460661
प्रभात पट्टन में पौधारोपण: उपाध्यक्ष नागर ने किया पीपल का रोपण
Heti, Madhya Pradesh:जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने प्रभात पट्टन के ग्रामों में प्रस्फुटन समिति के कार्यों का अवलोकन किया। जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने बताया कि ग्राम वायगांव में आयोजित प्रस्फुटन समिति की बैठक में समिति द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन समिति के अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके बाद प्रस्फुटन वाटिका का अवलोकन कर ग्राम की पंच पांडव पहाड़ी पर लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री नागर द्वारा पीपल के पौधे का रोपण किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केशव मौर्या: संगठन सर्वोपरि, यूपी में विपक्षी गठबंधन का कोई असर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:केशव मौर्या यूपी डिप्टी सीएम बाईट — संगठन सर्वोपरि है ।संगठन ने जमकर मेहनत की थी ।वोट जुड़वाने में कहीं कोई छूटा है तो उसको जोड़ा जाएगा। कहीं नहीं गए हिंदू वोटर सब यही है उन सबको जोड़ा जाएगा। सपा सांसद पर बोलकर उनको भाव देने की जरूरत नहीं है चाहे इंडिया गठबंधन का ठग बंधन हो या ओवैसी का ठग बंधन हो इनका कोई उत्तर प्रदेश में प्रभाव नहीं है वोटर कटने को लेकर संगठन पर उठ रहे सवालों पर केशव मौर्य ने संगठन का पक्ष लेते हुए एक बार फिर से संगठन को सर्वोपरि बताया है0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व की तैयारी तेज, घाट सजावट व सुरक्षा के संकेत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है, आज से नहाए खाए के साथ छठ महा पर्व की शुरुवात हो चुकी है, गौतमबुद्धनगर में पूर्वांचल और बिहार के रहने वाले लोग महापर्व छठ को बड़े धूमधाम से मानते हैं। ग्रेटर नोएडा के आईईसी कॉलेज के सामने पार्क में छठ घाट बनाया गया है, जहां घाट की सफाई और सौन्दरएकर्ण का काम शुरू हो चुका है। यहाँ समिति के द्वारा व्रतियों के खुद बेदी बनाई गई है, वही कुंड की साफ सफाई की जा रही है और उसमें पानी भरा जाएगा, जिसमें आस्था के महापर्व छठ के दिन श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे और अपनी पूजा करेंगे। छठ महापर्व में की शुरुवात हो चुकी है और आस्था के इस सबसे बड़े पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज में जबरदस्त उत्साह है। वहीं आयोजक समिति दिन-रात एक कर घाट को तैयार करने में जुटी है। स्थानीय आयोजकों का कहना है कि टिकट न मिलने की वजह से इस बार दिल्ली-एनसीआर में ही रुकने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार बहुत ज्यादा बढ़ सकती है वहीं डेल्टा सेक्टर में भी एक बड़ा घाट तैयार किया गया है। प्रशासन और समितियां सुरक्षा, लाइटिंग और स्वच्छता की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं, ताकि आस्था के इस महापर्व पर किसी भी व्रती की श्रद्धा में कोई खलल न पड़े और सभी व्रत रखने वाली महिलाओं की पूजा सफल हो सके।0
0
Report
राह वीर योजना: सड़क हादसों में मदद करने वालों को 25 हजार रुपए पुरस्कार
Kota, Rajasthan:सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को केंद्र सरकार की ‘राह वीर योजना’ के तहत 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही मददगार व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और आमजन को मदद के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर यानी हादसे के शुरुआती महत्वपूर्ण समय में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार नागरिक को पुरस्कार का लाभ मिलेगा। एक व्यक्ति इस योजना के तहत एक साल में अधिकतम पांच बार पुरस्कार प्राप्त कर सकेगा। प्रत्येक पात्र मामले में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सुल्तानपुर बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने आमजन से सड़क हादसों में घायलों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। दुर्घटना के बाद समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सड़क हादसा होने पर लोग डरें नहीं और मानवीय संवेदना के साथ घायलों की मदद के लिए आगे आएं। बाइट: डॉ. राजेश सामर, बीसीएमओ सुल्तानपुर0
0
Report
Advertisement
अलवर में काटते समय करंट से बुजुर्ग झुलसा, पेड़ से गिरा सरिया पैर में घुसा
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र के केरवाड़ा गांव में लकड़ी काटते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के दौरान पेड़ से नीचे गिरने पर गेट का सरिया भी उसके पैर में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। धीवरबास निवासी मनीराम धीवर लकड़ी की टोकरी बनाने का काम करता है। इसके लिए वह खुद लकड़ी काटने के लिए जाता था। इसी सिलसिले में वह मालाखेड़ा क्षेत्र के हल्दीना गांव में लकड़ी काटने पहुंचा था। यहां पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय वह पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने के दौरान गेट का सरिया उसके पैर में घुस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मनीराम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।0
0
Report
जंगल में अज्ञात व्यक्ति के शव के पीछे पुलिस डॉग स्क्वाड से जांच जारी
