icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460443
Vinod PatriyaVinod PatriyaFollow30 Sept 2024, 09:23 am

रिटायर्ड कोलकर्मी के घर में डकैती, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला से मारपीट कर गहने उतरवाए

Ghoradongri, Madhya Pradesh:

घोड़ाडोंगरी तहसील के सारनी थाना क्षेत्र में रिटायर कोलकर्मी के घर 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गहने उतरवाए और कथित तौर पर 8-10 लाख रुपए के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए, यहां तक की ये बदमाश बीपी की मशीन तक अपने साथ ले गए। वहीं सूचना पर पहुंची सारनी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। SDOP रोशन कुमार जैन, सारनी थाना प्रभारीे ने बैतूल, चोपना, सारनी की 6 पुलिस टीम लगाकर कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर के माता महालक्ष्मी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और दीपोत्सव का समापन हुआ

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के भटियाणी चौहट्टा स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन भी हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। श्रीमाली जाति संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के ट्रस्टी जतिन श्रीमाली ने बताया कि शाम को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के तहत माता महालक्ष्मी को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। इसके बाद अन्नकूट की महाआरती का आयोजन हुआ। प्रेमशंकर बोहरा द्वारा अन्नकूट की महाआरती की गई। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर माता महालक्ष्मी के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की。
0
0
Report

टायर फटने से बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक बच गया; राहगीरों ने खाई से निकाला

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी के भेरू घाट पर सड़क हादसा टायर फटने से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा राहगीरों ने खाई से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चालक को दी छुट्टी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में सीकर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर भेरू घाट आश्रम के पास मंगलवार बोलेरो गाड़ी अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी खाई में गिरने के गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो गाड़ी भेरू घाट आश्रम के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी का टायर फट गया, जिससे चालक संजय कुमार (24) निवासी नौरंगपुरा, खेतड़ी वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी ।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खाई में गिरी गाड़ी से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया।चालक संजय कुमार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक के सुरक्षित बचने से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता की मौत, झालावाड़ से रेफर पुष्पा बैरवा निधन

Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, झालावाड़ से रेफर होकर आई पुष्पा बैरवा ने दम तोड़ा कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान एक और प्रसूता की मौत हो गई। झालावाड़ से रेफर होकर आई महिला पुष्पा बैरवा ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को झालावाड़ अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के दौरान पुष्पा ने बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इसके साथ ही किडनी फेलियर और फेफड़ों में संक्रमण जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं। हालत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया गया था। महिला का एसएसबी अस्पताल में उपचार चल रहा था। किडनी, लंग्स और लीवर फेलियर के चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रसव के बाद महिलाओं की लगातार हो रही मौतों का मामला एक बार फिर कोटा संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

झांसी रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री का प्रसव, डॉक्टरों ने सुरक्षित जन्म कराया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने रेलवे डॉक्टर की मदद से प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया। बतायाजा रहा है कि जैसे ही रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि प्लेटफार्म पर एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा हो रही है, इस पर ASI मनोज एस तोमर महिला आरक्षक उमा सिकरवार के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। आरपीएफ टीम ने महिला को संभालते हुए रेलवे चिकित्सक से संपर्क किया। कुछ ही देर में रेलवे चिकित्सक मेडिकल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। महिला को जमीन पर लिटाकर डॉक्टर की टीम ने चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कराई। इसी दौरान महिला ने बेटे को जन्म दिया। महिला निशा वंशकार निवासी ग्राम सलैया, जिला शिवपुरी की रहने वाली है। प्रसव के बाद महिला और नवजात को उसके पति रवि वंशकार के साथ एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भूमि विवाद के चलते इटाढ़ी के बैरी गांव में गोलीबारी, तीन घायल

Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। गोलीबारी के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पाटीदारों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी गईं। गोलीबारी के आवाज सुनकर गांव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक तीन लोग गोली लगने से घायल हो चुके थे। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को गोलीबारी का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
0
0
Report

एटा बिग ब्रेकिंग एटा के धुमरी में मुसलमानों का आतंक दीपावली पर हिन्दू परिवार को नहीं चलाने दिए पटा

