460443
सतपुड़ा डेम का गेट खोला, तवा नदी में 910 क्यूसेक पानी छोड़ा
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:सतपुड़ा डेम सारनी का एक गेट रविवार को खोला गया। तवा नदी में 910 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी उफान पर आ गई है। डेम प्रबंधन के अनुसार, क्षेत्र में बारिश के कारण डेम का जलस्तर बढ़ गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिंगरौली में नो-एंट्री उल्लंघन पर भारी जुर्माने के साथ कोर्ट ने कार्रवाई की
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नो-एंट्री कानून का उल्लंघन एक भारी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का कारण बना. ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने पर बिलंब नहीं किया और मामला न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने 21,500 रुपये का जुर्माना लगाया. नियमों के अनुसार भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित रह सके. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम.के के निर्देशन में कार्रवाई की गई और यातायात प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में नियमानुसार चालान बनाकर प्रस्तुत किया गया. शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए नो-एंट्री, निर्धारित मार्ग और सभी यातायात नियमों का पालन करें. ऐसे उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
छापरी गांव में जहरीली शराब से मौतों की संख्या बढ़ी: चार गांवों में 21 मौतें सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर छापरी गांव में महिला की भी जहरीली शराब पीने से हुई मौत जहरीली शराब पीने से 20 से अधिक मौत के आंकड़े महज चार गांव से निकालकर सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नजरों में अब तक 13 ही मौत हुई है बंडा थाना क्षेत्र के सिर्फ चार गांव के मौत के के आंकड़े हम आपको बताते हैं, नोराज गांव में कल तक 4 चार मौत हो चुकी थी 25 से अधिक लोग भर्ती है बात करे बमूरा गांव की तो यहाँ भी कल शाम तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है बात करे छापरी गांव की तो यहाँ अब 5 मौत हो चुकी है गूगरा खुर्द गांव में 6 लोगों की मौत सिर्फ इन चार गांवों से 21 मौत के आंकड़े अब सामने आ चुके है बाकी इस से अंदाजा लगाया जा सकता है इन चार गांव से ही 21 मौत के आंकड़े निकाल कर सामने आ चुके हैं बाकी गांव के आंकड़े सामने आएंगे तो ये मौत के आंकड़े कहां तक पहुंचेंगे। 120 से अधिक लोग सागर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है0
0
Report
जी मीडिया का बड़ा खुलासा: जहरीली शराब से बुंदेलखंड में बाप-बेटे समेत चार मौतें
Bhopal, Madhya Pradesh:सागर शराब कांड मामले में जी मीडिया का एक और बड़ा खुलासा जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के आंकड़े काम करने के लिए क्या कुछ डेड बॉडी के नहीं किया जा रहा pm.. बंडा थाना क्षेत्र के छापरी गांव में बाप बेटे दोनों की हुई मौत, 3 दिन के अंदर बाप बेटे दोनों की हुई मौत मृतको के परिजनों का कहना दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई लेकिन पीएम एक का किया गया पिता का नहीं हुआ pm इस गांव में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी जहरीली शराब पीने से। जहरीली शराब से उजड़ा परिवार पहले पिता बाद में बेटे की हुई मौत पिता मुन्ना अहिरवार की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने नौकरी से अपने गांव आया था युवक युवक कैलाश की शराब पीने से हुई मौत परिवार में नहीं बचा कोई कमाने वाला शख्स मृतक की बहन का आरोप पिता की भी मौत शराब पीने से हुई लेकिन नहीं कराया गया पीएम उन्हें नहीं पता था कि शराब में होगा जहर बुंदेलखंड में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग छापरी की घटना。0
