icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460661
Kuldeep PahareKuldeep PahareFollow15 Oct 2024, 04:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग

Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।
0
0
Report

दमोह के सराफा बाजार में धनतेरस पर सोना-चांदी की चहल पहल, मांग तेज

Damoh, Madhya Pradesh:दीवाली पर लोगों में उत्साह, धनतेरस से पहले तैयार सोने चांदी का बाजार, दुकानदारों ने कहा पिछले से साल से अच्छा होगा बाजार, आम लोगों की राय त्यौहार में नहीं देखी जाती महंगाई या कोई बयार.. एंकर/ देश भर में दिवाली की तैयारिया आखिरी दौर में है तो हर तरह के बाजार गुलजार हो चले हैं ऐसे में आज धनतेरस को जिस बाजार पर सबकी नजर है वो सोने चांदी का बाजार यानी सराफा बाजार है , दमोह में धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से तैयार है तो बड़ी संख्या में लोग इन ज्वेलरी शॉप्स में पहुंच रहे है। पिछले कुछ दिनों में सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर फुटकर बाजार में भी देखने को मिल रहा है जबकि दुकानदारों ने सोने और चांदी के जेवरात और पूजन में उपयोग होने वाले लक्ष्मी गणेश कछुआ जैसी प्रतिमाएं भी बड़े पैमाने पर तैयार की है। उत्साह उमंग से भरे लोग बाजार में खरीदी करने पहुंच रहे है। आम लोगों की माने तो महंगाई शब्द रोजमर्रा की ज़िंदगी में तो असर दिखाता है लेकिन जब बात उत्सव त्यौहार या शादी की होती है तो लोग महंगाई शब्द को दरकिनार कर देते है और इन मौकों पर कोई असर नहीं पड़ता। सराफा व्यापार से जुड़े लोग मानते है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने चांदी के दामों में आई गिरावट का असर होगा वहीं कुछ व्यापारी मानते है कि पिछले साल सोने चांदी के दाम ज्यादा थे लेकिन फसलें अच्छी आई थी लेकिन इस साल दाम गिरे है लेकिन बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि से फसलें खराब हुई है लिहाजा किसान पशोपेश में हो सकता है लेकिन लोग त्यौहारों में कोई समझौता नहीं करते इस वजह से बाजार में रौनक बरकरार रहेगी। बाइट/ श्री नाथ ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ बंदेश सोनी ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ राकेश नायक ( सराफा व्यापारी दमोह) बाइट/ नैन्सी चौरसिया ( ग्राहक दमोह) बाइट/ अमन कुमार ( खरीददार दमोह)
0
0
Report
Advertisement

रामायण शो के दौरान नोएडा के गैलेक्सी ब्लू मॉल में आग-धुआँ, हालात नियंत्रण

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक धुआं निकलने लगा। घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो तत्काल रोक दिया गया और हॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल की ऑडि -10 में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म हो गए थे, जिससे वहां धुआं फैल गया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर की मदद से तारों में लगी आग को पहले ही बुझा दिया था। इसके बाद ऑडि-10 के अंदर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि 7:30 बजे रामायण फिल्म का शो चल रहा था। अचानक शो के बीच में ही प्रोजेक्टर से धुवां निकलने लगा था। जिसके बाद तुरंत ही लोगो को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया था। वही सभी दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिया गया था। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है। एहतियातन सिनेमा हॉल में उस शो बंद कर दिया गया और मामले में फायर विभाग और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बीजापुर में तेंदुए-शलक तस्करी: क्या खुल रहा अंतरराज्यीय कॉरिडोर?

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। बीजापुर वनमंडल ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की एक खाल सहित पैंगोलिन के 9 किलो 260 ग्राम शल्क बरामद। गंगालूर थानाक्षेत्र के रेड्डी गांव में दबिश देकर 4 आरोपीयों और मल्लेपल्ली (बासागुड़ा) से 2 अन्य आरोपी पकड़े गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 6 आरोपी हिरासत में। क्या फिर से महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से जुड़ा पुराना तस्करी कॉरिडोर सक्रिय हो गया है। सितंबर 2026 के ऑपरेशन ''''सेफ पैसेज'''' में अहेरी-सिरोंचा और बीजापुर वन क्षेत्र जांच के दायरे में आया था। अक्टूबर में दंतेवाड़ा में भी 14 किलो पैंगोलिन शल्क के साथ 6 आरोपी पकड़े गए थे। पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल वन्यजीव हैं। शिकार और तस्करी गंभीर अपराध है। सबसे बड़ा सवाल क्या बीजापुर बन रहा है वन्यजीव तस्करी का अंतरराज्यीय ट्रांजिट रूट? जंगलों में शिकार कौन कर रहा है? पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की खाल के खरीदार कौन हैं? क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है?
0
0
Report

