480334
मुलताई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Multai, Madhya Pradesh:25 सितंबर को भाजपा कार्यालय मुलताई पर जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के प्रमुख उत्सवों में से एक पंडित जी की जयंती को विशेष महत्व दिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। भाजपा की वर्तमान विचारधारा उनके विचारों पर आधारित है। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे महान विचारों के माध्यम से समाज के सभी तबकों को संगठन से जोड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची के रेडिसन ब्लू होटल के बाहर NDA विधायक बसें, राज्यसभा चुनाव के लिए रवाना
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के रेडिसन ब्लू होटल के बाहर विधायकों को विधानसभा ले जाने के लिए बसें लगा दी गई हैं। कुछ ही देर में एनडीए गठबंधन के सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए विधानसभा के लिए रवाना होंगे।वही महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि परिमल नाथवानी ही जीतेंगे, और उन्होंने कहा है 28 विधायक नहीं 35 विधायक है,इस बीच लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने दावा किया है कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी विधायक परिमल नाथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे। बाइट: जनार्दन पासवान (लोजपा विधायक) बाइट:अमर कुमार बाउरी ( प्रदेश महामंत्री बीजेपी)0
0
Report
झारखंड में राज्यसभा मतदान से पहले गहमागहमी जारी, दलों के दावे तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा की वोटिंग से पहले गहमागहमी और बयानबाजी जारी है। हर दल के जीत के अपने अपने दावे हैं0
0
Report
दिल्ली में नवजात बच्चों की तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया. गैंग की सरगना लेडी डॉक्टर समेत 12 आरोपी गिरफ्तार. लेडी खुद को डॉक्टर बताती है..इसको भी पुलिस वैरिफाई कर रही है.. आरोपी लेडी का नाम विवेकी कपूर है.. जो नर्सिंग होम की मालकिन है. 5 नवजात बच्चे बरामद किए गए हैं. 1 नवजात बच्चा 4 महीने का है..2 बच्चे 27 दिन के हैं..1 बच्चा 20 दिन का है और 1 बच्चा 5 दिन का है. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है.0
0
Report
Advertisement
नागौर के बालासर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में हमला, CCTV फुटेज सामने
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले में बदमाश बेखौफ, दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, प्रथम दृष्टया लूट की वारदात को अंजाम देने की थे फिराक में बताया जा रहा है, चाकू से भी हमला करने की कोशिश की गई, हमला करने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के बालासर गांव का बताया जा रहा है वीडियो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी,0
0
Report
सीकर के तारपुरा में भामाशाह ने राधा-कृष्ण मंदिर बनवाया, नाम गुप्त
Sikar, Rajasthan:सीकर 19 लाख खर्च कर बनवाया राधा-कृष्ण मंदिर फिर भी दानवीर भामाशाह ने कहा— नाम पता नहीं लगना चाहिए गौशाला अध्यक्ष शिशुपाल कुमावत की प्रेरणा से बना मंदिर तारपुरा गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा नगर भ्रमण में महिलाओं ने भजनों पर किया नृत्य 525 गौवंश वाली गौशाला में अब गायों को मिलेगा भगवान का सानिध्य आज के दौर में जहां कई लोग छोटी-सी सामाजिक सहायता या दान के बाद भी प्रचार-प्रसार और फोटो खिंचवाने से नहीं चूकते। वहीं सीकर जिले के तारपुरा गांव में एक ऐसे भामाशाह ने मिसाल पेश की है। जिसने करीब 18 से 19 लाख रुपए खर्च कर गौशाला परिसर में भव्य Shri radial Krishna मंदिर का निर्माण करवाया। लेकिन न केवल अपना नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। बल्कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए ताकि किसी को उनकी पहचान का पता न चल सके। इस प्रेरणादायी कार्य के पीछे श्री मनसा माता गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष शिशुपाल कुमावत की भी अहम भूमिका रही। कुमावत ने गौशाला में मंदिर निर्माण की आवश्यकता को लेकर भामाशाह को प्रेरित और मोटिवेट किया। उनकी प्रेरणा के बाद ही भामाशाह ने मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा खर्च वहन किया। तारपुरा स्थित श्री मनसा माता गौशाला में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने फीता काटकर किया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्तियों का भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली। जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने डीजे पर बज रहे भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। नगर भ्रमण के बाद नवनिर्मित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अब गौशाला में रह रही करीब 525 गौमाताओं को भी भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का सानिध्य प्राप्त होगा। क्षेत्र की बड़ी गौशालाओं में शामिल इस गौशाला में मंदिर निर्माण को लेकर गौभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने भामाशाह की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे दानवीर समाज के लिए प्रेरणा हैं। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी कमाई का सौवां हिस्सा समाज और धर्मकार्य में लगाना चाहिए। गौसेवा में किया गया दान सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बिना नाम और प्रसिद्धि की इच्छा के इतना बड़ा योगदान देना वास्तव में अनुकरणीय है और समाज को ऐसे भामाशाहों से प्रेरणा लेनी चाहिए। श्री मनसा माता गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष शिशुपाल कुमावत ने बताया कि भामाशाह ने शुरुआत से ही अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त रखी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि मंदिर पर कहीं उनका नाम नहीं लिखा जाए और कार्यक्रम में भी उनकी पहचान उजागर न की जाए। इसी भावना का सम्मान करते हुए गौशाला समिति ने उनकी इच्छा को पूरा किया। कार्यक्रम के दौरान गांववासियों ने गौशाला में पधारे संत-महात्माओं और अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। अंत में गौशाला समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बजरंगसिंह शेखावत, श्रवणसिंह, जनार्दन शर्मा, ऋषिदेव शर्मा, ठेकेदार रामलाल कुमावत, रामचंद्र स्वामी, सुरजीत भींचर, कैलाशनारायण शर्मा, पप्पूपालसिंह, पृथ्वीसिंह, करणीराम पूनियां, राजू स्वामी सहित सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे। बाइट : स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद, सीकर0
0
Report
ग़ौरीबाज़ार क्षेत्र में श्रम विभाग का विशेष शिविर, 35 श्रमिकों का हुआ पंजीयन
Deoria, Uttar Pradesh:श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा विकासखंड गौरीबाजार के खैरटिया ग्राम पंचायत में विशेष पंजीयन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जीरो पावर्टी परिवारों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका पंजीयन कराया गया। सहायक श्रमायुक्त स्कंद कुमार मिश्र के निर्देशन में आयोजित शिविर में श्रम विभाग के कर्मचारी सुधाकर पाण्डेय ने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों से श्रमिक पंजीयन कराने तथा समय-समय पर उसका नवीनीकरण कराने की अपील की, जिससे वे विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के दौरान कुल 35 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड एवं नियोजन प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश गुप्ता, सुमित पाण्डेय, अजय निषाद, दिलीप निषाद, बिंदु देवी, पंकज पाण्डेय, विमलेश गुप्ता, रामधीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं पंजीयन शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग नगर निगम ने रेलवे लाइन किनारे अवैध अतिक्रमण पर फिर बुलडोजर चलाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर दुर्ग नगर निगम का बुलडोजर एक्टिव हुआ है बोरसी के रेलवे लाइन के किनारे बेस अवैध घरों के ऊपर आज बुलडोजर कार्रवाई की गई दरअसल लंबे समय से लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे अवैध अतिक्रमण कर रखा था जिसको लेकर दुर्ग नगर निगम में कई बार इन्हें अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया था लेकिन फिर भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था तब नगर निगम के अधिकारी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध बस्ती में पहुंचे और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया.0
0
Report
ग्वालियर पहुंची बलिदान ज्योति: वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस का शौर्य-राष्ट्रभakti उत्सव
Morena, Madhya Pradesh:1857 की क्रांति की महानायिका वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर ग्वालियर में शौर्य और राष्ट्रभक्ति का अनूठा नज़ारा देखने को मिला। झांसी के किले से लाई गई 'बलिदान ज्योति' का भव्य स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की अगुवाई में यह ज्योति वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल तक पहुंची, जहां इसे पूरे सम्मान के साथ स्थापित किया गया। 18 जून को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस मेले के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार को बलिदान ज्योति के आगमन के साथ हुई। झांसी के ऐतिहासिक किले से लाई गई यह ज्योति ग्वालियर के पड़ाव चौराहे पर पहुंची, जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया,इसके बाद घोड़ों पर वीरांगना के स्वरूप में सजी युवतियों और देशभक्ति के नारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बलिदान ज्योति को पूरे सम्मान के साथ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान से इसकी स्थापना की गई। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की,हर वर्ष आयोजित होने वाले वीरांगना बलिदान मेले के तहत इस बार भी शौर्य और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में वीरांगना लक्ष्मीबाई के जीवन और बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन आयोजित होंगे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को वीरांगना के अदम्य साहस और देशभक्ति से प्रेरित करना है। कल 18 जून को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर ग्वालियर में मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा शामिल होंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। वीरांगना के बलिदान की यह ज्योति आज भी राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संदेश दे रही है。0
0
Report
शरद तायडे के समर्थन में परिवार ने किया औक्षण, मतदान केंद्र रवाना
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव विधान परिषद निवडणुकीमध्ये महाविकास आघाडीचे शिवसेना ठाकरे गटाचे उमेदवार शरद तायडे यांचे कुटुंबियांकडून औक्षण कुटुंबीयांकडून औक्षण झाल्यानंतर शरद तायडे मतदानाचा हक्क बजावण्यासाठी मतदान केंद्राकडे रवाना.. महाविकास आघाडीचे शरद तायडे यांची महायुतीचे उमेदवार नंदकिशोर महाजन यांच्याविरुद्ध थेट लढत पाहायला मिळत आहे. एकीकडे 11 आमदार, चार मंत्री, एक खासदार विरुद्ध एक साधा शिवसैनिक अशी निवडणूक होत असून धनशक्ती विरुद्ध जनशक्ती असा सामना आहे. साध्या शिवसैनिकाला सत्ताधारी घाबरले असल्यामुळे त्यांना अपक्ष उमेदवाराची निवडणुकीतून माघार करावी लागली... अनेक नगरसेवकांचा मला चांगला प्रतिसाद मिळाला त्यामुळे शंभर टक्के निवडणुकीत माझाच विजय होईल असा विश्वास शरद तायडे यांनी व्यक्त केला यांच्याशी बातचीत केले आमचे प्रतिनिधी वाल्मिकी जोशीनी0
0
Report
Advertisement
कैथल रेलवे गेट के पास गंदे पानी से लोग परेशान, समाधान की मांग
Kaithal, Haryana:एंकर : कैथल शहर की पहचान माने जाने वाले भव्य रेलवे गेट के नीचे इन दिनों गंदे पानी और बदबू की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रेलवे गेट के आसपास नालियों और सीवरेज का गंदा पानी लगातार बह रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पहले शाम के समय ही गंदा पानी जमा होता था, लेकिन अब स्थिति यह है कि पूरे दिन रेलवे गेट के आसपास बदबूदार पानी बहता रहता है। इसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि दुर्गंध और गंदगी के कारण ग्राहक दुकानों के सामने रुकना पसंद नहीं करते, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों का कहना है कि पार्क तक पहुंचने के लिए उन्हें इस गंदे और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनका सैर का अनुभव खराब हो जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद और पब्लिक हेल्थ विभाग इस गंभीर समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो यह समस्या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण भी बन सकती है。 स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि शहर की शान माने जाने वाले रेलवे गेट के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए तथा सीवरेज और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोग स्वच्छ वातावरण में रह सकें और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
संगम विहार में ओ ज़ोन के फैसले से घर टूटने का डर सर्वे की मांग
Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली की तिमारपुर विधानसभा के संगम विहार इलाके में हजारों परिवार इस समय अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनके पास प्रोविजनल सर्टिफिकेट, हाउस टैक्स रसीदें, जमीनों के नक्शे और अन्य सरकारी दस्तावेज मौजूद हैं, फिर भी सीलिंग और डिमोलिशन की खबरों से डर बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि मौसम नदी दूरी के बावजूद क्षेत्र को ओ ज़ोन में शामिल किया गया, जबकि बाढ़ का पानी कभी नहीं पहुंचा। ओ ज़ोन को दो हिस्सों में बांटा गया है: एक हिस्सा यमुना फ्लड प्लेन क्षेत्र और दूसरा हिस्सा रिहायशी क्षेत्र। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिहायशी क्षेत्रों में भी सीलिंग और डिमोलिशन की कार्रवाई हो रही है, जिससे भीड़ में भय है। वे कह रहे हैं कि हमारे पास सभी सरकारी दस्तावेज हैं, फिर भी डर है कि हमारे घर न टूट जाएं। सरकार से समाधान और वास्तविक स्थिति का सर्वे कराने की मांग है ताकि अगर क्षेत्र बाढ़ प्रभावित नहीं है तो उसे ओ ज़ोन से बाहर किया जा सके, ताकि हजारों परिवार बेघर होने से बचें।0