0
Report
Advertisement
चेक पोस्ट से रोकेंगे चोरी: अगस्त में 16 करोड़ घाटे के बाद रोडवेज की आय में सुधार
Jaipur, Rajasthan: राजस्थान रोडवेज की अगस्त में खराब परफॉर्मेंस, 26 अगस्त तक रोडवेज को 16 करोड़ का घाटा, रक्षाबંધन के 5 दिनों में हुई घाटे की पूर्ति - 39 लाख किमी बसें अधिक दौड़ाई तक बढ़ी आय, 3 दिन तक चैक पोस्ट लगाकर सख्ती कर रहा प्रशासन जयपुर。 रोडवेज की आर्थिक स्थिति में पिछले पौने 2 साल में सुधार देखने को मिला है। रोडवेज प्रशासन का संचालन खर्च अब घाटे में नहीं रहा है। लेकिन अगस्त माह में रोडवेज प्रशासन को राजस्व को लेकर बड़ा झटका लगा है। रक्षाबंधन के 5 दिनों को यदि शामिल नहीं करें तो रोडवेज प्रशासन को अगस्त में पिछले साल की तुलना में 16 करोड़ का घाटा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इस बीच राजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात विनोद पुरोहित ने 7 सितंबर को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में पुरोहित ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को ये निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में रोडवेज के यात्रीभार में अत्यधिक गिरावट आ रही है। यात्रीभार में बढ़ोतरी और राजस्व रिसाव को रोकने के लिए 8 से 10 सितंबर तक चैक पोस्ट लगाई जाएंगी। सभी मुख्य प्रबंधकों को उनके डिपो क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर चैक पोस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में सभी डिपो के डिपो मैनेजर, यातायात निरीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक इन चैक पोस्टों पर अपनी ड्यूटी देंगे। इस आदेश के जरिए रोडवेज प्रशासन का प्रयास है कि यात्रीभार में बढ़ोतरी की सके। दरअसल पिछले कुछ दिनों में बिना टिकट यात्रा के प्रकरणों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे रोडवेज के यात्रीभार और आय में गिरावट आई है। रक्षाबंधन के मौके पर जरूर रोडवेज बसों में यात्रीभार और आय बढ़ी है। लेकिन रक्षाबंधन पर परिचालकों द्वारा फर्जी तरीके से टिकट काटने के आरोप लगे हैं। क्योंकि कई बसों में 150 प्रतिशत तक अधिक टिकट काटे गए हैं। इस तरह घटी राजस्थान रोडवेज की आय - 26 अगस्त तक के परिणामों में राजस्थान रोडवेज को हुआ घाटा - 1 से 26 अगस्त तक के परिणामों में रोडवेज की आय 146.26 करोड़ - जबकि पिछले साल इसी अवधि में आय थी 162.27 करोड़ - इस तरह 26 दिनों में रोडवेज प्रशासन को 16 करोड़ का नुकसान - हालांकि 31 अगस्त तक के परिणामों में रक्षाबंधन से आया अंतर - पिछले साल अगस्त में 187 करोड़ आय थी - इस साल अगस्त में यह आय 197 करोड़ रुपए पहुंची - रक्षाबंधन के मौके पर महिला यात्रियों के बढ़ने से आय बढ़ सकी रोडवेज प्रशासन की इसलिए बढ़ी चिंता - बसें ज्यादा दौड़ीं, तो 10 करोड़ रुपए आय बढ़ी - दरअसल पिछले साल 319 लाख किमी चली थी बसें - इस बार अगस्त में 358 लाख किमी बसें चलाई गई - तब जाकर पिछले साल अगस्त की तुलना में 10 करोड़ आय बढ़ी - अगस्त में यात्रीभार में पिछले साल से 9 फीसदी की गिरावट दर्ज - पिछले साल 104 फीसदी यात्रीभार था, इस साल 95 फीसदी ही रहा 26 अगस्त तक 22 फीसदी कम था यात्रीभार 26 अगस्त तक के परिणाम इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाले हैं, क्योंकि पिछले साल की तुलना में यात्रीभार में 22 फीसदी की कमी चल रही थी। 