सीतामढ़ी में धनतेरस पर बाजारों में भीड़, AI आधारित इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड तेज

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दीपावली त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धनतेरस को खरीददारी करने के लिए बाज़ारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके कारण बाजार की रौनक पूरी तरह अपने परवान पर है। सभी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है खास कर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर लोगों का रुझान ज्यादा देखा जा रहा है। इस बार AI बेस इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की डिमांड ज्यादा है और धनतेरस के उपलक्ष्य पर इसकी बुकिंग जोरो पर चल रही है। दुकानदार भी इस बार ज्यादा खुश हैं और ग्राहकों की रुझान से व्यापार भी बेहतर स्थिति में चल रहा है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

शिवहर में DM प्रतिभा रानी ने स्कूल निरीक्षण के दौरान भोजन-शौचालय व्यवस्था सुधारी के निर्देश दिए

Sheohar, Bihar:शिवहर डीएम प्रतिभा रानी ने जिले में शिक्षा व्यवस्था के हालात का जायजा लेने के लिए कई प्रखंडों का दौरा किया और राजकीय मध्य विद्यालय, कटसरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कई कमियाँ पाई गईं। विशेष रूप से रसोईघर एवं शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। मध्याह्न भोजन की भी शिकायतें बच्चों द्वारा की गईं, जो नियमित और मेनू के अनुसार संचालित नहीं हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद डीएम प्रतिभा रानी ने प्रधानाध्यापक को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी।
0
0
Report

कोटा में 130 करोड़ के स्टेडियम से खेल जगत में नया अध्याय

Kota, Rajasthan:कोटा शिक्षा नगरी के रूप में पहचान बना चुका कोटा शहर,अब खेल जगत में भी बढ़ रहा आगे, कोटा के होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर रहे नाम रोशन, कोटा शहर को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, JK पवेलियन स्टेडियम को किया जा रहा विकसित, 130 करोड़ की लागत से कोटा विकास प्राधिकरण की देखरेख में बन रहा स्टेडियम,आगामी 2 वर्षों में होगा निर्माण कार्य पूर्ण, 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम रहेगी फ्लड लाइट, नाइट मैच भी संभव, जयपुर जोधपुर के बाद प्रदेश का तीसरा क्रिकेट हब बनेगा कोटा, क्रिकेट स्टेडियम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल भी हो रहा तैयार, रणजी एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का प्रतिनिधित्व करने का अवसर कोटा को जल्द मिलेगा, कोटा के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, उच्च स्तर के गेम्स में खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिस्पर्धा के मौके, खेल में आगे बढ़ने को लेकर खुलेंगे नए आयाम, क्रिकेट स्टेडियम के विजन को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल एवं शहर के खिलाड़ी से की संवाददाता राहुल जोशी ने चर्चा
0
0
Report

कोटा दशहरा मेला 133वें वर्ष में आधुनिकता के साथ समाप्त, ड्रोन शो ने पहचान बनायी

Kota, Rajasthan:133 वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेला, लोकनृत्य महोत्सव एवं समापन समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आम नागरिक की तरह मेले में घूमे स्पीकर बिरला, चखा मेले की खाद्य पदार्थ का स्वाद, 133 साल की विरासत के साथ संपन्न हुआ कोटा दशहरा मेला, अब विकास और आधुनिकता के नए दौर की होगी तैयारी, इस बार रामायण गैलरी ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मेले को नई पहचान दी, विधायक संदीप शर्मा, महापौर अनसुईया गोस्वामी, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, उपमहापौर विवेक राजवंशी मौजूद, विजय श्री रंगमंच पर भव्य आतिशबाजी के साथ मेले का समापन, पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिखी राजस्थान के लोकनृत्य की झलक, 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक राष्ट्रीय दशहरा मेले में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार हुए वितरित
0
0
Report
Advertisement

बहराइच नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया, लेबर अड्डा बनाने की योजना

