460443
नीमपानी ग्रामीणों ने आबादी जमीन पट्टे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Ghoradongri, Madhya Pradesh:नीमपानी गांव के ग्रामीणों ने आबादी जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने जल्द पट्टा दिलवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीण संदीप नागवंशी ने बताया कि इससे पहले बैतूल कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया गया था। ग्रामीण अपनी मांग को लेकर दृढ़ हैं और जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शरारती छोटा हाथी: मां ने कहा, अब तुम्हें मेरे साथ चलना होगा
Noida, Uttar Pradesh:Baby elephant spent the whole day testing Mom's patience, so Mom finally said, 'Alright little troublemaker, you're coming with me now0
0
Report
पटना में मासिक सहयोग कार्यक्रम: मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायतों की सुनवाई हर माह
Noida, Uttar Pradesh:राज्य स्थर पर ''सहयोग कार्यक्रम'' प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को पटना में आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर पर सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत आवेदनों के निष्पादन से असंतुष्ट आवेदकों के मामलों की सुनवाई सीधे मुख्यमंत्री बिहार के स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम अंतर्गत की जायगी。0
0
Report
HPCL राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन के साथ रोजगार उत्सव वर्ल्चुअली आयोजित
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत HPCL राजस्थान रिफाइनरी के लोकार्पण अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हो रहा है वर्चुअली आयोजन, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण सहित भाजपा नेता एवं अधिकारी मौजूद, रोजगार उत्सव कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट की प्रदान, जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हो रहा है कार्यक्रम, चूरू। कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव व जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए पचपदरा में भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि यह परियोजना राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी। राजस्थान में स्थापित इस ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से देश की ईंधन क्षमता सुदृढ़ बनेगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह परियोजना राजस्थान की विकास यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। रिफाइनरी प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश को नई दिशा देने का काम करेगी। प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकासोन्मुख सोच के साथ प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जयपुर मेट्रो कॉरिडोर जयपुर की जीवन रेखा बनेगा। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेष सरकार ने गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला सशक्तीकरण के लिए संकल्पित हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं को संबल दे रही हैं। सरकार के प्रयासों से राजस्थान रिफाइनरी और यमुना जल समझौता प्रदेश के विकास में स्वर्णिम अध्याय है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नवनियुक्त कार्मिकों को दिये वेलकम किट व नियुक्ति पत्र भेंट किये गये। कार्यक्रम में पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडियाि के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद एम आदि मौजूद थे। बाइट _अविनाश गहलोत, प्रभारी मंत्री। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर सरकार ने 8 अधिकारियों को निलंबित किया; पुस्तकें अनुचित सामग्री के कारण
Aram Pora, Ganderbal, The Jammu and Kashmir Government has placed 8 officers and supervisory staff of the School Education Department under suspension with immediate effect and disengaged a contractual Computer Assistant after inappropriate content was found in 2 library books supplied to Government schools under the Samagra Shiksha library grant scheme. The action followed reports that the books, selected by a committee for Higher Secondary classes, contained content related to separatism and had the potential to create law and order issues.0
0
Report
अमेरिका के राष्ट्रीय गान के साथ बाल्ड ईगल की उड़ान, स्वतंत्रता का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:Bald eagle flying free to the national anthem Happy Birthday America0
0
Report
ग्रामीण तूटा में विस्थापन नहीं, एनआरडीए ने स्पष्ट किया स्थिति
Raipur, Chhattisgarh:ग्राम तूता में वर्तमान में विस्थापन की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने बयान जारी कर दी सफाई ग्राम तूता में अतिक्रमण हटाने को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों के बीच नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वर्तमान में वहाँ विस्थापन की कोई कार्यवाही प्रस्तावित नहीं है। एनआरडीए को प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभी केवल नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार ग्राम तूता में अतिक्रमण संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विधिवत निरीक्षण कराया गया और उसके बाद संबंधित पक्षों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। एनआरडीए ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को ग्राम के प्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की। बैठक में यह सहमति बनी कि गांव में सभी पक्षों की बैठक आयोजित कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद पुनः प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा कर लोकहित में समाधान निकाला जाएगा। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से भी समय-समय पर गांव के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में पत्र दिए जाते रहे हैं। इसी प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों को प्राथमिक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि उसका उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि कानून के अनुसार सार्वजनिक हित में कार्य करना है। आगे का हर निर्णय नियमों के अनुरूप और पूरी संवेदनशीलता के साथ लिया जाएगा, ताकि विकास कार्य भी प्रभावित न हों और सभी पक्षों के हितों का भी ध्यान रखा जा सके।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सरकार से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए स्पष्ट नीति की मांग: एसएफआई नेता
