Back
छिंदवाड़ा के परासिया अस्पताल में नवजात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच जारी
RKRupesh Kumar
Dec 16, 2025 02:52:13
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल में सोमवार को एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय मामला सामने आया है। Hospital के टॉयलेट में नवजात बच्ची का शव कमोड में फंसा हुआ मिला, जिससे पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को ओपीडी समय के दौरान अस्पताल की एक महिला कर्मचारी टॉयलेट गई थी। जब उसने फ्लश किया तो पानी नहीं निकला। संदेह होने पर जब उसने अंदर झांककर देखा तो नवजात का हाथ और सिर दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने ANCs, PNC कक्ष और लेबर रूम की जांच की, लेकिन वहां ऐसी कोई महिला नहीं मिली, जिसका हाल ही में प्रसव हुआ हो और बच्चा उसके साथ न हो। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंची। नगर पालिका, पुलिस और अस्पताल स्टाफ की मदद से टॉयलेट तोड़कर नवजात के शव को बाहर निकाला गया। शव कमोड के मुर्गे में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब रात आठ बजे शव बाहर निकाला जा सका। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी गर्भवती महिला ने ओपीडी के दौरान टॉयलेट में ही प्रसव किया और साक्ष्य छिपाने के मकसद से नवजात को कमोड में बहाने की कोशिश की गई, जो नाकाम रही। पुलिस को शक है कि नवजात लड़की होने के कारण महिला या उसके परिजनों ने बच्ची को टॉयलेट में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल में आई गर्भवती महिलाओं की जानकारी जुटाकर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनहीनता और बेटियों के प्रति सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Colonelganj, Uttar Pradesh:भारती किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महामंत्री अधिवक्ता प्रतापबली सिंह ने आज संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्यमंत्री को संबोधित दो महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की
0
Report
बलिया के रसड़ा के श्रीनाथ बाबा मठ में आयोजित कार्यक्रम में ओपी राजभर ने सपा सहित ठाकरे ब्रदर्स पर तंज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
रामदत्त चक्रधर ने किया ‘समरस छत्तीसगढ़’ विशेषांक का विमोचन सावरकर-रैदास को याद कर समरसता पर जोर, राय
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report