26 अगस्त तक वर्ष 2025 में यात्रीभार 107 फीसदी था, जबकि इस बार 26 अगस्त तक बसों में यात्रीभार महज 85 प्रतिशत था। इस तरह पिछले साल की तुलना में यात्रीभार 22 फीसदी कम रहा था। 31 अगस्त तक के कुल परिणामों में भी यात्रीभार में पिछले साल से 9 फीसदी की कमी रही है, जो कि रोडवेज प्रशासन के लिए चिंतनीय है। अब रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने इस घाटे को कम करने और यात्रीभार बढ़ाने के लिए बसों में चैकिंग का अभियान शुरू कर दिया है। अब रोडवेज प्रशासन उम्मीद कर रहा है कि 3 दिन तक चैक पोस्ट लगाने के प्रयासों से पिछले कुछ समय में हुई यात्रीभार की गिरावट और बसों में बेटिकट यात्रा के प्रकरणों को रोकने में मदद मिलेगी।0
0
Report
दिल्ली साउथ कैंपस में करंट से मौत, पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली साउथ कैंपस में इलेक्ट्रिक करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई; पुलिस जांच में जुटी है. मृतक का नाम रणजीत (34 वर्ष) है; कैंपस में माली का काम करते थे. पिता और भाई ने गंभीर आरोप लगाए कि रणजीत को साउथ कैंपस में माली के पद पर नियुक्त किया गया था और उनसे इलेक्ट्रॉनिक बिजली का कार्य कराया जा रहा था. मृतक के परिजनों की मांग है कि प्रशासन उसे आर्थिक सहायता दे और सरकारी नौकरी प्रदान करे. लोकेशन: साउथ कैंपस. एंकर/बाइट जैसी चीजें नहीं हैं; खबर के अनुसार मृतक रणजीत गौतम परिवार में कमाने वाला था; शादी को 2 साल हुए थे और उनकी पत्नी गर्भवती है. परिवार में दो भाई-बहन, माता-पिता हैं.0
0
Report
जलगांव दही हंडी इनाम विवाद: 51,000 बनाम 5,100 पर बवाल
Jalgaon, Maharashtra:दही हंडीचे थर लावण्या बाबत प्रसार माध्यमात जाहीर केलेल्या बक्षिसाची रकमे एवढी बक्षिसाची रक्कम देण्यास, नकार देणाऱ्या सुभाष चौक मित्र मंडळाच्या निषेधार्थ,दही हंडीचे थर लावणाऱ्या गोविदानी दही हंडी खालीच रस्ता रोको आंदोलन केल्याने खळबळ उडाली आहे जळगाव शहरातील सुभाष चौक मित्र मंडळाच्या वतीने दर वर्षी दही हंडी उत्सवाचे आयोजन करण्यात येत असते यावेळी दही हंडी फोडणाऱ्या संघाला आणि थर लावणाऱ्या संघाला बक्षीस दिले जात असते,यंदाही अशाच पद्धतीने प्रसार माध्यमातून या उपक्रमाची आणि बक्षिसाची माहिती काही ऋत पत्रातून देण्यात आली होती प्रसार माध्यमात आलेल्या माहितीच्या आधारावर जळगाव शहरातील गोपाल पेठ मंडळाच्या गोविंदा नी सुभाष चौक मित्र मंडळाची दही हंडी फोडण्यासाठी सात थर लावले आणि सलामी दिली,सात थर लावल्या प्रकारात आपल्याला सुभाष चौक मंडळाने जाहीर केलेल्या 51000 हजार रुपयांचे बक्षीस आपल्याला मिळणे अपेक्षित असताना,सुभाष चौक मंडळ मात्र आम्हाला केवळ 5100 रुपये देत असल्याने,आमच्यावर हा अन्याय असल्याने,त्याचा निषेध करण्यासाठी आम्ही आज आंदोलन करत असल्याचं ,गोविदानी म्हटल आहे, गेल्या महिभर पासून आम्ही थर लावण्याचा सराव करत आहोत,जीवावर उदार होऊन,अनेक जन जखमी होऊन सुद्धा आम्ही,सात थर लाऊन सलामी दिली आहे मात्र सुभाष चौक मंडळ आम्हाला केवळ नाम मात्र पैसे देत आहे,पुढील काळात त्यांच्या कडून किंवा अन्य कोणाही कडून अशी फसवणूक होऊ नये,यासाठी आम्हाला हे आंदोलन करावे लागत असल्याच गोविदानि म्हटल आहे बाईट अमोल पाटील, गोपाळ पुरा मित्रमंडळ कार्यकर्ता बाईट _सुमित सपकाळे, उपाध्यक्ष,तरुण कुडापा मंडळ या संदर्भात सुभाष चौक मंडळाची भूमिका जाणून घेण्याचा प्रयत्न केला असता,दही हंडी फोडणाऱ्या