आमला में विजयदशमी पर पुलिस ने किया शस्त्र पूजन
Amla, Madhya Pradesh:आमला में विजयदशमी के अवसर पर आमला पुलिस और जीआरपी पुलिस ने शस्त्र पूजन किया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने विधि-विधान से शस्त्रागार में सभी प्रकार के शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया और कहा कि यह दिन पुलिस को अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनगर समाज ने एसटी आरक्षण के लिए धुले में भव्य मोर्चा निकाला
Dhule, Maharashtra:धनगर समाजाला अनुसूचित जमाती (एसटी) प्रवर्गातून आरक्षण मिळावे, या मागणीसाठी आज धुळे शहरात धनगर समाजाच्या वतीने भव्य मोर्चा काढण्यात आला. आरक्षणाच्या मागणीसाठी वारंवार आंदोलने आणि उपोषणे करूनही सरकारकडून ठोस निर्णय घेतला जात नसल्याने समाजबांधवांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केली. धनगर समाजाचे नेते दिपक बोराडे यांच्या नेतृत्वाखाली धुळे शहरातील छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या पुतळ्यापासून क्युमाईन क्लबपर्यंत हा मोर्चा काढण्यात आला. मोर्चात हजारोंच्या संख्येने धनगर समाजबांधव सहभागी झाले होते. महिला आणि तरुणींची लक्षणीय उपस्थिती हे मोर्चाचे विशेष आकर्षण ठरले.हमीरपुर: टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी करने वालों को पीड़िता ने चप्पलों से पीटा
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर में टोना-टोटका और बच्चों पर मुसीबत आने का डर दिखाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठग महिला को साड़ी में रुपये बंधवाने का झांसा देकर असली रकम लेकर फरार हो गए। ठगी का पता चला तो परिवार ने आरोपियों की तलाश की और चप्पलों से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मामला सदर कोतवाली हमीरपुर का है, जहां पीड़िता अनीता के मुताबिक, ठगों ने उनकी मां को झांसे में लेकर साड़ी में रुपये बांधने को कहा। दावा किया कि साड़ी तीन दिन तक नहीं खोलने पर सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आरोप है कि इसी दौरान ठगों ने असली रकम पार कर दी। ठगी का एहसास होने पर परिवार ने आरोपियों की तलाश की। इस दौरान मिले संदिग्धों की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप है।
बुधवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।