0
Report
दिल्ली में नवजात बच्चों की तस्करी: हाई-प्रोफाइल सिंडिकेट का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गैंग की सरगना लेडी डॉक्टर समेत 12 आरोपी गिरफ्तार लेडी खुद को डॉक्टर बताती है..इसको भी पुलिस वैरिफाई कर रही है.. आरोपी लेडी का नाम विवेकी कपूर है.. जो नर्सिंग होम की मालकिन है 5 नवजात बच्चे बरामद किए गए हैं 1 नवजात बच्चा 4 महीने का है..2 बच्चे 27 दिन के हैं.. 1 बच्चा 20 दिन का है और 1 बच्चा 5 दिन का है पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है..0
0
Report
Advertisement
इंदौर दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत एवं ओंकारेश्वर प्रस्थान
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर - सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज इंदौर दौरे पर इंदौर एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे राष्ट्रपति इंदौर एयरपोर्ट से सीधे ओंकारेश्वर के लिए करेंगी प्रस्थान 5 दिनों तक मध्य प्रदेश में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रम में होंगी शामिल सीएम डॉक्टर मोहन यादव लिंबोदी तालाब का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे निरीक्षण खंडवा रोड पर बन रहे आईटी पार्क के तीसरे फेज का करेंगे अवलोकन स्कूल चले हम कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ सीएम करेंगे संवाद दोपहर 12:00 बजे इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए सीएम होंगे रवाना0
0
Report
यूरिया से भरे ट्रक के पलटने से राघौगढ़ में भीषण हादसा, कई घायल
Morena, Madhya Pradesh:राघौगढ़ के आनंदपुर मोइया में चीख-पुकार, अनियंत्रित होकर पलटा यूरिया से भरा ट्रक HANDPUMP पर पानी भर रही महिलाएं-बच्चे बोरियों के नीचे दबे, आधा दर्जन से अधिक घायल, 3 गंभीर गुना। जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरोन-राघौगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। ग्राम आनंदपुर मोइया के पास एक तीखे मोड़ पर खाद (यूरिया) से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में सडक़ किनारे लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही महिलाएं और बच्चे आ गए, जिन पर ट्रक में लदी खाद की वजनी बोरियां जा गिरीं। इस भीषण दुर्घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं-बच्चे एवं लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और आरोपी ट्रक ड्राइवर वाहन छोडक़र मौके से रफूचक्कर हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ, जब यूरिया बोरियों से ओवरलोड ट्रक सागर से राजस्थान की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक ने आनंदपुर मोइया गांव के खतरनाक टर्न पर रफ्तार में मुडऩे का प्रयास किया, वह संतुलन खो बैठा और सीधे हैंडपंप की तरफ पलट गया। टनों वजनी बोरियों के नीचे दबने से चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही राघौगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे ग्रामीणों को बाहर निकालकर तत्काल राघौगढ़ के साडा अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीन महिलाओं की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गुना के लिए रेफर कर दिया। गर्भित रूप से घायल महिलाओं की पहचान प्रेमलता सहरिया, उषा सहरिया और राजकुमारी सहरिया के रूप में हुई है, जिनका जिला अस्पताल में सघन इलाज जारी है। राघौगढ़ थाना प्रभारी अजय जाट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मोड़ पर यूरिया से भरा ट्रक पलटने के कारण हैंडपंप पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में लता उर्फ प्रेमलता बाई सहरिया, राजकुमारी बाई सहरिया, उषा बाई सहरिया, रानी सहरिया, संजीवनी सहरिया, लल्लु सहरिया, अर्चना सहरिया, लक्ष्मी बाई सहरिया, अनुसुईया सहरिया आदि शामिल हैं। उनका कहना है- राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम आनंदपुर मोइया के पास एक खाद से भरा ट्रक पलट गया है। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें सफलता पूर्वक निकालकर गुना एवं साडा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी की खतरे से बाहर स्थिति है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी अनार बाई पत्नि कासीराम सहरिया की शिकायत पर ट्रक क्रमांक आरजे 06 जीसी 4941 के चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है。0
0
Report
लोकसभा LoP राहुल गांधी राजस्थान के Kota से दिल्ली ट्रेन से लौटे
Noida, Uttar Pradesh:Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi returns to Delhi from Kota, Rajasthan by train.0
0
Report
Advertisement