मंडळाच्या साठी आम्ही बक्षीस जाहीर केले होते, थर लावण्यासाठी केवळ प्रोत्साहन बक्षीस देण्याची आमची अनेक वर्षांची परंपरा आहे,त्यांनी प्रसार माध्यमात चुकीची बातमी छापून आल्याने आमच्या मंडळाच्या बाबत गैर समज करून निषेध नोंदविला आहे,मात्र त्यांचे असे करणे चुकीचे आहेत,यामुळे दोन्ही मंडळ कार्यकर्त्यात गैर समज निर्माण होऊ शकतो,त्यांच्यासोबत चर्चा करून हा प्रश्न सोडविला जाणार असल्याचे सुभाष चौक मित्र मंडळाच्या पदाधिकाऱ्यांनी म्हटलं आहे, बाईट _श्रीकांत खटोड सुभाष चौक मित्र मंडळ पदाधिकारी0
0
Report
Advertisement
रोडवेज अगस्त में 16 करोड़ घाटा: चैक पोस्ट से राजस्व बढ़ाने की योजना
Jaipur, Rajasthan:राखी से पहले 16 करोड़ घाटा, अब चैक पोस्ट से रोकेंगे चोरी!\n- राजस्थान रोडवेज की अगस्त में खराब परफॉर्मेंस \n- 26 अगस्त तक रोडवेज को 16 करोड़ का घाटा \n- रक्षाबंधन के 5 दिनों में हुई घाटे की पूर्ति \n- 39 लाख किमी बसें अधिक दौड़ाई तक बढ़ी आय \n- 3 दिन तक चैक पोस्ट लगाकर सख्ती कर रहा प्रशासन \n\nएंकर\nराजस्थान रोडवेज की आर्थिक स्थिति में पिछले पौने 2 साल में सुधार देखने को मिला है। रोडवेज प्रशासन का संचालन खर्च अब घाटे में नहीं रहा है। लेकिन अगस्त माह में रोडवेज प्रशासन को राजस्व को लेकर बड़ा झटका लगा है। रक्षाबंधन के 5 दिनों को यदि शामिल नहीं करें तो रोडवेज प्रशासन को अगस्त में पिछले साल की तुलना में 16 करोड़ का घाटा हुआ है। क्यों हुआ है यह नुकसान, क्या है नुकसान कम करने के लिए रोडवेज प्रशासन की तैयारी, यह रिपोर्ट देखिए-\n\nवीओ- 1\nराजस्थान रोडवेज के कार्यकारी निदेशक यातायात विनोद पुरोहित ने 7 सितंबर को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में पुरोहित ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को ये निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में रोडवेज के यात्रीभार में अत्यधिक गिरावट आ रही है। यात्रीभार में बढ़ोतरी और राजस्व रिसाव को रोकने के लिए 8 से 10 सितंबर तक चैक पोस्ट लगाई जाएंगी। सभी मुख्य प्रबंधकों को उनके डिपो क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर चैक पोस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में सभी डिपो के डिपो मैनेजर, यातायात निरीक्षक और सहायक यातायात निरीक्षक इन चैक पोस्टों पर अपनी ड्यूटी देंगे। इस आदेश के जरिए रोडवेज प्रशासन का प्रयास है कि यात्रीभार में बढ़ोतरी की जा सके। दरअसल पिछले कुछ दिनों में बिना टिकट यात्रा के प्रकरणों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे रोडवेज के यात्रीभार और आय में गिरावट आई है। रक्षाबंधन के मौके पर जरूर रोडवेज बसों में यात्रीभार और आय बढ़ी है। लेकिन रक्षाबंधन पर परिचालकों द्वारा फर्जी तरीके से टिकट काटने के आरोप लगे हैं। क्योंकि कई बसों में 150 प्रतिशत तक अधिक टिकट काटे गए हैं। \n\nराजव...\n0
0
Report
विकास के दावों के बीच जल भराव में उलझी जिंदगी
Karuwa Para, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक कस्बा के रस्तोगी गली में बारिश का पानी भरा है, इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन जल निकासी का कोई प्लान नहीं बना रही है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यहां विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जलभराव की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। कागजों पर चमकते विकास और धरातल की कड़वी सच्चाई के बीच का यह अंतर स्थानीय प्रशासन की पोल खोलता है। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती हैं और स्कूली बच्चों, बैंक और बाजार जाने वाले लोगों का निकलना दूभर हो जाता है।0