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच शहर में नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान श्रमिकों के लिए बनेगा लेबर अड्डा, जहाँ नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा दरगाह क्षेत्र स्थित कैलाश होटल के पास दूर-दराज से आने वाले श्रमिकों की सुविधा हेतु लेबर अड्डा विकसित करने की पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत श्रमिकों के बैठने एवं रोजगार की तलाश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी क्रम में कैलाश होटल से आसाम रोड तक सड़क के दोनों किनारे पर अतिक्रमण हटाने की अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी श्रीमती प्रमिता सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है।
0
0
Report

AMU छात्रसंघ इतिहास: नसरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद नोमान अशरफ अध्यक्ष निर्वाचित

Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एएमयू के इतिहास में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर छात्रा प्रत्याशी नसरा नईम ने जीत की हासिल, जीत के बाद उपाध्यक्ष ने कहा कि यह मेरी नहीं अलीगढ़ के एक-एक छात्र की जीत है, हमने नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ी है, एएमयू छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित प्रत्याशी नसरा नईम ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक-एक छात्र की जीत है। हमने बेहद कम समय, सीमित संसाधनों और कम बजट में सिर्फ जज्बे, हिम्मत और हमारे साथ जुड़े कुछ बेहद मुखलिस (निष्ठावान) लोगों के सहयोग से यह चुनावी अभियान चलाया। आज जो इतिहास बना है, उसका श्रेय हर उस छात्र को जाता है, जिसने हम पर भरोसा जताया। महिला नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि यहां महिलाओं के लिए जगह नहीं है, बल्कि अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है। मुझे लगता है कि मैंने वह जगह बनाई है और आने वाले समय में यह दायरा और व्यापक होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता विश्वविद्यालय के माहौल को ऐसा बनाना है, जहां छात्र बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें, अपनी आवाज उठा सकें और अपने भविष्य को लेकर सपने देख सकें। विश्वविद्यालय का परिसर फिर से ऐसा शैक्षणिक स्थान बने, जहां छात्रों का विकास हो, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलें और वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। इंशाअल्लाह,हम इसी सोच और संकल्प के साथ काम करेंगे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: नोमान अशरफ अध्यक्ष, नसरा नईम उपाध्यक्ष और मानद सचिव निर्वाचित पहली बार महिला ने जीता प्रमुख पद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ, उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम और मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने जीत दर्ज की है। आठ साल बाद हुए चुनाव में मतगणना के अंतिम आंकड़ों में तीनों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। समर्थकों ने जीत के आंकड़े सामने आते ही नारेबाजी और आतिशबाजी शुरू कर दी。 इस चुनाव में सबसे ऐतिहासिक उपलब्धि नसरा नईम के नाम दर्ज हुई है। वह एएमयू छात्रसंघ के इतिहास में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और मानद सचिव के तीन प्रमुख पदों में से किसी एक पर जीत दर्ज करने वाली पहली महिला बनी हैं। लॉ फैकल्टी की छात्रा नसरा ने अपनी जीत को तलबा बिरादरी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि एक विजन के साथ उन्होंने नई लकीर खींची है और उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा。 अध्यक्ष पद: नोमान को 7797, इंतखاب दूसरे स्थान पर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 7797 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। मोहम्मद इंतखाब 3676 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। शरजील इकबाल को 1807, मोहम्मद जुहैर अहमद को 1274, अब्दुल वहीद को 361, असमर फरीदी को 345, अमीना इरशाद को 136, शरजील मोहम्मद खान को 33 और साहिल खान को 14 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद: नसरा को 7091 वोट, साकिब दूसरे नंबर पर उपाध्यक्ष पद पर नसरा नईम ने 7091 वोट हासिल किए। साकिब अली खान 5818 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद सदान को 1525, अयमान हफीज खान को 603, इरफा खान को 196, सैयद अयान अहमद को 75 और अशफाक हुसैन को 69 वोट मिले। मानद सचिव: हमदान को 8385 वोट, फराज दूसरे स्थान पर मानद सचिव पद पर मोहम्मद हमदान ने 8385 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। अहमद फराज राजी 6882 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद ओवैस को 144 वोट मिले。 आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव की बहाली के बाद आए इन परिणामों ने एएमयू की छात्र राजनीति में नए नेतृत्व को सामने ला दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top