Noida, Uttar Pradesh:Location - Hanumangarh (Rajasthan) अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों को कमजोर करने प्रयास, एसएफआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने साधा निशाना, राजस्थान सरकार द्वारा कम नामांकन वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में हिंदी माध्यम संचालित करने के संबंध में मांगी गई रिपोर्ट पर एसएफआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति सामने रखनी चाहिए। महेंद्र कुमार शर्मा ने अपने बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हजारों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बेहतर शिक्षा की उम्मीद के साथ सरकारी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालयों पर भरोसा किया है। यदि इन विद्यालयों की व्यवस्था को कमजोर किया जाता है तो इसका सीधा प्रभाव विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, लेकिन उसका समाधान विद्यालयों को कमजोर करना नहीं, बल्कि रिक्त पदों पर शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति, पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए।0
0
Report
मुजफ्फरपुर मंदिर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली हत्या, पुलिस तैनाती बढ़ी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में मंदिर में पूजा करने पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ श्याम सुंदर प्रसाद की पहले से घात लगा कर बैठे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मृतक किताब दुकान चलाने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के डीएसपी East One अलय वत्स और स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है. परिजनों की माने तो दो गोली शरीफ लगी और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. SDPO East One अलय वत्स ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर मामला जमीन रंजीश से जुड़ा होने की प्रबल संभावना है और मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधी चाहे जो भी हो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.परिजनों के बयान पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता मणितोष कुमार.0
0
Report
पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा,थाने के सामने हंगामा,पति पर केस दर्ज कराने के बाद घूम रही थी
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हमीरपुर- पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, थाने के सामने हंगामा हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद सड़क पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पति का आरोप है कि पत्नी उस पर मेंटेनेंस (भरण-पोषण) का केस दर्ज कराने के बाद दूसरे युवक के साथ घूम रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सुमेरपुर थाने के सामने का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अमरपाटन के खरमसेड़ा गांव के कुएं हादसे में मीथेन गैस से मौत का संदेह
Maihar, Madhya Pradesh:अमरपाटन क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत के बाद हादसे का रहस्य और गहरा गया है। वैज्ञानिकों की टीम ने प्रारंभिक जांच में कुएं के भीतर मीथेन जैसी जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी को मौत की वजह बताया है। हालांकि कई ग्रामीण इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। इसी संशय के चलते ग्रामीणों ने लकड़ी का मचान बनाकर एक बकरी को रस्सी से बांधकर उसी कुएं में उतार दिया। कुछ देर बाद बकरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुएं में जहरीली गैस थी तो प्रशासन ने उसे तत्काल सुरक्षित क्यों नहीं कराया। उधर प्रशासन का कहना है कि वैज्ञानिक जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे और उसके कारणों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।0
0
Report
हापुड़: खतरनाक बाइक स्टंट वायरल, पुलिस रही सख्त कार्रवाई
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ से स्टंटबाजी का एक हैरान करने वाला और खतरनाक वीडियो सामने आया है. दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट दिखा रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार बाइक पर अचानक दोनों पैर ऊपर रख लेता है. इतना ही नहीं, वह कुछ देर के लिए बाइक के हैंडल से अपने हाथ भी हटा रहा है और हवा में हाथ लहरा रहा है. हाईवे पर उसके आसपास से कई गाड़ियां और ट्रक गुजर रहे हैं, लेकिन युवक बिना किसी डर के अपनी धुन में स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे की है. पीछे चल रहे किसी अन्य वाहन चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक के नंबर को ट्रेस कर स्टंटबाज युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गौरीगंज विधायक पूर्व विधायक तेजभान सिंह जी का निधन, भाजपा नेता समेत शोक व्यक्त
Noida, Uttar Pradesh:गौरीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक और अमेठी के वरिष्ठ भाजपा नेता दादा तेजभान सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उनके सभी शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।0
0
Report
Advertisement
कोरबा: जन्मदिन पार्टी के बाद विवाद खूनी संघर्ष, आरोपी ने साथी को कुचल दिया
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग- जन्मदिन की पार्टी के बाद दो युवकों के बीच हुआ विवाद, विवाद बढ़कर बदला खूनी संघर्ष में, गुस्से में युवक तुषार ढांडा ने बोलेरो कैंपर से अपने साथी उज्ज्वल सिंह को कुचल दिया, घटना कारित कर मौके से फरार हुआ आरोपी तुषार, गंभीर रूप से घायल उज्जवल को उपचार के लिए जिले अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने घायल उज्जवल को मृत घोषित किया, उरगा थाना क्षेत्र के मीरा रिसोर्ट का मामला, घटना के बाद उरगा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज शुरू की फरार आरोपी की तलाश0
0
Report
14 फीट विशालकाय किंग कोबरा का रेस्क्यू; वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के पसरखेत वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग के किनारे बहने वाले नाले के पास झाड़ियों में लगभग 14 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। सांप को देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मुख्य मार्ग के समीप किंग कोबरा के होने से उसके किसी वाहन की चपेट में आने तथा राहगीरों के लिए खतरा बनने की आशंका थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सर्प एवं अन्य सरीसृपों के संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के सदस्य अविनाश यादव से संपर्क किया। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के बीच करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय किंग कोबरा का सुरक्षित और सफल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद किंग कोबरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के समीप सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया。0
0
Report
कवर्धा: फार्महाउस के जुआ फड़ पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:फार्महाउस में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार कवर्धा कबीरधाम पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरबनाकला स्थित एक फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। संयुक्त कार्रवाई थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की टीम ने की। पुलिस ने मौके से ₹25,700 नकद, 8 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹1,50,700 बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