DEEPAK KUMARDEEPAK KUMARFollow24m ago
Haivatpur Kotra, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा के धुमरी में मुसलमानों का आतंक दीपावली पर हिन्दू परिवार को नहीं चलाने दिए पटाखे, चेलेंज देकर दिवाली के दिन हिन्दू परिवार को पटाखे चलाने से रोका, दो दर्जन से अधिक मुसलमानों द्वारा हिंदू परिवार के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का वीडियो भी आया सामने, पीड़ित परिवार आज पहले ही कस्बा चौकी धुमरी में लड़ाई की आशंका को लेकर दे चुका था तहरीर मारपीट में कई महिलाओं को किया लहूलुहान तीन से चार पुरूष भी हुए गंभीर रूप से घायल प्राप्त तहरीर के अनुसार कोतवाली में लिखा जा रहा है मुकदमा - एसएसपी एटा डॉ.इलामरन जी. एटा -जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी कस्बा का है पूरा मामला रिपोर्ट - दीपक कुमार सोनू मोबइल -6398320375
0
0
Report

उदयपुर के धोल की पाटी में ऑटो चालक अर्जुन लोहार की हत्या: विवाद के चलते हमलावरों ने हमला

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के धोल की पाटी इलाके में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ऑटो चालक अर्जुन लोहार का लम्बे समय से हमलावरों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर वे देर रात उसके घर पहुंचे और अर्जुन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीत रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल अर्जुन को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अग्रिम अनुसन्धान कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के सुलताना में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा से मनाया गया

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में श्रद्धा और उत्साह से मनाया अन्नकूट महोत्सव गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से उमड़े श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की मंगल आरती के बाद लगाया अन्नकूट का भोग खीर, पूड़ी, हलवा और मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया अन्नकूट प्रसाद दीपावली के दूसरे दिन झुंझुनूं जिले में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुलताना कस्बे के गोविंददेवजी मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव को लेकर विशेष आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान के दर्शन और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर पहुंचते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद गोविंददेवजी की मंगल आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। आचार्य नरेश जोशी के अनुसार, भगवान को खीर, पूड़ी, हलवा, मालपुआ सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट प्रसाद विभिन्न प्रकार के अन्न, सब्जियों और व्यंजनों को मिलाकर तैयार किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने से सुख, समृद्धि और संतोष की प्राप्ति होती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर गोवर्धन पर्वत की कथा का स्मरण किया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। इसी प्रसंग की याद में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

तुलसी मीणा ने अफ्रीकी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर देश का सम्मान बढ़ाया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जमवारामगढ़ की तुलसी मीणा ने माउंट किलिमंजारो फतह किया अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया भारतीय तिरंगा दुनिया को दिया "सेव गर्ल चाइल्ड" का संदेश केसीसी के सीएसआर सहयोग से साकार हुआ अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण का सपना अब ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़ियस्ज़को पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य हौसलों की उड़ान जब सामाजिक सहयोग का साथ पाती है, तो सफलता की ऊंचाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं। आर्थिक अभावों के बावजूद बड़े सपने देखने वाली जमवारामगढ़ की आदिवासी बेटी तुलसी मीणा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया है। तुलसी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) इकाई के सीएसआर सहयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तुलसी ने पर्वतारोहण के जरिए दुनिया को "सेव गर्ल चाइल्ड" का संदेश देकर बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की आवाज भी बुलंद की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली तुलसी मीणा के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में शामिल होना आसान नहीं था। प्रतिभा, साहस और दृढ़ संकल्प होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी उनके सपनों के रास्ते में बड़ी बाधा थी। ऐसे समय में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की केसीसी इकाई ने सीएसआर योजना के तहत आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके अभियान को संभव बनाया। एचसीएल के सहयोग से तुलसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।तुलसी मीणा ने समुद्र तल से 19,341 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट किलिमंजारो की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। उनका पर्वतारोहण अभियान 27 अक्टूबर को तंजानिया के मोशी शहर से शुरू हुआ था। 360 एक्सप्लोरर की ओर से आयोजित इस अभियान के दौरान तुलसी को कम ऑक्सीजन, कड़ाके की ठंड, गिरते तापमान और कठिन पर्वतीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया।
0
0
Report

उदयपुरवाटी के न्यू सब्जी मंडी कॉलोनी में कब्र बिज्जू दिखने से हड़कंप

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी की रिहायशी कॉलोनी में घुसा कब्र बिज्जू न्यू सब्जी मंडी स्थित कॉलोनी में जंगली जानवर दिखने से मचा हड़कंप जानवर को देखकर लोगों में फैली दहशत, वन विभाग को दी सूचना मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से किया रेस्क्यू सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने ली राहत की सांस झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे की न्यू सब्जी मंडी स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में अचानक कब्र बिज्जू दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में अज्ञात जंगली जानवर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कब्र बिज्जू को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया। जानवर के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली।वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, जंगली जानवर के रिहायशी इलाके में पहुंचने से मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल बन गया था। हालांकि, रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से जानवर को पकड़ लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top