460443
पाथाखेड़ा कोयला खदान के चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Ghoda Dongri Ryt, Ghoradongri, Madhya Pradesh:पाथाखेड़ा में कोयला खदान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी, बाबूलाल सलाम, को चोरी का माल बेचते हुए सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ₹10,000 का चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झीरम घाटी हमले: अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराया; उमेश पटेल ने स्वागत किया
Darogapara, Chhattisgarh:झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद NIA की विशेष अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया है। फैसले के बाद झीरम हमले में मारे गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल के बेटे और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अदालत के फैसले का स्वागत किया है।उमेश पटेल ने कहा कि सभी आरोपियों को दोषी माना गया है, यह स्वागत योग्य है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि झीरम घाटी हमले के पीछे कथित कंस्पायरेसी यानी साजिश के पहलू को लेकर उनकी लड़ाई अभी जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि साजिश के पहलू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उमेश पटेल के मुताबिक, इस संबंध में पहले भी सुप्रीम कोर्ट में मांग की जा चुकी है।फैसले में लगे लंबे समय के सवाल पर उमेश पटेल ने कहा कि समय जरूर लगा, लेकिन कम से कम अब इस मामले में इतना तो हुआ कि आरोपियों को दोषी माना गया।0
0
Report
मंदला के फूटाताल तालाब में शव मिला; लापता युवक से जुड़ा मामला
Mandla, Madhya Pradesh:फूटाताल तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी के अंदर दिखाई देने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचि और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई है। मामला अंजनियां चौकी क्षेत्र के फूटाताल तालाब का है, जहां शनिवार को पानी के अंदर एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली। खबर मिलते ही अंजनियां चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि सिझौरा निवासी 20 वर्षीय चंद्रकुमार मरावी उर्फ गोलू गुरुवार रात से लापता है, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। लापता होने से पहले अंजनियां मोड़ के पास उसके विवाद होने की जानकारी भी सामने आई थी। तालाब में शव मिलने के बाद इसे लापता युवक से जोड़कर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी शव पानी के अंदर से निकाला गया है और उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शव बाहर निकलने और पहचान की कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
दंतेवाड़ा में चीनी सत्याग्रह: महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Dantewada, Chhattisgarh:एंकर—चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सत्याग्रह कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल, बिजली और राशन सामग्री के बढ़ते दामों से आम जनता पहले ही परेशान है, वहीं अब चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का घरेलू बजट और बिगड़ गया है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की。0
0
Report
Advertisement
दृष्टिहीन शिक्षक राजेश जायसवाल बच्चों के उज्जवल भविष्य का प्रेरणादायक उदाहरण
Indore, Madhya Pradesh:शिक्षक दिवस स्पेशल जो खुद तो देख नहीं सकते लेकिन बच्चों को दिखा रहे हैं जीवन जीने की राह खुद की आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन कई छात्रों के जीवन में फैला रहे ज्ञान का प्रकाश आंखों से दिव्यांग शिक्षक राजेश जायसवाल ने ब्रेल लिपि से हासिल की शिक्षा सरकारी नौकरी पाकर बच्चों को बना रहे शिक्षित उनकी दिव्यांग पत्नी भी बनी उनकी सारथी राजेश जायसवाल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद ब्रेल लिपि के माध्यम से शिक्षा हासिल की। उन्हें आंखों से तो दिखाई नहीं देता लेकिन वे अपनी शिक्षा कला ओर हाथों को सूचबूझ से सब पढ़ समझ ओर समझा लेते हे मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त की और आज वे सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने में जुटे हैं। उनका जीवन उन तमाम लोगों के लिए प्रेरणा है, जो किसी शारीरिक कमी को अपनी सफलता की राह में बाधा मान लेते हैं। राजेश जायसवाल ने अपनी दृष्टिबाधिता को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। ब्रेल लिपि के जरिए शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी के लिए मेहनत की और आखिरकार सरकारी शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज वे स्वयं बच्चों को पढ़ाते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। उनके लिए शिक्षक होना सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है। राजेश जायसवाल के संघर्ष में उनकी अर्धांगिनी भी कदम से कदम मिलाकर साथ देती हैं। उनकी पत्नी स्वयं भी दिव्यांग हैं, लेकिन दोनों ने अपनी परिस्थितियों को कभी अपने जीवन की कमजोरी नहीं बनने दिया। पत्नी उन्हें स्कूल तक छोड़ने और वापस घर लाने सहित रोजमर्रा के कई कार्यों में सहयोग करती हैं। दोनों का आपसी सहयोग और एक-दूसरे के प्रति विश्वास उनके जीवन को और खास बनाता है। यही वजह है कि राजेश जायसवाल आज न केवल शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल बन गए हैं。 विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा राजेश जायसवाल का जीवन यह संदेश देता है कि सफलता के लिए आंखों की रोशनी से ज्यादा जरूरी हौसले और मेहनत की रोशनी होती है। वे स्वयं भले ही अपनी आंखों से विद्यार्थियों को नहीं देख पाते, लेकिन अपने ज्ञान और अनुभव से उनके सपनों को दिशा दे रहे हैं। शिक्षक दिवस पर राजेश जायसवाल जैसे शिक्षक यह साबित करते हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से व्यक्ति न केवल अपने सपनों को पूरा कर सकता है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजियारा फैला सकता है।0
0
Report
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी: 11 IAS अधिकारियों के तबादले, अनीशा श्रीवास्तव बनीं GDA CEO
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी 11 IAS अधिकारियों के तबादले अनीशा श्रीवास्तव को ग्वालियर विकास प्राधिकरण की CEO बनाया गया रघुराज सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार 5 IAS को अतिरिक्त प्रभार कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग का अतिरिक्त प्रभार निधि निवेदिता को राजस्व आयुक्त बनाया गया0
0
Report
नीमच के दलपतपुर में तेंदुआ घुस गया; ग्रामीणों ने उसे भगाया
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जीरन इलाके के दलपतपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से भटककर एक तेंदुआ गांव के अंदर घुस आया। यह गांव जंगल के बिल्कुल पास है। यहां रहने वाले पर्वत सिंह जाट के घर के बाहर एक पालतू कुत्ता बंधा था, जिस पर अचानक तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। उसी दौरान पास में सो रहे एक मजदूर की नजर तेंदुए पर पड़ गई। मजदूर डरा नहीं, उसने तुरंत शोर मचाकर तेंदुए को वहां से भगा दिया। उसकी इस समझदारी और हिम्मत से कुत्ता भी बच गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और तुरंत वन विभाग को खबर दी गई। वन विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गांव जंगल से सटा होने की वजह से तेंदुआ रास्ता भटककर इधर आ गया था, लेकिन शोर मचने के बाद वह वापस जंगल की तरफ भाग गया। विभाग ने गांव वालों को सावधान रहने और रात के समय खेतों या जंगल की तरफ अकेले न जाने की सलाह दी है。0
0
Report
Advertisement
शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार बहेड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने एवं विभागीय कार्यों का श्रेष्ठ ढंग से निर्वहन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार बहेड़ी भानू प्रताप एवं खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ. जगदीश कुमार ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों के समर्पण एवं मेहनत से ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार मिलते हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर मोहम्मद इसराइल, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुण्डा, विकास क्षेत्र बहेड़ी; प्रभुनाथ प्रसाद, सहायक अध्यापक, कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनियां; आकांक्षा मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय टाह कासमपुर, विकास क्षेत्र दमखोदा तथा सर्वेश कुमार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा, विकास क्षेत्र शेरगढ़ को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान शिक्षकों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, केदार सिंह, रिजवान अहमद, मनोज कुमार, भुजेन्द्र कुमार, शोभित कुमार, राम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा जलालपुर नगर.. देखिए झलकियां
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा जलालपुर नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। नगर के विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। माता-पिता अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाकर मंदिरों में लेकर पहुंचे। कोतवाली परिसर में कोतवाल अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित हुआ। भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। जन्म के समय श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया गया। संगत मंदिर के बाहर श्री बालाजी शक्ति समिति की ओर से झांकी सजाई गई। झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बाबा पलटूदास मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद बाबा रामप्रसाद दास ने परंपरागत विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कराया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसी तरह श्री शीतला माता मठिया, चक्र सुदर्शन मंदिर और दुर्गा माता मठिया मंदिर में भी सजावट और पूजा कार्यक्रम हुए। मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर जलालपुर नगर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।0
