icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
480334
Kuldeep PahareKuldeep PahareFollow23 Sept 2024, 11:06 am

गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति की मुलताई गायत्री शक्ति पीठ में संपन्न हुई बैठक

Multai, Madhya Pradesh:

जिला समन्वय समिति एवम उपजोन समन्वय समिति के दिशा निर्देश पर गायत्री परिवार तहसील समन्वय समिति मुल्ताई की आवश्यक बैठक गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में संपन्न हुई। जिला स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार आगामी दिसंबर माह में अखंड ज्योति पाठको का सम्मेलन करने हेतु सूची तैयार करने, आगामी अक्टूबर में मुलताई में तहसील स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने सहित नवंबर में संपूर्ण तहसील के सभी स्कूलों के बच्चों की भारतीय संस्कृति ज्ञान परिक्षा में शत प्रतिशत भागीदारी तैयार की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उधारी के बदले जहर खुरानी: साहूकार पर आरोप, दमोह अस्पताल में भर्ती

Damoh, Madhya Pradesh:उधारी की रकम चुकाने के बाद भी साहूकार मांग रहा था पैसे, फिर हो गई जहर खुरानी... एक अधेड़ व्यक्ति को जहरीली शराब पिलाने के आरोप सामने आए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती बिहारी पटेल (51) ने बतायाकि उन्होंने गांव के सचिन दुबे से तीन साल पहले 1 लाख रुपए उधार लिए थे और अब तक डेढ़ लाख से अधिक चुका चुके हैं, लेकिन फिर भी एक लाख रुपए की मांग की जा रही थी। छ month पुराने विवाद के कारण सचिन ने शराब के साथ बिहारी को खेत पर बुलाकर साथियों के साथ शराब पिलाई और वापस चले गए; रात में बिहारी की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जाँच के बाद अस्पताल में जहर का प्रमाण मिला, और शरीर से जहर निकाला गया। पीड़ितों का आरोह है कि जहर जानबूझकर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है; स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report

मेरठ के ढवाई नगर में वैवाहिक विवाद से मारपीट, वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज

मेरठ: नौचंदी के ढवाई नगर में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने बताया वैवाहिक विवाद का मामला मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के ढवाई नगर गली नंबर 16 में हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सीओ ने बताया कि ये मामला मामूली विवाद का नहीं बल्कि वैवाहिक विवाद का है। क्या बोलीं पुलिस अधिकारी - पुलिस अधिकारी ने बाइट में जानकारी देते हुए बताया कि "दिनांक 17 नवंबर शाम को लगभग 6 बजे थाना नौचंदी क्षेत्र में ढवाई नगर में एक मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस प्रकरण में यह पता चला है कि यह एक वैवाहिक विवाद है। काशिफा पुत्री निजामुद्दीन और रिजवान पुत्र बाबू के मध्य, जिसमें इनका केस भी न्यायालय में चल रहा है। हाल ही में रिजवान ने काशिफा को बिना बताए दूसरी शादी कर ली है, जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच में मारपीट हुई है।" अधिकारी ने बताया कि काशिफा और रिजवान पति-पत्नी हैं और इनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच रिजवान ने काशिफा को बिना बताए दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया। 17 नवंबर की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव शुरू हो गया। किसी ने इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्रकरण का संज्ञान ले लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

ललितपुर में SP के निर्देश पर 47 वारंटियों की गिरफ्तारी: जहां-तहां दबिश

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में SP संजीव बाजपेई के निर्देश पर पुलिस टीमों ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये कुल 47 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । गिरफ्तार सभी वारंटियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया । जिले के सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, तो वहीं जाखलौन थाना पुलिस द्वारा 6 वारंटियों, जखौरा थाना पुलिस टीम द्वारा 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, मड़ावरा थाना पुलिस द्वारा 10 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है तो वहीं महरौनी और गिरार थाना पुलिस को 5-5 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।
0
0
Report
Advertisement

जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्रों के फेल पर बवाल, ABVP-प्रशासन भिड़ंत

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के दर्जनों छात्र फेल होने पर बवाल, शिकायत करने पहुंचे ABVP छात्रों और कॉलेज प्रशासन में भिड़ंत, प्रिंसिपल से अपनी बात कहने पहुंचे छात्रों की पिटाई का आरोप, मारपीट के दौरान छात्रों को बंधक बनाकर कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पीटा, मेडिकल कॉलेज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को छुड़ाया, ABVP के छात्रों की पिटाई से जिले भर के छात्रों मे आक्रोश, तनाव को देखते हुए 2 कंपनी PAC समेत भारी पुलिस बल तैनात, उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला।
0
0
Report

संभल। दरगाह जनेटा शरीफ उर्स को No परमीशन . मोहम्मद जावेद की शिकायत पर प्रशासन का बड़ा फैसला .

