460110
खतरनाक कोबरा सांप का रेस्क्यू
Athner, Madhya Pradesh:आठनेर के गुंणंवत बर्डे ने शुक्रवार को खतरनाक कोबरा सांप का रेस्क्यू किया है। दो जगह पर जहरीले सांप की सूचना पर सर्प मित्र द्वारा घर के अंदर छिपे कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुद्वारे के पास युवक का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच शुरू
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर बुरहानपुर के गुरुद्वारे के पास एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला गणपति थाना क्षेत्र का है, जहां शनवारा निवासी युवक संदिग्ध हालत में मृत मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए。 बुरहानपुर के शनवारा क्षेत्र में रहने वाले रितेश नामक युवक का शव गणपति थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के पास एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार से लापता था, जिसके बाद आज उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाइश देते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है बाइट 1 रंजीत मृतक का मामा बाइट 2 सुरेश महाले थाना प्रभारी0
0
Report
खंडवा में बीजेपी ने जीत के जश्न के साथ किया उत्सव
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में झालमुड़ी के साथ बीजेपी ने मनाया जीत का जश्न... खंडवा में पांच राज्यों खासकर प बंगाल के चुनाव परिणाम सामने आते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर झालमुरी बनाकर लोगों को खिलाई, पटाखे फोड़े और जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। देश के 5 राज्यों में से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बड़ी जीत के रुझानों को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटने लगे थे और लगातार नतीजों के अपडेट लेते रहे। जैसे-जैसे रुझान बीजेपी के पक्ष में आते गए, कार्यालय का माहौल जश्न में बदलता गया। नतीजे स्पष्ट होते ही बीजेपी दफ्तर के बाहर जीत का जश्न शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को सामने रखकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को झालमुड़ी खिलाकर बधाई दी। यह जश्न खासा आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और बीजेपी के झंडे लहराते हुए जीत के नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बीजेपी जिलाध्यक्ष, विधायक, महापौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे और जीत की खुशी साझा की। नेताओं ने इस जीत को जनता का समर्थन बताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनयम का विरोध करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम संदेश बताया। महापौर अमृता यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी के अति का अंत हुआ।0
0
Report
जालौन में भाजपा उत्सव: पश्चिम बंगाल-आसाम चुनावी सफलता की धूम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के मुख्यालय उरई में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी सफलता को लेकर जोरदार उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया, ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर नारी शक्ति का आक्रोश, ईडी गठबंधन हुआ बेहोश जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और महिलाओं की जागरूक भागीदारी का परिणाम बताया। वहीं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जीत के लिए आभार व्यक्त किया。 जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का परचम लहराया है और जनता के विश्वास ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनआशीर्वाद हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के साथ खड़ा रहता है, और अब राज्य विकास, सुरक्षा एवं समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “लोकतंत्र की जीत” के नारों के साथ हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए भविष्य में और मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद: झोपड़ी में आग लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: झोपड़ी में दो व्यक्तियों के सोते समय अज्ञात लोगों ने आग लगाई। झोपड़ी में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। गांव रायपुर चिनहटपुर निवासी बुजुर्ग रामऔतार पुत्र रामभरोसे, उम्र 60 वर्ष, अपने सहपाठी ओमकार पुत्र प्रताप सिंह के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने आग लगा दी, जिससे वे धू-धू कर जलने लगे। इनमें ओमकार की जलकर मौत हो गई और रामऔतार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रायपुर चिनहटपुर का मामला।0
0
Report
अमेठी की मनोरमा नदी में नहाते युवक की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- मनोरमा नदी में नहाने गया युवक नदी में डूबा, शोरगुल की आवाज सुन लोगों ने नदी से युवक को निकाला बाहर, आनन फानन में इलाज के लिए लेकर सीएचसी भादर पहुंचे परिजन, जहाँ पर डाक्टरों ने युवक को मृतक घोषित, बताया जा रहा है 2 बच्चो के साथ नदी में नहाने गया था युवक, नैनिहाल आया था युवक, जहां पर मौत के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, सूचना पर पहुंची पीपरपुर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुदरी गांव के पास की है घटना0
0
Report
कौशांबी की चौकी पर भीड़ ने हिरासत में लिए युवक को छीनकर ले गई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पुलिस चौकी से संदिग्ध को छुड़वा ले गयी भीड़ कौशांबी जिले में पुलिस चौकी के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब दर्जनों महिलाएं और पुरुष अचानक चौकी में घुस आए और मोबाइल छिनैती के संदिग्ध युवक को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर पुलिस चौकी का है। बताया जा रहा है कि महगांव इलाके में एक दिन पहले मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी, जिसमें संदिग्ध युवक को पुलिस ने कोइलाहा गांव निवासी विनय को हिरासत में लिया था। रविवार रात आरोपी विनय को चौकी में बैठाकर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान दर्जनों महिलाएं और पुरुष पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, अभद्रता की और आरोपी विनय को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। अचानक हुई इस घटना से चौकी में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद चौकी इंचार्ज विपिन सिंह की तहरीर पर 6 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी विनय समेत हंगामा करने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