0
Report
विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों के उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित,,,
Dabhara, Chhattisgarh:आज ग्राम नवापारा ड अंतर्गत शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शासकीय जनपद प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक अर्जुन बरेठ,शिक्षिका ऋतु यादव एवं शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक बरत राम पटेल,देवेंद्र पटेल,परमेश्वरी चंद्रा, सुरेंद्र सिदार को उनके सराहनीय योगदान एवं कृतित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए दैनंदिनी,लेखनी एवं पौधा प्रदाय कर सम्मानित किया गया है,,इस दौरान ग्राम सरपंच किशन सिदार, अविनाश पटेल, मिडिल स्कूल जन भागीदारी अध्यक्ष लोकेश यादव दोनों स्कूल के विद्यार्थी एवं रसोइया गण उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
डेहरी में सोन नदी के जलस्तर बढ़ने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट डूबा, करोड़ों नुकसान
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिले के डेहरी से है। जहां डेहरी के एनीकट में सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह से डूब गया है। बता दे की सोन नदी के किनारे एनीकट में पूर्व सीएम नीतीश कुमार 2 सितंबर 2024 में इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था। कुछ महीना पहले वह सीएन रहते इसका निरीक्षण करने भी डिहरी पहुंचे थे। लेकिन सोन नदी के बढ़े जलस्तर के कारण निर्माणाधीन पूरा ट्रीटमेंट प्लांट डूब गया है। बता दे की करोड़ों की लागत से इसका निर्माण कर चल रहा था। पिछले 2 सालो से रात दिन इस पर काम चल रहा था। लेकिन अचानक पानी भर जाने से पूरा सिस्टम पानी के आगोश में चला गया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि करोड़ों के महंगे उपकरण पानी में डूब गए हैं। साथ ही जो ढांचा का निर्माण हुआ था, वह भी पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बताया जाता है कि कई सामान तो पानी के साथ बह भी गए हैं। लेकिन फिलहाल यहाँ पर कोई नहीं है। सभी लोग यहाँ से हट गए हैं। स्थानीय लोगों को इसको लेकर काफी निराशा है। बता दे की सोन नदी के पानी को साफ कर इस उस पानी को डेहरी ऑन सोन, सासाराम तथा औरंगाबाद में पीने के पानी के रूप में सप्लाई करना है। लेकिन जिस तरह से पूरा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ही जल समाधि ले लिया है, इसके बाद चिंता बढ गई है。0
0
Report
खनिज संपदा एक्ट संशोधन पर कांग्रेस का राजभवन घेराव ऐतिहासिक विरोध
Jamtara, Jharkhand:खनिज संपदा एक्ट में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि 7 सितंबर को पूरे राज्य की जनता राजभवन का घेराव करेगी और बीजेपी के खिलाफ विरोध जताएगी। इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार जो कानून ला रही है, उससे आम जनता को नुकसान होगा और राज्य के विकास पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इन फैसलों से दलित, आदिवासी और मुसलमानों के विकास में बाधा आएगी। मंत्री ने दावा किया कि खनिज संपदा एक्ट में संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन ऐतिहासिक होगा। 7 सितंबर को होने वाले राजभवन घेराव में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।0
0
Report
बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारू, रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार और निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन केदारनाथ यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से चल रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा मार्ग पर तैनात सभी रेस्क्यू टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। केदार घाटी में लगातार हो रही बारिश के बीच भी बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सफर जारी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू टीमों को अलर्ट रखा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारू है। यात्रा मार्ग पर कहीं-कहीं पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम से संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को तत्काल सूचना दी जाती है, जिसके बाद मार्ग को जल्द खोलने की कार्रवाई की जाती है। जिल्लाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अत्यधिक बारिश होने पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें संवेदनशील स्थानों पर कुछ समय के लिए सुरक्षित स्थानों पर रोका जाता है। मौसम सामान्य होने और बारिश थमने के बाद यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाती है। फिलहाल केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं है और यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बनाए हुए हैं। नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी0
