460661
स्कूल में शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं को मार्शल आर्ट का दिया गया प्रशिक्षण
Multai, Madhya Pradesh:नगर के पीएम श्री स्कूल में आज 9 अक्टूबर दिन बुधवार दोपहर करीब 1 बजे महिला बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया और आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभियान चलाया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग की ओर से यह आयोजन संपन्न हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विकासनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान: व्यापारियों का भारी विरोध, कार्यवाही जारी
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने अभियान चलाया हुआ है... लेहमन चौक से शुरू हुए इस अभियान में मंडी चौक तक कार्यवाही को अंजाम देते हुए टीम ने 50 से अधिक अतिक्रमण को मौके से साफ कर दिया... राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ इस अभियान में नगर पालिका विकासनगर के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही... कार्यवाही से पहले ही व्यापारी अपनी दुकानों के सामने रखे सामान को हटाते नजर आए... वही रेडी, फेरी और फड़ लगाने वाले लोग भी टीम को देखकर खुद ही अतिक्रमण अटाते नजर आए...कार्यवाही के दूसरे दिन आज टीम को व्यापारियों का भारी विरोध भी झेलना पड़ा... वेदांश चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करते दुकानदार टीम के साथ भिड़ गए... इसी दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के पहुंचने पर माहौल ज्यादा गर्म हो गया... मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने व्यापारियों और प्राधिकरण की टीम को समझाते हुए मामला शांत कराया... फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम का दावा है कि अतिक्रमण पूरी तरह से हटाया जायेगा... जिसे लेकर कार्यवाही फिलहाल जारी रहेगी...0
0
Report
नक्सल विरोध: प्रभाकर व राजे कांगे को मिली सात-सात साल की सजा
Kurustikur, Chhattisgarh:एंकर- नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब पूर्व में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ न्यायालय में चल रहे मामले में सुनवाई तेज कर दी गई है, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उत्तर बस्तर के DKSZC रैंक के सबसे खूंखार नक्सली माने जाने वाले प्रभाकर और DVCM रैंक की उसकी पत्नी राजे कांगे समेत 5 नक्सलियों को सजा सुनाई है, जिसमें प्रभाकर और राजे कांगे को 7-7 साल और शेष अन्य तीन नक्सलियों को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहला मामला है जब किसी बड़े नक्सली लीडर को सजा सुनाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार 2015 में कोरर में सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया था जिसमें प्रभाकर ,राजे कांगे समेत कई नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था, नक्सलवाद के खात्मे के काउंटडाउन के दौरान 2024 में प्रभाकर और उसके कुछ समय बाद उसकी पत्नी राजे कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी, जिसके बाद दोनों से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य के साथ न्यायालय में चालान पेश किया था, एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि दोनों के ऊपर 60 के करीब अपराध दर्ज है, कोरर मुठभेड़ में दोनों नक्सल लीडर के शामिल होने के कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे इसके आधार पर न्यायालय ने फैसला सुनाया है। प्रभाकर 25 लाख का जबकि उसकी पत्नी राजे कांगे 8 लाख की इनामी नक्सल थे।0
0
Report
सनलाइट टीचर मर्डर: आरोपियों के विसुअल जारी, सियासत और पुलिस स्पष्टीकरण गरम
New Delhi, Delhi:सनलाइट टीचर मर्डर के आरोपियों के विसुअल..0
0
Report
Advertisement
संभल में जामा मस्जिद के 500 मीटर दूर मुसाफिरखाने पर ASI-प्रशासन की जांच