Panna, Madhya Pradesh:जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव , देवेन्द्रनगर थाना पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच में जुटी एंकर ---- देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में NH-39 पर जमुनहाई मोड़ के सामने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई । मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष होने का अनुमान बताया जा रहा है। और शव करीब 10 से 12 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है。 वाइस ओवर --- जानकारी के अनुसार कल गुरुवार शाम वन विभाग के बीट गार्ड द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। कि जंगल में एक शव पड़ा है , सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया。 आज सुबह से पुलिस डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल से जुड़े संभावित सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सहित घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारण एवं शव की स्थिति से संबंधित तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी。0
0
Report
NH 48 पर ट्रोला के पीछे कार ने मचाया हादसा, तीन घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे के मध्य से गुजरने एन एच 48 पर खड़े ट्रोले के पीछे से एक बेकाबू कार घुस गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार अहमदाबाद से उदयपुर जा रही थी। तभी खेरवाड़ा कस्बे के नवजीवन हॉस्पिटल के सामने एन एच 48 पर कार खड़े ट्रोले के पीछे से घुस गई। हादसे कार सवार अहमदाबाद निवासी अफजल, हसबुद्दीन, जाहियाबाज घायल हो गए। सूचना पर खेरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों एंबुलेस की सहायता से खेरवाड़ा सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका ईलाज जारी है। वही घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। इस पर पुलिस ने ट्रोला और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से खींच कर एन एच 48 से हटाया और यातायात सुचारू किया।0
0
Report
Advertisement
PM आवास योजना 37.8 लाख रु सरकारी खजाने में जमा नहीं, अधिकारियों को नोटिस
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना की 37 लाख 80 हजार रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं होने का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में 33 रसीदों के जरिए हितग्राहियों से वसूली गई राशि नगर परिषद के कोष में जमा होने का रिकॉर्ड नहीं मिला। मामले में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने तत्कालीन सीएमओ अमित तिवारी सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से सात दिन के भीतर दस्तावेजों सहित जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि हितग्राहियों से मिली लाखों की रकम आखिर गई कहां?0
0
Report
बेतिया के संत घाट पर छठ पूजा सजावट अंतिम चरण, टाइटेनिक द्वार बना
Bettiah, Bihar:महापर्व छठ को लेकर बेतिया में छठ घाटों की सजावट अंतिम चरण में है बेतिया के संत घाट पर पूजा कमिटी ने टाइटेनिक जहाज का तोरण द्वार बनाया है छठ का जो पंडाल बनाया गया है उसे नीलकंठ मंदिर जैसा भव्य स्वरूप दिया गया है पुल के एक छोर पर टाइटेनिक जहाज तो दूसरे छोर पर अंजनी द्वार का तोरण द्वार बनाया गया है संत घाट पर प्रतिवर्ष पूजा कमिटी भव्य छठ घाट पंडाल बनाती है कमिटी के सदस्यों का कहना है करीब पचास हजार छठ व्रती और श्रद्धालु इस घाट पर आते है हर साल पूजा कमिटी भव्य पंडाल बनाती है साफ सफाई अंतिम चरण में है जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन नगर निगम ने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है0
0
Report
हापुड़ मे तेज रफ्तार का कहर
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा। बाइक सवार कार के नीचे दबा। राहगीरों ने बाइक सवार को कार के नीचे से निकाला बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। नगर कोतवाली के तहसील चौराहे के पास की धटना0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में अंतिम चरण के मतदान दल रवाना; 4.12 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान दल रवाना सेठ मोतीलाल कॉलेज से चुनाव सामग्री और प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पार्टियां खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में होगा मतदान अंत में चरण में 4.12 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील 14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के लिए सेठ मोतीलाल कॉलेज से मतदान दल रवाना किए गए। अंतिम चरण में पंचायत समिति खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं प्रशिक्षण के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सभी मतदान दल शुक्रवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता, उम्मीदवार और मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। वहीं उम्मीदवारों से कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों का उपयोग करने की बात कही। कानून तोड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन चरणों में हुए चुनावों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कमरों एवं बाउंड्री वॉल के साथ परिसर में भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले चरण में कुछ स्थानों पर मतदान कंपार्टमेंट में स्टाम्प पैड छूटने से मतदाताओं में अंगूठा लगाने को लेकर भ्रम की स्थिति सामने आई थी। ऐसे व्यावहारिक अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगामी चरणों में सुधार सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, मतदान दल, बीएलओ और पंचायत स्तर के कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव संपन्न करवाएंगे। मतदान दल प्रशिक्षित एवं आवश्यक संसाधनों से युक्त हैं। पिछले तीन चरणों में झुंझुनूं में चुनाव सफल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं और अंतिम चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें खेतड़ी की 30, बबाई की 26, मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिला परिषद के 12 एवं पंचायत समिति के 72 वार्डों के लिए मतदान होगा।0
