Back
6 साल बाद गोविंद उइके फिर से मां की गोद में; गरीबी ने मासूमियत झकझोर दी
RKRupesh Kumar
Oct 09, 2025 11:38:18
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक मासूम बालक को पिछले 6 वर्षों से हरदा जिले के एक दबंग ने 60 हजार रुपए के बदले गिरवी रखकर बंधक बना रखा था। दरअसल बैतूल जिले की शाहपुर तहसील के ग्राम डूडर निवासी सरिता उइके और उनके पति वर्ष 2019 में अपने बेटे गोविंद उइके के साथ हरदा जिले के झिरखेड़ा गांव के रुपेश शर्मा के यहां मजदूरी करने गए थे। उसी दौरान उन्होंने खेत मालिक रुपेश से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। रकम नहीं लौटाने पर खेत मालिक ने उनके बेटे गोविन्द उइके को बंधक बना लिया और पशुओं की देखरेख, गोबर फेंकने और खेती के काम में जबरन लगवा दिया। इस अमानवीय बंधन की जानकारी जनसाहस संस्था को लगी, जिसके बाद संस्था ने जिला प्रशासन, श्रम विभाग, पुलिस प्रशासन और बाल कल्याण समिति (CWC) के साथ मिलकर बच्चे की मुक्ति की मुहिम शुरू की। कई दिनों की कोशिशों के बाद पुलिस ने हरदा से बालक को छुड़ाया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, जब बच्चा बरामद हुआ तो उसके माता-पिता के प्रमाण पत्र नहीं थे, जिससे यह साबित नहीं हो पा रहा था कि वह उन्हीं का बेटा है। इसके बाद बच्चे को छिंदवाड़ा भेजा गया और लगभग 15 दिन की मशक्कत के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उसकी पहचान तय की गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आखिरकार गोविंद उइके को प्रशासन ने बैतूल लाकर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटे को 6 साल बाद देखकर मां सरिता उइके की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जिला प्रशासन और संस्था के संयुक्त प्रयास से आज एक मां की गोद में 6 साल बाद खुशियां लौट आईं, लेकिन यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि आर्थिक मजबूरी कैसे मासूमियत को बंधन में बदल देती है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowNov 09, 2025 07:48:020
Report
AKAshwani Kumar
FollowNov 09, 2025 07:47:480
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowNov 09, 2025 07:47:210
Report
MJManoj Jain
FollowNov 09, 2025 07:47:140
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 09, 2025 07:47:010
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 09, 2025 07:46:480
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 09, 2025 07:46:400
Report
HGHarish Gupta
FollowNov 09, 2025 07:46:330
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 09, 2025 07:46:210
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 09, 2025 07:46:09Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर)-
शाहपुरा शहर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस इकाई की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
0
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 09, 2025 07:46:03Udaipur, Rajasthan:सलूंबर थाना क्षेत्र के देवगांव के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। चालक और परिचालक ने कुद कर अपनी जान बचाई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया。
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 09, 2025 07:45:54Noida, Uttar Pradesh:बिहार के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा। नरपतगंज हाई स्कूल स्टेडियम, नरपतगंज, अररिया में सीएम योगी का कार्यक्रम लाइव इंजेस्ट होगा।
0
Report
AOAjay Ojha
FollowNov 09, 2025 07:45:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 09, 2025 07:45:210
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 09, 2025 07:45:090
Report