आमला के रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस ने की कार्रवाई, 165 किलो पटाखे जब्त
Amla, Madhya Pradesh:आमला थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इन दुकानदारों से लगभग 165 किलो पटाखे जब्त किए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार अनिल साहू और इब्राहिम हुसैन को पटाखे बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