Noida, Uttar Pradesh:संभल में विवादित धर्म स्थल जामा से 500 मीटर दूरी पर मुसाफिर खाने पर जांच के लिए पहुंची ASI और प्रशासन की टीम अभी केवल मुसाफिर खाने की जांच पड़ताल की आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स और चार कंपनी पीएसी और RRF को तैनात किया गया हैँ तहसीलदार धीरेंद्र कुमारसिंह और ASI टीम के द्वारा संयुक्त जांच शुरू की गई ASI संरक्षित जामा मस्जिद की प्रॉपर्टी होने का दावा करते हुए अवैध कब्जा करके बिना अनुमति के किलेनुमा मस्जिद और मुसाफिर खाना बनाए जाने की शिकायत श्री कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सुभाष चंद्र त्यागी केद्वारा की गई थी गाटा संख्या 116 की जमीन पर बाबा बाहउद्दीन मस्जिद बने होने और गाटा सख्या 171/2 की जमीन पर मुसाफिरखाना बने होने का आरोप तीर्थ के नाम पर दर्ज जमीन के डेढ़ बीघा हिस्से पर भी मुसाफिर खाना बने होने का आरोप DM ने एसडीएम को सौंपी थी मामले की जांच मुसाफिर खाने वाली जगह की जांच कर रही है ASI Iv सत्य प्रिया सिंह एडीएम संभल Asi की टीम से बात करने की कोशिश0
0
Report
सीएम ने आदिवासी आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़ा निर्देश दिया
Raipur, Chhattisgarh:एंकर - शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की घटना को सीएम विष्णुदेव साय ने सख्त नाराजगी जाहिर की है.... विष्णु देव साय ने घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर से फोन पर बात की... उन्होंने कलेक्टर को सख्त लहजे में चेताया है कि मामले की जांच की जांच करके तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की जाए..... उन्होंने कलेक्टर से खुद की निगरानी में तत्काल विद्यालय की समस्याओं को दूर करने को कहा.... मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर से सख्त लहजे में कहा कि बच्चियों को अपनी बुनियादी समस्याओं के लिए विद्यालय से पैदल निकलना पड़े,ये किसी भी हालत में मंज़ूर नहीं है.... उन्होंने कलेक्टर से पूछा कि विद्यालय में लंबे समय से बिजली सहित अन्य समस्याएं बनी हुई थीं, तो समय रहते उनका समाधान क्यों नहीं किया गया.... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर को दो टूक कहा कि आदिवासी अंचलों के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी....उन्होंने कलेक्टर से कहा कि केवल वर्तमान समस्याओं का समाधान पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे छात्राओं की समस्याएं विद्यालय और छात्रावास स्तर पर सुनी और दूर की जा सके..... गौरतलब है कि शिवपुर में एकलव्य विद्यालय की छात्राओं ने अपनी समस्यों को लेकर कलेक्टर तक मार्च किया था0
0
Report
जेपीएससी-जेएसएससी घोटाले पर बीजेपी का राज्यव्यापी प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। राज्य के सभी जिलों के साथ-साथ जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जमशेदपुर में भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की। मधु कोड़ा ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच सीआईडी के बजाय सीबीआई से कराने की मांग की। मधु कोड़ा ने दावा किया कि अगर मामले की सीबीआई जांच होती है, तो परीक्षा घोटाले से जुड़े कई सफेदपोश चेहरे सामने आएंगे और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। भाजपा ने साफ चेतावनी दी कि अगर सरकार ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग नहीं मानी, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करेगी। नेताओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो भाजपा उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश: सड़क जाम, राहत सामग्री की मांग
Munger, Bihar:बाढ़ पीड़ितों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन ,प five दिनों से पानी में घिरे हैं परिवार, राहत नहीं मिलने का आरोप; सूखा राशन, सामुदायिक रसोई और पॉलीथिन शीट की मांग। मुंगेर: जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय पर राहत सामग्री नहीं पहुंचने से पीड़ितों का धैर्य जवाब देने लगा है। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 42 स्थित भेलवा गंगा घाट के बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोशित होकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला और बच्चों ने मुंगेर-हेरूदियारा मुख्य मार्ग को कर्बला के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पूरा इलाका बाढ़ के पानी से घिरा है। कई घरों में लगातार पानी जमा है, जिसके कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें न तो पीने के लिए शुद्ध पानी मिल रहा है और न ही शौचालय की समुचित व्यवस्था है। दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर राहत कार्य में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भेलवा गंगा घाट क्षेत्र प्रत्येक वर्ष बाढ़ के चपेट में आता है। इसके बावजूद इस बार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल सूखा राशन उपलब्ध कराने, सामुदायिक रसोई शुरू करने, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था करने तथा पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन शीट मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवार अस्थायी तंबू बनाकर सुरक्षित रह सकेंगे। इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। बाइट : सिपाही महतो, बाढ़ पीड़ित बाइट : कुंदन देवी, बाढ़ पीड़ित बाइट : पांचो देवी, बाढ़ पीड़ित बाइट : मीणा देवी, बाढ़ पीड़ित0
