बैतूल में छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा पीडीएस चावल पकड़ा गया
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल में पुलिस ने पीडीएस के 250 क्विंटल चावल से भरा एक ट्रक पकड़ा, जो रायपुर ले जाया जा रहा था। यह चावल गरीबों को दिए जाने के बजाय व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी के लिए भेजा जा रहा था। खाद्य विभाग ने चावल को जब्त कर जांच शुरू की है, जिसमें खुलासा हुआ कि यह चावल छह महीने से स्टॉक किया जा रहा था। सरकार द्वारा मुफ्त में दिए जाने वाले पीडीएस चावल की कालाबाजारी का यह मामला बैतूल में सामने आया है।बैतूल में छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा पीडीएस चावल पकड़ा गया
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU Lucknow में गर्दन झुकाकर MBBS फर्स्ट ईयर के छात्र बोल रहे 'प्रणाम महोदय', वीडियो वायरल
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया है। गर्दन झुका कर छात्र चल रहे हैं। उनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
केजीएमयू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फर्स्ट ईयर के छात्र सर झुका कर लाइन में लग कर प्रणाम महोदय जी बोलते हुए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर केजीएमयू के डीन KK सिंह का कहना है कि वीडियो में उन छात्रों के साथ सिक्योरिटी भी है, फैकल्टी भी है लेकिन छात्र को ऐसा करने से कौन आदेश दे रहा है, यह उस वीडियो में अभी तक नहीं दिखाई दिया है। हम छात्रों से अलग-अलग बात कर रहे हैं। छात्रों से कहा भी है कि अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह आकर कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
