460661
मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख बने मध्य रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य
Multai, Madhya Pradesh:मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख को मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति, मध्य रेलवे का सदस्य मनोनीत किया गया है। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। मुलताई में ट्रेनों के स्टॉपेज की लगातार मांग के बीच, उम्मीद है कि देशमुख के इस पद से क्षेत्र को विभिन्न ट्रेनों का स्टॉपेज मिल सकेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेडीए ने 206.98 हेक्टेयर ग्रीन एरिया में रीको का आवंटन निरस्त किया
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जी राजस्थान की खबर का एक बार फिर दमदार असर... बिचून में भैराणा धाम में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल एरिया के लिए आवंटित जमीन को जेडीए ने किया निरस्त। लगातार हो रहा था विरोध प्रदर्शन, आरएलपी सुप्रीम हनुमान बेनीवाल ने भी रीको के विरोध में कर चुके जयपुर कूच। विवाद के बाद जेडीए भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की हुई मीटिंग। आवंटन खारिज करने के बाद अब इस 206.98 हैक्टेयर ग्रीन एरिया में इंडस्ट्रियल एरिया में नहीं लगाया जा सकेगा रीको। जेडीए ने इस जमीन को हरित पट्टी और स्थानीय लोगों का विरोध देखते हुए किया निरस्त। भैराणा गांव में 800 बीघा जमीन पर रीको को औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन की थी आवंटन। 500 साल पुरानी तपोस्थली और मोक्ष स्थली के पास रीको के विरोध में साधु-संतों ने विरोध शुरू कर दिया। आंदोल मंच हुआ और सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा।0
0
Report
हरियाणा में सावन के पहले कांवड़ियों की भीड़, मुख्यमंत्री के लिए मन्नत-गंगाजल का वादा
Panchkula, Haryana:सावन का महीना शुरू होते ही हरियाणा में कांवड़ियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। सड़कों पर बोल-बम-बम और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे हैं। शिवभक्त अपनी-अपनी मन्नत के साथ कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। पानीपत का एक शिवभक्त विलासराज सीएम नायब सैनी को प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत के साथ अनोखी कांवड़ ला रहा है। उसने अपनी कांवड़ में भगवान भोनेनाथ और सीएम सैनी की फोटो भी लगाई है। विलासराज का कहना है कि यह गंगाजल लेकर वह 11 अगस्त को चंडीगढ़ में सीएम हाउस पहुंचेगा। हरिद्वार से इस यात्रा में उन्हें करीब 20 दिन का समय लगेगा। बताया कि यह गंगाजल वह सीएम सैनी को भेंट करेगा, जिससे भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं, चरखी दादरी का एक अन्य कांवड़ियां जोनी 300 बीमार गोवंशों को नहलाने के लिए 500 लीटर गंगाजल लेकर आ रहा है। जोनी का कहना है- अपनी गोशाला में बेसहारा गोवंशों का इलाज करते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे हैं।0
0
Report
रायपुर: जोन अध्यक्ष के पुत्र के खिलाफ FIR, महिला कमिश्नर के साथ मारपीट
Begun, Rajasthan:रायपुर जोन अध्यक्ष 04 के पुत्र के खिलाफ FIR. अनिल शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज. महिला जोन कमिश्नर दिव्या चन्द्रवंशी के साथ गाली गलौज और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट का है आरोप.. मारपीट, गाली गलौज समेत धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज.. कोतवाली में FIR दर्ज..0
0
Report
Advertisement
कोटली में महिलाओं पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, 50 घायल
Jammu, कोटली में प्रदर्शन के दौरान महिलाओं पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता, 50 महिलाएं गंभीर रूप से घायल। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली में वीरवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पाकिस्तानी सेना व स्थानीय पुलिस ने बर्बरता की। लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान 50 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जेकेएचआरओ के अनुसार वीरवार को तय कार्यक्रम के अनुसार कोटली में महिलाएं सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं थीं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। महिलाओं को निशाना बनाकर फायरिंग भी की गई。0
0