0
Report
खगड़िया में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, राहत शिविर और नावों की व्यवस्था
Khagaria, Bihar:खगड़िया में गंगा और गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके कारण जिले के चार प्रखंड खगड़िया सादर, मानसी, परवत्ता और गोगरी प्रखंड के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा की आबादी बाद प्रभावित है और खगड़िया में दोनों नदी के जलस्तर में वृद्धि अभी भी जारी है, सबसे ज्यादा परबता प्रखंड 10 पंचायत बाढ से प्रभावित है, वहीं खगड़िया सादर प्रखंड के तीन पंचायत की हालत बहुत ख़राब है।कई पंचायत का सङक संपर्क प्रखंड Headquarters से भंग हो गया है। घर से लेकर स्कूल तक में पानी प्रवेश कर गया है। कई लोग अभी भी अपने घर में या छत पर रह रहे है, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर ओर कुल 93 सरकारी नाव चलाया जा रहा है. खगड़िया डीएम विक्रम वीरकर ने बताया की बाढ़ पीडितो॔ के लिए सुखा राशन से लेकर चापाकल और शौचालय की व्यवस्था की गई है।बाढ़ पीडित को राहत पहूंचाने के उदेश्य से 56 बाढ़ राहत शिविर और 137 सामुदायिक रसोई केन्द्र चिन्हित की गई। जहाँ भी जरुरत हो रहा है वहाँ सामुदाईक किचेन चलाया जा रहा है। बांध का निरिक्षण लगातार किया जा रहा है। BYTES बिक्रम वीरकर, डीएम खगड़िया।0
0
Report
Advertisement
बोरावड़ नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान कल, 25 वार्डों में 18,989 मतदाता
Didwana, Rajasthan:एंकर - आपको बता दें कि बोरावड़ नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बोरावड़ के 25 वार्डों में बुधवार, 9 सितंबर को मतदान होगा। कुल 18,989 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 9,589 पुरुष और 9,400 महिला मतदाता हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं, जो 10 स्थानों पर संचालित होंगे। इनमें 6 बूथ संवेदनशील हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदाता सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों के आसपास 100 और 200 मीटर की परिधि में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस परिधि में केवल वोटर ही अंदर जा पाएगा और कोई भी अपने साथ मोबाइल लाठी डंडे हथियार जैसी चीज नहीं ले जा सकेगा। प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।0
0
Report
बांसवाड़ा में मतदान तैयारी तेज, 60 वार्ड, 99 बूथ, 25 संवेदनशील बूथ
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा 60 वार्ड, 99 पोलिंग बूथ, 25 संवेदनशील बूथ... बांसवाड़ा नगर परिषद के कुल 60 वार्ड है जिसमे 99 पोलिंग बूथ है और जिसमे 25 संवेदनशील पोलिंग बूथ है, भयमुक्त और शांति पूर्वक चुनाव के लिए शहर में करीब 650 से अधिक पुलिसकार्मियों को तैनात किया गया है, साथ ही बड़ी संख्या में प्रसाशनिक अधिकारी को भी ड्यूटी में लगाया गया है। 60 वार्ड 185 प्रत्याशी मेंदान में... बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्ड में 185 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, जिसमे 60 बीजेपी, 59 कांग्रेस 20 भारत आदिवासी पार्टी और 45 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। इस बार 94121 मतदाता करेंगे मतदान... बांसवाड़ा नगर परिषद के वार्ड 60 में 94 हजार 121 मतदाता है जिसमे पुरुष मतदाता 47 हजार 182 है और महिला मतदाता 46 हजार 933 है, वही थड जेंडर मतदाता 6 है。0
