460001
झोलाछाप बंगाली डॉक्टर जिले में कर रहे बेखौफ इलाज, बिना डिग्री कर मरीजों का करते है उपचार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में सैकड़ो झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री के मरीजों का इलाज करने में लगे हुए हैं। चिचोली ब्लॉक के नांद्रा गांव में एक बंगाली डॉक्टर बिना डिग्री के ईलाज करते हुए देखा जा रहे हैं। मरीजों को अंग्रेजी दवाइयां से बेख़ौफ़ होकर दे रहे हैं। यह डॉक्टर इंजेक्शन और बोटल लगाने से भी नहीं डरते। इसी वजह से कई बार मरीजों की जान चली जाती है। मुख्यमंत्री ने इन पर कार्यवाई के आदेश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महंगाई और किसानों के मुद्दे पर तीखा हमला
Khairgarh, Uttar Pradesh:पालिका चुनाव से पहले खैरागढ़ में कांग्रेस ने संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। डां चरण दास महंत ने कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आने का संदेश देते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई, पर्यावरण और किसानों के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। वहीं आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कहकर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। खैरागढ़ दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि चुनाव जीतने के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है और पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद अब खत्म होने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब पहले से ज्यादा मजबूत होकर चुनावी मैदान में उतरेगी। महंत ने राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार महंगाई, पर्यावरण संरक्षण और जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है, जबकि भाजपा सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। अवैध कटाई के मामले में भी उन्होंने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सबसे बड़ा राजनीतिक बयान तब आया जब उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि ढाई साल में सरकार किसानों, महिलाओं और आम जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। बाइट - डॉ चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़0
0
Report
सतना में जिला पंचायत सदस्य और बेटे का शराब दुकान पर उत्पात, वीडियो वायरल
Satna, Madhya Pradesh:सतना रामपुर बाघेलान बाईपास स्थित एक शराब दुकान में राजनीतिक रसूख के नशे में चूर जिला पंचायत सदस्य पति अनूप सिंह (अन्नू मतहा) और उसके बेटे श्रेयस ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि सेल्समैन द्वारा फ्री में शराब देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। और गुस्साए अन्नू सिंह ने सेल्समैन को जान से मारने की नीयत से चार-पांच बार गाड़ी आगे-पीछे कर कुचलने की कोशिश की। इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैगया।0
0
Report
जैसलमेर में नशे के खिलाफ DST-कोतवाली की बड़ी रेड, दो गिरफ्तार
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DST टीम और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त रेड, बबर मगरा क्षेत्र में माहेश्वरी हवेली के पीछे दबिश, दो नशा तस्करों को पुलिस ने एक कार में दबोचा, तस्करों के पास 516 ग्राम एमडीएमए, 94.7 ग्राम स्मैक तथा 80 ग्राम अफीम का दूध बरामद, जयसिंह पुत्र सवाईसिंह राजपूत तथा गेनसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत गिरफ्तार, दोनों आरोपी सांगड़ थाना क्षेत्र के लखमणा गांव के बताए जा रहे निवासी, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार GJ 18 BK 4327 भी जब्त, DST प्रभारी भीमराव सिंह व कोतवाल सूरजाराम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, माचर थानो के वांटेड कमलेश उर्फ कार्तिक को DST ने दबोचकर पूछताछ की; कार्तिक से पूछताछ के बाद मिले सुराग, सप्लाई चेन खंगालने के लिए रातभर चली दबिश. जैसलमेर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जिले जैसलमेर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई कों अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में डीएसटी टीम एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद डीएसटी एवं कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते शहर के बबर मगरा क्षेत्र स्थित माहेश्वरी सेवा सदन के पीछे स्विफ्ट कार को चारों तरफ से घेरकर रोका और तलाशी के दौरान सांगड़ थाना अंतर्गत लखमणा गांव निवासी जयसिंह (27) पुत्र सवाईसिंह राजपूत एवं गेनसिंह (40) पुत्र प्रतापसिंह राजपूत के कब्जे से करीब 516 ग्राम एमडी, 94.7 ग्राम स्मैक तथा 80 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त GJ 18 BK 4327 नंबरों वाली स्विफ्ट कार भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत तथा इनके सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावनाएं है.0
0
Report
Advertisement
साउथ दिल्ली में करोड़ों की लागत से नया रोड, जमुना साफ़ करने का दावा
लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने छतरपुर mla, महरौली mla, संगम विहार और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सैनिक फार्म कंट्री क्लब में एक प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रोग्राम का उद्देश्य पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम रेखा गुप्ता के विकास कार्यों के बारे में बखान करना है। लोकेशन: SOUTH DELHI, सैनिक फार्म. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि करोड़ों की लागत से साउथ दिल्ली में नया रोड बन रहा है और अवैध कालोनियों को हटाने का काम चल रहा है ताकि जनता में डर और आक्रोश कम हो। जमुना की गंदगी हटाने और सफाई की योजना भी बताई गई। उन्होंने मीडिया से कहा कि साउथ दिल्ली के लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए कई करोड़ की लागत से सड़क विकसित किया जा रहा है।0
0
Report
सरई में नौकरी मांगने पर युवक ने टावर पर चढ़कर दिखाया ड्रामा, घंटों प्रशासन ने समझाया
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली जिले के सरई में नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक... टावर से कूदने की युवक दे रहा था धमकी... नौकरी बहाली की मांग पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा... सरई में टावर पर चढ़े युवक को घंटो तक मानता रहा प्रशासन... कंपनी से नौकरी मांग रहा युवक, टावर पर चढ़कर किया प्रदर्शन.... पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने घंटों समझाइस बाद युवक को टावर से उतारा... शराब पीकर वाहन चलाने पर गई थी युवक की नौकरी, अब बहाली की मांग...0