Report
सावन के पहले दिन महाकाल मंदिर में रिकॉर्ड भीड़, भक्तों की उमड़ी आस्था
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सावन मास के पहले दिन भगवान महाकाल के दरबार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर देर रात तक बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष लगातार गूंजते रहे। महाकाल मंदिर प्रशासन के अनुसार, सावन के पहले दिन कुल 2,23,542 श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। तड़के होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दिनभर दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का क्रम लगातार जारी रहा। सावन का पहला दिन होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु परिवार सहित बाबा के दरबार पहुंचे। दर्शन के बाद भक्तों ने बाबा महाकाल से परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की。 मंदिर प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई थीं, जिनके चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही।0
0
Report
वाकी नदी में पूर, जळगाव जिले में रेड अलर्ट जारी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर जळगाव जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यातील वाकी नदीला पूर आला आहे अनेक दिवसांपासून कोरडे ठाक असलेले वाकी नदीचे पात्र 24 तासात झालेल्या जोरदार पावसामुळे दुथडी भरून वाहत असल्याचा पाहायला मिळत आहे जळगाव जिल्ह्यात काल रात्री पावसाची जोरदार बॅटिंग सुरू आहे सततच्या सुरू असलेल्या पावसामुळे जामनेर तालुक्यातील वाकी नदीला पूर आला आहे. जळगाव जिल्ह्याला हवामान खात्याने रेड अलर्ट जाहीर केला आहे. हवामान खात्याचा अंदाजानुसार सलग दुसऱ्या दिवशी जळगाव जिल्ह्यात पाऊस सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
जळगाव में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश, नालों में बाढ़ की स्थिति
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात गेल्या २४ तासांपासून पावसाची जोरदार बॅटिंग. जळगाव शहरासह जिल्ह्यात सर्वच तालुक्यांमध्ये काल सकाळपासून जोरदार पाऊस सुरू. जोरदार मुसळधार पावसामुळे जामनेर सह इतर तालुक्यांमध्ये नाल्यांना पूर आल्याचे चित्र जिल्ह्यात अनेक दिवसांपासून जोरदार पावसाची प्रतिक्षा होती, गेल्या 24 तासाच्या सतत सुरू असलेल्या पावसामुळे जळगावातील मेहरून तलावाच्या पाणी साठ्यात देखील वाढ झाली मेहरूले तलावाच्या उगम स्थळी जोरदार पाऊस झाल्याने नाल्यांना पूर आला असून तलावाच्या पाणी साठ्यात वाढ झाली आहे. दोन दिवसांपासून सुरू असलेल्या सततच्या पावसामुळे बळीराजा सुखावला आहे..0
0
Report
साध्वी हार्षानंद गिरि के बयान पर बवाल: माता-पिता के घर में सुरक्षा
Ujjain, Madhya Pradesh:हर बात पर आपत्ति जताने वालों पर साध्वी का तंज— 'कुछ संत, संत कम और मेरी सास ज़्यादा बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा- जो संत जीवनभर सुरक्षा की जिम्मेदारी ले, मैं उसी आश्रम में रहने चली जाऊंगी उज्जैन। गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में दिए गए अपने बयान को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच साध्वी हर्षानंद गिरि (हर्षा रिछारिया) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि संन्यास लेने के बाद माता-पिता के साथ रहने पर कुछ संत सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब तक उनका अपना आश्रम नहीं बन जाता, तब तक उनके पास रहने के लिए दो ही स्थान हैं—गुरु का आश्रम और माता-पिता का घर। वीडियो में साध्वी हर्षानंद ने कहा कि वह माता-पिता के घर इसलिए रहती हैं क्योंकि वहां खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में यदि कोई संत सार्वजनिक रूप से यह जिम्मेदारी ले कि उनके रहते उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, तो वह अपना सामान लेकर उसी आश्रम में रहने चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन उनका अपना आश्रम बन जाएगा, उस दिन वह पूरी तरह आश्रम में रहकर संन्यासी जीवन का पालन करेंगी। फिलहाल स्थायी आश्रम नहीं होने के कारण माता-पिता के साथ रहने ही उनके लिए सबसे उचित और सुरक्षित विकल्प है। वीडियो में उन्होंने कुछ संतों पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी हर बात पर आपत्ति जताई जाती है, जबकि संतों का स्वभाव प्रेम, धैर्य और सहनशीलता का होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनके रहने, पहनने, खाने या मिलने-जुलने से कुछ लोगों को हर बार परेशानी होती है, तो यह संतों के आचरण के अनुरूप नहीं है। गौरतलब है कि गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी हर्षानंद ने महिलाओं की सुरक्षा और आश्रमों में रहने को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उनके बयान पर चर्चा शुरू हो गई थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बयान का विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है। बाइट - साध्वी हर्षानन्द0