0
Report
अलवर निकाय चुनाव: संवेदनशील बूथों पर हथियारबंद जाब्ता तैनात
Alwar, Rajasthan:अलवर निकाय चुनाव: 1950 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, संवेदनशील बूथों पर हथियारबंद जाब्ता तैनात अलवर। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील और प्रभावित क्षेत्रों तक पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव ड्यूटी में करीब 1950 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रिजर्व पुलिस बल भी तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अतिरिक्त जाब्ता तत्काल मौके पर भेजा जा सके। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त एवं हथियारबंद पुलिस बल लगाया गया है। चुनाव के दौरान तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन की ओर से 27 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं और उनके साथ पुलिस की मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगी। संबंधित थानों के थाना प्रभारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है。 मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में अनावश्यक लोगों के प्रवेश, आवाजाही और भीड़ जुटाने पर रोक रहेगी। पुलिस मतदान केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखेगी, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस ने संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। जरूरत पड़ने पर यहां अतिरिक्त रिजर्व जाब्ता और हथियारबंद जवान तत्काल भेजे जाएंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई टीमों को भी सक्रिय रखा गया है。 चुनाव से पहले संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों में कानून का भय और आम मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। मतदान के दौरान भी पुलिस मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्रों में गश्त करती रहेंगी。 पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने, अफवाह फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। एएसपी डॉ. दीपक कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय या दबाव के शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने आमजन से संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में निजी स्कूलों की फीस के खिलाफ छात्र पंचायत का बड़ा प्रदर्शन
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले के गांधी पार्क में आज मंगलवार को राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, बढ़ती फीस बच्चों और अभिभावकों के किए जा रहे शोषण सहित अन्य कहीं मुद्दों को लेकर के शिक्षा बचाओ जन आंदोलन का आयोजन किया गया था। जहां राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं, बच्चों और GEN-Z ने पहुँचकर बड़ा आंदोलन करके विरोध प्रदर्शन किया है। बरसात में भीगते हुए भी हजारों लोग इस पूरे आंदोलन में अब तक पुलिस को चकमा देकर के अलग-अलग रास्ते से पहुँच चुके थे। इसके साथ ही साथ GEN-Z, बच्चों और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए गोंडा पुलिस द्वारा LBS चौराहा से लेकर के सागरा तालाब तक जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। गांधी पार्क के अंदर जाने से लोगों को रोका जा रहा था आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे बच्चों, GEN-Z और राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं से पुलिस की बहस भी हुई है। लोग बैरिकेडिंग पर चढ़कर तिरंगा झंडा लहराकर नारेबाजी करके गांधी पार्क के अंदर जाने की मांग कर रहे थे। 