मुलताई में देवी अहिल्याबाई के योगदान पर कार्यक्रम का आयोजन
Multai, Madhya Pradesh:शासकीय महाविद्यालय मुलताई में दोपहर 3 बजे "लोक माता देवी अहिल्याबाई के राष्ट्र निर्माण में योगदान" विषय पर विश्वव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर कल्पना बिसंद्रे, डॉक्टर अभिनीत सरसोदे, डॉक्टर ममता राजपूत और डॉक्टर वर्षा ठाकरे के साथ प्रोफेसर दिनेश सोमकुवर ने छात्र-छात्राओं के साथ देवी अहिल्याबाई के समाज के प्रति दायित्व, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