0
Report
बारां में चतुर्थ चरण के लिए मतदान दल रवाना, 468 केंद्रों में 14 नवंबर को मतदान
Baran, Rajasthan: मतदान दल रवाना, 78 पंचायत समिति और जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए 14 नवंबर को होगा मतदान बारां में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गईं। आज शुक्रवार को मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को 468 मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इस चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद में 14 नवंबर को जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डो के सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चारों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के कुल 78 वार्ड हैं। इनमें बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं। इन्हीं क्षेत्रों के जिला परिषद के 16 वार्डों के लिए भी 14 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे वहीं, 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं रवाना होने से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान दिवस की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके बाद कार्मिक मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहनों से पुलिस बल के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मतदान केंद्रों पर पहुंचे0
0
Report
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय गोंडा के सामने धरना,प्रदर्शन करियो ने कहा सीएमओ चोर है
गोण्डा, उत्तर प्रदेश:गोंडा।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गोंडा पर आयोजित किया गया एक दिवसीय धरना। धरने में कहा गया कि यह लड़ाई हम सब की और हम सभी को एकजुट होकर अपनी जायज मांगों के लिए जमीन पर उतरकर हर संभव प्रयास और संघर्ष कर रहे है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: प्रशासन-पुलिस ने क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा और रोशनी की पुख्ता तैयारी की
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने किया निरीक्षण अलसीसर-मंडावा के क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों का लिया जायजा मतदान केंद्रों पर रोशनी, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश पंचायती राज आम चुनाव के अंतिम चरण में 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने अलसीसर एवं मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र के क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने धनूरी, रामपुरा, अलसीसर, भूदा का बास, टमकोर, जाबासर, निराधनु, गांगियासर और महनसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने, रोशनी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान कक्षों के साथ परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइट लगाई जाए, ताकि मतदान एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सरपंच पद के लिए नामांकन अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त सहायक कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि नामांकन एवं चुनाव संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
सीतापुर हादसे पर चौंकाने वाला मोड़: पिकअप-बाइक टक्कर में दो की मौत, एक घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर। 2 दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल किया गया रेफर। देर रात हुआ हादसा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफ़र मार्ग पर हुआ हादसा。0
0
Report
बेगूसराय में 60 लाख से अधिक की चोरी, दो थानों के बीच अधिकार क्षेत्र घमासान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला नगर थाना और लाखो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित द्वारिका नगर, खातोपुर वार्ड संख्या-43 से सामने आया है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर घर से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान के साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर परिवार के सभी सदस्य अपने पैतृक गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और इत्मीनान से भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने उनकी बड़ी बहू के करीब 18 लाख रुपये के जेवरात, छोटी बहू के लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात और बेटी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा घर के अन्य कीमती सामान और एक लाइसेंसी बंदूक भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है।वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होती है, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की घटना के बाद मामला दो थानों के बीच उलझ गया है। सूचना मिलने पर नगर थाना और लाखो थाना की पुलिस समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसको लेकर दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर थाना पुलिस इसे लाखो थाना क्षेत्र का मामला बता रही है, जबकि लाखो थाना पुलिस इसे अपने क्षेत्र से बाहर का बता रही है。 ऐसे में पीड़ित परिवार थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस भीषण चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करती है और चोरी गए जेवरात व लाइसेंसी बंदूक बरामद कर पाती है। बाइट सुबोध कुमार पीड़ित0
0
Report
Advertisement