22 घण्टे तक धरने पर बैठने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एडिशन ज्ञापन सौंपा है। GEN-Z, बच्चों और कार्यकर्ताओं के आंदोलन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। तीन थानों की पुलिस फोर्स को लगाया गया है साथ ही साथ ड्रोन कैमरे से भी लगातार नजर रखी जा रही थी। वहीं राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि हर वर्ष प्राइवेट स्कूलों में जो कॉपी किताब और ड्रेस बदल जाता है इस पर तत्काल रोक लगाते हुए सरकार द्वारा एक कानून लाया जाए सबको एक समान शिक्षा मिले। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में एग्जाम फीस ज्यादा लिया जा रहा है उसे काम किया जाए 800 लिया जाए। यहां पर टॉमसन इंटर कॉलेज का हॉस्टल है वह भी जर्जर है कभी भी गिर सकता है इसी कॉलेज के मैदान पर जो बच्चे शाम को दौड़ने जाते हैं वह गेट बंद कर दिया गया उसे खोला जाए。0
0
Report
बागेश्वर के नॉन-वेज विवाद पर बंगाल की प्रतिक्रिया और संस्कृति पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल का तरीका अलग ही है , ढेर सारा गरीब आदमी है यहाँ पर , और पूजा के दौरान आमिष खाना यह लोग बेचते है , बहुत सारे लोग खरीदते हैं , यह उनका LIVELIHOOD है , काली माता का बली भी होता है , भोग भी आमिष ही जाता है , कोई बंगाल में इस तरह से नया नियम कोई दाल देगा यह सही नहीं है . एक एक प्रदेश में एक एक रीती चलता है , लेकिन वो जो ऐसे बोल रहा है तो एक दिन बंगाल का तारीख खत्म हो जाएगा . यह एक फतवा है और हिन्दू धर्म में मैंने ऐसे किसी फतवे की बात नहीं सुनी है .0
0
Report
बस्तर में सरकारी विभागों के बिजली बिल बकाए पर डिस्कनेक्शन अभियान; 439 कनेक्शन काटे
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में शासकीय विभागों पर लंबे समय से बकाया बिजली बिल को लेकर विद्युत विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है, बकाया राशि जमा नहीं करने वाले शासकीय कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, संभाग के सातों जिलों में शासकीय विभागों के 19 हजार 880 बिजली कनेक्शन हैं, इन शासकीय कार्यालयों पर 1.72 अरब रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है, सिर्फ बस्तर जिले में शासकीय विभागों के 5 हजार से अधिक कनेक्शन हैं, और बस्तर जिले में 51 करोड़ रुपए का बिजली बिल इन विभागों का बकाया है, विद्युत कंपनी के डिस्कनेक्शन अभियान के तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों में बकाया राशि के चलते अब तक 439 शासकीय कनेक्शन काटे जा चुके हैं, इन कनेक्शनों पर एक करोड़ 28 लाख 53 हजार 998 रुपए की राशि बकाया थी, कार्रवाई के दौरान 50 बकायादार शासकीय विभागों से 11 लाख 67 हजार रुपए की वसूली भी की गई है, हालांकि डिस्कनेक्शन और वसूली की कार्रवाई के बाद भी शासकीय विभागों पर बकाया राशि का आंकड़ा काफी बड़ा है, लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण विद्युत कंपनी ने अब विभागवार बकाया की समीक्षा कर कार्रवाई तेज कर दी है, शासकीय विभागों के साथ ही गैर शासकीय बकायादारों से भी वसूली में विभाग जुटा हुआ सिर्फ बस्तर जिले में 18 हजार गैर शासकीय बकायादारों से विभाग को 16 करोड़ रुपए की वसूली करने है विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर के जरिए इन कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर रिकवरी करने में जुटा हुआ है。0
0
Report
Advertisement
