चोपना थाना पर आकाशीय बिजली का कहर, सिपाही बाल-बाल बचे
Betul, Madhya Pradesh:चोपना थाना भवन पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। घटना के परिणामस्वरूप थाना भवन के ऊपर लगे बिजली के तारों, CCTV कैमरों और अन्य बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली इतनी जोरदार थी कि दो सिपाही उसके चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के समय थाना में तैनात सिपाहियों ने मौके पर धुआं और तेज़ आवाज सुनी, जिसके बाद वे तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर भागे। प्रशासन ने भी स्थिति का जायजा लिया है और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
