का माहौल है। खेलप्रेमियों, खिलाड़ियों और सामाजिक संगठनों ने इसे बिहार के पैरा खेलों के इतिहास में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि झंडू कुमार की उपलब्धियां पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रही हैं। वह विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विश्व रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहने के साथ-साथ एशियाई स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है। अब कॉमनवेल्थ गेम्स का कांस्य पदक उनकी उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। एसोसिएशन के सचिव एवं कोच कुंदन कुमार पांडे ने कहा कि झंडू की सफलता वर्षों की कठिन मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है।0
0
Report
नायब सैनी ने गुरु नानक खालसा कॉलेज के छात्रों को भविष्य की दिशा दिखाई
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज यमुनानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने कॉलेज के 160 विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को डिग्रियां प्रदान की। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। वीओ : इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपकी मंजिल नहीं है। आज से नई मंजिल की शुरुआत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन विद्यार्थियों में देश का भविष्य देख रहे हैं। इन्हीं में से कोई डॉक्टर बनेगा, कोई इंजीनियर बनेगा, कोई वैज्ञानिक बनेगा, कोई आईपीएस बनेगा, कोई आईएएस बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इन विद्यार्थियों में प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत की नींव नजर आती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वह बड़ा सपना देखें और सपना पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों में सोते हुए नहीं बल्कि जागते हुए देखे और ऐसा सपना देखे कि वह आपको सोने ना दे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जहां हर 20 किलोमीटर में एक राजकीय महाविद्यालय खोला गया है वहीं ब्लॉक स्तर पर पीएम श्री स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने जानकारी दी की हरियाणा में मिशन बुनियाद के तहत 103 स्कूलों में एक अभियान शुरू करके उसमें 400 विद्यार्थियों को सुपर हंड्रेड के तहत तैयार किया गया। और यह ऐसी तैयारी थी जिसमें से देश के लगभग सभी प्रमुख आईआईटी, आईआईएम में 277 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। यह वह विद्यार्थी थे जो ग्रामीण इलाकों से आते थे जो शिक्षा पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकते थे। उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह इनमें से 61 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी ,जिसमें सफल होने पर उन्हें एमबीबीएस में दाखिला मिला । संबोधन : नायब सैनी मुख्यमंत्री वीओ : उन्होंने कॉलेज के नामकरण को लेकर कहा कि यह गुरु नानक देव जी के नाम पर स्थापित कॉलेज है। जो गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर ही चलते हुए शिक्षा का ज्ञान प्रदान कर रहा है, जहां से लगातार विद्यार्थी निकालकर देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने। संबोधन : नायब सैनी मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा ने किया स्वागत
Karnal, Haryana:करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल देर शाम करनाल पहुंचे करनाल में करनाल DC आनंद कुमार शर्मा और विधायक जगमोहन आनंद सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका किया स्वागत कल करनाल में कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत0
0
Report
पेपर लीक पर कड़ा कानून, 2047 तक विकसित भारत के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी
Panipat, Haryana:शरारती तत्वों पर कानून करे अपना काम, छात्रों की भावनाओं का सम्मान जरूरी : मनमोहन भड़ाना. चुलकाना में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के दौरान बोले समालखा विधायक, पेपर लीक पर सख्त कानून का किया जिक्र; कहा—2047 के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भागीदारी जरूरी. पानीपत/समालखा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अंत्योदय की भावना को सशक्त करने की दिशा में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पानीपत जिले के चुलकाना गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने छात्र आंदोलन, पेपर लीक, कानून व्यवस्था और आंदोलन में शरारती तत्वों की भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की भावनाओं का सम्मान करती है और नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पहले ही सख्त कार्रवाई शुरू कर चुकी है। भड़ाना ने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया गया है, जिसमें दोषियों के लिए 10 वर्ष तक की सजा और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान, युवा, महिला और बुजुर्ग सहित हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का लक्ष्य है। युवाओं को इस अभियान में सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देशहित में आने वाले सभी सुझावों पर सरकार विचार करने के लिए तैयार है। आंदोलन के दौरान शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि "कानून अपना काम करेगा। यदि किसी भी पक्ष—चाहे प्रशासन हो या आंदोलनकारी—की ओर से कोई गलत कार्य हुआ है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए." भड़ाना ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन हर विवाद का समाधान बातचीत और कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने देश में अमन, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि स्थिर सरकार और पारदर्शी व्यवस्था ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।0
0
Report
यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री का छापा, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Gonda, Uttar Pradesh:यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री का छापा, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश गोंडा। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को विकास खंड छपिया क्षेत्र में यूरिया खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और खाद विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने बी-पैक्स बिक्री केंद्र वीरापुर, किसान खाद भंडार, तेजपुर (संचालक अनिल वर्मा) तथा एग्री क्लिनिक एंड एग्री बिजनेस सेंटर, भोपतपुर का निरीक्षण कर खाद भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हक की खाद पर किसी भी प्रकार की जमाखोरी, कालाबाजारी और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर, पर्याप्त मात्रा में और शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही यूरिया उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अधिकारियों को कृत्रिम अभाव पैदा करने, स्टॉक छिपाने और अधिक कीमत वसूलने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाक्स बी-पैक्स वीरापुर में पास मशीन खराब मिलने पर जताई नाराजगी निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री जब बी-पैक्स बिक्री केंद्र वीरापुर पहुंचे तो वहां किसानों की लंबी कतार लगी मिली। जांच में पास मशीन (पीओएस मशीन) खराब होने के कारण खाद वितरण बाधित था। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मशीन ठीक कराकर किसानों को बिना विलंब खाद वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान इंटरनेट संबंधी समस्या दूर होने के बाद खाद वितरण पुनः शुरू करा दिया गया। मंत्री ने कहा कि किसानों को खाद के लिए बार-बार चक्कर लगाने और घंटों लाइन में खड़ा रहने की व्यवस्था समाप्त होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रभारी बीज गोदाम मनोज यादव तथा उप जिलाधिकारी मनकापुर उदित पवार मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को क्षेत्र में खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और खाद वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सीकर विजय मार्च: इस्तीफे के बाद कांग्रेस का लोकतंत्र पर विजय दावा
Sikar, Rajasthan:सीकर में कांग्रेस का विजय मार्च, कांग्रेस नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्र आंदोलन की जीत, मोदी सरकार पर साधा निशाना एंकर..... केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज शनिवार को सीकर में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने इसे छात्र आंदोलन और लोकतंत्र की जीत बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। विजय मार्च के दौरान नीट पेपर लीक प्रकरण में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी दी गई। सीकर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक ने कहा कि यह आंदोलन देश के युवाओं के भविष्य का आंदोलन था। उन्होंने कहा कि युवाओं के मजबूत इरादों और राहुल गांधी के समर्थन के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। पारीक ने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित बर्बरता के बाद शिक्षा मंत्री को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए एनएसयूआई, छात्रों और युवाओं को बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का सत्याग्रह विजय मार्च में बदल गया। उन्होंने कहा कि यह युवाओं, छात्रों, अभिभावकों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों की जीत है। गठाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने, एनटीए को बर्खास्त करने और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। वहीं दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छात्रों के संघर्ष को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए विजय मार्च निकाला गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे-आगे देखना क्या-क्या होने वाला है।" कांग्रेस के विजय मार्च में निवर्तमान सभापति जीवण खां सहित कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनीति गरमा गई: दुर्ग दशगात्र में नेता बहस
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा की माता स्वर्गीय शांति देवी वोरा के दशगात्र कार्यक्रम में आज प्रदेश की सि़यासत के कई बड़े चेहरे कार्यक्रम में नजर आए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी समेत तमाम दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई. वी/ओ-1- दुर्ग में आयोजित दशगात्र के इस कार्यक्रम में जहां नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने एक बार फिर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं के आक्रोश को शांत करने की दिशा में सरकार का सकारात्मक कदम बताया उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर देशभर में नाराजगी थी उस पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए और भी कड़े कानून बनाए जाएंगे डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. बाईट-1- डॉ रमन सिंह, अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़ वी/ओ-2- वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिकता के आधार पर नहीं बल्कि मजबूरी में इस्तीफा दिया है बैज के मुताबिक पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर के युवा लगातार आंदोलन कर रहे थे दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर राज्यों की राजधानियों तक युवाओं की आवाज बुलंद हो रही थी उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं के बीच जाकर संवाद कर रहे थे और लगातार उनकी आवाज उठा रहे थे दीपक बैज ने दावा किया कि बढ़ते जनदबाव के चलते धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए यह कदम उठाया है. बाईट-2- दीपक बैज,प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस वी/ओ-3--इधर जनता कोंग्रेस जे के अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को न हार बताया न जीत उन्होंने कहा कि अगर आज कोई जीता है, तो वह देश की अंतरात्मा और लोकतंत्र है अमित जोगी ने सोनम वांगचुक को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने देश की अंतरात्मा को जगाने का काम किया और सरकार को जनता के सामने झुकना पड़ा.0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खंडवा कांग्रेस ने मिठाई बांटकर जताया जीत का जश्न
Khandwa, Madhya Pradesh:धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा .... कांग्रेस ने मिठाई खिला कर मनाया जश्न खंडवा में कांग्रेस ने जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने खुशी मनाते हुए कार्यकर्ताओं को मिठाई लिखाकर बधाई दी। उन्होंने इसे युवाओं की जीत बताया। छात्रों ने अपने भविष्य की लड़ाई दिल्ली के जंतर मंतर पर से शुरू की थी, आज उन सब छात्रों की जीत हुई है। धर्मेंद्र प्रधान को झुकना पड़ा। हम उन सब छात्रों को बधाई देते है। हमारे नेता राहुल गांधी को भी धन्यवाद देना चाहते है कि, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए राहुल गांधी ने पूरे देश में शिक्षा सुधार का कार्यक्रम चलाया है।0
0
Report
Advertisement