0
Report
नूंह चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.15 लाख नकद समेत आईफोन-जैवरात बरामद
Nuh, Haryana:नूंह शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-8 में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, जेवरात, चांदी के सामान, पुराने सिक्के और एक स्विफ्ट कार सहित अन्य सामान बरामद किया है. थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि वार्ड नंबर-8 निवासी नेपाल ने 21 अगस्त को शिकायत देकर बताया था कि 20-21 अगस्त की रात अज्ञात चोर उसके मकान के चौबारे में घुसकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शिकायत के अनुसार, चोर करीब 85 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां, चांदी के कड़े, पाजेब सहित अन्य सामान ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 4 सितंबर को वार्ड नंबर-1 नूंह निवासी आमीर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और पुलिस रिमांड के दौरान आमीर ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अपने दो साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने वार्ड नंबर-8 नूंह निवासी सागर और जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद निवासी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आमीर की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की रकम में से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, एप्पल आईफोन 17 प्रो, एप्पल आईफोन 14 प्रो, कुछ जेवरात, चांदी का सामान, पुराने सिक्के और एक लाइटर पिस्टल बरामद की गई। वहीं, आरोपी सागर के कब्जे से चोरी का माल बिकवाने के एवज में मिली कमीशन राशि में से 20 हजार रुपये नकद, आईफोन-15 और वीवो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की गई। आरोपी दीपक से उसके हिस्से में आए पैसों में से 3 हजार रुपये बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले में चोरी के शेष सामान की बरामदगी और आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर गुरुदेव कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Patna, Bihar:विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज में दीप प्रज्वलन, स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विवेक एवं डॉ. स्वाति ने फिजियोथेरेपी के महत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित महा स्वास्थ्य शिविर में 650 से अधिक मरीजों की जांच एवं उचित उपचार निःशुल्क किया गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि प्रतिदिन मरीजों की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जाता है, जिससे अब तक हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव पैरामेडिकल कॉलेज की डॉ. जेबा नसरीन ने सभी फिजियोथेपी फ्रेटरनिटी को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी मरीजों को उनकी दैनिक गतिविधियों और सामान्य जीवन में वापस लाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज फिजियोथेरेपी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज और स्किल्स पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। डॉ ज़ेबा नसरीन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में प्रैक्टिकल स्किल्स और वैल्यूज विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में एक कुशल और जिम्मेदार फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में समाज की सेवा कर सकें। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश, एकेडमिक डायरेक्टर श्री नितीश कुमार, डॉ. जेबा नसरीन, डॉ. आदित्य, डॉ. अमरेश, डॉ. कृति, डॉ. विकास, डॉ. निधि, डॉ. अनिंदिता सहित सभी फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र ठगी: 13 साल से लापता युवक का भेस धरकर चार लोगों ने परिवार से लाखों ऐंठे, गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:sonbhadra me 13 saal se laapata yuvak ke naam par ek parivar se bhavnatmak rishta jodkar thagi karne wale giroh ka police ne parda-fash kiya hai. sadhu ke ves me pahunche aaropiyon ne khud ko parivaar ka laapata beta batakar pehle bharosa jeeta aur phir ilaj, pooja-paat aur andhvishwas ka sahara lekar lakhon rupaye aainthne ki koshish ki. lagataar badhti maang aur sandigdh gatividhiyaan se pareshan parivar ne police ko soochna di, jiske baad chopan police ne karvai karte hue giroh ke chaar sadasyon ko giraftar kar liya. police ke mutabik aaropiya aise parivarhon ki talaash karte the jinka koi sadasya lamba samay se laapata ho aur phir usi ki pehchan batakar parivar tak pahuchte the. Mamla chopan thana kshetra se juda hai, jahan Ramsurat Sahni ke saale ka beta kareeb 13 varshon se laapata hai. Nag Panchami ke mauke par do vyakti sadhu ke vesh me Madhya Pradesh ke Singrauli zila ke Gharwa thana kshetra sthit Piparjhar gae aur parivar se sampark kar khud ko 13 saal se laapata yuvak bataya. Aaropiyon ne parivar ke logon se rishtedaron aur purane ghatnayein se judi jankari jhutne ki koshish ki. Iske baad parivar ko Vindhyachal bulaya gaya, jahan aaropiyon ne kathit yuvak ko parivar ka beta sabit karne ke liye uske shareer par maujood nishaan dikhaye. Kuch samay baad kathit yuvak ne guru ki aagya ka hawala dete hue ghar jaane se inkaar kar diya aur dakshina evam bhandaare ke naam par rupaye ki maang shuru kar di. Aaropiyon ne parivar se pehle 6 lakh rupaye ki maang ki. Rupaye na dene par parivar me gambhir bimari aur poori tarah tabah honi jaise batein kahkar dar aur andhvishwas ka maahol banaya gaya. Iske baad maang ghaTA kar ke 5 lakh rupaye kar di gayi. Parivar ne rupaye jutane ke liye pashu, makaan aur zameen tak girvi rakhne ki baat kahi, jiske baad aaropiyon ne alag-alag sthanon par bulakar lagataar rupaye maangna shuru kar diya. Mamla yahin nahi ruka. Parivar ke ek sadasya ko kathit yuvak ke khate me ek lakh rupaye bhejne ko kaha gaya aur parivar ki aur se ek lakh rupaye bhej bhi diye gaye. Iske baad aaropiyon ne fir ek lakh rupaye se adhik ki maang karte hue guru ko dakshina dene ka hawala diya. Lagataar badhti maang aur sandigdh gatividhiyaan se pareshan parivar ne chopan police ko iski jankari di. Police ne shikayat ke aadhaar par mukadma darj kar karvai karte hue giroh ke chaar sadasyon ko giraftar kar liya. Giraftar aaropiyon se pooch-taach me saamne aaya ki giroh lambi samay se aise parivaron ko apna nishana banata tha jin ka koi beta, beti ya anya parijan lamba samay se laapata ho. Iske baad giroh ke sadasya sadhu athva anya vesh dharan kar parivar tak pahuchte aur bhavnatmak dabav bana kar rupaye ki maang karte the. Police ab giroh ke anya sadasyon aur purv ki ghatnaon ki bhi jankari jhutaa rahi hai. Mamle ki jankari dete hue Sonbhadra police adhyaksh Abhishek Verma ne bataya ki Chopan police ne 13 saal se laapata yuvak ban kar parivar ko bhavnatmak taur par fasane aur andhvishwas ka sahara lekar lakhon rupaye aainthne ki taiyari karne wale giroh ke chaar sadasyon ko giraftar kiya hai. Police adhyaksh ne bataya ki pooch-taach me aaropiyon ne sweekar kiya ki ve lambi samay se aise parivaron ki talash karte the jinke parijan laapata hon aur phir sadhu ya anya vesh dharan kar unke ghar tak pahuchte the. Uske baad bhavnatmak dabav bana kar rupaye ki maang ki jaati thi. Police adhyaksh ne kaha ki giraftar aaropiyon ke crime record ki bhi jaanch karai jaayegi aur yadi unke khilaf purv me is tarah ke apraadh milte hain to unke khilaf gangster act ke tahat bhi karvai ki jaayegi. Unhone kaha ki yeh giroh anya sthanon par bhi isi tarah ki ghatnayein anjaam de chuka hai ya nahi, iski bhi jaanch ki ja rahi hai. Mamale ke safal anavaran ke liye police team ko das hazar rupaye ka inaam dene ki baat bhi police adhyaksh Abhishek Verma ne kahi hai. Byte: Abhishek Verma - SP Sonbhadra0
