460001
बैतूल के शाहपुर में फसल नष्ट करने का विरोध, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के शाहपुर ब्लॉक में सिलपटी ग्राम के ग्रामीणों ने ट्रेचिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में मोर्चा खोला है। राजस्व और नगर परिषद के अमले द्वारा 5 एकड़ जमीन की खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने के बाद ग्रामीणों ने पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम सभा में प्रस्ताव लाकर इस कार्यवाही को रोकने का निर्णय लिया है। बिना नोटिस के की गई इस कार्रवाई से आठ किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में पानी खड़ा
New Delhi, Delhi:लगभग पौने घंटे से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है एकदम झमाझम वाली बारिश दोपहर में शुरू हो गई दिल्ली में काफी तेज बारिश और अभी भी लगातार बारिश हो ही रही है इस बीच कनॉट प्लेस में शिवाजी स्टेडियम के पास जो है Road पर काफी पानी इकट्ठा हो गया है देखा जा सकता है ट्रैफिक बहुत धीरे-धीरे निकल रहा है बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई ह्यूमिडिटी से राहत मिल गई लेकिन बारिश जो अपने बाद की समस्या लेकर आई है वह दिल्ली में शुरू हो गई है बारिश रुकने के बाद भी अगर पानी ऐसे ही इकट्ठा रहता है तो बेहद यह समस्या खड़ी कर सकता है दिल्ली के लोगों के लिए पर अभी जो है यहां पर सड़क पर पानी भरा हुआ देखा जा सकता है दिल्ली सरकार द्वारा जगह-जगह जो वॉटर लॉगिंग वाले हॉटस्पॉट है जो चिन्हित किए गए हैं वहां पर पंप लगाए गए हैं जहां से लगातार पानी निकाला जा रहा है सीवर की सफाई की जाती है पानी इकट्ठा हुआ दिखाई पड़ रहा है0
0
Report
रतलाम के ठीकरीया गांव में कुएं में गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के ठीकरीया गांव में त्योहार के दिन एक दुखद हादसा हो गया। खेत पर बने कुएं में गिरने से 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की मौत हो गई। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। खेलते-खेलते वह कुएं में गिर गई। बच्ची को कुएं में गिरता देख मां ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।0
0
Report
अजमेर के केकड़ी में निकाय चुनाव प्रचार तेज, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के केकड़ी उपखंड में निकाय चुनाव का प्रचार अब परवान चढ़ता जा रहा है .. नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल जोर-शोर से जनसंपर्क में जुटे हैं... भाजपा की कमान विधायक शत्रुघ्न गौतम संभाले हुए हैं, तो कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल 40 वार्डों में प्रचार कर रहे हैं...40 वार्डों में 99 उम्मीदवार मैदान में हैं.. इस बार आरएलपी ने भी ताल ठोकी है... 25 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है...0
0
Report
Advertisement
यदुवंशी-चंद्रवंशी समाज ने जन्माष्टमी पर रैली निकाली, शहर में उत्साह और फलों का वितरण
Seoni, Madhya Pradesh:धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व यदुवंशी और चंद्रवंशी समाज ने निकाली भव्य रैली,जगह जगह स्वागत और फलों का हुआ वितरण सिवनी में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। यदुवंशी और चंद्रवंशी समाज द्वारा भव्य और आकर्षक वाहन रैली निकाली गई। आकर्षक झांकी और गाजे बाजे के साथ रैली पूरे शहर में निकाली गई। पूरे शहर में भगवान श्री कृष्ण के नारे की गूंज रही.. रैली के दौरान समाजसेवियों ने जहां फूल बरसाए वहीं जलपान की व्यवस्थाएं भी की。0
0
Report
GMCH Hospital: Reality check reveals shortages of medicines, doctors and nurses
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां जी मीडिया के रियलिटी चेक में जीएमसीएच अस्पताल में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है पश्चिम चंपारण का जीएमसीएच अस्पताल नोडल अस्पताल है इस जीएमसीएच मेडिकल कालेज अस्पताल पर तीन जिला की बड़ी आबादी के साथ नेपाल के भी मरीज निर्भर है लाखों की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है लेकिन जीएमसीएच के रियलिटी चेक में यह अस्पताल ही बीमार निकला है। जीएमसीएच अस्पताल में ओपीडी में 316 तरह की दवा होनी चाहिए लेकिन ओपीडी में मात्र 88 प्रकार की दवा उपलब्ध है। जीएमसीएच के आईपीडी में 187 प्रकार की दवा होनी चाहिए लेकिन मात्र 104 प्रकार का दवा उपलब्ध है। जीएमसीएच में 162 डॉक्टरों की जरूरत है लेकिन अस्पताल में मात्र 109 डॉक्टर ही कार्यरत है। जीएमसीएच में नर्स की संख्या 371 होनी चाहिए लेकिन इस अस्पताल में मात्र 139 नर्स