460661
प्रभात पट्टन में पुलिस ने महिलाओ के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए चलाया जागरूकता अभियान
Multai, Madhya Pradesh:महिलाओ के प्रति सकारात्मक व्यवहार के लिए प्रभात पट्टन पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। बुधवार देर शाम करीब 7 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि प्रभात पट्टन के लोगो को चौकी प्रभारी एवम स्टाफ द्वारा जानकारी दे कर जागरूक किया। उन्होंने आम जनता को महिलाओ के प्रति पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार अपनाने पर बल देने का संदेश दिया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में महिलाओ के प्रति होने वाले अपराधो में कमी लाई जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर: DEO प्रभारी मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; रिट अपील खारिज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बलरामपुर DEO प्रभार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला वरिष्ठ प्राचार्य बागर साय की रिट अपील हाईकोर्ट ने की खारिज कनिष्ठ अधिकारी को प्रभारी DEO बनाए जाने को दी थी चुनौती हाईकोर्ट ने कहा—9 महीने बाद चुनौती देन का पर्याप्त कारण नहीं बताया गया देरी और लापरवाही के आधार पर सिंगल बेंच के फैसले को हाईकोर्ट ने सही माना हालांकि DEO का पद किसे मिलना चाहिए इस पर अभी हाईकोर्ट ने कोई भी फैसला नहीं दिया है0
0
Report
राजोरी में भारी बारिश से उफनती नदियाँ, लोग सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:राजौरी, जम्मू-कश्मीर: सोमवार को पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और बरसाती जलधाराओं का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। 19 जुलाई को आई अचानक बाढ़ से हुई तबाही की यादों के बीच प्रशासन और स्थानीय लोग सतर्क हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे उफनती नदियों, नालों और अन्य जलस्रोतों से दूर रहें।0
0
Report
नेपाल अपडेट: अभी तक कोई अहम खबर सामने नहीं आई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के निजी अस्पताल 24 घंटे प्रतीकात्मक हड़ताल, 1200 करोड़ बकाया भुगतान मिलने से संकट
Ambala, Haryana:एंकर :-- हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 1200 करोड़ रुपये के पेंडिंग बकाए का भुगतान न होने के कारण आज हरियाणा IMA के आह्वान पर निजी अस्पतालों में 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। इस दौरान आयुष्मान कार्ड धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीओ :-- आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट डॉ. अशोक सारवाल ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा सरकार पर आयुष्मान अस्पतालों का करीब 1200 करोड़ रुपये का बकाया अटका हुआ है। पहले हुए समझौते के मुताबिक 15 दिन के भीतर भुगतान होना चाहिए था, लेकिन समय पर पेमेंट न मिलने के कारण अब निजी अस्पतालों के लिए कामकाज चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। अस्पतालों का दवाइयों, एनेस्थीसिया, इंप्लांट, बिजली और स्टाफ का खर्च पहले ही हो जाता है, लेकिन सरकार की तरफ से बजट जारी न होने से डॉक्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में आज हरियाणा भर में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल रखी गई है, जिसके तहत किसी भी मरीज का आयुष्मान के तहत इलाज नही किया जा रहा। हालांकि, इमरजेंसी में आए मरीजों को सिविल अस्पताल रेफर किया जाएगा। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द भुगतान नहीं किया, तो 15-16 तारीख के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का कड़ा कदम भी उठाया जा सकता है। बाइट :-- डॉ अशोक सारवाल - IMA, पूर्व प्रेसिडेंट।0
0
Report
यमुनानगर पर ट्रक ने एयरफोर्स SUV को टक्कर दी, तीन अधिकारी घायल, चालक फरार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कैल बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स के तीन अधिकारी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ कमांड से एयरफोर्स की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सरसावा एयरफोर्स स्टेशन जा रहे थे। कैल बाईपास के पास हाईवे पर एक वाहन खराब होने के चलते जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारण एयरफोर्स की गाड़ी को साइड में खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जा पहुंची। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे अधिकारियों को बाहर निकाला। पास के पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी मदद की और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एयरफोर्स के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।0
0
Report
भोपाल में गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, लोग परेशान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एक बार फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम आम जनता की जेब पर हो रहा असर सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परेशान लोगों ने कहा आमदनी उतनी ही है लेकिन दाम बढ़ रहे गैस सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में लगे लोग0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ होटल मैलरोज इन सील: जुआ कांड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार?
