बाबा अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में पौधरोपण का आयोजन, जानें क्यों है खास!
Amla, Madhya Pradesh:आमला बस स्टैंड स्थित बाबा अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में उपाध्याय परिवार द्वारा लीलाबाई उपाध्याय की स्मृति में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस मौके पर 11 पौधे लगाए गए। वकील शिवम उपाध्याय और पर्यावरण मित्र नीलेश मालवीय ने बताया कि वे अंबेडकर अनुयायियों और अखिल विश्व गायत्री परिवार सदस्यों के साथ नगरपालिका के सहयोग से प्रांगण की साफ-सफाई और पौधारोपण कर रहे हैं। अनुविभागीय दंडाधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया ने कहा कि मां की स्मृति को पौधरोपण के माध्यम से सहेजना एक पुनीत कार्य है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
