460001
बैतूल में शारदीय नवरात्र पर 1100 कन्याओं का सामूहिक पूजन और भोज
Betul, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्र के मौके पर बैतूल में एक अनूठा आयोजन किया गया, जिसमें 1100 से अधिक कन्याओं का सामूहिक पूजन और कन्या भोज आयोजित किया गया। यह आयोजन सेवा भारती द्वारा किया गया। कन्याओं को आयोजन स्थल तक लाने के लिए शहर के कई स्कूलों की बसें निःशुल्क सेवा में लगाई गई थीं। कई परिवारों ने मिलकर सभी 1100 कन्याओं का पूजन किया और उनका भोज कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को समझाना था जिसमें हर परिवार से एक कन्या को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरनिया में पुलिस की मुठभेड़: एक घायल, एक गिरफ्तार बदमाश साथी सहित
Noida, Uttar Pradesh:भैंस व मोटर तार चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के साथ थाना अरनिया पुलिस व स्वाट टीम देहात की हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में अपने 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटर का कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त बाइक, ताला व मोटर तोड़ने वाले औजार बरामद।0
0
Report
हटवा गाँव बिजली बहाल को लेकर विवाद: गोलीबारी, मारपीट से चार घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा में बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव की आधी बस्ती की लाइट बंद होने पर कुछ ग्रामीण डीपी के पास समस्या देखने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गाली-गलौज का विरोध करने और लाइट जोड़ने की बात कहने पर वीरेंद्र सिंह, बन्ना सिंह, राजन सिंह, नवाब सिंह और रामविशाल सिंह अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, फरसा और कट्टा लेकर पहुंचे तथा हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मारपीट मे चार ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
बुलंदशहर में पुलिस की मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पुलिस की बदमाशों के मुठभेड़, 2 बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी पुलिस ने दबोचा, घायल बदमाश की पहचान तालिब और साथी की पहचान जबरशेर के रूप में हुई, दोनों बदमाशों पर डेढ़ दर्जन से लूट और चोरी के मुकदमे है दर्ज, घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, थाना अरनिया पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई बदमाशों से भिड़ंत, बदमाशों से अवैध हथियार, कारतूस समेत चोरी में उपयोग किए जाने वाले औजार भी बरामद, थाना अरनिया क्षेत्र के क्वाली किनुआ अंडरपास की घटना0
0
Report
Advertisement
हतनारा ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराने पर हादसा, दो मौत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस जब गांव से गुजर रहा था, तभी ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन ताजिये से टकरा गई। इसके बाद ताजिया उठाकर चल रहे लोगों और आसपास मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग करंट की चपेट में आ गए। सबसे पहले ताजिये के आगे चल रहे लोग जमीन पर गिरे, फिर पीछे चल रहे लोग भी करंट से प्रभावित हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे का live वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें करंट की चपेट में आने से भगदड़ मचती दिखाई दे रही है। घायलों को तत्काल परिजन और ग्रामीण रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच शुरू की तो तीन लोगों में धड़कन नहीं मिली। हालांकि औपचारिक कार्रवाई पूरी होने से पहले परिजन दो मृतकों और कुछ घायलों को लेकर वहां से निकल गए। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीएसपी ने शहर के विभिन्न अस्पतालों में तलाश शुरू कराई। देर रात जिला अस्पताल में एक और शव मिला, जबकि सात घायल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उपचाररत मिले। फिलहाल प्रशासन ने दो मौतों की पुष्टि की है, लेकिन एक अन्य शव को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। देर रात तक प्रशासन पूरे मामले की जांच और पड़ताल में जुटा रहा।0
0
Report
एटा में मोहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े उपाय, शहर में ताजिया स्थल निरीक्षण
Etah, Uttar Pradesh:एटा में मोहर्रम के मद्देनजर रखते हुए प्रशासन अलर्ट, एटा SSP इलामारन G और SP सिटी श्वेताभ पांडेय सहित CO सिटी कीर्तिका सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में ताजिया रखने वाली जगहों का किया निरीक्षण. SSP ने शहर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए कड़े दिशा निर्देश, वहीं SSP ने लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की है, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है पूरा मामला.0
0
Report
तासगाव के नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के गंभीर आरोप, जिला अधिकारी से शिकायत
Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या तासगाव येथील डॉ.ज्ञानेश्वर मुळे नर्सिंग कॉलेजवर, महाविद्यालयात शिकणारया विद्यार्थ्यांनी गंभीर आरोप केले आहेत.नर्सिंगच्या नावाखाली केवळ फसवणुकीचा प्रकार सुरू असून कोणत्याही प्रकारचं नर्सिंगचं शिक्षण दिल जात नसून शिष्यवृत्ती विद्यार्थ्यांचे शिष्यवृत्तीचे पैसे देखील हडप करण्यात येत असून परीक्षा पास करण्यासाठी महाविद्यालय प्रशासनाकडून पैसे मागण्यात येत असल्याचा आरोप विद्यार्थ्यांकडून करण्यात आला आहे,याबाबत विद्यार्थ्यांनी सांगलीच्या जिल्हाधिकारीांची भेट घेऊन महाविद्यालय प्रशासनाच्या तक्रारीचा पाढा वाचला आहे. 27 विद्यार्थ्यांचं यामुळे शैक्षणिक भविष्य धोक्यात आले ,यामुळे कॉलेजेच्या कारभाराची चौकशी करून अन्य ठिकाणी प्रवेशासाठी दाखले मिळावेत, अशी मागणी नर्सिंगचे शिक्षण घेणाऱ्या विद्यार्थांनी जिल्हाधिकाऱ्यांकडे करत आंदोलनाचा इशारा दिलа आहे.0
0
Report
Advertisement
तुकाराम बाबा महाराज ने युवा प्रशिक्षणार्थियों के लिए घोषणाओं की तात्कालिक क्रियान्वयन की मांग की
Sangli, Maharashtra:नागपूर अधिवेशनात केलेल्या घोषणेची अंमलबजावणी करावी, अन्यथा बेमुदत उपोषण करू - तुकाराम बाबा महाराजांचा सरकारला इशारा... अँकर - नागपूर येथील हिवाळी अधिवेशनामध्ये राज्यातल्या मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थ्यांसाठी केलेल्या घोषणांची अंमलबजावणी करावी, या मागणीसाठी तुकाराम बाबा महाराजांनी बेमुदत उपोषणाचा इशारा दिला आहे. राज्यातल्या मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थ्यांसाठी शासकीय नोकऱ्यांमध्ये दहा टक्के राखीव जागा आणि लाभार्थ्यास सहा लाखापर्यंतचा बिनबाजी कर्ज देण्याची घोषणा मंत्री मंगल प्रभात लोढा यांच्याकडून करण्यात आली होती. मात्र अद्याप देखील अंमलबजावणी झाली नाही, त्यामुळे पुन्हा एकदा तुकाराम बाबा महाराजांच्या नेतृत्वाखाली युवा प्रशिक्षणार्थ्यांनी आंदोलनाचा हत्यार उपसले आहे, सांगलीमध्ये जिल्हाधिकाऱ्यांना विविध मागण्यांचे निवेदन देत, मुंबईत सुरू असलेल्या पावसाळी अधिवेशनामध्ये लाडक्या भावासाठी जाहीर केलेल्या घोषणेची अंमलबजावणी करावी, अन्यथा आठ दिवसानंतर सांगलीमध्ये बेमुदत उपोषण करण्याचा इशारा तुकाराम बाबा महाराज यांनी दिला आहे.0
0
Report
मेयर ने मिरजे के नगरपालिका स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया
Sangli, Maharashtra:सांगली महापालिका क्षेत्रातल्या शाळांच्या महापालिकेच्या शाळेमध्ये महापौर धीरज सूर्यवंशी यांनी अचानक जाऊन भेट दिली. यावेळी शाळेमध्ये विद्यार्थ्यांना देण्यात येणाऱ्या शिक्षणाचा आढावा थेट विद्यार्थ्यांच्याकडूनच महापौर धीरज सूर्यवंशी यांनी घेतला. यावेळी प्रत्येक वर्गात जाऊन विद्यार्थ्याशी महापौरांनी संवाद साधत, शाळेत मिळणाऱ्या सुविधा आणि शिक्षणाचा आढावा घेतला आहे. यावेळी शिक्षकांशी देखील संवाद साधला.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर जप्त
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,तीन ट्रैक्टर एवं तीन व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज,दो ट्रैक्टर जब्त,जब्त एक ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर ले कर हुआ फरार,मौके से दो ड्राइवर और एक लाइनर गिरफ्तार इसी क्रम में मुसहरी थाना क्षेत्र के सलहा गांव के समीप बूढ़ी गंडक तटबंध पर अवैध रूप से बालू खनन एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर संयुक्त छापेमारी की गई.कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया और दो ट्रैक्टर का ड्राइवर और एक लाइनर शामिल है. जप्त दोनो ट्रैक्टर मे प्रत्येक पर 100 CFT लडे अवैध बालू का लोड था.छापेमारी मे जिला खनन पदाधिकारी,खान निरीक्षक तथा मुसहरी थाना के सहायक अवर निरीक्षक शामिल थे.जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर गठित टीम ने मुसहरी थाना अंतर्गत सलहा गांव से सटे बूढ़ी गंडक नदी तट पर छापेमारी अभियान चलाया गया.जांच के दौरान पाया गया कि बिना वैध अनुमति के सफेद बालू का खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है.मौके पर तीन ट्रैक्टर पकडा गया,जिस पर मुसहरी थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई है.उसमे से एक ट्रैक्टर भाग गया.इसके बाद जब्त वाहनों एवं खनिज के संबंध में विस्तृत जांच की गई.जांच में कुल 200 सीएफटी सफेद बालू के अवैध लोड पाया गया है.सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचाने तथा पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करने वाले अवैध खनन को किसी भी परिस्थिति में बर्दास्त नहीं किया जाएगा.अवैध बालू खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है,बल्कि नदी तटों के कटाव, जलधाराओं के स्वरूप में परिवर्तन तथा पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है,इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदियों के तट का लगातार निगरानी की जा रही है और सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