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ... होटल मैलरोज इन सील, संचालक-मैनेजर जुआ कांड में आरोपी अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित होटल मैलरोज इन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ कांड में होटल संचालक निखिल अग्रवाल और एक मैनेजर आरोपी क्वार्सी पुलिस ने सोमवार देर रात होटल को किया सील दो दिन पहले होटल के कमरा नंबर 202 में पुलिस ने मारा था छापा छापेमारी में 17 लोगों को किया गया था गिरफ्तार मौके से 5.50 लाख रुपये नकद और 16 मोबाइल बरामद ट्रांसमीटर ईयरपीस और ताश की गड्डियां भी मिलीं पुलिस ने 2 कार और 11 बाइक भी कीं बरामद अब होटल के CCTV फुटेज और DVR की जांच में जुटी पुलिस साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और अन्य गतिविधियों की जांच के लिए होटल सील CO तृतीय सर्वम सिंह ने होटल सील किए जाने की दी जानकारी अलीगढ़ में जुआ कांड के बाद होटल मैलरोज इन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
हापुड़ नाहरी दरबार होटल में पार्टनरों के बीच मारपीट, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बुलंदशहर रोड पर नाहरी दरबार होटल पर लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. यहां होटल के पार्टनर आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर रोड स्थित नाहरी दरबार होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब होटल पार्टनरों के बीच पैसों के लेनदेन और नुकसान की भरपाई को लेकर बैठी पंचायत में अचानक विवाद खड़ा हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग आक्रामक हो गए और होटल के अंदर घुसकर संचालक को घेर लिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. होटल परिसर में तोड़फोड़, कुर्सियों की फेंका-फेंकी और हंगामे से मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
नेपाल की बाढ़ से बहकर महराजगंज तक पहुँचे दो गोल्डन रिट्रीवर, ग्रामीणों ने बचाया
Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के चंदा गुलरभार गांव में उस समय हैरानी का माहौल बन गया जब ग्रामीणों ने नेपाल से बाढ़ के पानी में बहकर आए दो गोल्डेन रिट्रीवर कुत्तों को सुरक्षित बचा लिया। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों कुत्ते नेपाल में आई भीषण बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव में बहते हुए भारत की सीमा तक पहुंच गए। गांव लोगों ने दोनों कुत्तों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी देखभाल शुरू की। गांव के कुछ लड़कों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए इसके बाद एक गोरखपुर के एनजीओ ने संपर्क करके नेपाल में एक एनजीओ को इन दोनो डॉग को सुपुर्द कर दिया गया फिलहाल दोनों गोल्डन रिट्रीवर सुरक्षित बताए जा रहे हैं। नेपाल में आई बाढ़ और तबाही के बीच यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि प्राकृतिक आपदा का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता बल्कि बेजुबान जानवर भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
UPSSSC JE Civil Aspirants Meet Deputy CM Brajesh Pathak Over Recruitment Issue: Demand for Quick Results
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UPSSSC JE Civil Aspirants Meet Deputy CM Brajesh Pathak Over Recruitment Issue / Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister), Aspirants' Representatives s/b and reax लखनऊ | UPSSSC (JE) सिविल परीक्षा के उम्मीदवार भर्ती से जुड़े मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "कोई गड़बड़ी नहीं है, ये केवल जल्द से जल्द नतीजे घोषित करवाना चाहते हैं। उम्मीदवारों का एक प्रतिनिधिमंडल आज चेयरमैन से मुलाकात करेगा।"0
0
Report
बेकाबू रोडवेज बस का कहर, बड़ा हादसा टला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर स्थित सपना टॉकीज पुल के नीचे सतगुरु स्कूल के पास कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस अनियंत्रित होकर वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकानों की ओर जाती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
हिमाचल विधानसभा: 5 लाख वेतन पर प्रोफेसर नियुक्ति, डॉक्टर नहीं जा रहे चंबा मेडिकल कॉलेज
