icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद में ऑपरेशन NARCOS के तहत 8.2 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद RPF और GRP की टीम ने ऑपरेशन NARCOS के तहत संयुक्त कार्रवाई कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। स्टेशन एरिया में गश्त चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 02/03 के हावड़ा छोर पर एक व्यक्ति को काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया, जिसमें 8 पैकेट में कुल 8.20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह गांजा लखनऊ तक पहुंचाने के लिए दिया गया था, जिसके एवज में उसे 8 हजार रुपये मिलने वाले थे। बरामद गांजा और एक मोबाइल जब्त किया गया है। इस संबंध में GRP थाना धनबाद में कांड संख्या 175/26 के तहत NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गांजा तस्कर का नाम अखिलेश कुमार है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर एम्स दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने 173 छात्रों को सम्मानित किया

Deoghar, Jharkhand:देवघर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए आज उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे। सबसे पहले देवघर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां से वे सड़क मार्ग से देवघर एम्स पहुंचे। उप राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री प्रतापराव जाधव, सांसद निशिकांत दुबे, एम्स के अध्यक्ष, देवघर एम्स के डायरेक्टर, एम्स के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के धुन से हुई, इसके बाद छात्रों के बीच प्रशस्ति पत्र और मेडल वितरण किया गया। उपराष्ट्रपति के हाथों सभी एमबीबीएस पास छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया गया, कुल 173 छात्रों में 58 एमबीबीएस, 95 बीएससी नर्सिंग, 11 एमएससी नर्सिंग, 9 पोस्टग्रेजुएट ऑफ मेडिसिन को दिया गया। मौके पर अपने अभिभाषण में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि देवघर महादेव नगरी है; उन्होंने कहा कि एम्स की विकास यात्रा में Devghar AIIMS का विशेष संबंध रहा है और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भी बधाई दी, खासकर जिन्होंने पदक हासिल किया है, और उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवघर एम्स हमेशा अपनी विकास गाथा लिखता रहेगा। वहीं देवघर एम्स से पास आउट छात्र ने बताया कि यह गर्व की बात है और आज दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना अच्छा अवसर है ताकि वह एक कुशल डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा कर सकें। इसके अलावा एम्स की उपलब्धियां बताते हुए एम्स के डायरेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष से आपातकालीन ट्रॉमा सर्विस में 11% वृद्धि हुई है, जिसमें कुल 6103 मरीजों का इलाज किया गया, 8624 एडमिशन हुए; ओपीडी में लगभग 3 लाख मरीजों का इलाज और सर्जरी में 3523 मरीजों की सर्जरी की गई, जो देवघर एम्स के लिए बड़ी उपलब्धि है।
0
0
Report

पुनपुन पितृपक्ष मेला समाप्त, अंतरराष्ट्रीय स्थल के दर्जे के बावजूद बुकलेट में नहीं लिखा

Masaurhi, Bihar:पुनपुन में 15 दिनों से आयोजित पितृपक्ष मेला का शनिवार को समापन हो गया। पटना के नजदीक पुनपुन नदी घाट को पितृपक्ष का प्रथम पिंडदान स्थल कहा जाता है। इसे अंतरराष्ट्रीय प्रथम पिंडदान स्थल भी कहा जाता है। जहां देश के अलग अलग राज्यों के अलावा नेपाल और भूटान से भी लोग पिंडदान करने पुनपुन पहुँचते हैं। श्रद्धालु पिंडदान करने के बाद गया जी के लिए प्रस्थान करते हैं। आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन 15 दिनों तक तत्पर रहता है। शनिवार को पितृपक्ष मेले का समापन हो गया। इस दौरान फुलवारी क्षेत्र के विधायक श्याम रजक भी मौजूद रहे। उनके द्वारा मेले में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए स्थानीय लोगों को धन्यवाद किया गया, इस बार समापन के मौके पर स्थानीय लोगों ने एक सवाल उठाया। सवाल था कि अंतर्राष्ट्रीय प्रथम पिंडदान स्थल को पर्यटन क्षेत्र का दर्जा मिलने के बाद भी पर्यटन विभाग के बुकलेट में पुनपुन का जिक्र तक नहीं है। स्थानीय लोगों ने मसौढी एसडीएम के सामने भी यह सवाल उठाया। इस पर एसडीएम ने कहा कि पर्यटन विभाग को इस संबंध में लिखा जाएगा।
0
0
Report

रांची एयरपोर्ट पर 24 दिन के यात्री सेवा अभियान से सुविधाओं में सुधार

Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने हाल ही में 'यात्री सेवा अभियान 2026' और एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक 24 दिवसीय विशेष 'यात्रि सेवा अभियान' चलाया गया। इसका मुख्य मकसद यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देना था। इस दौरान एयरपोर्ट पर साफ-सफाई, सुरक्षा, सुगम आवागमन और कर्मचारियों का यात्रियों के प्रति विनम्र व्यवहार जैसी संस्कृतियों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। हाल ही में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सस्ती दरों पर खान-पान, बच्चों के लिए 'किड्स ज़ोन', और क्षेत्रीय एवं जनजातीय कला को बढ़ावा देने के लिए 'अवसर' आउटलेट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। विमानपत्तन निदेशक ने एयरपोर्ट पर भावी आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जबलपुर में सेव संकल्प अभियान: देवड़ा, सिंह ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर पहुंचे सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में हुए शामिल जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में हुआ आयोजन कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी रहे मौजूद सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली का आयोजन संकल्प अभियान को बताया महत्वपूर्ण कदम बच्चों के व्यक्तित्व का होगा विकास जंतर मंतर पर हो रहे आंदोलन पर भी बोले राकेश सिंह ट्रेन को रोकना प्रशासन के ला एंड आर्डर का मामला ट्रेन रोकना कोई गलत नहीं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी की सेवा संकल्प अभियान की तारीफ बाइट जगदीश देवड़ा उप मंत्री बाइट राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन
0
0
Report
Advertisement

रायपुर में वोट चोरी के आरोप: इंडिया गठबंधन ने किया तेज विरोध प्रदर्शन

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.. राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ता एकजुट हुए.. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई.. साथ ही मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर सवाल खड़े करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की.. प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा..प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही तय करने और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top