460443
घोड़ाडोंगरी में रुकने वाली पातालकोट और गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
Ghoradongri, Madhya Pradesh:रेलवे ने सोमवार को घोड़ाडोंगरी में रुकने वाली पातालकोट एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि फिरोजपुर सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस घोड़ाडोंगरी में नहीं आएंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम हिट एंड रन: स्पोर्ट्स बाइक सवार शिवानी चौहान की सुरक्षा पर सवाल
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हालिया हिट एंड रन मामले में यह बात सामने आई है कि पीड़ित महिला स्पोर्ट्स बाइकर (सिया) दिल्ली की रहने वाली हैं। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला स्पोर्ट्स बाइकर (सिया) को एक तेज रफ्तार कार ने जानबूझकर पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वही दिल्ली की रहने वाली सिया की पहचान कालकाजी में रहने वाली शिवानी चौहान के रूप में हुई है जो नगर निगम दिल्ली के चुनाव में कालकाजी वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रही है. वही सिया यानी कि शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान ने इस पूरे मामले में मीडिया से बात करते हुए बताया कि देखिए यह घटना बीते रविवार के दिन का है अब मुझे पता लगा है इस घटना के बारे में इसके बारे में मेरी बिटिया ने कुछ नहीं बताया लेकिन वह जब कुछ लंगड़ा कर चल रही थी तब मैंने उससे पूछा था हालांकि उसे समय वह नहीं बताई लेकिन अभी जानकारी मिली है कि उसको किसी कार ने गुरुग्राम के सड़क पर हिट कर दिया था जिसमें वह सड़क पर ही गिर गई थी वह गनीमत रहा की वह स्पोर्ट्स बाइक चलाने के दौरान पूरी तरह खुद को भारत सूट पहन कर और हेलमेट लगाकर राइड कर रही थी जिसके वजह से उसकी जान बच गई है अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था उसके हाथ पैर टूट सकते थे मैं शुक्रिया करूँगा गुड़गांव की पुलिस की जो उन्होंने आरोपियों की पहचान कर FIR दर्ज कर लिया है और अब हम अपने वकील के साथ गुडगांव जा रहे हैं जहां हम लिखित शिकायत देंगे और अपने طرف से भी कंप्लेंट दर्ज करवाएंगे. एक महिला के साथ इस तरह की हिट एंड रन का घटना बेहद निंदनीय है. रोशन चौहान (पीड़िता के पिता) वही हम आपको बता दे पीड़ित महिला राइडर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ('rebelwheels_sia_') पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कार में सवार लोग शराब के नशे में थे और काफी दूर से उनका पीछा कर रहे थे। जब उन्होंने दूरी बनाए रखने को कहा, तो गुस्से में आकर कार ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. फिलहाल पीड़िता शिवानी चौहान के पिता रोशन चौहान अपनी वकील के साथ गुड़गांव के लिए निकल गए हैं जहां वह पुलिस से मिलकर इस घटना को लेकर कम्प्लेंट दर्ज करवेंगे.0
0
Report
पंचकूला में नमो सेवा पोर्टल से 25 सेवाओं का नागरिक जुड़ाव शुरू
Panchkula, Haryana:पंचकूला में भाजपा हरियाणा की ओर से ‘नमो सेवा पोर्टल’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवकों को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘नमो सेवा पोर्टल’ लॉन्च किया。 सेवा संकल्प अभियान के दौरान शुरू किया गया यह पोर्टल सेवा कार्यों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल माध्यम के तौर पर काम करेगा。 पोर्टल के जरिए इच्छुक नागरिक अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सेवा गतिविधियों से जुड़ सकते हैं। पोर्टल पर अभियान के 12 प्रमुख कार्यक्रमों और 25 सेवा कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। नागरिक अपनी सुविधा और उपलब्धता के अनुसार किसी भी सेवा कार्य में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद स्वयंसेवकों को कार्यक्रमों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी मिलते रहेंगे। वहीं, स्वयंसेवक अपनी पसंद के कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दे सकेंगे और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद क्यूआर कोड के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल, सेवा कार्यों में भागीदारी, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद उन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रेफरल सुविधा के जरिए स्वयंसेवक और अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ सकेंगे। भाजपा आईटी विभाग हरियाणा की ओर से तैयार किया गया यह पोर्टल सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के साथ-साथ सेवा गतिविधियों की जानकारी, सहभागिता और संवाद को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास है。 भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि नमो सेवा पोर्टल वेबसाइट के साथ-साथ जल्द ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल पोर्टल के जरिए लोग सेवा कार्यों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर अपनी पसंद के कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। भाजपा का दावा है कि डिजिटल माध्यम से सेवा गतिविधियों में आमजन की भागीदारी को और व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के बिसरख में बिल्डर द्वारा जहर देकर आत्महत्या की कोशिश; वीडियो वायरल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की पाम ओलंपिया सोसायटी में एक बिल्डर द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में पीड़ित को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहर खाने से पहले पीड़ित ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित नीरज चौहान ने वीडियो में कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. नीरज ने वीडियो में कहा, मैंने अपने कुछ पार्टनर्स के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा के ईटा सेक्टर में एक प्लॉट लिया था. इसमें निशान चौबे, आशीष श्रीवास्तव और कैलाश बजाज पार्टनर्स थे. आशीष श्रीवास्तव की हार्ट अटैक से कुछ समय पहले मौत हो गई. उनकी मृत्यु के बाद और उससे पहले निशान चौबे और कैलाश बजाज से लगातार लड़ाई चल रही थी. नीरज ने आगे कहा, कैलाश बजाज निशान चौबे का जानने वाला था। अब निशान चौबे बारी-बारी सबको ठिकाने लगा रहा है. अब वह मुझे ठिकाना लगाना चाहता है. जब मैं उससे इस चीज के लिए बात करता हूं कि मेरे साथ क्यों ऐसा हो रहा है, बेईमानी क्यों हो रही है, तो वह मुझे लगातार धमकी देता है. पीड़ित ने आरोप लगाया, एक हफ्ते से उसने मुझे दो लोगों से धमकी दिलवाई. फिर 11 सितंबर 2026 को मुझे कहीं बुलाया गया. मैं वहां जाता हूं तो निशान ने वहां भी मुझे धमकी दी. अब निशान चौबे मुझे मानसिक प्रताड़ना दे रहा है. नीरज ने वीडियो में जमीन को लेकर भी आरोप लगाए. उसने कहा, अब उसने जमीन एक बिल्डर को दे दी है, जिसने उसके साथ मिलकर जमीन को हथिया लिया है. अब वह मुझे टॉर्चर कर रहा है. इसके साथ कुछ ऐसे पावरफुल लोग हैं, जिनका मैं कुछ नहीं कर सकता. वीडियो में नीरज चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से अपने परिवार को बचाने और मामले में मदद करने की अपील की. वहीं, बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पीड़ित का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित के जहर खाने की बात मेडिकल जांच में पुष्टि हो पाएगी. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 साल पूरे होने पर BJP का जनभागीदारी सेवा संकल्प अभियान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों के सेवाकाल को भारतीय जनता पार्टी जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। हरदा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की यात्रा शुरू की थी और आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को रैली, नुक्कड़ नाटक, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। बड़नगर के हाटकेश्वर महादेव से जल लेकर काशीविश्वनाथ में जलाभिषेक किया जाएगा देशभर में प्रस्तावित 20 यात्राओं में से 13 यात्राएं मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगी0
0
Report
रायगढ़ में 41वां चक्रधर समारोह शुरू, राज्यपाल डेका ने किया उद्घाटन
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, 41 वे चक्रधर सामारोह का राज्यपाल रमन डेका ने किया शुभारंभ, आज से दस दिनों तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में चलेगा आयोजन, राजा चक्रधर सिंह की याद में आयोजित किया जाता है चक्रधर समारोह, मुख्य अतिथि राज्यपाल का स्वागत कर रहे समिति के सदस्य, 41 वे समारोह में शिरकत करेंगे देश भर के कलाकार, आज वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना, पद्मश्री डॉ. उषा बारले की पंडवानी और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोककला एवं संगीत की प्रस्तुति होगी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका, लोक सभा सांसद राधे श्याम राठिया, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्षा शिखा रविंद्र गवेल मौजूद।0
0
Report
बारिश से मोक्षधाम तक सड़क नहीं, शवयात्रा कीचड़ में फिसलती रही
Chhindwara, Madhya Pradesh:विकास के दावों को खोखला साबित करती तस्वीरें . शव यात्रा में सड़क के अभाव में डेढ़ से दो किलो मीटर कीचड और दलदल भरे कच्चे रास्ते से होकर पहुंचे मोक्षधाम छिंदवाड़ा के बिछुआ क्षेत्र के बंधान माल गांव की तस्वीरें ऐसी की शर्मसार करदे. बारिश के दिनों में मोक्षधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब एक से 2 किलोमीटर तक कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है. अंतिम संस्कार के लिए जाने वाली शवयात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्रामीण मुश्किल हालात में कीचड़ से होकर शवयात्रा को मोक्षधाम तक के जाते नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई है. ग्रामीणों के मुताबिक बंधन माल की आबादी करीब 800 है और गांव में एक ही मोक्षधाम है. यहां पहुंचने के रास्ते की हालत बारिश में इतनी खराब हो जाती है कि शवयात्रा में शामिल लोगों को भी फिसलते और कीचड़ में चलते हुए जाना पड़ता है. हाल ही में सामने आए वीडियो ने गांव की इस समस्या को फिर उजागर कर दिया है.ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम तक सड़क बनाने को लेकर कई बार सरपंच और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक रास्ते का स्थायी समाधान नहीं हो सका. बारिश आते ही रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को भी इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही है. वही जनपद सीईओ का कहना है कि यह एरिया फॉरेस्ट क्षेत्र में है जिसके लिए पेंच नेशनल पार्क को प्रस्ताव बनाकर 6 माह पूर्व भेज दिया गया है जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है .0