SSuniFollow1m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । जिला प्रशासन की परमीशन न मिलने पर सिमटा दरगाह जनेटा शरीफ उर्स .. आज से शुरु होना था उर्स का 4 दिवसीय आयोजन उर्स के आयोजन की परमिशन से प्रशासन के साफ इंकार से उर्स कमेटी अभी भी परमीशन के लिए भागदौड़ में जुटी । शिकायत कर्ता मोहम्मद जावेद का आरोप ..परमीशन न होने के बावजूद उर्स में दुकानें लगाने की कोशिश ..दुकानदारों का उर्स में पहुंचा जारी । शिकायत कर्ता मोहम्मद जावेद ने परमीशन न होने के बावजूद उर्स के आयोजन की कोशिश की शिकायत डीएम से की । बनियाठेर थाना इलाके के दरगाह जनेटा शरीफ उर्स का मामला । बाइट ..मोहम्मद जावेद ,शिकायत कर्ता
0
0
Report

कन्या छात्रावास विवाद: अतिथि शिक्षक पर आरोप, जांच के आदेश

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर – डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड के कन्या छात्रावास में छात्रा से मोबाइल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोपों के घेरे में आए अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत को स्कूल प्रबंधन ने हटा दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए शिक्षक ने उसे मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था। मामला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच दल गठित किया गया है। बीईओ बलबीर मरावी के मुताबिक, छात्रावास की छात्रा से स्कूल में मोबाइल बरामद हुआ है। अतिथि शिक्षक को हटा दिया गया है और जिला स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

बाघ के हमले में महिला घायल, पति ने शोर से बचाई जान

Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में बाघ के हमले की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया; वे बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद बाघ महिला के हाथ को मुंह में पकड़ जंगल की ओर घसीटने लगा, लेकिन पति की हिम्मत, सूझबूझ और शोर मचाने के चलते बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना में महिला के हाथ पर बाघ के दांतों के गंभीर निशान आए हैं। घायल महिला को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकरी के मुताबिक टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी, पत्नी दर्शन सिंह, बुधवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आघे लाल पहाड़ी के समीप ग्रासलैंड क्षेत्र में अचानक बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से दंपत्ति सड़क पर गिर गए, इसके बाद बाघ ने बबली देवी को अपने पंजों और जबड़े में जकड़ लिया और जंगल की ओर घसीटने लगा। दर्शन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने शोर मचाते हुए बाघ का सामना किया और पति के होहल्ले से बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग की टीम ने घायल महिला को पर्यटकों की जीप से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं; घटनास्थल पर वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इस घटना में बरती गई सावधानी और पति की बहादुरी ने महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण वन्यजीवों के लिए आवाजाही को लेकर चिंतित हैं।
0
0
Report

आगरा: शमशाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप, निर्दोष युवक जेल भेजने के आरोप

Agra, Uttar Pradesh:आगरा की शमशाबाद पुलिस पर लगे गंभीर आरोप युवक को जबरन जेल भेजने पर आमदा है शमसाबाद पुलिस/बजरंग दल अगस्त में दर्ज मुकदमे में नाम हटाने के नाम पर एसीपी के नाम पर I O पर 15 हजार और थाना प्रभारी पर 10 हजार लेने के आरोप जिस मामले में निर्दोष को बताया दोषी और मुकदमे में लिखा नाम,वो घटना के वक्त 10 किलोमीटर दूर मामले को लेकर बजरंगदल के लोगों ने दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा पर दिया धरना बजरंगदल के लोगों का कहना,किसी हाल में निर्दोष युवक को नहीं जाने देंगे जेल भ्रष्ट और रिश्वतखोर पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही,लगेंगे लड़ाई
0
0
Report

आगरा में जमीन विवाद के चलते भाई ने भाई की हत्या, वीडियो सामने

Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग आगरा में जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप, सगे भाई ने भाई की कर दी थी कल हत्या। पत्थर से सिर पर वार कर 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी को उतारा मौत के घाट। हत्या की वारदात का लाइव वीडियो आया सामने, घटना का वीडियो देखकर लोग हैरान। सुरेशनगर करबला निवासी शाहिद कुरैशी की उपचार के दौरान SN अस्पताल में मौत। जमीनी विवाद को लेकर दोनों सगे भाइयों के बीच हुआ था विवाद। आरोपी भाई ने शाहिद के सिर पर पत्थर से किया था जानलेवा हमला। गंभीर हालत में शाहिद को SN अस्पताल में कराया गया था भर्ती। सिर में गंभीर चोट आने के चलते उपचार के दौरान तोड़ा दम। थाना न्यू आगरा क्षेत्र का मामला, हत्या के वीडियो से मचा हड़कंप।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के गढ़वा में हाथी के हमले से युवक की मौत