है। पारा मेडिकल पद शून्य है जबकि 125 पद स्वीकृत है। जी मीडिया के रियलिटी चेक में जीएमसीएच अस्पताल बीमार पाया गया है जानकर हैरानी होगी अस्पताल में आपरेशन थियेटर में कोई टेक्नीशियन नहीं है अस्पताल में ईसीजी खराब है उसका टेक्नीशियन नहीं है लैब में टेक्नीशियन नहीं है XRAY का भी टेक्नीशियन नहीं है डेंटल का टेक्नीशियन नहीं है कान का भी टेक्नीशियन नहीं है सीनियर फार्मासिस्ट भी नहीं है अस्पताल के ओटी में 24 असिटेंट की जरूरत है वह भी नहीं है अब सवाल उठता है जब अस्पताल में कुछ है ही नहीं तो ये कैसा अस्पताल है। अस्पताल में आए मरीजों का कहना है कि उनको देखने वाला कोई नहीं है दवा जो लिखी जाती है वो बाहर से खरीदना पड़ता है ईसीजी का टेक्नीशियन नहीं है बाहर पैसा देकर कराना पड़ता है मरीज बदहाल अस्पताल की कहानी बताते नहीं थक रहे है अस्पताल में मरीजों का इलाज राम भरोसे है तो अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा है। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल पर तीन जिला के बड़ी आबादी सहित नेपाल के मरीज भी निर्भर है प्रतिदिन ओपीडी में 1500 मरीजों का इलाज किया जाता है लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है दवा की कमी है नर्स की कमी है ईसीजी काम नहीं कर रहा है मरीज परेशान है बाहर से दवा लाते है इन सबके बावजूद अस्पताल प्रशासन बेहतर इलाज कर रहा है दवा की किल्लत को लेकर BMSICL को जानकारी दे दी गई है बहुत जल्द दवा की किल्लत खत्म हो जाएगी। जी मीडिया के रियलिटी चेक में जो खुलासा हुआ है वह हैरान कर देने वाली है अस्पताल की ऊंची ऊंची बिल्डिंग अंदर से खोखला है अस्पताल में न दवा है ना डॉक्टर है ना नर्स है ना टेक्नीशियन है यह अस्पताल बीमार है इसे इलाज की जरूरत है।0
0
Report
सीतापुर में सरायन नदी के जलस्तर के बढ़ने से बाढ़ का खतरा, मकान डूबे
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु और एडीएम आयुष चौधरी ने शहर में स्थित सरायन नदी का निरीक्षण किया। पिछले दो दिनों से लगातार सरायन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी के किनारे बने मकानों में पानी भर गया है जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बढ़ते जलस्तर की वजह से बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। नदी के तेज बहाव की वजह से कैंची पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और पुल में दरारे भी आ गई है। नगर विकास राज्यमंत्री ने बाढ़ के पानी में डूबे मकानों के लोगों से उनका हाल चाल जाना। मंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ितों को राहत सामग्री और बचाव के निर्देश दिए है। बताते चले कि सरायन नदी के बढ़ते जलस्तर से शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है。0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर में प्लेन पोल से टकराया: एयरपोर्ट प्रशासन ने शुरू की जांच
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:आपने कार, बाइक या ट्रक को खंभे से टकराते अक्सर देखा होगा...लेकिन श्रीनगर में कोई गाड़ी नहीं, बल्कि सीधे आसमान में उड़ने वाला प्लेन ही पोल से जा टकराया... एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है...राहत की बात ये रही कि...इस घटना से विमानों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा...0
0
Report
दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर के नैथला गांव में दबिश, भारद्वाज की तलाश तेज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - स्वतंत्र भारद्वाज की तलाश में पुलिस की दबिश दिल्ली पुलिस बुलंदशहर के नैथला गांव में दबिश थाना क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर में दबिश.0
0
Report
सीतापुर में सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी रोलबैक के विरोध के लिए प्रदर्शन करेंगे
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में शनिवार को क्रांतिकारी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में यूजीसी रोलबैक और आरक्षण रिफॉर्म को लेकर सामान्य वर्ग के लोग जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद यह सभी लोग डीएम राजा गणपति आर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे और यूजीसी रोलबैक पर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सौरभ सिंह ने जी मीडिया से बताया की हजारों की संख्या में कल सामान्य वर्ग के लोग प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध जताएंगे。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलभराव से प्रशासन सतर्क