0
Report
Advertisement
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मौत घोषित के बाद मरीज जीवित मिला, हड़कंप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाजरत एक मरीज को कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं, परिजनों ने मरीज को घर ले जाने के लिए शव वाहन तक बुक कर लिया था। लेकिन घर ले जाने से पहले जब परिजनों ने मरीज का हाथ पकड़कर देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मरीज को दोबारा अस्पताल में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि गिरजा प्रसाद, निवासी सीधी, को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल लाया गया था। वह एक दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे और शव वाहन भी बुक कर लिया गया था। इसी दौरान परिजनों को मरीज के जिंदा होने का पता चला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई और मरीज को दोबारा इलाज के लिए शिफ्ट किया गया। फिलहाल मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है, वहीं मामले में मेडिसिन विभाग के HOD डॉ. पीके बघेल ने इसे बेहद दुर्लभ स्थिति बताते हुए कहा कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मरीज की जांच के बाद डेथ घोषित कर दी थी। बाद में मरीज के जिंदा होने की जानकारी सामने आई। डॉ. बघेल के मुताबिक, ऐसी स्थिति को Lazarus syndrome कहा जाता है और मेडिकल साहित्य में इसके मामले बेहद कम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज की स्थिति अभी क्रिटिकल है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। मरीज को किस आधार पर मृत घोषित किया गया और इसमें किस स्तर पर चूक हुई, यह जांच का विषय है。0
0
Report
8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: आरोपी चाचा गिरफ्तार, परिवार न्याय चाहता
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बाजना थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।,परिजनों के अनुसार घटना 25 अगस्त की है। माता-पिता फेरी की दुकान लगाते हैं, बच्ची दोपहर में खाना खाने घर आई थी। इसी दौरान बगल में रहने वाले आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि परिवार के एक सदस्य ने आरोपी को मौके पर देख लिया था, जिसके बाद आरोपी छत से कूदकर भाग गया।,बच्ची के पिता का आरोप है कि थाने जाने से पहले गांव में पंचायत बैठाकर ₹2 लाख में समझौता करने का दबाव बनाया गया। पिता ने समझौते से इनकार करते हुए कहा - "हमें पैसे नहीं, बेटी को न्याय चाहिए।,पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उनके भाई पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी गई।,मामला सामने आने के बाद बाजना पुलिस ने बच्ची और उसके माता-पिता को अभिरक्षा में लेकर छतरपुर महिला थाने भेजा है। परिजनों की शिकायत पर महिला सेल में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
जगदीशपुर में ब्रजभूषण शरण सिंह का होटल उद्घाटन, पुष्पवर्षा से स्वागत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे जगदीशपुर, जगदीशपुर में युवाओं ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण का किया जोरदार स्वागत, बुल्डोजर से युवाओं ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर की पुष्प वर्षा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोगों को सम्बोधन के दौरान कांग्रेस के रायबरेली सांसद राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना, पूर्व सांसद ने कहां राहुल गांधी 100 वर्ष पुरानी बातें करते हैं, राहुल गांधी ने बयान दिया था और कहां था आज भी सर्वेणो के द्वारा दलित लोगों को कुएं से पानी नही पीने दिया जाता है, ये बातें 100 वर्ष पहले की बात थी, बाकी खुद कौन अपना इतिहास जांच कर लेना चाहिए, अगर आपके वंशजों की लिस्ट नहीं मिल रही है तो जिम्मेदार हम नहीं आप है, हम द्वापर युग में भी थे त्रेतायुग में भी थे और कलयुग में भी है, और आगे भी रहेंगे, हम महाराजा रघु के वंशज हैं, हम हमेशा से ही दूसरों के लिए जीवन ज़ीना सीखा है, हम राष्ट्र और राम के लिए जीते हैं, इसलिए हमारा दबदबा था और दबदबा बना रहेगा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ अयोध्या हनुमान मंदिर के पुजारी व जिले के उद्योगपति राजेश मसाला रहें मौजूद, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जगदीशपुर में एक होटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे,0
0
Report
Advertisement