0
Report
ACB ने सक्ती में भ्रष्टाचार घोटाला: CEO-Nikhil Kashyap समेत तीन गिरफ्तार
Sakti, ब्रेकिंग सक्ती बड़ी खबर जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ और बाबू ACB ट्रैप में गिरफ्तार 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के एवज में 2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप शिकायत पर ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए एक लाख रुपये पहले लेने की पुष्टि, शेष राशि लेते हुए कार्रवाई मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले एक अन्य आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार सीईओ निखिल कश्यप, बाबू अविनाश ठाकुर, चपरासी लछन भानु गिरफ्तार तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज0
0
Report
Advertisement
सहरसा में ज्ञान बिंदु कोचिंग डायरेक्टर के भाई का अंतिम संस्कार भीड़ के साथ
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ देर रात ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव के पार्थिव शरीर को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी. उनके अंतिम विदाई में रौशन आनंद भी शामिल हुए इस दौरान हजारो की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी. प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धमसैना में किया गया. आपको बता दें कि पटना में रौशन आनन्द और फैसल खान के कोचिंग संस्थान के विवाद में प्रिंस यादव पर मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर चला गया था जहाँ एक होटल में संदिग्ध परिस्थिति उसकी मौत हो गई थी. इस दौरान नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया था. इस बीच रौशन आंनद को जब जमानत मिली तो वो पटना से अपने पैतृक घर पहुंचे तब जाकर उसका अंतिम संस्कार हुआ. इस बीच रौशन आंनद ने फैसल खान पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया. रौशन आनन्द ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे कलेजे का टुकड़ा मेरा भाई तो चला गया लेकिन आप लोगों का प्यार देखकर हमे आपलोगों के साथ जरूर खड़े रहेंगे. आज जिस पिता को बेटे को मुखाग्नि देनी चाहिए आज वो पिता अपने बेटे को मुखाग्नि देने जा रहा है. बाइट..1- रौशन आंनद. बाइट..2 - रौशन आंनद.0
0
Report
ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत, गांव में मातम पसरा
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - फतेहपुर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राईवर की दर्दनाक मौत ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर का पहिया पंचर होने से टैक्टर खंती में पलटा ईंटों के नीचे दबकर मौके पर ही ड्राईवर देवराज प्रजापति की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के पास का मामला。0
0
Report
पुलिस-समाज के बीच विश्वास बढ़ाने वाली राजनांदगांव की नई पहल
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव पुलिस ने समाज और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की दिशा में एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। 'पहल' नाम से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वास, संवाद और समाधान के माध्यम से आम लोगों को पुलिस से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में हुआ, जहां समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित भी किया गया।राजनांदगांव पुलिस लाइन स्थित डीआरजी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक मित्र, कोटवार, जनप्रतिनिधि और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस विभाग ने डीआरजी भवन को विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सेंटर के रूप में विकसित किया है, जहां युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने वाले ट्रैफिक मित्रों, गांवों में पुलिस और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाने वाले کوटवारों तथा कोचिंग सेंटर में पंजीयन कराने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। इसके अलावा वर्ष 2025 से अब तक अपराध मुक्त रहने वाली जिले की 160 ग्राम पंचायतों के सरपंछों को भी सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव पुलिस की यह पहल एक सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार पुलिस की सामाजिक छवि को मजबूत करेंगे और जनता तथा पुलिस के बीच विश्वास का वातावरण तैयार होगा।राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि 'पहल' केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पुलिस और समाज के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में उठाया गया कदम है। उनका कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना और लोगों के साथ संवाद स्थापित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।विश्वास, संवाद और समाधान के मंत्र के साथ शुरू हुई 'पहल' से उम्मीद की जा रही है कि पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम होगी तथा समाज की सहभागिता से अपराध नियंत्रण और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में शराबी युवकों ने पिस्टल लहरा कर वीडियो वायरल किया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक शराब के नशे में एक आइस्क्रीम की दुकान पर पिस्टल लहराते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात कार सवार कुछ युवक आइस्क्रीम खाने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे शराब के नशे में धुत दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों में से एक ने पिस्टल निकालकर लहराई और कथित तौर पर दुकानदार से मजाकिया लहजे में कहा, "मेरी प pistल लेकर मुझे गोली मार दो।" बताया जा रहा है कि आइस्क्रीम दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के प्रचार और रिव्यू के लिए वीडियो बना रहा था, तभी यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया है। लोग सार्वजनिक स्थान पर हथियार के इस तरह के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद यह स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन हुआ है। सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन और शराब के नशे में ऐसा व्यवहार कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो की जांच में कोई तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
