मुलताई में पितृ मोक्षदायनी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन, विशाल देवी जागरण हुआ
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई के ग्राम कामथ राजभोज नगर में पितृ मोक्षदायनी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका सुश्री सौम्य देवी और राकेश नंदन जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनाई जा रही है, जिससे ग्रामीण बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे हैं। प्रतिदिन रात्रि को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीती रात न्यू टेलेंट अम्बिका जागरण ग्रुप द्वारा विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया जिसमें सुंदर और आकर्षक झांकियों के साथ देवी भजन प्रस्तुत किए गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