0
Report
Advertisement
बंडा जहरीली शराब कांड: गोविंद राजपूत ने पीड़ितों से मुलाकात की, दिग्विजय पर किया तंज
Sagar, Madhya Pradesh:मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे बीएमसी, बंडा जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिले, जीतू पटवारी को बताया बचकाना हरकत करने वाला तो दिग्विजय को सलाह 80 कि उम्र में भजन पूजन करें दिग्विजय सिंह... एंकर/ सागर के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में पहले दिन से आरोपी के साथ संबधों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश सरकार खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत आज पहली दफा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें साहस दिया। मंत्री ने मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स से इलाज सम्बन्धी जानकारी ली। मरीजों से मिलने के बाद मंत्री राजपूत ने साफ किया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब होने की वजह से वो सागर से बाहर थे और इसी वजह से आज मरीजों से मिलने आए है। लेकिन वो लगातार संपर्क में थे। मंत्री राजपूत ने बताया कि अब तक 20 मौत हुई है और इन तमाम मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा राशि देगी। इस सब के बाद मंत्री पर दागे गए सवालों के जवाब में उन्होंने अपने ऊपर शराब माफिया से संबंधो के आरोपो पर सफाई दी है कि जिससे उनका नाम जोड़ा जा रहा है वो उसे पहचानते तक नहीं है और उनका या उनके परिवार का सट्टा जुआ और शराब से दूर दूर तक का कोई नاتا नहीं है। सियासी सवालों का जवाब देते हुए राजपूत में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को बचकाना हरकत करने वाला शख्स करार दिया और कहा कि उनमें गंभीरता नहीं है। कल जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए थे तो आज मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई गंभीरता से नहीं लेता तो पत्रकार इतनी गंभीरता से क्यों लेते है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को बिना शहद वाला छत्ता करार दिया और सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह 80 साल की उम्र में राजनीति न करें बल्कि भजन पूजन करें एक माला वो मतलब गोविंद सिंह भी दे देंगे। मंत्री ने अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है。0
0
Report
नगरा पावर हाउस पर शॉर्ट सर्किट से आग, ट्रांसफार्मर वीडियो वायरल; बिजली सप्लाई बाधित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा पावर हाउस के पास डॉक्टर गुप्ता के बगल में लगे पोल पर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबल में लगी आग एक दूसरे तारों तक पहुंच गई, तार जलने लगे और उनकी प्लास्टिक टपकने लगी। वहीं आग की लपटें देखकर नगरा बाजार में हड़कंप मच गया। यह नजारा देख स्थानीय लोगों ने सूचना बिजली विभाग को दी। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई को बंद कराया। फिर किसी तरह बिजली कर्मियों ने केबल में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी राहगीर ने ट्रांसफार्मर में लगी आग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं आग लगने से बंद हुई बिजली सप्लाई से इलाके के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा。0
0
Report
फतेहपुर डकैती का खुलासा: पांच आरोपी गिरफ्तार, नकद-हथियार सहित लूट के जखीरे बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। फतेहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने डकैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35,500 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, सफेद धातु का एक ब्रेसलेट, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन नाजायज चाकू, दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, 6 सितम्बर को गागलहेड़ी निवासी इल्ताफ अपने साथियों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये और तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के संबंध में फतेहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान 13 सितंबर को फतेहपुर पुलिस और स्वाट टीम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर रजापुर कट के पास चेकिंग के दौरान पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर, सनव्वर, अनस, रिहान और प्रिन्स के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मथाना के पास छोटा हाथी सवार तीन लोगों से मोबाइल फोन और 48 हजार रुपये, लाखनौर पुल के पास स्कूटी सवार व्यक्ति से मोबाइल, बहेड़ी गुर्जर के जंगल में बाइक सवार से मोबाइल और कलियर रोड क्षेत्र में तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कलियर शरीफ से एक बाइक चोरी कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई और इसी बाइक का इस्तेमाल लूट की घटनाओं में किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Advertisement