धार्मिक सजा पर विवाद: गैसपुरा ने भगवंत मान के खिलाफ साजिश के आरोप लगाए
Khanna, Punjab:ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਵਿਰੋਧ, ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਵਿਵਾਦ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਾਇਲ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦਿਆਂ ਇਸ ਪਿੱਛੇ ਸਿਆਸੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਹਨ。 ਜ਼ੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਕਦੇ ਵੀ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰਿਆਂ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਸੇ ਕਾਰਨ ਅਜਿਹੇ ਫੈਸਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਸਿਆਸਤ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਰਹਿ ਕੇ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ。 ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਾਲਸਾ ਰਾਜ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਉਸੇ ਕੜੀ ਤਹਿਤ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਾਜਿਸ਼ ਰਚੀ ਹੈ。 ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚੁਣੇ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਇਸ ਫੈਸਲੇ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੰਗਤ ਅਤੇ ਲੋਕ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸਮਝਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਆਉਣ 'ਤੇ ਇਸ ਦਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਜਵਾਬ ਦੇਣਗੇ。 ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਸਿਆਸੀ ਚਾਲਾਂ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਧਿਆਨ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ। ਬਾਈਟ - ਮਨਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿਆਸਪੁਰਾ MLA0
0
Report
सतना में युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश; पानी कैनन से हालात शांत
Satna, Madhya Pradesh:सतना में आज युवक कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने और नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। भरहुत नगर स्थित कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने 100 मीटर पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इससे भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से तीखी झूमाझटकी हुई। बेकाबू होती स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी कार्यालय में डटे रहे। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और सटीक रणनीति के कारण दोनों गुटों में टकराव टल गया और स्थिति नियंत्रण में रही।0
0
Report
Advertisement
निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जेबकटे की पकड़, भीड़ में हंगामा, वीडियो वायरल
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उस समय हंगामा मच गया, जब एक जेबकतरे को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पीटा, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले को कराया शांत, बताया जा रहा है की भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे ने एक यात्री की जेब से नकदी पार कर दी थी, लेकिन यात्रियों की सतर्कता से जेबक्टर बच नहीं सका, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली, जिसमें चोरी किए गए रुपए बरामद होने का दावा किया गया, घटना के दौरान स्टेशन परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा, यात्रियों का आरोप है की इतनी भीड़ होने के बावजूद भी रेलवे पुलिस मौके पर नजर नहीं आई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वही घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।0
0
Report
फागी में बिजली टीम पर हमला, थला पंचायत प्रशासक समेत आरोपी
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) बिजली कर्मचारियों पर हमला करने का मामला आया सामने। थला पंचायत के प्रशासक सहित अन्य लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप। बिजली लाइन सुधारने पहुंची बिजली निगम की टीम पर हमला कर किया लहुलुहान। चितौड़ा फीडर इंचार्ज रमेश चौधरी ने रेनवाल मांजी थाने में केस दर्ज कराया। माधोराजपुरा पंचायत समिति के थला गांव में बिजली संबंधी शिकायतों के बाद लाइन को ठीक करने पहुंची थी टीम। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। पंचायत के प्रशासक राजेंद्र प्रसाद और परिजनों पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला करने का लगाया आरोप। राजकार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज का भी लगाया आरोप। हमले में फीडर इंचार्ज की आंख, पीठ और पैरों में आई गंभीर चोटें। रेनवाल मांजी थाने में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
भरतपुर के बागड़ फील्ड में झाड़ियों से युवक का शव, मौत अभी रहस्य
Bharatpur, Rajasthan:Anchor intro भरतपुर के बयाना कस्बे के बागड़ फील्ड के सामने स्थित पुरानी बगीची की झाड़ियों में सोमवार शाम करीब 6.30 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास खून फैला होने और संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत शराब के नशे में दीवार से गिरकर होना लग रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामावतार गुर्जर पुत्र धर्मसिंह निवासी पूंठपुरा थाना गढ़ी बाजना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अब नअधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बागड़ फील्ड मैदान के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दीवार के बगल में झाड़ियों में पड़े एक शव पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत, सीओ देवेंद्र जाखड़ तथा थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामावतार अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि युवक का शव एक दीवार के नीचे पड़ा मिला। घटनास्थल पर कांच के टूटे हुए टुकड़े भी बिखरे हुए थे। आशंका है कि युवक शराब के नशे में दीवार से नीचे गिरा और कांच पर गिरने से उसकी कोहनी में चोट लगी, जिससे खून बहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक को दोपहर के समय अस्पताल परिसर में भी लावारिस हालत में नशे की स्थिति में घूमते हुए देखे जाने की जानकारी मिली है। हालांकि युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और जांच तेज कर दी है。0
0
Report
Advertisement