0
Report
छग को मिलेंगे रेलवे परियोजनाओं की बड़ी सौगात, डोंगरगढ़-कटघोरा और बस्तर रेल लाइनें मंजूर
Begun, Rajasthan:रायपुर CM साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडेय ने की रेल मंत्री से मुलाकात, छग को मिलेगी रेल परियोजनाओ की बड़ी सौगात, सांसद संतोष पांडेय ने वीडियो साझा कर दी जानकारी, कहा, कटघोरा से डोंगरगढ़, और बस्तर की दो रेल लाइनों की मंजूरी मिली है, बस्तर में कभीं बंदूकों की आवाज रहती थी, अब रेलगाड़ी की छुक छुक की आवाज आएगी, प्रधानमंत्री मोदी , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं: संतोष पांडेय0
0
Report
Advertisement
वाशीम में जोरदार बारिश से बड़े पेड़ गिरने, इलाके में दहशत
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यात रात्रभर झालेल्या जोरदार पाऊस आणि वादळी वाऱ्यामुळे अनेक ठिकाणी मोठी झाडे उन्मळून पडली. वाळकी, दोडकी, जुमडा या गावांसह वाशिम शहरातील शासकीय विश्रामगृह परिसरातही एक मोठे झाड कोसळल्याची घटना घडली. सुदैवाने ही घटना रात्रीच्या वेळी घडल्यामुळे कोणतीही जीवितहानी झाली नाही. मात्र,शासकीय विश्रामगृह परिसरात दररोज मोठ्या प्रमाणात नागरिकांची वर्दळ असते. त्यामुळे ही घटना दिवसा घडली असती, तर मोठी दुर्घटना घडण्याची शक्यता नाकारता आली नसती. या घटनेनंतर प्रशासनाने धोकादायक झाडांची पाहणी करून आवश्यक ती उपाययोजना करण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
Panipat: सुरक्षा मजबूत, हर थाना क्षेत्र में 3-4 नाके, सीसीटीवी निगरानी के साथ कांवड़ यात्रा
Panipat, Haryana:कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट पूरे रूट का निरीक्षण सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और एसपी भूपेंद्र सिंह ने सनौली सीमा से जिले के अंतिम छोर तक कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण संबंधित विभागों को कमियां दूर करने के निर्देश पानीपत सावन मास में महाशिवरात्रि पर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकल चुके हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सनौली सीमा से लेकर जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिविर स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क, प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। जहां भी कमियां मिलीं, संबंधित विभागों को उन्हें एक-दो दिन के भीतर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में कम से कम तीन से चार नाके स्थापित किए जाएंगे। कई स्थानों पर 24 घंटे संचालित होने वाले स्थायी नाकों के लिए टेंट, बिजली और पुलिस कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार कुछ मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी ताकि कांवड़_ix की यात्रा निर्बाध और सुरक्षित बनी रहे। पूरे रूट पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान सड़क मरम्मत, गड्ढों की भराई, स्पीड ब्रेकरों की पेंटिंग, प्रकाश व्यवस्था और पेड़ों की छंटाई जैसे कार्यों की समीक्षा की गई है। सभी संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जैसा-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, उसी अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. एसपी ने बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन से चार नाके लगाए जाएंगे। कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के लिए टेंट और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जहां जरूरत होगी, वहां भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर केवल कांवड़ियों के लिए मार्ग सुरक्षित रखा जाएगा. डीजे और मॉडिफाइड साइलेंसर के संबंध में एसपी ने कहा कि सभी डीजे संचालकों को निर्धारित ऊंचाई और ध्वनि सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आवाज