बहराइच के मोतीपुर रेंज में गेस्ट हाउस की दीवार पर तेंदुआ, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.मोतीपुर रेंज में गेस्ट हाउस की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, राहगीरों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, बहराइच। मोतीपुर रेंज अंतर्गत मोतीपुर सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। राहगीरों ने तेंदुए को देखकर तुरंत वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेंदुआ गेस्ट हाउस की ऊंची दीवार पर बैठा इधर-उधर देख रहा है। राहगीरों ने इसे देखते ही शोर मचाया और दूर से वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है,0
0
Report
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता ने सरकार पर मुहर लगाई
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई घणी-घणी बधाइयां राजस्थान! राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है。 कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार से प्रदेश को मुक्त कर भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास को नई गति दे रही है। प्रदेशवासियों का यह आशीर्वाद राजस्थान को विकसित बनाने के संकल्प को और मजबूत करेगा।0
0
Report
YouTube पर ताजा खबर नहीं मिली
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस बहुमत के समीप, निर्दलीयों ने समर्थन दिया
Pali, Rajasthan:मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका चुनाव परिणाम, मारवाड़ में 25 वार्डो की मतगणना में 11 भाजपा, 11 कांग्रेस वही 3 निर्दलीय, ऐसे में दो निर्वाचित निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी को दिया समर्थन, निर्दलीयों के समर्थन के बाद बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची कांग्रेस, बहुमत के लिए कांग्रेस को 25 वार्डों में चाहिए थी 13 सीट, वही निर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान और नंदकुमार ने कांग्रेस को दिया समर्थन, इस समर्थन के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में, मारवाड़ जंक्शन में चेयरमैन पद एससी वर्ग के लिए है आरक्षित ।0
0
Report
जयपुर के करधनी में चार हत्याएं: राहुल झा गिरफ्तार, मंदिर में प्रायश्चित का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाले चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है..करधनी की गोविंद वाटिका में एक ही परिवार की चार जिंदगियां खत्म करने वाला आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि घर का ही मुखिया निकला...आरोप है कि पत्नी और बड़ी बेटी से मनमुटाव के चलते राहुल झा ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी..आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह पाप के प्रायश्चित के लिए मंदिर भी गया, आत्महत्या करने तक की सोची। अब पुलिस इन बातों की तस्दीक कर रही है। जयपुर में करधनी थाना इलाके कि गोविंद वाटिका...एक ऐसा घर... जहां शुक्रवार सुबह तक परिवार के छह सदस्य मौजूद थे...लेकिन कुछ ही देर बाद इसी घर में चार लाशें मिलीं...ग्राउंड फ्लोर पर तीन बेटियों के शव पड़े थे...और पहली मंजिल पर उनकी मां गीता झा की लाश मिली...चारों की हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि मौके पर खून बिखरा हुआ था...जांच शुरू हुई तो पुलिस की शक की सुई गीता के पति राहुल झा की तरफ गई। राहुल घर से गायब था, जबकि उसके बुजुर्ग पिता ने सुबह ही चाय पिलाकर घर से जाने की बात कही थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि चार हत्याओं के बाद भी राहुल घर से ऐसे निकला, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। पुलिस के मुताबिक उसने अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई...फिर तैयार हुआ...और घर से निकल गया। अपना मोबाइल भी उसने घर पर ही छोड़ दिया...ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन का आसानी से पता न चल सके। इधर जब बुजुग्र पिता ने कमरों में खून देखा...तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी...और इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इधर पुलिस चार हत्याओं के आरोपी राहुल की तलाश में जुट गई...राहुल का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उसका मोबाइल भी घर पर था...ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती थी कि आखिर आरोपी गया कहां? पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें लगाईं...और शनिवार को उसकी सूचना देने वाले पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में कर्ज को हत्या की वजह माना जा रहा था...लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी...कहानी का एंगल बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे घर से निकला था। घर से निकलने के बाद वह खाटूश्यामजी पहुंचा। वहां उसने एक होटल में कमरा लिया...और कुछ समय होटल में रुका, लेकिन होटल में खर्च करने के लिए पैसे खत्म हो गए। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अपनी चांदी की अंगूठी बेचकर पैसे हासिल करने की कोशिश भी की... लेकिन होटल संचालक ने अंगूठी के बदले पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में राहुल ने साढे तीन सौ रुपए में अंगूठी बेच दी। इसके बाद राहुल होटल छोड़कर रींगस पहुंच गया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार राहुल के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम को राहुल के रींगस में होने की जानकारी मिली। म ने रींगस पहुंचकर राहुल को हिरासत में लिया... और जयपुर लाकर उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के मुताबिक...राहुल झा की अपनी पत्नी और बड़ी बेटी नंदिनी से कुछ मुद्दों को लेकर अनबन चल रही थी। पूछताछ में सामने आया कि राहुल को लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है और वह घर आता है। पत्नी अपनी बेटी का पक्ष लेती थी।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को लेकर तनाव में था। उसको लगता था कि बड़ी बेटी का किसी से अफेयर चल रहा है। इसी कारण पिछले दो-तीन महीने से अपनी पत्नी से बेटी को समझाने के लिए कहता था। पत्नी बेटी का पक्ष लेती थी और दोनों के बीच झगड़ा होता था। आरोपी को लगता था कि रात के समय बेटी से मिलने कोई आता है। बड़ी बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी। हाल ही में वह किसी परिचित युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी। आरोपी ने उसे अनजान लोगों के संपर्क से दूर रहने के लिए कई बार समझाया था। पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि वह पत्नी और बड़ी बेटी को मारने की प्लानिंग कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद उसके जेल जाने के बाद छोटी बेटियों की कौन देखभाल करेगा, ये भी उसके दिमाग में था। ऐसे में दोनों को भी मार डाला। हालांकि पिता को जीवित छोड़ दिया कि पेंशन आती है और बड़ा भाई रख लेगा। मंदिर के दर्शन ... पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद राहुल घर से 800 रुपए लेकर निकला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हत्या के बाद झोटवाड़ा कांटा स्थित हनुमान मंदिर पर ई-रिक्शा से पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे वहां बैठने के बाद अंबाबाड़ी में माताजी मंदिर दर्शन करने गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद प papड़ वाले हनुमान जी के दर्शन कर वहां रुका। इसके बाद वह खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए पहुंच गया। पड़ोसियों ने बताया कि वह aksan खाटू श्यामजी दर्शनों के लिए जाता था, यही बात पुलिस के मददगार साबित हुई। पुलिस ने वहां खाटू श्याम जी में सीसीटीवी खंगाले तो राहुल दिखा। इसके बाद पीछा करते हुए रींगस में उसे दबोच लिया। पूछताछ में बताया- वह अक्सर क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखता था। उसके साथ ही बेटी के घर छोड़कर जाने के दौरान पुलिस किस तरीके से ढूंढती है, इस बारे में भी उसको पूरा नॉलेज हो गया था। इसी कारण पुलिस से बचने के लिए उसने डिजिटल स्टाइक का यूज किया।0
0
Report
जामिया हमदर्द ने डे पर अब्दुल हमीद की विरासत आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
New Delhi, Delhi:हर साल की तरह इस साल भी जामिया हमदर्द ने अपना फाउंडर्स डे मनाया जिसमें देश केजाने-माने एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार समीर चांसलर हम्माद अहमद और वाइस चांसलर MZ ABDIN ने शिरकत की। एग्रीकल्चर साइंटिस्ट संजय कुमार का कहना है कि हकीम अब्दुल हमीद का विजन आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में सबको फायदा पहुंचा रहा है यूनानी को लेकर उनके किए गए कामों को दुनिया कर आती है मैं पूरी दुनिया की बात तो नहीं करता लेकिन देश का कोई भी ऐसा परिवार नहीं होगा जिन्होंने हमदर्द के प्रोडक्ट को इस्तेमाल न किया हो उनका विजन दूर दृष्टि से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए वाइस चांसलर एम जेड आब्दीन ने कहा की हकीम अब्दुल हमीद निर्देश के युनानी मेडिसिन को एक नई दशा और दिशा दी है दिव्या कॉलेज हो या फिर हवा तीन के लिए नर्सिंग कॉलेज आज की तारीख में उनकी दूर तक देखने की नजर से सभी फायदा उठा रहे हैं नए वाइस डांसर के तौर पर मेरी कुछ प्राथमिकताएं हैं जिनका मुझे फोकस करना है स्टूडेंट्स को बेहतर एजुकेशन का माहौल दिया जाना और सबसे बड़ी बात यूनिवर्सिटी को फंड अरेंज करना क्योंकि सरकार की तरफ से अभी कोई फंड है नहीं रिलीज किया गया है मेरी कोशिश होगी कि फंड रिलीज हो ताकि तरक्की और एजुेशन से रिलेटेड काम को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाया जा सके0
0
Report
Advertisement