कलरा क्षेत्र में टक्कर, चार घायल, एक मासूम बच्ची की मौत - जोधपुर रैफर
Noida, Uttar Pradesh:फलोदी से बडी खबर कलरा क्षेत्र में पिकअप गाड़ी व स्विफ्ट की टक्कर से चार घायल एक मासूम बच्ची की मौत। घायलो को लाया गया फलोदी जिला अस्पताल। सुचना मिलने पर फलोदी थानाधिकारी व डिप्टी अचलसिंह देवडा पहुंचे फलोदी जिला अस्पताल। अस्पताल मे बडी संख्या में लोगो की भीड हुई जमा। गंभीर घायल महिला को किया जोधपुर रैफर।0
0
Report
जयपुर ईस्ट पुलिस ने ऑपरेशन री-कॉल से 790 मोबाइल रिकवर, बाजार कीमत 2 करोड़
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ईस्ट पुलिस टीम ने गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन री-कॉल’ के تحت बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान साल 2026 में अप्रैल माह तक कुल 790 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल अप्रैल माह में ही विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर 400 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए, जिससे पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई।0
0
Report
दिलचस्प खबर के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
नेपानगर में लूट-डकैती के दो आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से शेष आरोपियों की तलाश जारी
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर बुरहानपुर जिले की नेपानगर थाना पुलिस ने लूट डकैती के दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1लाख 10 हजार रुपये के चांदी के आभूषण जप्त किए है। जिसका खुलासा एसपी देवेंद्र पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि विगत 3 अप्रैल को नेपानगर थाना क्षेत्र में सोने चांदी के व्यापारी के साथ लूट की घटना को पांच अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया था। जिसमें से दो आरोपीयो को सीसीटीवी कैमरे की मदद से गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
जिला कलक्टर की सख्ती से जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण और योजनाओं का क्रियान्वयन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में सोमवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और आमजन को राहत पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं, जनगणना 2027, ग्राम रथ अभियान सहित राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर संतोषजनक गति बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयसीमा में पूर्ण हों। गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, साथ ही पेयजल व अन्य आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। ग्राम रथ अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ग्राम पंचायतों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने सभी कार्मिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत, उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल, टीएडी आयुक्त नीता वसीटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सौ सैया अस्पताल में वाटर प्लांट का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगा शीतल जल
Biara, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय में माँ ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 400 लीटर क्षमता के वाटर सप्लाई प्लांट और वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी माँ ध्यानमूर्ति महाराज के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ इस सुविधा को जनता को समर्पित किया गया।इस अवसर पर महाराज श्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले गरीब और असहाय मरीजों के लिए शुद्ध एवं शीतल जल की व्यवस्था करना मानवता की सच्ची सेवा है। 400 लीटर क्षमता वाले इस प्लांट के शुरू होने से अब मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में उपस्थित साधु-संतों और अतिथियों ने संस्थान के इस परोपकारी प्रयास की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
पिकअप टक्कर से शिक्षिका की मौत: भभुआ में मातम, मुआवजे की मांग
Khajuria Khurd, Bihar:रुइयां गांव की शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु, परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रुइयां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हसीना बानो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब हसीना बानो अपने पति रियासत अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर जनगणना संबंधी कार्य के लिए भभुआ जा रही थीं। उनके पति रियासत अंसारी ने बताया कि वे रुइयां से भभुआ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हसीना बानो को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हसीना बानो साल 2006 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रुइयां में कार्यरत थीं। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही स्कूल और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अस्लम अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को बेलगाम वाहनों पर नियंत्रण लगाना चाहिए। मृतक शिक्षिका के पीछे दो बेटे और एक बेटी है। बिलखते हुए पति रियासत अंसारी ने सरकार और जिला प्रशासन से उचित मुआवजे और बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पटना बीजेपी कार्यालय में प्रचण्ड बहुमत पर जश्न, उड़े रंग और आतिशबाजी
Patna, Bihar:पटना में बीजेपी को प्रचण्ड बहुमत मिलने पर पटना बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया गया. झाल मुढ़ी से लेकर लड्डू और अबीर गुलाल से आतिशबाजी तक रंग देखने को मिले. बीजेपी के जश्न का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता रजनीश ने.0
0
Report
झारखंड बीजेपी कार्यालय में चुनाव नतीजे के बाद जश्न, अध्यक्ष आदित्य साहू ने खुशियाँ मनाईं
Ranchi, Jharkhand:रांची में पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के साथ ही झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय जश्न में डूब गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी झालमुरही खा कर जीत की खुशियाँ मनाईं।0
0
Report
Advertisement