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में दुर्गम जिला चंबा के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को लेकर उठे सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया। चंबा सदर से विधायक नीरज नैय्यर की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 5 लाख रुपये के वेतन पर चिकित्सा प्रोफेसर नियुक्त करने के लिए तैयार है, लेकिन डॉक्टर हमीरपुर और नेरचौक जाने के लिए भी तैयार नहीं हैं। चंबा से विधायक नीरज नैय्यर ने चंबा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर भर्ती की स्थिति को लेकर सवाल पूछा था। सदन में नीरज नैय्यर ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन का हाल ही में उद्घाटन हुआ है। फिलहाल वहां तीन ओपीडी चल रही हैं, लेकिन अस्पताल को पूरी तरह सुचारु करने के लिए विभिन्न पदों पर कम से कम 150 से 200 नियुक्तियां करने की आवश्यकता है। जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में राज्य सरकार 5 लाख रुपये के वेतन पर प्रोफेसर नियुक्त करना चाहती है, लेकिन डॉक्टर वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किए गए हैं, लेकिन पद भरे नहीं जा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज को सुदृढ़ करने में भी सरकार को लंबा समय लग गया। उन्होंने कहा कि बीते 40 वर्षों से हिमाचल प्रदेश में ऐसी व्यवस्था चली आ रही है, जहां अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या ही पूरी नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रोफेसर डॉक्टरों को 5 लाख रुपये का वेतन देने के लिए तैयार है, लेकिन प्रोफेसर जाने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रोफेसर दुबई चले जाते हैं, लेकिन 5 लाख रुपये पर हमीरपुर और नेरचौक जाने को भी तैयार नहीं हैं।"0
0
Report
Advertisement
बरनाला में गुरु रविदास 650वें प्रकाश पर्व पर पाँच किमी मैराथन ने युवाओं में जोश भरा
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित मैराथन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन बरनाला की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘रन फॉर इक्वेलिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया, मैराथन को बरनाला के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह और एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मैराथन की शुरुआत मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे कचहरी चौक बरनाला से हुई 5 किलोमीटर लंबी यह मैराथन कचहरी चौक से शुरू होकर श्री गुरु रविदास चौक (आईटीआई चौक) तक पहुंची और वहां से वापस कचहरी चौक पर संपन्न हुई। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस मैराथन में युवाओं और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जिला प्रशासन ने इस आयोजन के जरिए सामाजिक समानता, भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मैराथन में लड़कों और लड़कियों की श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह और एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने मेडल देकर सम्मानित किया, वहीं प्रथम स्थान हासिल करने वाले बच्चों को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वालों को 8 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को 5 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया, इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह और एसएसपी मोहम्मराज आलम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कचहरी चौक के पास स्थित पार्क में पौधे भी लगाए, इस मैराथन में गांव ताजोके के अरमान सिंह ने लड़कों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पखो कलां की हरविंदर कौर ने लड़कियों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले अरमान सिंह और हरविंदर कौर ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से गांवों में बनाए जा रहे खेल मैदानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाओं से युवाओं को खेलों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है。0
0
Report
चमोली में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, कई सड़कें अवरुद्ध
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जनपद में देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण उखीमठ-मंडल-गोपेश्वर मोटर मार्ग बैरागना के पास भारी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर काफी मात्रा में मलबा आया है, जिसे हटाने में समय लग सकता है, हालांकि मलबा आने से आसपास किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध होने की सूचना प्रशासन को दे दी है और लगातार बारिश के बीच मार्ग बाधित होने से यात्रियों व स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चमोली के नंद केसरी मोटर मार्ग पर भी भारी लैंडस्लाइड हुआ है, जिसकी तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बारिश के बीच सुबह-सुबह पहाड़ का आधा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है। चमोली में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है और प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा मार्गों को खोलने की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।0
0
Report
कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए सरकार के अगले कदम
Bhopal, Madhya Pradesh:कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए सरकार के अगले कदम0
0
Report
Advertisement