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिनिया थाना क्षेत्र के इलाके में एक जंगली हाथी ने बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को पटक-पटककर मार डाला। युवक अपने ससुराल से घर लौट रहा था, तब रास्ते में जंगल से निकला हाथी उसके लिए काल बन गया। हाथी ने बाइक को पटक दिया और युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया, जहां कुचलकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत है, ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस वर्ष हाथी के हमले में यह छठा मौत सामने आया है। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के डोल पंचायत अंतर्गत बूढ़ीटांड़ गांव की यह घटना मंगलवार देर शाम करीब सात बजे की है। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला गांव के असनही टोला निवासी यादव सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुनेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुनेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और बूढ़ीटांड़ गांव में उसका ससुराल था। छठ पर्व के अवसर पर वह ससुराल आया हुआ था। मंगलवार को वह ससुराल के परिजनों के साथ चिनिया साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार से लौटने के दौरान वह बाइक से जा रहा था। बाइक पर एक महिला भी सवार थी, जबकि आगे टेंपो में उसकी सास और अन्य परिजन बैठे थे। इसी दौरान जंगल से निकले जंगली हाथी ने टेंपो पर हमला कर दिया। टेंपो किसी तरह आगे निकल गया, लेकिन पीछे आ रही बाइक को हाथी ने पटक दिया। बाइक पर सवार महिला गिरकर सुरक्षित बच गई, जबकि हाथी युवक को उठाकर झाड़ियों में ले गया और पटक-पटककर कुचल दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वन विभाग परिसर पहुंचाया। बुधवार सुबह कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया। वहीं वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता और पांच लाख रुपये परिजनों के खाते में भेजने की बात कही है। डीएफओ ने कहा कि घटना घटी है, एक व्यक्ति की मौत हुई है, हमलोगो को जागरूक करते हैं; विभाग मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया की देर शाम से लेकर अहले सुबह तक जंगल में जाने से बचे।
0
0
Report

NH-52 पर नैनावद के पास ट्रक के ब्रेक से कार भिड़ी, दो घायल

Shajapur, Madhya Pradesh:बुधवार को नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर के समीप ग्राम नैनावद के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्रेटा कार उससे टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार क्रेटा कार में चार लोग सवार होकर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से गुजरात के भरूच किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार शाजापुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम नैनावद के समीप पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार शेख मोहम्मद (36) और मोहम्मद हातिम खान (44) को चोटें आईं। घटना के बाद डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डॉक्टर क्षितिज मुरारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को डायल-112 के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। दोनों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

जाम के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow4m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि टिकोनिया बाजार से नगर पालिका तक रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और मरीजों को भारी परेशानी होती है। महज 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जाम में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड तक फंस जाती हैं। कांग्रेस ने जाम से निजात के लिए विशेष कार्ययोजना, व्यवस्थित वेंडिंग जोन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने, लोडिंग-अनलोडिंग का समय तय करने और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। इसके साथ ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने और पूरे शहर के बाजारों के लिए स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग भी की गई है। मोहम्मद राशिद ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों को परेशान करने के पक्ष में नहीं है, बल्कि व्यापार के साथ जनता को जाम से राहत दिलाना चाहती है। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
0
0
Report

बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइक भिड़ंत, तीन की मौत

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:सड़क दुर्घटना में 3 लोगो की हुई मृत्यु। हरदा मगरधा रोड पर दो बाइक की भिड़त में तीन की मौत बरखेड़ी बस स्टॉप के पास की घटना, जानकारी के अनुसार हादसे में आयुष पिता दिलीप उम्र 10 वर्ष पहली कक्षा, दिलीप पिता विश्राम 40 वर्ष निवासी बुराली बरखेड़ी बस स्टॉप के पास है। घटना दो बाइकों के आमने सामने भिड़ने से हुई है जहाँ एक पक्ष के पिता पुत्र और दूसरे पक्ष देवेंद्र पिता अजब वर्मन उम्र 55 वर्ष दुलिया निवासी युवक भी मौके पर दम तोड़ दिया। अन्य गाड़ी के बड़े भाई अमर सिंह ने दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया जहाँ पिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही पुत्र भोपाल रिफर के दौरान रास्ते दम तोड़ दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top