आगरा में मोहर्रम: नौवीं तिथि पर शांति से जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मोहर्रम की नौवीं तारीख़, जिसे शब-ए-आशूरा भी कहा जाता है, अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में शहर के अलग अलग इलाकों में ताज़ियों का दीदार, अलम और जुलूस निकाले गए। देर रात तक अज़ादारों और अकीदतमन्दों की भारी भीड़ देखने को मिली। कर्बला के मैदान में हक़ और इंसाफ़ के लिए अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी देने वाले हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आगरा शहर ग़म और अकीदत में डूबा नज़र आया। मोहर्रम की नौवीं तारीख़ पर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने घरों से निकलकर ताज़ियों का दीदार किया और इमाम हुसैन को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की। लोहामंडी, नई बस्ती, शाहगंज, ताजगंज, टेढ़ी बगिया समेत कई इलाकों में पारंपरिक जुलूस निकाले गए। जगह-जगह अलम बरामद हुए और अंजुमनों द्वारा नौहाख़्वानी व मातम किया गया। मोहर्रम के जुलूसों में शामिल लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए इंसानियत, सब्र और कुर्बानी का पैग़ाम दिया। इस दौरान शहर में विभिन्न अखाड़ों ने भी अपने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जुलूस मार्गों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और देर रात तक धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। मोहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई। मोहर्रम की नौवीं तारीख़ पर शहर में अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी जुलूसों का स्वागत किया और जगह-जगह शर्बत व पानी की सबीलें लगाईं। आगरा में मोहर्रम की नौवीं तारीख़ अकीदत, ग़म और एहतराम के माहौल में संपन्न हुई। हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए लोगों ने उनके बताए हुए सच, इंसाफ़ और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।0
0
Report
पश्चिम बंगाल विधानसभा में UCC बिल पर BJP के बहुमत के बीच पास संभव
Kolkata, West Bengal:On Monday West Bengal government will bring UCC bill in West Bengal Assembly, and the bill will be passed as BJP is having majority in Assembly.0
0
Report
पश्चिम बंगाल सरकार सोमवार को विधानसभा में धमकी देकर वसूली विरोधी बिल पेश करेगी
Kolkata, West Bengal:to stop extortion west bengal govt is bringing anti new bill at assembly on monday0
0
Report
Advertisement
सीवान में बदमाशों ने युवक आदित्य तिवारी को गोली मारी, हालत गंभीर
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बदमाशों ने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है। आदित्य तिवारी नामक युवक के हाथ में गोली लगी है।जिसे सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है।आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।गांव के ही कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा है।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है।घायल युवक आदित्य तिवारी कौड़िया गांव का ही रहने वाला है।बताया जा रहा है कि युवक का गांव के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है।युवक जब अपने घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।इस दौरान युवक के हाथ में गोली लग गई और युवक खून से लथपथ हो कर गिर पड़ा।वहीं फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को पटना रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोली का खोखा बरामद कर लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
डीडवाना में कर्मचारी जागृति यात्रा का जबरदस्त स्वागत, 25 सूत्री मांगों पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना – डीडवाना पहुंची 'कर्मचारी जागृति यात्रा' का हुआ जोरदार स्वागत. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की यात्रा का 18वां दिन. लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता, जमकर की नारेबाजी. एंकर - अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेशव्यापी 'कर्मचारी जागृति यात्रा' के अठारहवें दिन डीडवाना में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर लंबित मांगों के लिए आवाज बुलंद की. यात्रा के यहां पहुंचने पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने इसका स्वागत किया. वीओ - सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीडवाना जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने चेतावनी दी कि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा. इस दौरान महासंघ ने सरकार के समक्ष 25 सूत्रीय मांग पत्र रखा. इसमें मुख्य रूप से आरजीएचएस के निजीकरण पर रोक लगाने, सरेंडर लीव का तत्काल भुगतान करने, 8, 16, 24 व 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान का लाभ देने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, मंत्रालयिक कर्मचारियों की द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 करने, होमगार्ड को 12 महीने रोजगार और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 3 लाख रुपए ग्रेच्युटी देने की मांगें शामिल हैं。0
0
Report
शाहजहांपुर में मोहर्रम जुलूस: पुलिस की कड़ी सुरक्षा, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले प्रमुख जुलूस को लेकर शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस से एक दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम जुलूस की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जुलूस शाम से शुरू होकर पूरी रात विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित स्थान पर संपन्न होगा। इसे शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कैंट थाना क्षेत्र, अजीजगंज बाजार और अशफाक नगर सहित जुलूस के प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