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू गुरूग्राम में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मिली राहत तेज बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना मौसम विभाग का अनुमान आने अगले दो दिन तेज बारिश का अनुमान फिलहाल तेज बारिश के बाद जलभराव का डर प्रशासन सतर्क0
0
Report
कानपुर के ग्रीन पार्क का ध्वस्तीकरण, 456 करोड़ में नया आधुनिक स्टेडियम बनेगा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम को ध्वस्त कर नया और आधुनिक अवतार दिया जाएगा। 55 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ग्रीन पार्क बनेगा। लगभग 456.94 करोड़ रुपये की लागत से इसकी कायाकल्प होगी। ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। ग्रीन पार्क तीन साल तक मैच नहीं होंगे और अब करीब दो साल के लिए बंद कर दिया जाएगा, उसके बाद यूपी का सबसे बड़ा स्टेडियम बनकर उभरेगा। सांसद रमेश अवस्थी ने जानकारी दी।0
0
Report
एटा में जन्माष्टमी पर नन्ही बच्ची बनी कान्हा, वीडियो वायरल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व पर नन्ही बच्ची बनी कान्हा, जन्माष्टमी पर वृंदा द्विवेदी बनी कान्हा, मनमोहक रूप में सजी नन्ही बच्ची, बच्ची ने कान्हा बनकर सभी का मन मोहा, जन्माष्टमी के रंग में रंगा रूप, बच्ची का कान्हा बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जन्माष्टमी के मौके पर घर परिवार में छाया भक्तिमय माहौल0
0
Report
Advertisement
यूपी के महोबा समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर, वीडियो देखकर लोग चौंके
Mahoba, Uttar Pradesh:यूपी के कई जिले इस वक्त सैलाब की चपेट में हैं और नदियां उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर प्रकृति को खुली चुनौती दे रहे हैं। महोबा से सामने आया ये वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा।0
0
Report
पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरा लापता - हिंदी समाचार
Ansar Nagar, Jharkhand:पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरा लापता0
0
Report
गंगा के उफान ने दियारा बाढ़ में मची तबाही, पलायन जारी
Barh, Bihar:गंगा में उफान ने बाढ़ अनुमंडल के दियारा और टाल क्षेत्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। लोग अपना घर बार छोड़कर अपने मवेशियों के साथ किसी ऊँचे स्थान की तलाश में निकल गए हैं। बाढ़ में मलाही दियारा से लोग सैकड़ों मवेशियों को जहाज में लादकर शहर पहुंच गए हैं। दियारा में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से जूझ रहे बख्तियारपुर दियारा क्षेत्र के चार पंचायत चिरैया, रूपस महाजी, काला दियारा और हरदासपुर में भी स्थिति भयावह है। लोग अपना जरूरी सामान लेकर घर छोड़ने को मजबूर हैं। अथमलगोला अंचल के राम नगर दियारा में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण रामनगर दियारा पुल पर शरण लिए हुए हैं। इसी प्रकार बाढ़ अंचल में बंडा दियारा के लोगों को नाव से रेस्क्यू कर गंगा के इस पार लाया गया है। दियारा में कई लोगों के घरों में राशन नहीं होने पर वे सूखा भोजन करने के लिए मजबूर हैं। जलावन की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है। चारा की व्यवस्था नहीं होने पर लोग सैकड़ों मवेशियों को जहाज पर लेकर शहर पहुंच रहे हैं। वहीं मोकामा में जंजीरा दियारा के बाढ़ पीड़ितों ने मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर में शरण लिया हुआ है। अधिकारियों ने बांस के सहारे छावनी बनाकर रहने के लिए प्लास्टिक की सीट दे दी है। दियारा के लोगों का कहना है कि अभी तक स्थानीय प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं मिली है। अभी तक बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। शहर में भी लोगों को सड़क किनारे मवेशियों को बांधकर रखना पड़ रहा है। मवेशियों के लिए भूसा और हरा चारा भी नहीं मिल रहा है। दियारा से ग्रामीणों का लगातार शहर की तरफ पलायन हो रहा है। लोग नाव पर अपना जरूरी सामान लादकर किसी तरह अपने और अपने मवेशियों को जिंदा रखने के उपाय में जुटे हैं। दियारा क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका का आकलन करने के लिए सरकारी अधिकारी भी वहां जाकर केवल मदद का भरोसा दे रहे हैं। एसडीओ कृष्णा जोशी ने बताया कि विस्थापित लोगों के लिए सरकारी नाव की सुविधा शुरू की गई है। उनके लिए सामुदायिक रसोई केंद्र और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी। मवेशियों के लिए भी पशु चारा की व्यवस्था कराई गई है。0
0
Report
Advertisement