0
Report
किसान आन्दोलन तेज, जलभराव से गेहूं बुवाई रुकने की चेतावनी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : लूणावाली ढ़ाणी टोल नाके पर किसानों का धरना प्रदर्शन, जलभराव की समस्या को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, डबली खुर्द 6 डीबीएल व लूणावाली ढाणी के पंप हाउस शुरू करने की मांग, डबली कलां पंप हाउस को 24 घंटे बिजली देने की मांग, किसान नेता मनीष बुरड़क ने प्रशासन पर देरी का लगाया आरोप, दो साल से जलभराव के कारण नहीं हो पा रही गेहूं की बुवाई, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव प्रचार: CM भजनलाल शर्मा का रोड शो कल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर निकाय चुनाव 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जयपुर में करेंगे रोड शो सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया तक होगा सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो रोड शो के समापन के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा का होगा संबोधन जयपुर शहर के तमाम नेता और कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद विभिन्न व्यापार मंडलों की ओर से किया जाएगा स्वागत निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जयपुर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का रोड शो सुबह 11 बजे सांगानेरी गेट से शुरू होकर त्रिपोलिया तक होगा। रोड शो के समापन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन भी होगा। रोड शो में जयपुर शहर के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वहीं, विभिन्न व्यापार मंडलों की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गंगा खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर दूर बाढ़ पीड़ित लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : पहाड़ी क्षेत्र में हो रही भारी वर्षा के तहत गंगा का जलस्तर बड़ा हुआ है। गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके कारण गंगा किनारे तटीय इलाकों में बाढ़ का पानी आने से जीवन अस्त व्यस्त है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण लोग परेशान है दो दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों के अंदर पहुंच बाढ़ का पानी गंगा का जलस्तर 112.71 सेंटीमीटर है जबकि खतरे का निशान 113 है। उन्नाव जिला प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर बनाए रखे हुए। बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव,बाढ़ केंद्र आदि चीजों का जिला प्रशासन द्वारा पीड़ितों को व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि बाढ़ आने से अनेक तरह की बीमारियां भी आ जाती है बदन में खुजली होना खांसी जुखाम बुखार आदि समस्याओं से बाढ़ प्रभावित लोगों को जूझना पड़ता है। ऐसी जगहों पर जहां पर स्वास्थ्य सेवा संबंधित व्यवस्थाएं लोगों को मिलना चाहिए वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। शाही नगर के लोगों का कहना है कि यदि वह बोल प्रभावित इलाकों में अपने घरों को छोड़कर जाते हैं तो उन्हें घरो में चोरी का भी डर रहता है। इसलिए वह अपने घरों को छोड़कर भी नहीं जा सकते। जिस कारण उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाके में ही रहने को मजबूर रहते लोगों का कहना है कि यदि जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सेवाएं भी उपलब्ध करा दी जाए तो उन्हें अन्य बीमारियों से निजात मिल सके।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ में निकाय चुनाव 2026: 45 वार्डों के लिए कल मतदान
Sikar, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान कल लक्ष्मणगढ़ में 45 वार्डों के लिए होगा मतदान। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कल 9 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को मतगणना होगी। 45 वार्डों के लिए 147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के 51,554 मतदाता मतदान करेंगे।0
0
Report
श्रीमाधोपुर नगर चुनाव: कलेक्टर-एसपी ने मतगणना स्थल व प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर रिपोर्टर लक्की अग्रवाल 97842031780
0
Report
Advertisement