या नियमों के उल्लंघन की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए ऐसे किसी भी कार्य से बचें जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो. उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के पूरे मार्ग का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। जहां सड़क, बिजली या पेड़ों की शाखाओं से संबंधित समस्याएं मिली हैं, वहां संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से हटकर लगाए जाएं ताकि यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. डीसी ने कांवड़ियों से अपील की कि वे सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। डीजे और वाहनों की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक न रखें, क्योंकि अतीत में बिजली की तारों से संपर्क होने के कारण दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) को भी बिजली लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि श्रावण मास हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और प्रशासन का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बिना किसी दुर्घटना के अपनी यात्रा पूरी कर सकें.0
0
Report
महानदी के जलस्तर में उफान, बाढ़ की स्थिति शहर में फैल गई
Sakti, ऊपरी क्षेत्र में बारिश एवं गंगरेल डैम में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई है। महानदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट ऊपर बह रहा है जिसमें सक्ती जिले के चंद्रपुर नगर के निचली बस्तियों में पानी भर गया है, कई शासकीय ऑफिस पहुंच विहीन हो गए हैं, नदी के तट में लगे हुए खेतों में सब्जी फसल डूब चुकी है, जिसे किसानों ने आनन फानन में कुछ सब्जियाँ निकाला है, लेकिन अधिकतर खेत डूब चुके हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है जिसमें नदी के पास जाने, नहाने, तैरने, मछली पकड़ने आदि चीजों के लिए मनाही की गई है। डभरा जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच सचिवों को अलर्ट जारी कर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की बात कही गई है, देर रात से बढ़ता हुआ पानी अभी तक नदी के जलस्तर में बढ़ता जा रहा है, लोगों को सतर्क रहने की समझाइए दी गई है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, हाई अलर्ट और खारुन नदी उफान पर
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है.. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं.. रेड और येलो अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने, बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों की लगातार निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं.. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.. इधर राजधानी रायपुर में लगातार बारिश के चलते शहर की जीवनदायिनी खारुन नदी उफान पर है.. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर पानी पुल के करीब पहुंच गया है.. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी और निचले इलाकों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की गई है..0
0
Report
झुंझुनूं में लॉयंस क्लब ने पौधारोपण किया, वाटर कूलर की घोषणा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं: लॉयंस क्लब ने पौधारोपण किया और वाटर कूलर की घोषणा की। क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान सहित अन्य मौजूद रहे। झुंझुनूं के श्री भरतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लॉयंस क्लब ने पौधारोपण अभियान चलाया। क्लब अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान ने मंदिर समिति की सहमति मिलने पर अगले वर्ष वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा तुलसी के गमलों का वितरण किया गया।0
0
Report
झुंझुनूं में माली समाज ने 31 हजार पौधे लगाने का महाअभियान शुरू किया
Jhunjhunu, Rajasthan:मुनका की ढाणी, झुंझुनूं — पौधारोपण महाअभियान ने लक्ष्य की ओर बढ़ाए कदम — झुंझुनूं जिले में माली सैनी समाज संस्था ने 31 हजार पौधे लगाने के अभियान के तहत चिड़ावा की मुनका की ढाणी में पौधारोपण किया। रिटायर्ड एसआई बाबूलाल सैनी की अगुवाई में गुलमोहर, आंवला, बेलपत्र, मोगरा सहित विभिन्न पौधे लगाए गए। संस्था चिड़ावा क्षेत्र में अब तक 400 पौधे लगा चुकी है। अभियान 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
